Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

मधुबनी के मखाना किसानों की फसल सूखने से बढ़ी चिंता!

BBBindu Bhushan
Jul 16, 2025 06:05:22
Madhubani, Bihar
1607 ZBJ MDB MAKHANA R LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मॉनसून में वर्षा नहीं होने से मधुबनी में मखाना की खेती करने वाले किसान हैं परेशान,फसल सूखने से किसानों की चिंता बढ़ी।मधुबनी में मखाना की खेती व्यापक स्तर पर की जाती है।मखाना के कुल उत्पादन का करीब 70 प्रतिशत खेती मिथिलांचल इलाके में होती है लेकिन वर्षा नहीं होने के कारण मखाना की खेती से जुड़े किसान परेशान हैं। पानी की कमी से मखाना का फसल सूख कर बर्बाद जो रहा है। किसानों की माने तो समय पर पानी नहीं मिलने से मखाना का फसल बर्बाद हो रहा है।किसान ने बताया कर्ज लेकर मखाना की खेती किया लेकिन अब फसल खराब होने से उन्हें चिंता सता रही है कि महाजन का कर्ज कैसे चुकता करेंगे और परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। वर्षा नहीं होने से मखाना काफी किसान परेशान दिख रहे हैं। मखाना की खेती में पानी की आवश्यकता बहुत ज्यादा होती है, और बारिश की कमी से फसल बर्बाद हो रहा है। बिहार के मधुबनी में मखाना की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है, और यहां के किसान मखाना उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वर्षा नहीं होने और पानी की कमी से मखाना की खेती से जुड़े किसानों की आय पर भी इसका खासा प्रभाव पड़ सकता है। अभी मखाना किसानों को वर्षा की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार द्वारा मखाना की खेती और बाजार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।मखाना का जीआई टैग किया गया साथ ही मखाना बोर्ड का भी गठन किया गया ।अब परेशान किसान ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। बाइट पीड़ित किसान मधुबनी
14
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top