Back
मालपुरा को दशहरे से पहले करोड़ों की सीसी रोड मिली सौगात
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Sept 16, 2025 12:17:41
Tonk, Rajasthan
टोंक
मालपुरा को मिली करोड़ों की सौगात: व्यास सर्किल से गांधी पार्क तक सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू
एंकर... कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी की अनुशंसा पर मालपुरा नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़कों से जूझ रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।
नगर के व्यस्ततम मार्ग — व्यास सर्किल से सुभाष सर्किल और सुभाष सर्किल से गांधी पार्क तक — लंबे समय से खराब सड़कों के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों की लगातार शिकायतों के बाद, पालिका अध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री से वार्ता की, जिसके फलस्वरूप लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई।
काम युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है और दशहरे तक शहरवासियों को यह सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण के दौरान जगह-जगह पुरानी पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की समस्या सामने आई, जिस पर मंत्री श्री चौधरी ने नई पाइपलाइन डालने की घोषणा भी की है। पाइपलाइन कार्य पूरा होते ही रोड का निर्माण कार्य और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी ने विकास कार्यों के लिए मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि मालपुरा के नागरिकों को दशहरे से पहले एक साफ-सुथरी और मजबूत सड़क की सौगात मिलने जा रही है।
बाइट 01: सोनिया सोनी, अध्यक्ष नगर पालिका, मालपुरा
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAMIT AGGRWAL
FollowSept 16, 2025 14:31:500
Report
SKSumit Kumar
FollowSept 16, 2025 14:31:370
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowSept 16, 2025 14:31:260
Report

0
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowSept 16, 2025 14:30:590
Report
MKManitosh Kumar
FollowSept 16, 2025 14:30:470
Report
SLSanjay Lohani
FollowSept 16, 2025 14:30:300
Report
SPSatya Prakash
FollowSept 16, 2025 14:30:210
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowSept 16, 2025 14:30:110
Report
3
Report
VSVishnu Sharma
FollowSept 16, 2025 14:19:443
Report
SDShankar Dan
FollowSept 16, 2025 14:19:374
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowSept 16, 2025 14:19:200
Report
DSDevendra Singh
FollowSept 16, 2025 14:18:510
Report
DIDamodar Inaniya
FollowSept 16, 2025 14:18:380
Report