Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

जैन एकता मंच की बैठक में महेन्द्र बोहरा बने नए अध्यक्ष!

Dilip Chouhan
Jul 07, 2025 07:00:47
Ajmer, Rajasthan
ब्यावर। जैन एकता मंच कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक जालिया रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओ पर चर्चा करते हुए सदस्यों के सुझाव लिए गए। बैठक में स्वधर्मी छात्रों को पढ़ाई हेतु फीस में सहायता करने, पौधरोपण तथा जीव कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का विवरण पेश किया गया। इस दौरान संजय नाहर ने अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट महेन्द्र बोहरा का नाम प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन संजय चौरडिया सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने किया। सभी सदस्यों की सर्वसममति के पश्चात एडवोकेट महेन्द्र बोहरा को अध्यक्ष चुना गया।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top