Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Churu331303

मदन दिलावर ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मान, जानें क्यों है ये जरूरी!

PINEWZ
Jun 25, 2025 11:33:47
Churu, Rajasthan
चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू संवाददाता- नवरतन प्रजापत मोबाइल-9414776072_9672534751 शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लोकतंत्र सेनानियों के किए चरणस्पर्श, बोले जितना आभार प्रकट किया जाए उतना कम लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए भावी पीढ़ी को सजग और जागरूक करना होगा चूरू। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज चूरू दौरे पर रहे। इस दौरान  जिला मुख्यालय के टाउन हॉल मे आपातकाल की 50 वी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उनके चरण स्पर्श किए. दिलावर ने कहा लोकतंत्र सेनानी पूजनीय व स्मरणीय है. दिलावर ने कहा इन्होंने संघर्ष न किया होता, यातनाएं ना झेली होती तो आज भारत में लोकतंत्र जिंदा नहीं होता। मंत्री दिलावर ने कहा कि 50 साल पहले आज ही के दिन देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगा कर संविधान की हत्या कर दी थी.  लोगों को बिना कारण गिरफ्तार कर जेलों में डाल दिया गया और भीषण यातनाएं दी गई. अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोलवलकर सहित तमाम निअपराध लोगों को जेल में यातनाएं दी गई. अखबारों के प्रकाशन पर रोक लगा दी गई. किसी भी कीमत पर अखबारों का प्रकाशन ना हो सके इसके लिए कागज जब्त कर लिए गए. अखबार प्रकाशकों पर ज्यादतियां की गई. देश की जनता के सारे मौलिक अधिकार समाप्त कर दिए गए. भारत माता की जय बोलने पर पुलिस डंडे मारती थी. हथकड़ी बांधकर अपराधियों की तरह पेशी पर ले जाया जाता था.  : दिलावर ने कहा आने वाली पीढ़ी क़ो पता होना चाहिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा आपातकाल को लगे 50 वर्ष बीत गए है. हमारी आने वाली पीढ़ी को ये पता रहना चाहिए कि जिस लोकतन्त्र की छत्रछाया में हम रह रहे है उसको बचाने के लिए लोकतंत्र सेनानियों ने कितने कष्ट झेले. कांग्रेस के लोगों ने देश के लोगों पर कितने अत्याचार किए. देश की पीढ़ी को हर हाल में संविधान की रक्षा करने और लोकतंत्र को बचाने के लिए सजग और जागरूक करना होगा. ताकि दुबारा आपातकाल लगाने और लोकतंत्र की हत्या करने का कोई प्रयास ना कर सके। बाइट - शिक्षा मंत्री मदन दिलावर। नवरतन प्रजापत  जी मीडिया चूरू  Mob. 9414776072
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement