273303
महाराजगंजः वनग्राम बिट नर्सरी और चेतरा नर्सरी को वन रेंज मार्ग से जोड़ने को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Maharajganj, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहनी ने कहा कि वनग्राम बिट नर्सरी और चेतरा नर्सरी को वन रेंज पकड़ी संपर्क मार्ग से जोड़ा जाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में कार्यसमिति बैठक: मंत्रियों के साथ राजा मयेकश्वर, गुलाबो देवी और केतकी सिंह
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में कार्यसमिति बैठक: मंत्रियों के साथ राजा मयेकश्वर, गुलाबो देवी और केतकी सिंह0
0
Report
अमित शाह की यूपी भाजपा बैठक: अखिलेश के तंज और CEC इस्तीफे पर INDIA प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Brijesh Pathak (Deputy Chief Minister) On BJP State Working Committee Meeting / Home Minister Amit Shah’s Visit / Akhilesh Yadav’s Remarks / INDIA Bloc Protest Demanding CEC Gyanesh Kumar’s Resignation आज उत्तर प्रदेश की भाजपा की कार्य समिति की बैठक है। आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी हम सबके अभिभावक शुभारंभ करेंगे, उद्घाटन करेंगे और प्रदेश में संगठनात्मिक ढांचे को एक नई ऊर्जा और मार्गदर्शन देने का काम करेंगे。 अखिलेश यादव ने ML C परिणाम चुनाव के बाद तंज कसा है कहा कि भाजपा का ये फ्लॉप शो है और डबल इंजन की बात है के सवाल पर कहा मुगालते में ना रहे। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है और सत्ताईस में प्रचंड बहुमत से भाजपा जीतने वाली है。 ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेके कल बड़ा आंदोलन होने वाला है दिल्ली में को लेकर कहा जिस ढंग से संवैधानिक संस्थाओं पर इंडी गठबंधन के लोग सवाल उठा रहे हैं। यह देश देख रहा है, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत देश चल रहा है और देश की जनता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के साथ है और भाजपा उसका अनुसरण कर रही है।0
0
Report
दौसा जिले के छह पंचायत समितियों में सरपंच व वार्ड पंच मतदान शुरू
Dausa, Rajasthan:दौसा जिले में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान छह पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा मतदान। 141 ग्राम पंचायत में चुने जाएंगे आज सरपंच। बांदीकुई में 44, बसवा 18, बैजूपाड़ा 18, महवा 23, मण्डावर 15, मनोहरपुर खेड़ला की 23 पंचायत क्षेत्र में मतदान। 373482 मतदाताओं के लिए बनाए गए हैं 419 मतदान केंद्र। 1196 सरपंच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता। सभी जगह सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। सायपुर पंचायत के प्यारा के नंगला में मतदान बहिष्कार। पीपलखेड़ा पंचायत के करणपुर में भी बहिष्कार। प्यारा के नंगला को खोंचपुरी पंचायत में जोड़ने की मांग। करणपुर को पाटोली में जोड़ने की ग्रामीणों की मांग। दोनों ही जगह जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भी बहिष्कार रहा। दोनों ही गांवों में वार्ड पंच के भी नामांकन नहीं हुए। गाँव से पंचायत मुख्यालय की दूरी होने से नाराजगी।0
0
Report
Advertisement
जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की लाठी-डंडों से हत्या, दो गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपबांध गांव में पारिवारिक जमीन विवाद के बीच एक भतीजे पर अपने सगे चाचा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक रूपबांध गांव निवासी स्वर्गीय रामू यादव के 70 वर्षीय पुत्र काशीनाथ सिंह उर्फ काशी यादव थे। वह पेशे से किसान थे और अपने परिवार के साथ गांव में रहते थे। मृतक के चचेरे भतीजे खखनु सिंह ने बताया कि परिवार के बीच जमीन का बंटवारा पहले ही हो चुका है और सभी भाइयों को बराबर हिस्सा मिल चुका है। इसके बावजूद मृतक की भावह अपने बेटे को यह कहती थी कि उसके चाचा ने लगभग दो कट्ठा जमीन अधिक ले रखी है। इसी बात को लेकर परिवार में कई दिनों से तनाव और विवाद चल रहा था। गुरुवार की दोपहर जब वह खेत पर थे, तब भतीजे ने गुस्से में आकर चाचा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में काशीनाथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मारपीट इतनी बर्बर थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपित सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मां सहिया देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में मां-बेटे समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में जमीन का पट्टेदारी विवाद हत्या का कारण सामने आया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा की महागुन मायवुड्स सोसायटी में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौत ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना सोसायटी के टावर नंबर-23 की है, जहां 40 वर्षीय रणदीप पात्रा और उनके बेटे आरव की ऊंचाई से गिरने के बाद जान चली गई। सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने बताया कि सुबह उन्हें खाटू श्याम मंदिर जाना था। इसके लिए पिता-पुत्र बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण दोनों बालकनी से नीचे गिर गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दिल्ली में इंडिया एलायंस रैली के लिए झारखंड से बसें रवाना, महाभियोग पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:एसआईआर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी टकराव जारी है, एक नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की अगुआई में इंडिया गठबन्धन की रैली आयोजित है तो वहीं आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर सीईसी पर प्रतीकात्मक महाभियोग प्रस्ताव विपक्ष ला रहा है। वहीं दिल्ली में होने वाली रैली के लिए झारखंड से भी कई बसें रवाना किया गया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कांग्रेस पर आक्रामक है, कहा ये लोग पिकनिक मनाने जा रहे हैं। दिल्ली में एक नवंबर को होने वाले इंडिया एलायंस की रैली के लिए झारखंड से भी बसें दिल्ली के लिए रवाना होती रही। वहीं कांग्रेस सहित इंडिया गठबन्धन के नेताओं की नजर दिल्ली में सीईसी के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए जाने वाले प्रतीकात्मक महाभियोग पर भी है,जिसकी अध्यक्षता पूर्व स्पीकर मीरा कुमार करती नजर आएंगी और समापन भाषण राहुल गांधी करेगे। झारखंड से कार्यकर्ताओं के साथ बसों को रवाना करते हुए शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, देश में हो रहे वोट चोरी के खिलाफ रांची से एक दर्जन बसें रवाना हुई हैं । लोगों के बीच जागरूकता और उत्साह है अपने वोट के अधिकार के लिए , एक नवंबर को भारी दम खम के साथ रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं और अपने अधिकर लेकर लौटेंगे। बाइट ... शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री मंत्री इरफान अंसारी ने भी कहा जामताड़ा से भारी संख्य में लोग जामताड़ा से दिल्ली जा रहे हैं। त्योहार के मौसम में भी लोग स्वेच्छा से जा रहे हैं। लोग इतना डरे हुए हैं, कि अब लोकतंत्र को बचाने की आवश्यकता है. बाइट ...इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस की जड़ें अब हर राज्य से ख़त्म हो चुकी है। कुछ जगह इनके बचे हुए हैं और अपनी जमीन बचाने के लिए कांग्रेस कुछ न कुछ ड्रामा करती रहती है। सबसे बड़ी बात है,हिंदू सनातनियों का सबसे बड़ा त्यौहार और व्यापारियों के लिए सबसे बड़ा समय है दिवाली और छठ और उस समय दिल्ली में प्रदर्शन के लिए झारखंड से भी लोग जा रहे हैं तो ये लोग पिकनिक मनाने जा रहे हैं। कोई गंभीरता नहीं है। झारखंड की सरकार क्या कम कर रही ये इनको बताना चाहिए, यहां लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। वोट चोरी की बात करते हैं और एमएमसी चुनाव में दिख गया इनकी क्या हालत है。 बाइट ....शोभा यादव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, आंदोलन होता है, जब जन शैलाब सड़कों पर उतरता है तो ये लोग घुटनों के बल आ जाते हैं। अब पूरे देश की जनता सड़कों कर आ रही । हर दल लोग दलगत भवन से ऊपर उठ कर लोकतंत्र बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।मॉक पार्लियामेंट भी दिखेगा, इस देश को तानाशाही शासन से छुटकारा पाना है।रोल बैक होना होगा , सरकार को झुकना होगा नहीं तो धर्मेंद्र गए नरेंद्र भी जाएंगे बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
Advertisement
जोधपुर पंचायत चुनाव: पाल गांव में सरपंच चुनाव के समय विवाद, वाहनों को नुकसान
Jaipur, Rajasthan:जोधपुर पंचायत राज आम चुनाव 2026 , पंच और सरपंचों के चुनाव, पाल गांव में सरपंच चुनाव में भय का माहौल, देर रात हुआ बड़ा विवाद प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े, कई वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप, घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
जोधपुर में पंचायत चुनाव के दौरान भय का माहौल, प्रत्याशी समर्थकों की भिड़ंत वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:जो धपुर पंचायत राज आम चुनाव 2026 , पंचायत और सरपंचों के चुनाव, पाल गांव में सरपंच चुनाव में भय का माहौल, देर रात हुआ बड़ा विवाद प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़े, कई वाहनों में तोड़फोड़ का आरोप, घटना का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-बेटे की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा 23 वीं मंजिल से गिरकर बेटे और पिता की मौत 23 वी मंजिल की बाल्कनी में पिता बेटे से तुड़वा रहे थे फूल अचानक बेटे का पैर फीसला बेटा लटक गया बेटे को बचाने के चक्कर में दोनों पिता बेटे गिरे नीचे 11 साल के बेटे और पिता की मौके पर ही मौत Bisrakh थाना क्षेत्र स्थित महागुन maywodd सोसायटी की घटना0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा: स्टाइल वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स सीज, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अलसुबह स्टाइल वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स किया सीज सिंधुनगर में नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कॉम्प्लेक्स में बैंक संचालित होने की भी मिली जानकारी भीलवाड़ा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार अलसुबह नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंधुनगर क्षेत्र में स्टाइल वर्ल्ड के नाम से संचालित एक कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया। नगर निगम की टीम अलसुबह मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए कॉम्प्लेक्स को सीज किया। बताया जा रहा है कि इस कॉम्प्लेक्स में एक बैंक का संचालन भी हो रहा था। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। फिलहाल नगर निगम की ओर से कॉम्प्लेक्स को सीज करने के पीछे के कारणों और कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। निगम की इस कार्रवाई को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अहम कदम माना जा रहा है。0
0
Report
राजद MLC में सभी जातियों के प्रतिनिधित्व पर जोर
Patna, Bihar:बिहार विधानपरिषद में राजद से MLC: 4 भूमिहार 3 मुस्लिम 3 यादव 2 ब्राह्मण 2 राजपूत 1 अनुसूचित जाति 1 अतिपिछड़ा 1 वैश्य (ओबीसी) कुल विधान पार्षद में राजद ने सभी जातियों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। हमारे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी यादव जी लगातार A टू Z की बात कर सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने में प्रयासरत हैं। विधानसभा चुनाव में बेईमानी नहीं होती और अगर हमारी सरकार होती तो सबकी और अधिक हिस्सेदारी होती。 आपको सनद रहे कि आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की सरकार में सबसे अधिक मंत्री सवर्ण, मुस्लिम, अतिपिछड़ा और अनुसूचित जाति से होते थे। पिछड़ा में सबसे अधिक कुशवाहा जाति से मंत्री थे। उनके बाद कभी भी मंत्रियों की वह संख्या नहीं रही。 जय समाजवाद, जय राजद।0
0
Report
लोकसभा जैसी मॉक संसद का सेट तैयार, राजनीति गलियारों में हलचल
Noida, Uttar Pradesh:मॉक पार्लियामेंट का सेट लोक सभा की तरह लगाया गया है.0
0
Report
Advertisement
जयपुर में 33वें न्यूरोलॉजी सम्मेलन में उपचार और शोध पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार, समय पर निदान और नवीनतम शोध पर मंथन के लिए इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी का 33वां वार्षिक सम्मेलन जयपुर में आयोजित हो रहा है। 21 साल बाद जयपुर में हो रहे इस पांच दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1500 से अधिक न्यूरोलॉजिस्ट और चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। सम्मेलन में स्ट्रोक, पार्किंसंस, अल्जाइमर, नसों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों सहित न्यूरोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हो रही है। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने अचानक चेहरा टेढ़ा होने, हाथ-पैर में कमजोरी, सुन्नपन और संतुलन बिगड़ने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की। चिकित्सकों के अनुसार स्ट्रोक में समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। चुनिंदा मरीजों में थक्का घोलने की दवा और मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी से उपचार संभव है।सम्मेलन में करीब 100 व्याख्यान और विभिन्न वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ नई दवाओं, आधुनिक तकनीकों और जटिल न्यूरोलिजिकल बीमारियों के उपचार पर अनुभव साझा कर रहे हैं।आयोजन सचिव भावना शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन चिकित्सा शिक्षा के सतत कार्यक्रम (सीएमई) का मुख्य विषय न्यूरोमस्कुलर डिसऑर्डर यानी नसों और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियाँ रहा। देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने इन रोगों के निदान और उपचार पर व्याख्यान दिए।0
0
Report
दिल्ली में मौसम बदला, तापमान घटना शुरू, बारिश का अलर्ट जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम अपना रुख बदल रहा है। तापमान में गिरावट है। सर्द(wx)र्दियों में दस्तक दे दी है। ऐसा लग रहा है मौसम विभाग द्वारा 29 और 30 तारीख के लिए बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन अर्णब के मार्जिन इफेक्ट से इस तरीके का मौसम देखा जा रहा है।0
0
Report
दंतेवाड़ा में अर्नब तूफान का असर धीरे-धीरे, लाल आसमान बना आकर्षण
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में अर्नब तूफान का असर धीरे-धीरे हो रहा कम। सुबह से आसमान हुआ साफ, हल्की धूप के साथ मौसम में दिख रहा बदलाव। वहीं, अर्नब तूफान के पहुंचने से पहले दंतेवाड़ा, बारसूर, किरंदुल समेत अन्य इलाकों में आसमान का रंग हुआ था गहरा लाल। आसमान के इस अद्भुत नजारे को देखकर लोग रह गए थे हैरान। लाल आसमान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे वायरल। लोग आसमान के इस लाल रंग को चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के आने से जोड़कर देख रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों में भी देखने को मिला था ऐसा ही नजारा।0
0
Report
Advertisement
