देवास के मचबास स्कूल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, शिक्षकों को पानी लाने में होता है वक्त बर्बाद
देवास जिले के खातेगांव तहसील के मचबास गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 107 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन स्कूल में न तो लाइट की व्यवस्था है और न ही पानी का उचित इंतजाम। इस कारण शिक्षकों को बच्चों के लिए पानी जुटाने के लिए इधर-उधर से प्लास्टिक ड्रम में पानी लाना पड़ता है जिससे अधिकतर समय पानी लाने में ही लग जाता है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकारी प्रयासों के बावजूद लापरवाही के कारण शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने की कोशिशें विफल हो रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुरहानपुर: आबकारी विभाग की दबिश में होटल-ढाबों से अवैध शराब जप्त, 7 गिरफ्तार
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है जहां पर ढाबों और होटल से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर 7 लोगों पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया। बुरहानपुर जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शहर के एवं आसपास के होटल ढाबों वो अन्य स्थानों पर दबिश देकर 07 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। आपको बता दे की आबकारी अधिकारी मुकेश गौर द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें अमरावती रोड पर सुकून ढाबा, चौधरी ढाबा, शाहपुर में महाजन ढाबा एवं महाकाल ढाबा पर कार्यवाही कर 31 बोतल बियर, 20 पाव रॉयल सलेक्ट जिन, 46 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। एक अन्य स्थान से 22 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 300 महुआ लाहन बरामद किया गया। वृत प्रभारी द्वारा अवैध मदिरा विक्रेताओ के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गये। कार्यवाही में जप्त मदिरा अनुमानित बाजार मूल्य 45000 रुपए बताई जा रही है।0
0
Report
धान की फसल डूबी: चक्रवात अर्नब से किसानों ने मांगी मदद, सरकार से राहत की अपील
Saiki, Bihar:कुदरत का कहर भी बड़ा अजीब होता है। जो किसान कुछ दिनों पहले तक पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे थे और सूखे की मार झेल रहे थे, आज वही किसान खेतों में लबालब भरे पानी को देखकर खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण आई तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अन्नदाताओं की कमर तोड़कर रख दी है। खेतों में सो गई लहलहाती फसल जाड़ी धान की खड़ी फसल तेज आंधी और तूफान के झोंकों को बर्दाश्त नहीं कर पाई और जमीन पर बिछ गई है। बेमौसम बारिश के कारण खेत तालाब बन चुके हैं और कटी व खड़ी फसलें पानी में पूरी तरह डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों तक खेतों से पानी नहीं निकला और धूप नहीं खिली, तो पूरी की पूरी धान की फसल सड़ जाएगी और दाने काले पड़ जाएंगे। अन्नदाता की सरकार से गुहार: मौसमी दोहरी मार से बेबस किसान अब सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। जिले के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि चक्रवात से हुए नुकसान का तुरंत सर्वे कराया जाए, ताकि उन्हें बीमा और राहत राशि मिल सके। 15 नवंबर की खरीदी से ठीक पहले आई इस आपदा ने यह साफ कर दिया है कि इस बार किसानों के लिए अपनी मेहनत का सही मोल पाना एक बड़ी चुनौती होने वाला है।0
0
Report
भाजपा की जनसंपर्क बैठक से पंचायत राज चुनावी तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:हिंडौली विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद वार्ड संख्या 2 के गोपालपुरा गांव में भाजपा की जनसंपर्क बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा सचेतक एवं भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और जिला परिषद प्रत्याशी के साथ क्षेत्रीय समस्याओं तथा आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से गांव-ढाणी तक जनसंपर्क बढ़ाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय और मजबूती पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में इंदरमल सेठिया, देवेन्द्र डाणी, शिवप्रकाश राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरिप्रकाश शर्मा और मोतीलाल मेघवाल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।0
0
Report
Advertisement
करवा चौथ: मंडला की महिलाओं ने सिंधी गुरुद्वारे में आस्था का अद्वितीय संगम मनाया
Mandla, Madhya Pradesh:2910ZMP_MANDLA_KARVA_R मंडला - करवा चौथ पर आस्था, प्रेम और परंपराओं का अनूठा संगम! पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना लेकर सुहागिन महिलाओं ने मंडला के सिंधी गुरुद्वारे में श्रद्धा और उल्लास के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से करवा माता की पूजा-अर्चना कर अपने दांपत्य जीवन की खुशहाली की प्रार्थना की。 वीओ - करवा चौथ के पावन अवसर पर सिंधी गुरुद्वारे में महिलाओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना। सुबह से निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने दिनभर अपने पति की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और परिवार की सुख-शांति के लिए कामना की। शाम को सामूहिक रूप से करवा माता का पूजन किया गया, कथा का श्रवण हुआ और आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। साक्षी रानू शर्मा ने बताया कि करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के प्रमुख व्रतों में से एक है। महिलाएं पूरे श्रद्धाभाव और संकल्प के साथ यह व्रत रखती हैं और अपने पति व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वीओ — शाम ढलने के साथ ही महिलाओं को चंद्रदेव के उदय का इंतजार रहा। चांद के दर्शन होते ही छलनी से चंद्रमा को निहारा गया, अर्घ्य अर्पित किया गया और पति की पूजा के बाद उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया गया। आस्था, प्रेम, विश्वास और पारिवारिक संस्कारों से सजा सिंधी गुरुद्वारे का यह आयोजन करवा चौथ की परंपरा और भारतीय संस्कृति की खूबसूरत तस्वीर पेश कर गया。 बाईट - साक्षी शर्मा - व्रती0
0
Report
मुरैना: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा छापा, मावा मिलावट पकड़ी
Morena, Madhya Pradesh:दीपावली से पहले मुरैना में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मुरैना में मावा बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में भारी मात्रा में मावा मिला है। विभाग की टीम मौके पर मावे की सैंपलिंग की कार्रवाई कर रही है, ताकि उसकी गुणवत्ता की जांच की जा सके। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा मावा गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर कितना खरा उतरता है。0
0
Report
तालेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा: चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद
Jaipur, Rajasthan:बून्दी तालेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, चोरी की 7 बाइक बरामद बूंदी। तालेड़ा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एसपी अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और आसूचना के आधार पर रामगोपाल उर्फ गोपाल, राधेश्याम और कालू उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया। बरामद मोटरसाइकिलों में कोटा शहर के नयापुरा और कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर थाने में दर्ज मामलों से संबंधित बाइक भी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
PNB Delhi-NCR के जोनल मैनेजर का दावा: खाताधारकों के पैसे जल्द वापस, ब्याज समेत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में खाताधारकों के खातों और एफडी से पैसे गायब होने के मामले में बैंक के जोनल मैनेजर दिल्ली-एनसीआर का बयान सामने आया है। जोनल मैनेजर ने खाताधारकों को जल्द ही उनके पैसे खातों में वापस पहुंचने का आश्वासन दिया है। उन्होंने तीन खाताधारकों के पैसे खातों में वापस आने का भी दावा किया है। वहीं उन्होंने कहा कि सभी लोगों को ब्याज सहित पैसा वापस किया जाएगा। बैंक कर्मियों के अनुसार आज गुड्डी देवी के 14 लाख,बीना भाटी के 6 लाख और टेक चंद के 23 लाख रुपए उनके खाते में वापस के दिए गए है। वही खातेदारको ने कहा कि उनके पासबुक में इन लोगों के द्वारा एंट्री कर दी गई है लेकिन जब वह अपने अकाउंट में पैसे चेक कर लेंगे तभी वह मानेंगे कि उनके पैसे वापस आ गए हैं।0
0
Report
कोटा भामाशाह मंडी में किसानों का गेट पर हंगामा, सुविधाओं की मांग तेज
Kota, Rajasthan:कोटा भामाशाह मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर किसानों की नाराजगी सामने आई। मंडी में 48 घंटे से परेशान किसानों ने गेट पर हंगामा किया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे किसान संगठनों के पदाधिकारी मंडी सचिव के कक्ष में बैठकर व्यवस्थाओं पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान किसानों ने वहां पहुंचकर अपनी समस्याएं बताईं। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान भवन में उनके लिए बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। शौचालय जाने के लिए भी उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। वहीं, किसानों ने मंडी में तैनात गार्डों के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि गार्ड उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। इन समस्याओं को लेकर संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी, जिला मंत्री रूपनारायण यादव शामिल विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंडी सचिव के कक्ष में चर्चा की गई। किसानों ने मंडी में सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।0
0
Report
सीकर में कल पंच-सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग, 7,96,366 मतदाता
Sikar, Rajasthan:सीकर सीकर में कल पंच और सरपंच के लिए होगा मतदान सीकर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में कल पंच-सरपंच की वोटिंग होगी। सीकर जिले के 6 पंचायत समिति क्षेत्रों में 192 ग्राम पंचायतों के सरपंच और कुल 2091 वार्ड पंच के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी। सीकर जिले की पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली पंचायत समितियों की ग्राम पंचायत में चुनाव होंगे। सरपंच और पंच के लिए बैलट पेपर से सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले के चुनाव में 803 बूथों पर 7 लाख 96 हजार 366 वोटर हैं। इनमें पाटन, पिपराली व श्रीमाधोपुर के 5 ट्रांसजेंडर भी मतदान करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जिले में पहले चरण की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंचायत समिति पाटन में 94, श्रीमाधोपुर में 135, अजीतगढ़ में 94, खंडेला में 228, पिपराली में 104 और नीमकाथाना में 111 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि पंच और सरपंच पदों के लिए आज बैलट पेपर भेजे गए हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पंच और सरपंच के मतदान के तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का धरना पुलिस ने उठाकर हिरासत में लिया
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थियों को पुलिस ने धरने से उठाया, शिक्षा निदेशालय परिसर में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों को उठाया, 12 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, धरने पर बैठे अन्य अभ्यर्थियों को पुलिस ने चेतावनी देकर उठाया, जो अभ्यर्थी धरने से नहीं उठे उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन में बैठाकर ले गई, भारी पुलिस बल ने टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थियों को धरने से उठाया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा समेत अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद, शिक्षा निदेशालय परिसर को पूरी तरह से खाली कराया गया, निदेशकालय परिसर को खाली कराके पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।0
0
Report
प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर 53 आरोपियों को गिरफ्तार
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में 19 राज्यों में फैले साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 53 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे करीब 500 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल जुड़ी हुई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व किसान सम्मान निधि में करोड़ो के फर्जीवाड़ा करने वाले 3 शातिर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। दरअसल 18 अप्रैल से 27 अक्टूबर तक जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज साइबर ठगी के मामलों में पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी आरोपी देश के 19 राज्यों में लोगों से ठगी कर रहे थे। किसी को लोन का झांसा, किसी को OTP और किसी को फर्जी लिंक भेजकर करोड़ों की ठगी की गई। पुलिस के मुताबिक बरामद मनी ट्रेल लगभग 500 करोड़ की है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही पुलिस ने किसान सम्मान निधि योजना में करीब 55 करोड़ का घोटाला करने वाले 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपात्र लोगों के नाम पर किसान निधि का पैसा हड़प रहे थे। साइबर सेल और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने इन तीनों को गिरफ्तार कर पूरे रैकेट का खुलासा किया है। फिलहाल सभी 53 आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतापगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।0
0
Report
हमीरपुर NH-34 पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- नेशनल हाइवे 34 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, हादसें में युवक की दर्दनाक मौत, जानकारी के मुताबिक बाइक से ड्यूटी जा रहा था युवक, कस्बे के वार्ड नं 15 का निवासी था मृतक युवक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, पुलिस हादसें को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी, सुमेरपुर थाना कस्बे का मामला।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला के सेक्टर-16 में करवा चौथ की धूम, निर्जला व्रत से महिलाओं का श्रद्धा-उल्लास
Panchkula, Haryana:पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-16 में करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा。 करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं सज-संवरकर मंदिरों में दर्शन करने पहुंचीं और भगवान के समक्ष पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला。 करवा चौथ भारतीय संस्कृति और वैवाहिक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा के दर्शन तथा पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। महिलाओं के लिए यह त्योहार प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। सेक्टर-16 में भी महिलाओं ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इस पर्व को मनाया।0
0
Report
पुरानी रंजिश के चलते बारां में कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी हिरासत में
Baran, Rajasthan:पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में बारां के मांगरोल थाना क्षेत्र के बमोरी कला कस्बे में गुरुवार को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। सब्जी मंडी में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। थानाधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि मृतक रामलाल गुर्जर और आरोपी आशाराम गुर्जर दोनों कोटा जिले के अयाना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के निवासी हैं। दोनों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी。 गुरुवार को रामलाल गुर्जर बमोरी कला सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहा था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आशाराम गुर्जर ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मांगरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी आशाराम गुर्जर को डिटेन कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह कराया जाएगा। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है0
0
Report
धार में अवैध शराब रोकथाम को तेज करेगी आबकारी विभाग, सूचना तंत्र मजबूत
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने और सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए विभाग ने जिले के लाइसेंसधारी शराब ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अवैध शराब की बिक्री की सूचना तत्काल विभाग को देने और अमानक शराब की जानकारी मिलने पर अधिकारियों को अवगत कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और प्रभावी कार्रवाई के लिए रणनीति में भी बदलाव किया गया है। बैठक में ठेकेदारों से अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सूचना तंत्र को मजबूत करना, अवैध शराब की बिक्री से जुड़ी जानकारियां जुटाना और संबंधित लोगों की समस्याएं समझना रहा। विभाग ने ठेकेदारों से अपील की कि उनके क्षेत्रों में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो तत्काल आबकारी विभाग को सूचित करें। अमानक शराब की जानकारी मिलने पर भी विभाग को अवगत कराने पर जोर दिया गया। अधिकारीयां के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की समीक्षा करते हुए अब नई रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिला आबकारी अधिकारी दीपक कुमार अवस्थी ने बताया बैठक में अवैध शराब से जुड़ी जानकारी साझा करने, समस्याएं जानने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर चर्चा की गई। अभियान की समीक्षा के बाद रणनीति में कुछ बदलाव किए गए हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
