Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajnandgaon491441

राजनांदगांव में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध!

KISHORE SHILLEDAR
Jun 27, 2025 12:34:11
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
2706ZMP _RJN _RATHYATRA_R एंकर: राजनांदगांव में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक उत्साह के बीच यह यात्रा शहर की सड़कों पर निकली, जहां महिला और पुरुष श्रद्धालु रथ खींचने के लिए उमड़ पड़े। वीओ: राजनांदगांव में निकली भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा ने पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया। रथ को खींचने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही जुटने लगे थे। जैसे ही रथ यात्रा शुरू हुई, जय जगन्नाथ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। रथ यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी भागीदारी जोश और श्रद्धा से भरपूर रही। महिलाओं ने न सिर्फ रथ खींचा, बल्कि रथ के मार्ग पर झाड़ू लगाकर सेवा भावना का परिचय भी दिया। हर साल हम इस दिन का इंतजार करते हैं। भगवान जगन्नाथ की कृपा से ही यह जीवन है। रथ खींचना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। शहर में निकली इस रथ यात्रा के लिए सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ ही स्वयंसेवकों ने भी यातायात और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली। यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर भी लगाए गए। भगवान जगन्नाथ की यह रथ यात्रा न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का भी प्रतीक बन चुकी है। राजनांदगांव की सड़कों पर दिखी यह भक्ति की छटा, श्रद्धालुओं के दिलों में लंबे समय तक बनी रहेगी किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement