icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गांव-गांव पहुंचे शासन: सोनाभद्र के कुदरी में जनता की सुनवाई शुरू

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में सरकार की योजनाओं को अंतिम पायदान तक पहुंचाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से म्योरपुर ब्लॉक के कुदरी ग्राम में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कुर्सी की औपचारिकता छोड़कर ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं, जिससे पूरा माहौल जनसंवाद और भरोसे का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम में सरकार की मंशा “गांव-गांव पहुंचे शासन” को जमीनी स्तर पर चरितार्थ करते हुए अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सीधे सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। क Kudri गांव में आयोजित इस ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जहां पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन सहित कई मूलभूत समस्याएं प्रमुखता से उठाईं गईं। मंत्री और डीएम ने एक-एक कर ग्रामीणों की शिकायतों को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा भवन प्रेरणा शॉप का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया और बालिकाओं को साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष जन-जागरूकता अभियान की भी जानकारी दी गई, जिसके तहत विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी शिकायतों का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
0
0
Report

गोंडा के जटमलपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, परिवार पर आग लगा दिव

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायखत्री ग्राम पंचायत के जटमलपुर गांव से एक रिश्ते को संसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे छोटे भाई ने अपने ही एक वर्ष बड़े भाई की शीशम के डंडे से पिटाई करके हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद सिरफिरे मेरे भाई ने अपने पिता की भी डंडे से पिटाई करके अपने घर में आग लगा दिया जहां घर में आग लगने के कारण लाखों रुपए का सामान जल करके रख हो गया है इसके साथ ही साथ एक भैंस की भी मौत हो गई है। यह पूरी घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है फिलहाल सूचना पाकर मौके पर पहुंची वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा 19 वर्षीय मृतक अंकित निषाद के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही 18 वर्षीय भाई अक्कू उर्फ हुलसी निषाद को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर के पूरे मामले को लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। दरअसल जटमलपुर गांव के रहने वाले भुल्लन निषाद के पांच लड़के और एक लड़की हैं बेटों में सुरेश निषाद, ओमप्रकाश, जामवंत, अंकित और अक्कू उर्फ हुलसी और सबसे छोटी बेटी कमल निषाद है। सबसे बड़े वाले बेटे सुरेश की शादी हो चुकी है जबकि इनके चार बेटों की अभी तक शादी नहीं हुई थी। अब बेटे 19 वर्षीय अंकित निषाद की उनके ही छोटे भाई 18 वर्षीय हुलसी ने हत्या कर दी है। अक्कू उर्फ हुलसी मंदबुद्धि का बताया जा रहा है जो आए दिन घर के सामानों को इधर-उधर फेंकता रहता था। परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता रहता था लेकिन परिवार के लोग उसे नजरअंदाज कर रहे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात भुल्लन के घर में लोगों ने धुंआ उठता देख मौके पर पहुंचे तो भुल्लन जमीन पर ही पड़े रहकर के कराह रहे थे। उनकी भैंस मरी पड़ी हुई थी और उससे कुछ ही दूरी पर 19 वर्षीय अंकित भी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
0
0
Report

देवरिया में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने खनुआ नदी साफ सफाई की

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के पथरदेवा विधानसभा के पकहां गांव के पास खनुआ नदी की आज कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने घंटी साफ सफाई का कार्य किया। इस सफाई के दौरान कृषि मंत्री खुद नाव पर चढ़कर नदी साफ करते दिखाई दिए। साथ में SDRF की टीम भी थी। कई घंटे तक साफ सफाई का कार्य चलता रहा। इस दौरान खुद मंत्री पूरे मनोयोग से सफाई करते नजर आए। आपको बता दें प्रत्येक साल कृषि मंत्री जनपद के नदियों की सफाई खुद करते हैं और उसी क्रम में आज भी यह सफाई का कार्य घंटों चला। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल का 12 वर्ष पूरा हुआ है। इस क्रम में सरकार 5 से लेकर 21 तक विभिन्न कार्यक्रम चल रहा है जिसमें नदियों की सफाई तालाब और पोखरों की सफाई कार्य हो रहा हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि नदियों को साफ रखे इसी क्रम में आज खंनुआ नदी की साफ सफाई का काम हो रहा है। वहीं नीट परीक्षा के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि भारत सरकार इस मामले में कठोर कार्रवाई कर रही है। वहीं गाजीपुर एनकाउंटर में संजय निषाद के सवाल खड़ा करने पर कृषि मंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। वहीं जब पत्रकारों ने सवाल किया कि देवरिया जनपद में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आवास पर कब्जा है फरार बीएसए की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। मेडिकल कॉलेज में इंजीनियर हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ कि जवाब में मंत्री जी ने कहा कि बीएसए पर कुर्की की कार्रवाई हो रही है बाकी दो मामले में दिखवाता हूं
0
0
Report
Advertisement

मुरलीगंज के आवासीय स्कूल में 6 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव स्थित एक आवासीय स्कूल में रविवार सुबह 6 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव शौचालय के पास पाइप से बंधा हुआ मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्कूल संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान पोखराम परमानंदपुर वार्ड-10 निवासी रामानंद यादव के पुत्र आनंद प्रेम (6) के रूप में हुई है। वह यूकेजी का छात्र था। पिछले करीब छह महीने से खारी स्थित आवासीय जेडी पब्लिक स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की दादी ने आरोप लगाया कि उनके पोते की हत्या कर शव को स्कूल के शौचालय के पास पाइप से बांध दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्कूल संचालक ने शव को घर पहुंचा दिया था। इसके बाद हमलोग शव को लेकर स्कूल पहुंचे। स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र मनीष कुमार और आकाश कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति स्कूल परिसर में आए थे। उन लोगों ने आनंद प्रेम के गले में रस्सी बांध दी थी। शौचालय के पास छोड़कर स्कूल के पीछे की ओर से भाग गए। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जैडीडी पब्लिक स्कूल पिछले लगभग पांच साल से संचालित हो रहा है। घटना के बाद से स्कूल संचालक सुनील कुमार फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के लिए शव मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

सबलपुर दियारा में कटाव रोकथाम के लिए ग्रामीणों का धरना

Hajipur, Bihar:पिछले कई वर्षों से कटाव की मार झेल रहे सोनपुर के सबलपुर दियारा में एक बार फिर कटाव का खतरा मंडराने लगा है क्योंकि पिछले साल हुई कटाव की तबाही के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा जो कटाव रोधी कार्य कराए जा रहे है उसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है और इसी के खिलाफ आज रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सबलपुर नया बाजार घाट पर लोगो ने धरना प्रदर्शन किया और सांकेतिक जल समाधी ली।सुबह 7 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग नया बाजार घाट पहुंचे जहाँ मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही जलसमाधी लेकर कटाव रोधी कार्य का विरोध किया गया।प्रदर्शन कर रहे लोगो ने आरोप लगाया कि कटाव रोधी कार्य मे भारी अनियमितता बरती जा रही है जिससे गंगा नदी से कटाव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।लोगो ने बताया कि अगर समय रहते मजबूत रिंग बांध और गुणवत्तापूर्ण कटाव रोधी कार्य नहीं कराया गया तो पिछले साल की तरह इस साल भी कई गांव गंगा नदी में विलीन हो जाएगा।साथ ही ग्रामीणों ने सारण जिला प्रशासन से कटाव रोधी कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है।बता दे कि पिछले वर्ष सोनपुर के सबलपुर का पश्चिमी टोला पूरी तरह कट कर गंगा में विलीन हो गया था और भारी कटाव के कारण दर्जनों परिवार गांव से पलायन कर गया था इसलिए इस बार फिर से कई गांव पर गंगा नदी के कटाव का खतरा मंडरा रहा है जिससे लोगो मे डर व दहशत का माहौल है और अलग अलग तरीके से सरकार से अपने अस्तित्व को बचाने की गुहार लगा रहे है।
0
0
Report
Advertisement

गाली-गलौज के विरोध में गोली, पिता-बेटा गिरफ्तार; घायल युवक अस्पताल में

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- गाली गलौज का विरोध पड़ा भारी, युवक को मारी गोली,आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार। भिंड जिले के हीरालाल का पूरा गांव में मामूली विवाद में खूनी रूप ले लिया गांव के सरपंच मनीराम प्रजापति के घर के बाहर गाली गलौज कर रहे बाप बेटे को टोकना एक युवक को भारी पड़ गया,आरोप है कि गाँव के सरपंच के घर के बाहर दो लोग गाली गलौज कर रहे थे गाँव के ही शिवम भदौरिया ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों आरोपी पिता पुत्र शिवम के घर पहुंचे और कट्टे से फायर कर दिया, गोली शिवम के सीने में लगी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक शिवम सिंह ने गांव में हो रही गाली गलौज का विरोध किया था इसी बात से नाराज आरोपी अरविंद भदौरिया और उसके पिता रामनिवास सिंह ने पहले विवाद किया फिर बाद में युवक के घर पहुंच कर हमला कर दिया, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे, गंभीर रूप से घायल शिवम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है, घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस हरकत में आई और दोनों आरोपियों गिरफ्तार का लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिर्फ गाली गलौज का विरोध करने पर चली गली ने एक बार फिर स्वामी व्यवस्था और बढ़ती आपराधिक मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं फिलहाल घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है और आरोपीय सलाखों के पीछे पहुंच गए है।
0
0
Report

इंदौर के अस्पतालों में स्ट्रेचर की कमी से परिजनों को जद्दोजहद करनी पड़ी

Indore, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के इंदौर में एममवॉय हॉस्पिटल और सुपर स्पेशियलियटी हॉस्पिटल के बीच शनिवार दोपहर ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने पूरे अस्पताल सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। भीषण गर्मी में एक बीमार बच्चे को उसके माता-पिता खुद स्ट्रेचर पर धकेलते हुए करीब 1 किलोमीटर तक ले जाते दिखे। इस दौरान मां अपने बेटे को धूप से बचाने के लिए बार-बार पानी से चुन्नी भिगोकर उसके ऊपर डालती रही। मामला 12 साल के बच्चे आदर्श का है, जिसे रीढ़ की हड्डी में समस्या के चलते एमवाय अस्पताल से सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां पहुंचने पर कहा गया कि बच्चे को भर्ती करने की जरूरत नहीं है, सिर्फ मेडिकल फाइल और दस्तावेज देखने हैं। इस प्रक्रिया में परिवार को दोबारा बच्चे को स्ट्रेचर पर लेकर एमवाय अस्पताल लौटना पड़ा। धूप, थकान और बेबसी… मदद को तरसता रहा परिवार तेज धूप और गर्मी के बीच अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर और सहायक कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने से परिजन परेशान होते रहे। मां लगातार पानी से भीगी चुन्नी से बच्चे को ढकती रही, जबकि पिता स्ट्रेचर खींचते रहे। कई बार मदद की तलाश भी की गई, लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। 15 दिन से इलाज, लगातार बढ़ती मुश्किलें परिवार का कहना है कि बच्चे का पिछले 15 दिनों से इलाज चल रहा है। पहले उसे न्यू चेस्ट वार्ड में भर्ती किया गया था, जिसके बाद एमवाय अस्पताल में इलाज जारी है। लगातार अस्पतालों के चक्कर और रेफरल प्रक्रिया ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद अव्यवस्था अस्पतालों में मरीजों को वार्ड, जांच और दूसरे अस्पतालों तक ले जाने की जिम्मेदारी आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारियों पर है। लेकिन आरोप है कि जरूरत के समय स्ट्रेचर और व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं होते, जिससे मरीजों और परिजनों को खुद ही जद्दोजहद करनी पड़ती है। इस व्यवस्था पर हर महीने करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं लगातार सिस्टम की पोल खोल रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

नागरपाल में CSR के सहयोग से मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन

Keonjhar, Odisha:ରାସି ସିଡ୍ସ ପକ୍ଷରୁ ନାଗରପାଳରେ ମୋବାଇଲ ମେଡିକାଲ ୟୁନିଟ୍ ଉଦ୍ଘାଟିତ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ନାଗରପାଳ,: ରାସି ସିଡ୍ସର କର୍ପୋରେଟ ସାମାଜିକ ଦାୟିତ୍ୱ (CSR) କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଶୁକ୍ରବାର ନାଗରପାଳ ଠାରେ ଏକ ମୋବାଇଲ ମେଡିକାଲ ୟୁନିଟ୍‌ର ଶୁଭ ଉଦ୍ଘାଟନ କରାଯାଇଛି। ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳର ଲୋକଙ୍କ ନିକଟରେ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ସେବା ପହଞ୍ଚାଇବା ଏହି ପଦକ୍ଷେପର ମୁଖ୍ୟ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟ। ଉଦ୍ଘାଟନୀ ସମାରୋହରେ ରାସି ସିଡ୍ସର ଜିଲ୍ଲା ବ୍ୟବସାୟ ପ୍ରବନ୍ଧକ ଶ୍ରୀ ସନ୍ଦୀପ ତ୍ୟାଗୀ, କ୍ଷେତ୍ର ବ୍ୟବସାୟ ପ୍ରବନ୍ଧକ ଶ୍ରୀ ତାରା ପ୍ରସାଦ ରଥ, ବିତରକ ଶ୍ରୀ ଭବାନୀ ଶଙ୍କର ଶାହ, ବିତରକ ଶ୍ରୀ କରୁଣାକର ମହାନ୍ତ ଏବଂ କମ୍ୟୁନିଟି ହେଲ୍ଥ ଅଫିସର ସୁଶ୍ରୀ ଅନିତା ମହାନ୍ତ ପ୍ରମୁଖ ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ。 ଅତିଥିମାନେ ଏହି ଅବସରରେ ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳରେ ସହଜ ଓ ସୁଲଭ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ସେବାର ଆବଶ୍ୟକତା ଉପରେ ଆଲୋକପାତ କରିବା ସହ ରାସି ସିଡ୍ସର ଏହି ଜନହିତକର ପଦକ୍ଷେପକୁ ପ୍ରଶଂସା କରିଥିଲେ। ମୋବାଇଲ ମେଡିକାଲ ୟୁନିଟ୍ ମାଧ୍ୟମରେ ଦୂରଦୁରାନ୍ତ ଅଞ୍ଚଳର ଲୋକମାନେ ପ୍ରାଥମିକ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ସେବା ଓ ଚିକିତ୍ସା ପରାମର୍ଶ ପାଇପାରିବେ。 ଏହି ପଦକ୍ଷେପ ମାଧ୍ୟମରେ ରାସି ସିଡ୍ସ ସମାଜ କଲ୍ୟାଣ ଓ ଜନସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ପ୍ରତି ନିଜର ଦୃଢ଼ ପ୍ରତିବଦ୍ଧତାକୁ ପୁନର୍ବାର ପ୍ରମାଣିତ କରିଛି।
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे भारत ए टीम के लिए चयनित

Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ के युवा क्रिकेटर आयुष पांडे का भारतीय A टीम में चयन। छत्तीसगढ़ के युवा के चयन पर मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने सोशल मीडिया में दी बधाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के होनहार युवा क्रिकेटर आयुष पाण्डेय को इंडिया 'ए' टीम में श्रीलंका दौरे के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। आपने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिखाया कि, लक्ष्य को प्राप्त करने का जज्बा एक दिन मंजिल तक जरूर ले जाती है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई के साथ आपके शानदार प्रदर्शन की कामना करता हूं।
0
0
Report

जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी को कड़ा संदेश, ईंट-पत्थर की चेतावनी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की बीजेपी को खुली चेतावनी राज्‍यसभा की तीसरी सीट की बीजेपी में अटकलों को लेकर खुली चेतावनी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें बीजेपी, नहीं तो मिलेगा ईंट का जवाब पत्थर से जीतू पटवारी ने कहा 500% राज्‍यसभा में कांग्रेस का मेंबर तैयार है..मीनाक्षी नटराजन ही जाएंगी.. बीजेपी लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करें तो स्वागत योग्य है.. लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लेकर हटधर्मिता की तो ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा..याद रखे बीजेपी बाइट जीतू पटवारी , कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कहा इस तरीके की शब्दावली लोकतंत्र में ठीक नहीं क्या ऐसे शब्दों से वह डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं.... ऐसा नहीं चलेगा.... लोकतंत्र में सबके अपने-अपने अधिकार हैं.... बाइट- विश्वास सारंग मंत्री
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top