Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
LAHDC कर्गिल के सीईसी ने Ladakh की नई LG से मुलाकात; विकास पर सहयोग
WMWaqar Manzoor
Mar 07, 2026 11:50:00
The Chairman and Chief Executive Councillor of the Ladakh Autonomous Hill Development Council (LAHDC) Kargil, Dr. Mohd Jaffer Akhoon, today met with the newly appointed Hon'ble Lieutenant Governor of Ladakh, Vinai Kumar Saxena, at Lok Niwas in New Delhi. On the occasion, the CEC congratulated the Lieutenant Governor on assuming the charge as the Lieutenant Governor of Ladakh and expressed hope that under his leadership the developmental aspirations of the people of the Union Territory would be further strengthened. During the meeting, the CEC discussed various socio-political, developmental and geographical aspects of the Union Territory of Ladakh, with particular focus on the challenges faced by the region due to its vast terrain, harsh climatic conditions and remote habitations. He also highlighted the developmental aspirations and key issues concerning the people of both Kargil and Leh districts. Dr. Akhoon emphasized the need for strengthened coordination between the UT Administration and the Hill Councils to ensure the timely implementation of developmental projects, improvement of basic infrastructure, and enhanced delivery of public services, particularly in remote areas. He also underlined the importance of balanced and inclusive development across the region. The Hon'ble Lieutenant Lieutenant Governor gave a patient hearing to the concerns and suggestions raised by the CEC and appreciated the proactive role being played by the Hill Council in addressing local issues and promoting development in the district. While assuring his full cooperation and support, the Lieutenant Governor stated that the Administration remains committed to the welfare and holistic development of the people of Ladakh. He expressed confidence that through collective efforts and coordinated planning, ongoing and upcoming developmental initiatives in both Leh and Kargil districts will be further accelerated.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 07, 2026 12:50:10
Kunda, Uttar Pradesh:कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, तहसील दिवस में अचानक पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप तहसील दिवस पर आई 110 शिकायतें,मौके पर 8 का हुआ निस्तारण कुंडा। कस्बे की बदहाल यातायात व्यवस्था की हकीकत शनिवार को उस समय सामने आ गई जब मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी प्रयागराज अजय मिश्र तहसील दिवस में अचानक पहुंच गए। कुंडा कस्बे में लगे भीषण जाम के कारण दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के काफिले को भी कुछ देर तक जाम से जूझना पड़ा। बताया जाता है कि मंडलायुक्त और आईजी के अचानक कुंडा पहुंचने की खबर मिलते ही तहसील परिसर और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। जाम से निकलकर तहसील पहुंचे दोनों अधिकारियों ने तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। तहसील दिवस में पहुंचे पीड़ितों ने जमीन विवाद, राजस्व संबंधी मामलों समेत कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और आईजी अजय मिश्र ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान 110 शिकायतें आई जिनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। करीब एक घंटे तक पीड़ितों की शिकायतें सुनने के बाद दोनों अधिकारी वापस प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। हालांकि कुंडा कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम और अव्यवस्था की समस्या एक बार फिर चर्चा में आ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शनिवार को जब मंडलायुक्त और आईजी जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी इस अव्यवस्था का सामना करते नजर आए तो यह साफ हो गया कि कुंडा की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब प्रभावी और ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इस दौरान सीआरओ प्रतापगढ़ , एसडीएम कुंडा, सीओ कुंडा, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 07, 2026 12:48:32
0
comment0
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Mar 07, 2026 12:48:26
Sultanpur, Uttar Pradesh:गौ रक्षा के लिए बनारस से लखनऊ जाते समय आज देर शाम सुलतानपुर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार के मौलाना के विवादित बयान पर कहा कि केंद्रीय मंत्री किरण रितुजी ने देश के सामने चैलेंज करके कहा था कि मैं खाता हूं गौ मांस, किसी ने आज तक क्या कर लिया? वो तो भारतीय जनता पार्टी में केंद्रीय मंत्री हैं. देश की एक-एक जनता चाहती है कि गौ माता की रक्षा हो. आपकी यात्रा से योगी को डर है. इस प्रश्न के उत्तर पर उन्होंने कहा कि गौ हत्या बंद नहीं कर पाए बल्कि गो तस्करों से चंदा लेने लग गए हैं. इस बात का डर योगी को है. यूजीसी के कानून पर बोले कि कहा जाता था बाटोगे तो काटोगे, इन्होंने खुद ही बांटने का काम शुरू कर दिया है. बाइट - शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 07, 2026 12:48:13
Bagaha, Bihar:रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बेल्ली गांव में राजेश यादव ने रामनगर थाने में अपने भांजे 12 वर्षीय सतिश कुमार के अचानक गायब होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के बाद जांच में पुलिस और SSB जवानों के पसीने छूट रहे हैं। लापता बच्चे की तलाश के लिए SSB से डॉग स्क्वायड का सहयोग लिया गया है, लेकिन 48 घंटे के बाद भी कुछ ठोस पता नहीं चला है। क्षेत्र में हलचल मच गई है। दबी जुबान से कुछ लोग माँ द्वारा उसे अपने साथ पटना चले जाने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सतिश पांचवी क्लास का छात्र है; घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का सिलसिला तेज है; पुलिस अभी स्पष्ट बयान देने से परहेज कर रही है। बाइट- राजेश यादव, गायब बच्चे के मामा; बाइट- गायब बच्चे की नानी; बाइट- विमल कुमार, मुख्य आरक्षी खोजी कुत्ते से तलाशी करने वाले एसएसबी अधिकारी
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 07, 2026 12:48:02
Danapur, Bihar:पटना के शाहपुर थाना जमालुद्दीनचक में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान जमसौत गांव के सतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि सतीश कुमार अपनी शादी का कार्ड बांटने अपने दोस्त सुजीत के साथ निकला था। इसी दौरान जमालुद्दीनचक नहर के पास तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में सतीश कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बिहटा-खगौल मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया। शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 07, 2026 12:47:51
Munger, Bihar:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  पर समाहरणालय में कार्यक्रम, पौधारोपण व जागरूकता रैली का आयोजन। मुंगेर : शनिवार को समाहरणालय परिसर में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्ब बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया तथा महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पुरुष के जीवन और उसकी सफलता में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्थान पर खड़े हैं, उसके पीछे हमारी मां का सबसे बड़ा योगदान है। मां ही हमें जन्म देती है और बिना स्त्री के सृष्टि की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए समाज में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) गुंजन मौली ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पौधारोपण के साथ-साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के माध्यम से समाज में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सम्मान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) संजय कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता प्रिया, वरीय उप समाहर्ता कुमारी श्वेता, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका सहित बड़ी संख्या में सेविका एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे。 बाइट: गुंजन मौली डीपीओ आईसीडीएस
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 07, 2026 12:47:36
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवा गहीरा मोड़ के पास का बताया जा रहा है कि तीलबनी बस्ती निवासी गुजरा मोहली अपनी पत्नी फुलमणी देवी और बच्चों के साथ टोटो से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें Sवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वही हादसे में फुलमणी देवी और उनकी एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति गुजरा मोहली और उनका पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 07, 2026 12:47:23
Rewari, Haryana:रेवाड़ी के बेटे ने बिना कोचिंग के UPSC किया क्वालीफाई... 506वीं रैंक हासिल कर किया जिले का नाम रोशन... 2015 में शहीद हुए थे रोहित के पिता... रोहित ने 506वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। रोहित की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। रोहित की प्रारंभिक शिक्षा गांव व आसपास की है। 12वीं पास करने के बाद रोहित ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की। बीटेक करने के बाद रोहित को बड़ी कंपनी में नौकरी मिली लेकिन नौकरी छोड़ रोहित ने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला लिया। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी कमला देवी, माता संतोष देवी, परिवार और शिक्षकों को दिया। रोहित की छोटी बहन एकता दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही है। रोहित ने कहा कि यह मेरे पिता और दादा का सपना था कि मैं देश सेवा करूं। इसके लिए मैंने प्राइवेट नौकरी की बजाय यूपीएससी की तैयारी करने का निर्णय लिया और आज मेरे पिता और दादा का सपना पूरा हो गया।
0
comment0
Report
RTRAJ TAKIYA
Mar 07, 2026 12:47:02
Rohtak, Haryana:असम में सुखोई फाइटर प्लेन क्रैच में शहीद हुए एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रोहतक के ककराना गांव में अनुज के छोटे भाई मनुज ने उन्हें मुखाग्नि दी अनुज का शव दोपहर को उनके पैतृक गांव ककराना पहुंचा, जहां परिवार के सदस्यों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और मंत्री अरविंद शर्मा भी पहुंचे अनुज शर्मा का रिश्ता तय हो गया था और परिवार के लोग सगाई व शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इससे पहले ही वे शहीद हो गए। अनुज से जिसकी शादी होनी थी, वह भी एयरफोर्स में पायलट हैं अनुज के अंतिम संस्कार के बाद मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि यह शहादत देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। आज पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इस शहादत ने ककराना गांव का नाम बहुत ऊंचा किया है। हम अनुज को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां पहुंचे हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। उनकी शहादत का वर्णन करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं अनुज शर्मा का जन्म 9 अगस्त 1993 को रोहतक के ककराना गांव में हुआ। जब अनुज मात्र 7 साल के थे तो परिवार गुरुग्राम शिफ्ट हो गया। अनुज शर्मा की पढ़ाई लिखाई गुरुग्राम में ही हुई। पढ़ाई में शुरू से ही होनहार होने के कारण अनुज शर्मा का 2015 में एयरफोर्स में सिलेक्शन हो गया। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 2016 में ककराना गांव में अनुज का भव्य स्वागत भी किया गया। अनुज के पिता आर्मी से रिटायर अनुज शर्मा के पिता आनंद शर्मा भारतीय सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हैं। उन्हीं को देखकर अनुज शर्मा ने भारतीय वायु सेना को जॉइन किया। शहीद अनुज शर्मा के एक छोटे भाई भी हैं। मनुज बीटेक की डिग्री लेकर इंग्लैंड में नौकरी करते हैं। वह भाई के शहीद होने की सूचना के बाद भारत लौट आए।
0
comment0
Report
VKVijay1 Kumar
Mar 07, 2026 12:46:49
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कलयुगी बेटे सतेंद्र को छपरौली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने ही पिता की लोहे की रॉड से हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक ने कुछ समय पहले अपने बेटे सतेंद्र को किस्तों (EMI) पर एक गाड़ी दिलाई थी। लेकिन आरोपी पिछले कुछ दिनों से गाड़ी की किस्त नहीं भर रहा था। इसी बात को लेकर पिता ने उसे डांटा और गुस्से में उसकी पिटाई भी कर दी थी। इस घटना से नाराज होकर सतेंद्र ने अपने पिता के खिलाफ खौफनाक साजिश रच डाली。 बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ही आरोपी ने लोहे की रॉड से अपने पिता पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने जांच शुरू की और सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को छपरौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। नोएडा पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया。 एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। बाइट…मनीषा सिंह एडीसीपी नोएडा
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top