Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

कांग्रेस ने अंबेडकर की मूर्ति के लिए सत्याग्रह किया, क्या है पीछे की कहानी?

PINEWZ
Jun 25, 2025 16:13:31
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर। ग्वालियर में न्यायालय परिसर में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर कांग्रेस से सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने अपने विचार मंच से व्यक्त किए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आज सुबह से शाम तक कांग्रेस पार्टी ने दृढ़ संकल्प लिया इस बात का पार्टी का विचार बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिष्ठा के साथ है। उनके सम्मान के साथ है। ये वैचारिक लड़ाई है। एक तरफ लोकतंत्र की हत्या दिवस के रूप में मन रहे थे वो लोग है। एक तरफ संविधान का सत्याग्रह कर रहे थे वो लोग हैं, जो सत्याग्रह कर रहे वो अब खून की अंतिम बूंद तक कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इस देश का एक एक देशभक्त नागरिक संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ अपने प्राण भी न्यौछावर करना पड़े तो हम इस संकल्प को सहस्त्र स्वीकार करेंगे। मोहन यादव जी ने जो बात कही बाबा साहब की मूर्ति को लेकर जो भ्रम फैलाया, मैं उनकी निंदा करता हूं। उनसे आग्रह करता हूं कि उनका ये अल्प ज्ञान.. ये इतिहास को जिस तरह से अपने पड़ा। ये प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। मैं आग्रह करता हूं मोहन यादव जी से आप शिक्षा मंत्री थे, आप मुख्यमंत्री हैं, आप गृहमंत्री हैं। आपका इस तरह का अल्प ज्ञान ये संदेश देता है कि हमारा मुख्यमंत्री जितना परिपक्व होना चाहिए था उतना है नहीं। और जहां किसी के भी साथ अन्याय अत्याचार होगा। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाएगी। और भारतीय जनता पार्टी के कुशासन का मुंहतोड़ जबाव देगी। मैं फ़िर से एक एक साथी के साथ संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हैं। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बताना होगा कि उन्होंने 11,12 सरकारें क्यों बदली। 500 से ज्यादा विधायकों की खरीद फरोख्त क्यों की। उन्होंने कहा कि कहां है 2 करोड़ रोजगार। इनकम डबल होने की बजाए किसानों को आत्महत्या क्यों करनी पड़ा रही है। आपका विदेश मंत्री मुखबिरी क्यों कर रह था अमेरिका की। भारत माता का सम्मान क्यों झुकाया अपने अमेरिका के सामने। सेना का अपमान क्यों किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों में बाबा साहब को लेकर भावना नहीं है, उनके लिए कांग्रेस में भी कोई जगह नहीं है। बाइट जीतू पटवारी, पीसीसी चीफ
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement