Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
192231
काज़िगुंड के सरकारी गर्ल्स हाईयर सेकेंडरी स्कूल में भीषण आग, नुकसान भारी
KAKHURSHEED AALAM
Feb 03, 2026 05:32:31
Kulgam,
A massive fire broke out at Government Girls Higher Secondary School Qazigund on Tuesday morning, causing extensive damage to the school building. Locals told that the fire engulfed the structure, resulting in the school being gutted before it could be brought under control. Fire and Emergency Services (F&ES) personnel rushed to the spot and launched firefighting operations with the assistance of local residents. Efforts were underway to douse the flames and prevent the fire from spreading further. The cause of the fire was not immediately known, while assessment of losses was underway at the time of filing this report.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAjay Mishra
Feb 03, 2026 06:48:18
Rewa, Madhya Pradesh: सोमवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में उस समय अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब अचानक यू जी हॉस्टल पहुंचे मेडिकल कॉलेज के सीनियर छात्रों ने फ्रेशर छात्रों की रैगिंग शुरू कर दी जिसका पहले तो जूनियर छात्रों ने विरोध किया और जब सीनियर छात्रों ने जूनियर्स के साथ मारपीट शुरू की तो अपने बचाव में जूनियर छात्र भी हाथापाई पर उतर आए जूनियर छात्रों द्वारा अपने बचाव में उठाए गए हाथ सीनियर्स को इतना नागवार गजरे की उन्होंने हॉस्टल में रखी लाठियों से जूनियर्स पर हमला कर दिया सीनियर छात्रों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना में लगभग आधा दर्जन मेडिकल कॉलेज के जूनियर छात्र घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में भर्ती कराया गया है वहीं संजय गांधी अस्पताल के आकस्मिक कक्षा में चल रहे घायल छात्रों के उपचार के दौरान एक बार फिर दोनों अच्छा आमने-सामने आ गए और एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे इस दौरान अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी भी पूरी घटना के तमाशबीन बने रहे घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर सुनील अग्रवाल ने जूनियर छात्रों की शिकायत सुनने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वासन दिया है गौरतलब है कि इससे पूर्व भी सीनियर्स छात्र रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्रों की कई मर्तबा पिटाई कर चुके हैं लेकिन हर बार मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा कार्यवाही का आश्वासन देकर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है
0
comment0
Report
AMAjay Mehta
Feb 03, 2026 06:47:53
Fatehabad, Punjab:फतेहाबाद.अपनी मांगो को लेकर आंदोलन की राह पर पटवारियों, लघु सचिवालय के बाहर खोला मोर्चा, धरने पर बैठे पटवारी, सरकार द्वारा निलंबित किए हये 6 पटवारियों के निलंबन वापिस लेकर उनके बहाली की मांग, पटवारियों की हड़ताल के कारण आज दूसरे दिन भी राजस्व से जुड़े काम हो रहे हैं प्रभावित, नए पटवारियों को जल्द नियुक्ति की कर रहे हैं मांग।अपनी मांगो को लेकर पटवारी आज दूसरे दिन धरने पर बैठे। पटवारियों ने आज लघु सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया ओर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दि रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए पटवारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए निलंबित किए गए पटवारियों के निलंबन को गलत करार दिया। प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने सरकार से निलंबन को वापिस लेने की मांग की ओर कहा अगर सरकार ने हटधार्मिता न छोड़ी तो आंदोलन को तेज़ करना पड़ सकता है। इसके साथ ही पटवारियों ने नये पटवारियों को नियुक्ति किए जाने की भी मांग सरकार से की है。
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 03, 2026 06:47:35
Noida, Uttar Pradesh:गोमतीनगर विस्तार इलाके का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक युवक सड़क पर सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस की बैरिकेडिंग को बिना नंबर की थार से टक्कर मारकर गिराता दिख रहा है। उसके बाद चलती थार का गेट खोलकर उस पर खड़ा दिख रहा है। वीडियो जी-20 रोड का बताया जा रहा है। गोमतीनगर विस्तार की जी-20 रोड पर एक थार सवार ने जमकर उत्पात किया। अपनी थार से रास्ते में स्पीड कंट्रोल के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग गिरा दी। इसके बाद तेज रफ्तार थार लेकर आगे निकल गया। उसने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की। रील में युवक कुछ दूर जाने के बाद चलती गाड़ी से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है, जो रोड मरीन ड्राइव की तरफ जा रही है। हालांकि, वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Feb 03, 2026 06:46:33
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Feb 03, 2026 06:46:18
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 03, 2026 06:45:54
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर… ड्यूटी से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। यह हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ, हालांकि पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में… 30 वर्षीय सचिन, जो ड्यूटी से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सचिन मूल रूप से कननोज का रहने वाला था और फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर-25 स्थित कृष्णा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। सचिन अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरओपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे हादसे को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, वहीं लगातार बढ़ते सड़क हादसे एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर सड़क सुरक्षा के नियम कब सख्ती से लागू होंगे।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Feb 03, 2026 06:45:20
0
comment0
Report
Feb 03, 2026 06:42:03
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:शबे-बरात की फज़ीलत: उलेमा-ए-इकराम ने इबादत, तौबा और खामोशी के साथ रात गुज़ारने की अपील की आज शबे-बरात के मुक़द्दस मौके पर उलेमा-ए-इकराम ने मुसलमानों से अपील की है कि वे इस बरकत वाली रात को इबादत, तौबा और इस्तेग़फ़ार के साथ गुज़ारें। उन्होंने कहा कि नबी-ए-पाक ﷺ ने इस रात में अच्छे अमाल करने की तालीम दी है। शबे-बरात के मुबारक मौके पर उलेमा-ए-इकराम ने अपने बयान में कहा कि यह रात अल्लाह तआला की खास रहमत और मग़फिरत की रात है। इस रात नबी-ए-पाक हज़रत मुहम्मद ﷺ ने उम्मत को ज्यादा से ज्यादा नेक अमाल करने, नफली इबादत में मशगूल रहने और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने की तालीम दी है। उलेमा ने कहा कि मुसलमानों को चाहिए कि इस रात में मस्जिदों में भीड़ जमा करने के बजाय अपने घरों में ही इबादत का माहौल बनाएं। नफली नमाज़ अदा करें, कुरआन-ए-पाक की तिलावत करें, तस्बीह और ज़िक्र-ए-इलाही में मशगूल रहें तथा अल्लाह से दुआ करें। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी रात जागना ज़रूरी नहीं है, बल्कि जिस किसी को जितना मौका मिले उतनी देर इबादत करे और फिर आराम करके फज्र की नमाज़ बाजमाअत अदा करे, तो उसे पूरी रात की इबादत का सवाब मिलेगा। उलेमा-ए-इकराम ने बताया कि 15 शाबान की रात में कब्रिस्तान जाना हदीस से साबित है। हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ि० फरमाती हैं कि इस रात उन्होंने नबी-ए-पाक ﷺ को जन्नत-उल-बक़ी़ में पाया। इससे मालूम होता है कि इस रात कब्रिस्तान जाना सुन्नत से साबित है, हालांकि भीड़ लगाना या हंगामा करना इस्लामी तरीका नहीं है। उन्होंने नौजवानों और बच्चों को खास तौर पर नसीहत करते हुए कहा कि बाइक से शोर-शराबा करना, चौराहों पर जमा होना या गैर-ज़रूरी घूमना इस्लाम की तालीम के खिलाफ है। इस मुबारक रात को खामोशी, इबादत और संजीदगी के साथ गुज़ारना चाहिए। उलेमा ने यह भी बताया कि “बरात” अरबी लफ्ज़ है, जिसका मतलब जहन्नम से आज़ादी है। इस रात अल्लाह पाक ईमान वालों को जहन्नम से आज़ाद करने का फैसला फरमाते हैं। इसलिए हर मुसलमान को चाहिए कि वह सच्चे दिल से तौबा करे, इस्तेग़फ़ार करे, सदक़ा-ख़ैरात दे और अपनी आख़िरत को बेहतर बनाने की कोशिश करे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई 15 शाबान का रोज़ा रख सके तो यह बहुत सवाब की बात है, क्योंकि हदीसों में इस दिन रोज़ा रखने की फ़ज़ीलत बयान की गई है। आखिर में उलेमा-ए-इकराम ने तमाम मुसलमानों से अपील की कि शबे-बरात को शांति, इबादत और नेक अमाल के साथ गुज़ारें।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Feb 03, 2026 06:36:50
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - ग्राम बगली के 10 ग्रामीण जिसमे 6 बच्चे और 4 वयस्क दूषित पानी पीने से बीमार हो गए । सभी बीमार एक ही परिवार के है । सभी बीमारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना बिछिया विकासखंड के ग्राम बगली की है जंहा खेत मे काम कर रहे सभी लोग कीटनाशक मिला पानी पीने से बीमार हुए है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक छोटे बच्चे ने खेलते खेलते पीने के पानी मे कीटनाशक मिला दिया । उसी पानी को सभी 10 लोगों ने खाना खाने के बाद पिया जिसके बाद इनकी तबियत बिगड़ने लगी । एक के बाद एक सभी की तबियत बिगड़ने से परिवार में अफरातफरी मच गई । ग्रामीणों ने सभी को तुरंत एक वाहन में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जंहा सभी का इलाज जारी है । सिविल सर्जन का कहना है कि सभी की स्थित धीरे धीरे सामान्य हो रही है । अभी सभी को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है । बाईट - 1 - पीड़ित बाईट - 2 - पीड़िता बच्ची बाईट - 3 - डॉ विजय धुर्वे - सिविल सर्जन ।
0
comment0
Report
SBSACHIN BIDLAAN
Feb 03, 2026 06:36:29
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं लें रही लोग छोटी छोटी बातों पर जान लेने पर उतारू हो जाते है ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में हुआ पुलिस के मुताबिक मयूर विहार के आचार्य निकेतन में बाइक पर सवार तीन युवक आए और एक युवक से से कहासुनी करने लगे इसके बाद बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर कर युवक को घायल कर दिया खून से लथपथ हालत में पुलिस पास के अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया घायल की पहचान राज 22 वर्ष के रूप में हुई है जो कि शशि गार्डन में परिवार सहित रहता था और डिलीवरी बॉय का काम करता था फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एक नाबालिग कोभीरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है आखिर राज की हत्या क्यों की गई
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 03, 2026 06:36:18
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसदों ने वाराणसी में अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, 'बनारस में मणिकर्णिका घाट पर तोड़फोड़ की गई। शुरू से ही महारानी अहिल्याबाई होलकर की वहां प्रतीमा थी और भी प्रतीमाएं थी उन सभी को तोड़ दिया गया है। बनारस की अपनी एक प्राचीन संस्कृति है। वहां की गलियां वहां के मंदिर इन सबका विध्वंस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री वहां से सांसद हैं। बनारस की संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए वहां की जनता हमेशा से रही है कि ऐसा को परिवर्तन ना जाए कि हमारी संस्कृति खत्म हो जाए। बनारस की पहचान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।'
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top