Back
मनेंद्रगढ़ में मादा भालू दो शावकों के साथ कैंपस में घुसा, घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
SASARWAR ALI
Dec 09, 2025 16:06:19
एंकर - मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बुधवार को एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ अचानक वनवासी कन्या छात्रावास परिसर में पहुंच गई। छात्रावास में मौजूद छात्राएं भालू को देखकर भयभीत हो गईं और कमरे के भीतर ही खुद को बंद कर लिया। लगभग पूरे परिसर में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और छात्राएं कंपकंपाती आवाज़ में लगातार मदद की पुकार करती रहीं।इसी दौरान, भालू छात्रावास के पास से निकलकर वार्ड नंबर 17 की ओर बढ़ गई, जहां उसने करीब उसी समय एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उस व्यक्ति को बचाकर मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचााया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, पुलिस बल और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। क्षेत्र को घेरते हुए लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। वन विभाग की टीम भालू और उसके दोनों शावकों को सुरक्षित जंगल की ओर वापस ले जाने की कोशिश में जुटी है। मौके पर स्थिति का जायजा लेने एसडीएम लिंगराज सिदार, सरजू यादव, तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा भी पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रावास प्रबंधन से बातचीत कर क्षेत्र को सुरक्षित करने का निर्देश दिया और वन विभाग को जल्द से जल्द भालू को पकड़ने या सुरक्षित दिशा में छोड़ने की रणनीति बनाने को कहा। 3 महीनों से भालू के घूमने से दहशत... स्थानीय लोगों के अनुसार यह मादा भालू पिछले लगभग तीन महीनों से मनेंद्रगढ़ और आसपास के इलाकों में अपने दो शावकों के साथ घूम रही है। कई बार इसे बस्ती और खेतों के आसपास देखा जा चुका है। लोगों का कहना है कि भालू भोजन की तलाश में अक्सर मानव बस्ती क्षेत्रों में प्रवेश कर जाती है, जिससे लगातार भय का माहौल बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report