Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bilaspur495001

बिलासपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, देखिए अद्भुत नज़ारे!

SHAILENDAR SINGH THAKUR
Jun 27, 2025 13:07:22
Bilaspur, Chhattisgarh
बिलासपुर।भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आज बिलासपुर में धूमधाम और भक्तिभाव से मनाया गया शहर के रेलवे स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा निकाली गई। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सोने की झाडू से रथ की सफाई और रास्ते की सफाई कर रथयात्रा का शुभारंभ किया। न्यायधानी बिलासपुर में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के लिए रथ तैयार किए गए हैं। जिनमें मुख्य रथ की ऊंचाई 40 फीट है और यह आधुनिक हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस है। रथ का निर्माण पारंपरिक जगन्नाथपुरी शैली में किया गया है। पीले और लाल रंग के इस रथ पर शंख, गदा, पद्म जैसे धार्मिक चिन्हों की डिजाइन बनाई गई है। रथ के निर्माण में ओडिशा से आए कारीगरों ने हिस्सा लिया। वहीं रथ के ऊपरी हिस्से पर स्थापित गदा मायापुर से मंगाई गई है। रथ के आगे 'हरे कृष्णा', 'जय जगन्नाथ', 'जय बलदेव', और 'जय सुभद्रा' अंकित किया गया है। रथयात्रा की शुरुआत शहर के राजा करते हैं। इसी तारतम्य में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को राजा की तरह तैयार करके पेरा पहरा की रस्म करवाई है। साहू विधिवत रथ और भगवान की पूजा करने के बाद रथयात्रा की शुरुआत किए... बाइट - तोखन साहू (केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार) यह रथयात्रा मंदिर परिसर से निकलकर तितली चौक, रेलवे स्टेशन, दयालबंद चौक, जगमल चौक और तोरवा होते हुए मौसी मा के मंदिर में जाकर समाप्त होगा। भगवान जगन्नाथ सात दिनों तक मौसी मां के यहां रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के दर्शन मौसी मां के यहां कर सकेंगे। रथयात्रा का यह पर्व भगवान को भक्तोंसे सीधे तौर पर जोड़ने के लिए आस्था के साथ निकाला जाता है। भगवान जब गर्भगृह में होते तो भक्तों का प्रवेश गर्भगृह में नहीं हो पाला, लेकिन मौसी मां के यहां भक्त भगवान का नजदीक से दर्शन कर सकते हैं... बाइट- पूजा विधानी (महापौर बिलासपुर)
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement