icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चूरू नगर परिषद ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई कर 300 किलोग्राम जब्त किया

Churu, Rajasthan:प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई, करीब 300 किलो पॉलीथिन जब्त चूरू। नगर परिषद की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन की खुलेआम बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की है। नगर परिषद की टीम ने एएसआई मनिराम डाबी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार टीम ने कृषि उपज मंडी के पास मुख्य सब्जीमंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कृष्ण कुमार सुरेका अग्रवाल द्वारा बेची जा रही प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान टीम को गोदाम के ऊपर बने कमरे में भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का स्टॉक मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। नगर परिषद की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
0
0
Report

नौकरानी ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की साजिश रची, तीन गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:स्लग: नौकरानी ने रची बुजुर्ग दंपति को लूटने की साजिश, मां-बेटा समेत 3 गिरफ्तार। उत्तरी दिल्ली के रूप नगर में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में नौकरानी, उसके बेटे और बेटे के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये, अमेरिकी डॉलर और पाउंड बरामद किए गए हैं। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उत्तर दिल्ली के रूप नगर इलाके में हुई लूट की इस वारदात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। जिस घर में बुजुर्ग दंपति रहते थे, उसी घर की पूरी जानकारी रखने वाली पूर्व नौकरानी ने अपने बेटे के साथ मिलकर लूट की साजिश रच डाली। पुलिस के मुताबिक, सरोज नाम की नौकरानी कुछ महीने पहले बुजुर्ग दंपति के घर काम छोड़ चुकी थी। लेकिन घर की दिनचर्या, सामान और नकदी से जुड़ी तमाम जानकारी उसके पास थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने बेटे मनोज और उसके दोस्तों के साथ मिलकर घर को निशाना बनाने की साजिश रची। आरोप है कि बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक بنایا और घर में जमकर लूटपाट की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए रूप नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और टेक्निकल सर्विलांस के साथ इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV फुटेज और गुप्त सूत्रों से पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। जांच के दौरान आरोपियों की स्कूटी का नंबर सामने आया। पुलिस ने स्कूटी के मालिक तक पहुंचकर तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो लूट की साजिश का कनेक्शन सीधे नौकरानी के बेटे मनोज तक जा पहुंचा। पुलिस आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश तक पहुंची। लेकिन यहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी और मौके से फरार होने में कामयाब रहे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र को और सक्रिय किया। आखिरकार पुलिस ने इस मामले में सरोज, उसके बेटे मनोज और मनोज के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये की नकदी के साथ अमेरिकी डॉलर और पाउंड भी बरामद किए हैं। उत्तर दिल्ली जिले की DCP निहारिका भट के मुताबिक, बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट की साजिश के पीछे घर की पूरी जानकारी रखने वाली नौकरानी और उसका बेटा मुख्य कड़ी थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल रूप नगर थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में लूट की इस पूरी साजिश से जुड़े और भी राज सामने आ सकते हैं। साथ ही फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा कैंट स्टेशन पर साधु की पिटाई: माँ ने बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक साधु की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और कुछ अन्य लोग साधु के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि साधु ने एक बच्ची के साथ बदसलूकी की, जिसके बाद बच्ची की मां और वहां मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क गया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक बच्ची की मां ने साधु पर बच्ची के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। आरोप के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और देखते ही देखते कुछ लोगों ने साधु की पिटाई शुरू कर दी। प्लेटफॉर्म परिसर में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद यात्रियों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालाँकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
0
0
Report

जानवरों के साथ बेवजह छेड़छाड़ भारी पड़ी: बंदरों ने शख्स पर हमला कर दिया

Noida, Uttar Pradesh:जानवरों के साथ बेवजह छेड़छाड़...या उन्हें उकसाना कितना भारी पड़ सकता है...इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है.... वीडियो में एक शख्स बंदरों को छड़ी से परेशान करता नजर आ रहा है... शख्स की हरकत से बंदर इधर-उधर भागने लगते हैं.... लेकिन जब वह लगातार उन्हें छड़ी से मारता है....तो बंदर भी उस पर हमला कर देते हैं...इसके बाद शख्स की सारी होशियारी धरी की धरी रह जाती है...बंदर महज 10 सेकेंड के भीतर उसे घेरकर जमीन पर गिरा देते हैं....और जमकर उसकी धुनाई कर देते हैं.... सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो साफ दिखाता है कि.... जानवरों को बेवजह उकसाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है....
0
0
Report
Advertisement

25 किलो कुश्ती प्रतियोगिता में आया प्रथम स्थान, प्रधान/प्रशासन ने किया सम्मानित

Manoj KumarManoj KumarFollow6m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:चहनियां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेवड़ी में 25 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान लाने वाले ग्राम पंचायत सेवड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के होनहार छात्र नितेश कुमार राय को प्रधान प्रशासक आसुतोष कुमार सिंह ने सम्मानित किया । बच्चो ने ताली बजाकर स्वागत किया । सेवड़ी के रहने वाले नितेश कुमार राय पुत्र सरजू राय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र है । बीते 13 अगस्त 26 को चन्दौली के झांसी में जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था । जिसमे यहां के होनहार छात्र नितेश ने क्षेत्र,गांव और विद्यालय का नाम रौशन कर 25 किलो ग्राम भार में कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है । इस उपलब्धि पर छात्र नितेश राय को विद्यालय में एक समारोह में बच्चो और अभिभावकों के समक्ष प्रधान प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह ने शील्ड और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया । कहा कि बच्चे को सम्भलने का यही एक उम्र होती है । विद्यालय और परिवार के संस्कार ने नितेश को जनपद में प्रथम स्थान दिलाने वाले विद्यालय के अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ । जो छात्र को इस लायक बनाया । छात्र को जहां भी मेरी जरूरत होगी तन मन धन से साथ दूंगा । जो भी छात्र इस विद्यालय का नाम जनपद में रौशन करेगा उसे सम्मानित किया जायेगा । इस दौरान प्रधानाध्यापक बंसलाल,अध्यापक प्रकाश पांडे, सुशील कुमार श्रीवास्तव,डॉ जगजीवन राम, नईम अहमद, अध्यापिका कमर जहां,सविंदर यादव,राकेश कुमार गौतम,अरुण कुमार यादव इत्यादि लोगो उपस्थित रहे ।
0
0
Report

साइबर ठगों के खिलाफ बिलासपुर रेंज पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। साइबर ठगों के खिलाफ बिलासपुर रेंज पुलिस अब और सख्त होने जा रही है। रेंज आईजी राम गोपाल गर्ग ने साइबर थानों के नोडल अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में आईजी ने फर्जी सिम बेचने वाले पीओएस एजेंटों पर एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर ठगी के मामलों में बैंक खातों में होल्ड पीड़ितों की रकम को कानूनी और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी कर जल्द वापस दिलाने पर जोर दिया। आईजी ने सभी थाना प्रभारियों को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर रोज लॉगिन करने के निर्देश दिए हैं। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को उसी दिन स्वीकार कर तत्काल कार्रवाई शुरू करने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय से बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर जिलों के संदिग्ध मयूल अकाउंट की सूची भेजी गई है। इन खातों पर तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिन से अधिक पुराने बैंक होल्ड मामलों में भी धारा 106 और न्यायालयीन आदेश की प्रक्रिया तेज कर पीड़ितों की रकम उनके खातों में वापस दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। अब साइबर ठगी में गिरफ्तार आरोपियों का पूरा ब्योरा, फिंगरप्रिंट और केस की स्थिति समन्वय पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पंजीकृत वालंटियर्स का सत्यापन भी जल्द पूरा किया जाएगा। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और ठगी के शिकार लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए आईजी राम गोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, शिकायत मिलते ही कार्रवाई करें और पीड़ितों की रकम जल्द से जल्द वापस दिलाएं।
0
0
Report
Advertisement

हुसैनगंज, भिटारी में नकाबपोश बदमाशों ने घर में लूट की वारदात अंजाम दी

Fatehpur, Uttar Pradesh:हुसैनगंज में असलहाधारी बदमाशों का धावा, घर में सो रहे परिवार को लूटा भोर करीब 3 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूट चारपाई पर सो रही महिला की कनपटी पर असलहा लगाकर उतरवाए जेवर सोने का मंगलसूत्र, कान का बाला, चांदी की पायल-बिछिया समेत नकदी ले गए बदमाश चार पहिया वाहन में रखे करीब 1.25 लाख रुपये भी ले जाने का आरोप वारदात के दौरान परिवार के सदस्य को दबोचकर रखा, विरोध करने पर दी धमकी सूचना पर पहुंची पुलिस, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव का मामला
0
0
Report
Advertisement

ललितपुर पुलिस ने 111 खोए मोबाइल लौटाकर मालिकों को सौंपे; कीमत करीब 21 लाख

Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस और सर्विलांस टीम ने 111 लोगों के खोए हुए एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिये। जिनकी कीमत करीब 21 लाख रूपये बताई गई है, रक्षाबंधन त्यौहार से पहले अपने खोए हुए मोबाईल फोन पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। आज ललितपुर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने पुलिस लाइन सभागार में 111 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोनों को उनके मालिकों को वापस दिये। अपने खोए हुए और गिर गये मोबाइल फोन वापस पाकर लोग काफी खुश नजर आये। पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेई ने बताया कि उन्हें जनसुनवाई व अन्य माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि करीब 111 लोगों के मोबाइल फोन गिर गये या खो गये; ऐसे लोगों के मोबाईल फोन बरामद करने के लिये सर्विलांस टीम को लगाया गया था, जिन्होंने अन्य जनपदों और अन्य राज्यों से मोबाईल फोन को भ्रमित किया गया था।
0
0
Report

मुख्यमंत्री ने कटनी मामले में CSP नेहा पच्चीसिया के विरुद्ध निलंबन का निर्देश दिया

Noida, Uttar Pradesh:भोपालकटनी के गंभीर मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन मुख्यमंत्री ने संबंधित CSP के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई के दिए निर्देश मुख्य सचिव को दिए CSP के निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में लापरवाही और पद का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं—CM मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने के दिए निर्देश जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई कटनी CSP नेहा पच्चीसिया के खिलाफ दर्ज हुआ है मामला CM का साफ संदेश—दबाव, लापरवाही या पद का दुरुपयोग किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top