Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baran325205

बारां में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा: श्रद्धा और धूमधाम का अद्भुत संगम!

LAXMI CHAND NAGAR
Jun 27, 2025 14:10:35
Baran, Rajasthan
एंकर _इंट्रो। बारां शहर के प्रसिद्ध प्यारे राम जी मंदिर में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से निकाली गई। इससे पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद परंपरा अनुसार तोप चलाकर रथ यात्रा की शुरुआत की घोषणा की गई। मंदिर परिसर जय श्री जगन्नाथ स्वामी के जयकारों से गूंज उठा।                                  विशेष आयोजन के तहत भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को सजे-धजे रथ पर विराजित किया गया रथ को फूलों, रंग-बिरंगी झांकियों और पारंपरिक सजावटी वस्तुओं से सजाया गया है। भगवान को रथ पर बिठाकर पूरे मंदिर परिसर में परिक्रमा करवाई गई। इस दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन और संकीर्तन के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया। रथ यात्रा की भव्य शोभायात्रा शाम 4 बजे मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के गांवों और क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। कई सामाजिक संगठनों और भजन मंडलियों ने शोभायात्रा में भाग लिया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ स्वामी के दिव्य स्वरूप को आमजन तक पहुँचाना है। साथ ही रथ यात्रा से समाज में भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना का संचार होता है। पूरे आयोजन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। नगरपालिका और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मार्गों पर विशेष निगरानी रखी।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement