Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khandwa450001

खंडवा में प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमाएं बनाना हुआ प्रतिबंधित!

PSPramod Sinha
Jul 16, 2025 11:31:34
Khandwa, Madhya Pradesh
एंकर... खंडवा जिले में प्लास्टर ऑफ पेरिस, (पीओपी) से प्रतिमा निर्माण करने वाले लोगों पर जिला प्रशासन की लगातार  कार्रवाई जारी है। इस दौरान   इनके निर्माण स्थल पर रखा हुआ पी ओ पी भी जप्त किया जा रहा है। NGT  के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहले ही तीज त्योहार और उत्सव के दौरान प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमा नहीं बनाने के निर्देश दिए थे। वी ओ, जिला प्रशासन ने 2 महीने पहले ही उत्सवों के दौरान प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने को लेकर प्रजापति समाज के लोगों के साथ सामूहिक चर्चा  की थी। कुछ लोग जिला प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमाएं बना रहे थे जिनके खिलाफ आज जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही की।  वी ओ, अगले महीने गणेश उत्सव आने वाला है । इस दौरान बड़ी संख्या में गणेश जी की प्रतिमाएं घर-घर विसर्जित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा बनाने वाले लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमाएं बना रहे थे । इसी गुप्त  सूचना के आधार पर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम  प्रतिमा बनाने वाले स्थानो पर पहुंची और वहां रखा हुआ प्लास्टर ऑफ पेरिस जप्त किया । साथ ही लोगों को निर्देश दिए कि वह प्लास्टर ऑफ पेरिस के बजाय मिट्टी का उपयोग प्रतिमा बनाने के लिए करें जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई में कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी बनी, जिसे अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस ने संभाल लिया।  BYTE _  बजरंग सिंह बहादुर _SDM खंडवा
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top