Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली में ज़मीनी विवाद: महिला की मौत से पुलिस में हड़कंप!

SAYED HUSSAIN AKHTAR
Jul 07, 2025 09:30:54
Raebareli, Uttar Pradesh
reporter.. syed husain akhtar location.. raebareli एंकर.. रायबरेली में ज़मीनी विवाद को लेकर एक दिन पहले हुए संघर्ष में महिला की मौत को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर थानाध्यक्ष को लाइन हाज़िर कर दिया है। मामला चंदापुर थाना इलाके का है। यहाँ अनवरगंज गांव के रहने वाले हौसला प्रसाद और गुरचरण के बीच लामी चौराहे पर एक ज़मीन को लेकर विवाद था। इसी विवादित भूमि पर गुरचरण का मकान बनवा रहा था। छत पड़ने से पहले इसकी जानकारी हौसला प्रसाद को हुई तो वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए और निर्माण रुकवाने लगे। गुरचरण ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में दोनों पक्ष से कुल छः लोग ज़ख़्मी हुए। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ गुरचरण की 28 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इलाजरत सभी घायल दोनों पक्ष के हैं जिन्हें अभियुक्त भी बनाया गया है। इनके स्वास्थ्य लाभ लेते ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं तीन अन्य की गिरफ़्तारी हो चुकी है। एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने इस मामले में चंदापुर थाना इंचार्ज प्रशांत द्विवेदी ने को निलंबित कर दिया है। बाइट.. डॉक्टर यशवीर सिंह... पुलिस अधीक्षक
4
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top