Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Munger811201

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़!

Prashant Kumar
Jun 27, 2025 15:31:36
Munger, Bihar
मुंगेर:भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुक्रवार की शाम भव्य तरीके से कष्टहरणी घाट से निकाली गई। शोभायात्रा से पहले जिला जज आलोक गुप्ता ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चणा की। जिसके बाद शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुए। इस दौरान भगवान के रथ में लगी रस्सी को खींचने के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। शोभा यात्रा कष्टहरणी घाट से नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ, जाे लाल दरवाजा उत्तरी किला होकर अंबेडकर चौक, सोझी घाट, बेलन बाजार, लल्लू पोखर, चुआबाग तक गए वहां से वापस होकर लल्लू पोखर तीनबटीया चौक होकर बड़ी काली स्थान होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे। वहां से घोषी टोला, कस्तुरवा वाटर होकर बड़ी बाजार होते हुए पीएनबी चौक, बेकापुर, गांधी चौक, मुख्य बाजार, एक नंबर ट्रैफीक, सदर अस्पताल, गोयंका मछली तालाब, लाल दरवाजा होते हुए वापस कष्टहरणी घाट पहुंचा। जहां भागवान की महाआरती कर वापस भगवान को मंदिर में रखा गया। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के दौरान ढोल, नगाड़ा, बैंड बाजा के साथ श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर चल रहे थे और जय जगन्नाथ का जयकारा करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस दौरान रास्ते पर श्रद्धालु झाड़ू लगाने के साथ रंगोली बनाते हुए चल रहे थे। इसके अलावा जगन्नाथ यात्रा के दौरान शहर में कई जगहों पर पानी-शर्बत का स्टॉल लगाकर श्रद्धालुअों को पिलाया जा रहा था। इसके अलावा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की जा रही थी। वहीं रथ यात्रा में भाजपा के प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा उर्फ राजू झा के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अरूण कुमार पोद्दार, के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु रथ की रस्सा खिंचने में लगे थे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement