icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
RRRAJA REHBER JAMAL31 Aug 2025, 06:17 am

रमबन में भूस्खलन: प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर सभी गांववालों को किया स्थानांतरित

Ramban, Exclusive Ground Zero Report on Landslide Hits Sarbagni Area of JK’s Ramban – Villagers Relocated Safely Slug-3108ZS_RBN_LANDSLIDE_R By: Raja Rehber Jamal Location: Ramban Anchor:A landslide struck Sarbagni village in Ramsoo area of Jammu and Kashmir’s Ramban district last night. The administration acted swiftly, relocating all affected villagers to safer places. The landslide occurred late in the night, triggering panic among locals of Sarbagni village.Soon after the incident, the administration launched a rescue and relief operation. Confirming the details, SDM Ramsoo, Mazahir Kazmi, said that although there has been no immediate damage, all 30 affected families were shifted to Ramsoo Government School as a precautionary measure. Authorities have also issued an advisory, urging people not to venture into landslide-prone zones. The SDM added that “no casualties have been reported so far, and the situation is being closely monitored.” Meanwhile, locals appreciated the swift action by the administration. They said they were in danger at the site, but timely evacuation saved them. However, they also appealed for proper rehabilitation measures. The administration has assured continuous monitoring of the landslide-hit zone and promised to take all necessary steps to ensure the safety of residents. Feed. Shots Bytes 1.SDM Ramsoo Mazahir Kazmi. 2. Bharat Singh, Affected person 3. Balwant Singh, Affected person. 4. Tahir, Affected person. Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley E-mail :- rehberjamal12@gmail.com, rehberjamal12@rediffmail.com Mob:- 8803163150, 7006027038 , 7051440613
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दमोह में डंफर की तेज रफ्तार से पिता-बेटी हादसे में घायल

Damoh, Madhya Pradesh:रफ्तार का कहर, बाइक सवार पिता बेटी की डंफर ने मारी टक्कर.. हर दिन सामने आ रहे सड़क हादसे अब बड़ी चिंता बन गए है इस बीच जिले के अजब धाम चौकी क्षेत्र में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जब बाइक सवार पिता बेटी को एक तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी। संतोष अहिरवाल नाम के शख्स अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को टक्कर मारी और भाग खड़ा हुआ। इस हादसे में पिता को बहुत गंभीर चोटें नहीं है लेकिन 13 साल की बेटी सावित्री गंभीर घायल हुई है जिसे हटा कर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है और उसका इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement

Ajmer में स्वतंत्रता दिवस रीहर्सल: डिप्टी सीएम तिरंगा फहराएंगी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के अजमेर शहर में जश्ने आजादी को लेकर जिला इंतजामिया ने पटेल मैदान में रिहर्सल किया। जिसमें शहर भर के स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और 15 अगस्त की तैयारी को लेकर गर्मजोशी से रिहर्सल अंजाम दी। जिला इंतजामिया अफ़सरान के मुताबिक़ 15 अगस्त को सुबह राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी अजमेर के पटेल मैदान में तिरंगा झंडा फहराएंगी और शहरवासियों को पैग़ाम भी देंगी। रिहर्सल के दौरान स्कूल,कॉलेज के स्टूडेंट्स ने वतन परस्ती के नग्मों पर अपने प्रोग्राम की प्रेजेंटेशन भी अंजाम दी। इस मौके पर आर्मी और पुलिस डिपार्टमेंट के जवानों ने हैरत अंग्रेज कारनामे दिखाते हुए रिहर्सल किया। इसी तरह वतन परस्ती के नग़मे गाते हुए सेंट्रल जेल बैंड ने भी अपनी शानदार प्रेजेंटेशन दी। तिरंगा रंगों में तलबा ने मुल्क की आन,बान, शान तिरंगा हाथों में लेकर वतन परस्ती के नग़मे गाते हुए दिलकश रिहर्सल की। जिला इंगजामिया अफ़सरान के मुताबिक़ 15 अगस्त के प्रोग्राम में कोई कमी ना रहे इसके किये भरपूर कोशिश की गई है। ऐसे में अगर कोई कमीपेशी रहती है तो उसे फ़ौरन दुरुस्त भी किया जाएगा। डिविज़नल लेवल पर मुनाकीदा इस प्रोग्राम में सिक्युरिटी के पुख्ता इंतजाम किए गए है और शहर के बड़े रूट पर ट्रैफिक जाम ना हो इसके लिए भी ताल्लुका अफ़सरान को अलर्ट किया हुआ है।
0
0
Report

अंबाजी-गब्बर में मेगा प्लांटेशन: कांती खराड़ी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए

Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા... અંબાજી-ગબ્બર પર્વત નજીક મેગા પ્લાન્ટેશનનો દાંતા ધારાસભ્ય કાંતિ ખરાડીનો વિરોધ.. અંબાજી પહોંચે તે પહેલાં જ ધારાસભ્ય કાંતિ ખરાડીને પોલીસેઅ અટકાવ્યા.. ગ્રીન અરવલ્લી અંતર્ગત અંબાજીમાં એક લાખથી વધુ વૃક્ષોના મેગા પ્લાન્ટેશનનું આયોજન.. વિધાનસભા અધ્યક્ષ શંકર ચૌધરી અને રાજ્યકક્ષાના વન મંત્રી પ્રવીણ માળીની હાજરીમાં વૃક્ષારોપણનો કાર્યક્રમ.. મેگاPlાન્ટેશનને લઈને ધારાસભ્ય કાંતિભાઈ ખરાડીએ સરકાર સામે ગંભીર આરોપ લગાવ્યા.. અંબાજી-ગાબ્બર વિસ્તારમાં વિકાસ અને વૃક્ષારોપણના નામે સ્થાનિકોને જગ્યા ખાલી કરાવવાનો આરોપ.. શંકર ચૌધરી અને મંત્રી પ્રવીણ માળી પર વૃક્ષારોપણના કામમાં કરોડો રૂપિયાનું કૌભાંડ કર્યાનો ગંભીર आरोप.. બનાસ ડેરી અને વન વિભાગ દ્વારા સીડબોલ બનાવી જંગલમાં ફેંકવામાં આવ્યા છતાં એક પણ વૃદ્ધનો ઉછેર થયો ન હોવાનો આરોપ.. નાની જમીન પર ગુજરાન ચલાવતા ગરીબ અને મધ્યમવર્ગીય પરિવારોને ડરાવી-ધમકાવી હટાવવાનો આરોપ.. આદિવાસી સમાજના હક્ક અને લોકોનો અવાજ ઉઠાવવા અંબાજી જતા ધારાસભ્યને પોલીસેઑ અટકાવ્યા.. બનાસકાંઠા પોલીસે વહીવટીતંત્રની કાર્યવાહી સામે ધારાસભ્યનો વિરોધ.. દાંતા,અંબાજી,અમીરઢ,હડાદ પંથકમાં ધારાસભ્ય કાંતિભાઈ ખરાડીનો સરકાર સામે મોરચો.. વિકાસના નામે આદિવાસી સમાજ જ કેમ ભોગ બને.. કાંતિભાઈ ખરાડી આઝાદીના પર્વે લોકપ્રતિનિધિને અટકાવાતા આદિવાસી સમાજમાં રોષ.. સમગ્ર મામલે ધારાસભ્ય કાંતિભાઈ ખરાડીએ સરકાર સામે ઉઠાવ્યા ગંભીર સવાલો.. બાઈટ.. કાંતિભાઈ ખરાડી દાંતા,ધારાસભ્ય
0
0
Report
Advertisement

पलामू के मेदिनीनगर में भाजपा-नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकली, देशभक्ति का जोश

Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा नेता सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक शशि भूषण मेहता, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा को लेकर शहर में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए。
0
0
Report

स्कूलों में स्क्रीन टाइम घटाकर 30–60 मिनट, निर्णायक फैसला लागू

Lucknow, Uttar Pradesh:स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस के जरिए बच्चों की डिजिटल पढ़ाई पर स्क्रीन टाइमिंग को लेकर बड़ा फैसला किया गया है अब स्कूलों में प्राथमिक स्तर पर अधिकतम 30 मिनट और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए अधिकतम 60 मिनट तय किया गया है। विद्यालयों में आमतौर पर 4 से 5 घंटे बच्चे स्क्रीन पर पढ़ाई करते हैं जिससे उनकी आंखों और दिमाग पर गलत असर पड़ता है जिसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई और अब यह बड़ा फैसला लिया गया है। बच्चों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए बताया कि मोबाइल लैपटॉप और स्कूल में बड़ी स्क्रीन पर पढ़ाई से उनकी आंखों पर चश्मे लग रहे हैं दिमाग पर गलत असर पड़ रहा है और भी तमाम स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है ऐसे में यह फैसला हम बच्चों के लिए बहुत अच्छा है। टीटी - स्कूल के बच्चे वही बच्चों के अभिभावकों ने भी इसका स्वागत किया उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से पढ़ाई का तरीका बदल गया जिससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है मोबाइल टीवी की जगह फिजिकल और प्रैक्टिकल पढ़ाई ज्यादा बेहतर है हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। बाइट - अभिभावक वही स्कूल के प्रबंधकों ने भी इस फैसले का स्वागत किया उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद से पढ़ाई का जो डिजिटल युग आया इससे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधित तमाम समस्याएं देखने को मिली वह माइग्रेन का शिकार हो रहे हैं आंखें खराब हो रही हैं पहले हमारे स्कूल में 3 से 4 घंटे तक स्क्रीन टाइमिंग रहती थी लेकिन अब इस फैसले के बाद इसे हम 1 घंटे से कम कर देंगे। Wt+tt - अनिल अग्रवाल स्कूल प्रबंधक अध्यक्ष स्कूल एसोसिएशन। वही इस मामले पर लखनऊ के लोहिया अस्पताल के बच्चों के डॉक्टर शशांक सिंह ने कहा कि यह बहुत अच्छा फैसला है हमारे हिसाब से स्क्रीन टाइम बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए लेकिन आज के आधुनिक युग में पढ़ाई में इसकी आवश्यकता है लेकिन समय सिर्फ आधा घंटा ही होना चाहिए ज्यादा स्क्रीन का इस्तेमाल करके बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं उनकी ग्रोथ अच्छी नहीं होती मानसिक विकृतियों आ जाती हैं आंखें खराब होती हैं और शरीर में तमाम दुष्प्रभाव पड़ते हैं बच्चों के अभिभावक उनके स्कूल टीचर और खुद बच्चों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। बाइट - डॉक्टर शशांक सिंह बच्चों के डॉक्टर लोहिया अस्पताल
0
0
Report
Advertisement

13 हजार करोड़ के ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: भारत से UAE, पाकिस्तान तक नेटवर्क

Noida, Uttar Pradesh:13 हजार करोड़ के ड्रग्स सिंडिकेट की पूरी कहानी... भारत से दुबई तक कैसे फैला नेटवर्क... महिपालपुर से शुरू हुई कहानी, पहुंच गई दुबई और पाकिस्तान तक... दिल्ली में अक्टूबर 2024 में ड्रग्स की एक बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद जिस नेटवर्क का खुलासा हुआ, उसकी जड़ें सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं थीं। जांच आगे बढ़ी तो इसके तार गुजरात, पंजाब, मुंबई, गोवा और दूसरे शहरों के साथ-साथ विदेशों तक जुड़े मिले। जांच एजेंसियों के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क में वीरेंद्र सिंह बसोया उर्फ वीरू की भूमिका सबसे अहम थी। लंबे समय से विदेश में रह रहे बसोया को अब UAE से भारत लाया गया है। 1 अक्टूबर 2024 को मिला पहला बड़ा सुराग... 1 अक्टूबर 2024 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को महिपालपुर एक्सटेंशन में ड्रग्स की बड़ी खेप होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापा मारकर तुषार गोयल, हिमांशु कुमार और औरंगजेब सिद्दीकी को गिरफ्तार किया। शुरुआत में करीब 16 किलो कोकीन जैसा पदार्थ मिला, लेकिन जब पुलिस ने पूरी जगह की तलाशी ली तो करीब 547 किलो कोकीन और 39.7 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। यहीं से पुलिस को अंदाजा हो गया कि मामला किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। दिल्ली के बाद पंजाब और गुजरात तक पहुंची जांच... महिपालपुर की कार्रवाई के बाद जांच लगातार आगे बढ़ती गई। 3 अक्टूबर को अमृतसर एयरपोर्ट से जतिंदर सिंह गिल उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया गया। इसके दो दिन बाद पंजाब में उसकी इस्तेमाल की जा रही फॉर्च्यूनर की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 1.096 किलो ड्रग्स मिली। कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक यह गाड़ी वीरेंद्र बसोया के भाई रविंदर बसोया की थी। 10 अक्टूबर को दिल्ली के रमेश नगर से करीब 208 किलो संदिग्ध ड्रग्स बरामद हुई। आरोप है कि ड्रग्स को नमकीन के पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। इसके बाद 13 अक्टूबर को गुजरात के अंकलेश्वर में Aavkar Drug Pvt. Ltd. के परिसर से करीब 518 किलो मेफेड्रोन बरामद हुई। इन बरामदगियों ने इस पूरे नेटवर्क का आकार काफी बड़ा कर दिया। कुल बरामदगी ने जांच एजेंसियों को चौंका दिया... जाँच में सामने आई प्रमुख बरामदगियों को जोड़ें तो करीब 1,289 किलो कोकीन और मेफेड्रोन तथा करीब 39.7 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा सामने आया। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां होती रहीं और जनवरी 2026 में सिक्किम से तिलक प्रसाद शर्मा की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई। इस केस में कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी और दिल्ली पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने की बात सामने आई है। फिर सामने आया वीरेंद्र बसोया का नाम... जाँच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे विदेश में बैठे लोगों की भी भूमिका हो सकती है। इसी दौरान वीरेंद्र सिंह बसोया उर्फ वीरू और सैंडिप संसार धुने का नाम कथित किंगपिन के तौर पर सामने आया। जांच एजेंसियों के मुताबिक नेटवर्क के संपर्क UK, मलेशिया, पाकिस्तान, थाईलैंड और दुबई तक थे।... आरोप है कि भारत में ड्रग्स की सप्लाई के लिए कुछ कंपनियों और कारोबारी ढांचे का इस्तेमाल किया जाता था। जांच में Pharma Solution Services, RM Biochem और Life Saver Pharma जैसी कंपनियों का नाम सामने आया। इनसे जुड़े ई-मेल खातों की लोकेशन पाकिस्तान और मलेशिया से जुड़ने की बात भी जांच में कही गई है। दक्षिण अमेरिका से दुबई और फिर भारत आती थी ड्रग्स... जांच एजेंसियों के मुताबिक इस नेटवर्क की इंटरनेशनल सप्लाई चेन भी थी। आरोप है कि दक्षिण अमेरिका से ड्रग्स पहले दुबई पहुंचाई जाती थी और वहां से उसे भारत लाया जाता था। गुजरात के अंकलेश्वर को इस नेटवर्क का एक अहम पड़ाव बताया गया है, जहां फार्मा और केमिकल कंपनियों की आड़ में ड्रग्स को प्रोसेस करने का आरोप है। इसके बाद ड्रग्स को मेडिकल या केमिकल कंसाइनमेंट के नाम पर अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता था। फिर दिल्ली-NCR के अलावा पंजाब, मुंबई, हैदराबाद और गोवा तक इसकी सप्लाई पहुंचने का आरोप है। नमकीन के पैकेट से लेकर केमिकल कंसाइनमेंट तक... इस नेटवर्क में ड्रग्स छिपाने के तरीके भी काफी अलग बताए गए हैं। जांच के मुताबिक कभी ड्रग्स को केमिकल कंसाइनमेंट में छिपाकर भेजा जाता था तो कभी कपड़ों या नमकीन के पैकेटों के बीच रखकर इसकी डिलीवरी की जाती थी। बाहर से यह सामान सामान्य दिखाई देता था, लेकिन उसके अंदर ड्रग्स छिपी होती थी। जांच में यह भी सामने आया कि नेटवर्क के लोग सीधे फोन पर बातचीत करने से बचते थे। पेड और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए संपर्क और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भुगतान किए जाने का आरोप है। डिलीवरी के लिए लोकेशन और पिकअप प्वाइंट साझा किए जाते थे। 970 किलो मेफेड्रोन केस में भी बसोया का कनेक्शन... वीरेंद्र बसोया का नाम इस केस से पहले भी एक बड़े ड्रग्स मामले में सामने आ चुका था। NCB के दस्तावेजों के मुताबिक 21 फरवरी 2024 को पुणे पुलिस ने दिल्ली में कार्रवाई कर दिवेश चरंजीत भूतानी और संदीपकुमार राजपाल बैसोया को गिरफ्तार किया था। इनके पास से करीब 970 किलो मेफेड्रोन बरामद होने का दावा किया गया है। जांच के मुताबिक यह खेप लंदन भेजी जानी थी। इसी मामले में डेल्टा लॉजिस्टिक्स के मालिक संदीप हनुमानसिंह यादव और कंपनी के मैनेजर देवेंद्र रामफुल यादव को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि दिवेश भूतानी और संदीपकुमार राजपाल बैसोया कथित तौर पर वीरेंद्र बसोया के निर्देश पर काम कर रहे थे। बसोया के भाई की गाड़ी से मिली ड्रग्स... इस मामले में वीरेंद्र बसोया के भाई रविंदर बसोया का नाम भी सामने आया। जिस फॉर्च्यूनर से पंजाब में करीब 1.096 किलो ड्रग्स बरामद हुई थी, वह रविंदर की बताई गई। गाड़ी का इस्तेमाल जतिंदर सिंह गिल उर्फ जस्सी कर रहा था। बाद में दिसंबर 2024 में रविंदर को इस ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई। बेटे ऋषभ पर भी लगा नेटवर्क से जुड़ने का आरोप... वीरेंद्र बसोया के बेटे ऋषभ बसोया का नाम भी जांच में आया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ऋषभ की SUV का इस्तेमाल ड्रग्स की खेप लेने के लिए किया गया था। पुलिस का आरोप है कि उसने अपनी फॉर्च्यूनर जस्सी को उपलब्ध कराई थी। जांच में ऋषभ और जस्सी के संपर्क को लेकर दिल्ली के हुडको प्लेस और पंचशील एन्क्लेव इलाके के एक होटल की CCTV फुटेज का भी जिक्र किया गया है। बाद में ऋषभ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। नवंबर 2025 में उसके विदेश में होने और गिरफ्तारी से बचने की बात सामने आई थी। शादी के अगले दिन पुलिस की रेड और फिर विदेश निकल गया परिवार... वीरेंद्र बसोया दक्षिणी दिल्ली के पिलांजी गांव का रहने वाला बताया जाता है। 2023 में उसके बेटे ऋषभ की शादी नोएडा से जुड़े एक पूर्व विधायक की बेटी से हुई थी। शादी दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक आलीशान फार्महाउस में हुई थी। बताया जाता है कि शादी के अगले ही दिन पुणे पुलिस ने बसोया के घर पर छापेमारी की थी। जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई से पहले ही वीरेंद्र बसोया परिवार के साथ विदेश चला गया था। इसके बाद वह भारत वापस नहीं आया। Look-Out Circular के बावजूद विदेश में रहा... अक्टूबर 2024 में दिल्ली का ड्रग्स केस सामने आने के बाद पुलिस ने वीरेंद्र बसोया के खिलाफ Look-Out Circular जारी किया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि भारत से बाहर रहने के दौरान भी वह इस नेटवर्क को संभालता रहा। अब लंबी अंतरराष्ट्रीय कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे UAE से भारत लाया गया है। NCB की कार्रवाई के बाद अब बसोया भारतीय जांच एजेंसियों की सीधी गिरफ्त में है। अब बसोया से पूछताछ में खुलेंगे कई राज... बसोया के भारत आने के बाद जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा काम पूरे नेटवर्क की असली तस्वीर सामने लाना है। एजेंसियां यह जानना चाहेंगी कि दक्षिण अमेरिका से भारत तक ड्रग्स पहुंचाने की पूरी व्यवस्था कौन संभालता था, दुबई और पाकिस्तान कनेक्शन में कौन-कौन लोग शामिल थे और अंकलेश्वर में ड्रग्स की प्रोसेसिंग कैसे होती थी। इसके अलावा हवाला और क्रिप्टो के जरिए हुए पैसों के लेन-देन, विदेश में बैठे कथित सहयोगियों और भारत में काम करने वाले लोगों की भूमिका भी जांच के केंद्र में रहेगी। वीरेंद्र बसोया से पूछताछ में उसके बेटे ऋषभ और दूसरे आरोपियों की भूमिका को लेकर भी एजेंसियां कई सवालों के जवाब तलाशेंगी। अब असली नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश... अब तक पुलिस ने इस नेटवर्क की कई कड़ियां जोड़ ली हैं। भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हो चुकी है, कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। लेकिन जांच एजेंसियों के लिए सबसे बड़ा सवाल अभी भी यही है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे आखिर कितने लोग थे और इसका पैसा कहां से आता और कहां जाता था। बसोया को भारत लाए जाने के बाद अब पहली बार जांच एजेंसियों को उस शख्स से सीधे पूछताछ का मौका मिलेगा, जिससे इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। यही पूछताछ इस 13 हजार करोड़ रुपये के कथित ड्रग्स सिंडिकेट की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकती है।
0
0
Report

गदरपुर में भारी बारिश से सड़कें तालाब बनीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Bahara Boj, Uttarakhand:गदरपुर में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब रिपोर्ट- उधम सिंह नगर स्थान- उधमसिंहनगर एंकर- मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में जारी अलर्ट के बीच ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गदरपुर-गूलरभोज रोड पर हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़क मानो तालाब में तब्दील हो गई हो। सड़क पर लगभग 2 फीट तक पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क किनारे स्थित दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को भी जलभराव के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली को ट्रांजिट शहर से टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए चार सर्किट लॉन्च

Delhi, Delhi:दिल्ली को ‘ट्रांजिट सिटी’ से टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बड़ा कदम राजधानी में आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चार नए पर्यटन सर्किट लॉन्च किए गए हैं। इनका उद्देश्य दिल्ली को महज एक “ट्रांजिट सिटी” के बजाय ऐसा पर्यटन गंतव्य बनाना है, जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अधिक समय रुककर राजधानी की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत को करीब से देख सकें। दिल्ली सरकार की टूरिज्म विभाग के तहत यह लॉन्च किए गए हैं जिसमें दिल्ली के रिच हेरिटेज कलर और स्पिरिचुअल हेरीटेज को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस हफ्ते मंगलवार को दिल्ली की सरकार ने यह लॉन्च किया था और जिसमें आज पहला ट्रिप के दौरान लोगों को दिल्ली के कुछ टूरिस्ट डेस्टिनेशन दिखाए गए. चारों सर्किट ‘द सोल ऑफ दिल्ली’, ‘द हेरिटेज ऑफ दिल्ली’, ‘दिल्ली सेक्रेड हार्मनी’ और ‘इकोज ऑफ दिल्ली’ के नाम से लॉन्च किए गए। इनका शुभारंभ अक्षरधाम मंदिर में आयोजित स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज टूरिज्म कॉन्क्लेव 2026 के दौरान किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव भी मौजूद रहे। ‘दिल्ली: द कैपिटल ऑफ स्पिरिचुअलिटी, हेरिटेज एंड एक्सपीरियंसेज’ थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में राजधानी के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों को एक एकीकृत पर्यटन अनुभव के रूप में प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया। चारों पर्यटन सर्किट में शामिल प्रमुख स्थल: - द सोल ऑफ दिल्ली: अग्रसेन की बावली, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल। - द हेरिटेज ऑफ दिल्ली: बिरला मंदिर, झंडेवालान माता मंदिर, जंतर-मंतर, योगमाया मंदिर और जगन्नाथ मंदिर। - दिल्ली सेक्रेड हार्मनी: प्राचीन हनुमान मंदिर, दिगंबर जैन लाल मंदिर, डॉ. आंबेडकर मेमोरियल, पुराना किला और हजरत निजामुद्दीन दरगाह। - इकोज ऑफ दिल्ली: बौद्ध मंदिर, चर्च ऑफ रिडेम्पशन, महरौली पुरातत्व पार्क, छतरपुर मंदिर, गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब और लिंग भैरवी सन्निधानम। इन सर्किटों के जरिए दिल्ली की धार्मिक विविधता, ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को एक साथ जोड़कर पर्यटकों के लिए नए अनुभव विकसित करने की कोशिश की गई है। यह जो सर्किट है यह मैप की तरह है जो सरकार द्वारा लांच किए गए हैं जिसमें जो भी आता है दिल्ली घूमने है इसमें से एक सर्किट चूस कर सकता है तो टाइम और डिस्टेंस के हिसाब से पूरा दिन वह दिल्ली के अलग-अलग चीजों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. विभाग की तरफ से यह सुविधा भी लोगों को दी जा रही है कि अगर वह टूरिज्म द्वारा बुकिंग कराएंगे तो लोगों की संख्या के हिसाब से उनको गाड़ी दे दी जाएगी और अगर कोई चाहे तो यह मैप इस रूट को फॉलो करके अपनी पर्सनल गाड़ी से भी जा सकता है और फिर इसी पर अगर कोई विभाग की गाड़ी इस्तेमाल कर रहा है तो कास्ट उसे पर डिपेंड करेगी
0
0
Report

रामदेवरा में संत रविदास की 650वीं जयंती श्रद्धा और देशभक्ति का संगम

Jaisalmer, Rajasthan:रामदेवरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां गुरु रविदास जी के भजनों, जयकारों और धार्मिक नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं और युवतियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान संत रविदास जी की रथ यात्रा भी निकाली गई। रथ यात्रा के साथ महिलाएं और छोटे बच्चे कलश लेकर चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने किया।आयोजन के तहत भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोक देवता बाबा रामदेव जी और संत रविदास जी के जीवन, भक्ति और सामाजिक संदेशों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे। इसके बाद युवाओं और समाज के लोगों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवाओं ने देशभक्ति नारों और भारत माता के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना बताया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश पर प्रकाश डालते हुए समाज से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नारी शक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सामाजिक समरसता, उत्साह और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने रामदेवरा कस्बे को आध्यात्मिक और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
0
0
Report

झुंझुनूं पुलिस ने NDPS मामलों में 10 क्विंटल गांजे का नष्ट किया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पुलिस ने 5.46 करोड़ के गांजे का किया नष्ट 10 थानों के 16 NDPS प्रकरणों में जब्त गांजा नष्ट 10 क्विंटल 93 किलो 508 ग्राम गांजे का किया गया नष्टीकरण पुलिस लाइन झुंझुनूं में नियमानुसार नष्ट किया गया मादक पदार्थ न्यायालय से भौतिक सत्यापन और निर्णय के बाद हुई कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सिंह सागर की अध्यक्षता में गठित समिति ने की कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के बाद पुलिस की ओर से जब्त किए गए गांजे के बड़े स्टॉक का नष्टीकरण किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के 10 थानों में दर्ज 16 NDPS प्रकरणों में जब्त किए गए कुल 10 क्विंटल 93 किलोग्राम 508 ग्राम गांजे को नियमानुसार नष्ट किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 46 लाख 75 हजार 400 रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए पुलिस महानिदेशक राजस्थान के निर्देश पर जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति का गठन किया गया था। समिति की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने की। समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत और अपराध सहायक महेन्द्र सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया। जिले के 10 थानों से संबंधित 16 NDPS प्रकरणों में जब्त गांजे का न्यायालय से भौतिक सत्यापन और निर्णय की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्टीकरण किया गया। समिति ने संबंधित प्रकरणों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में जिला स्तरीय औषधी व्ययन समिति की मौजूदगी में सभी प्रकरणों में जब्त गांजे का निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top