Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
192231
कश्मीर के कोलगाम बाजारों में ईद की खरीदारी तेज, तनाव के बीच व्यापारी आशान्वित
KAKHURSHEED AALAM
Mar 16, 2026 10:51:53
Kulgam,
عید الفطر کے پیش نظر جنوبی کشمیر کے ضلع کولگام کے بازاروں میں ان دنوں خاصی گہما گہمی دیکھنے کو مل رہی ہے۔ لوگ بڑی تعداد میں عید کی تیاریوں میں مصروف ہیں اور مختلف بازاروں میں خرید و فروخت کا سلسلہ جاری ہے۔ بازاروں میں کہیں والدین اپنے بچوں کے لئے نئے کپڑوں کی خریداری کرتے نظر آتے ہیں تو کہیں लोग شب قدر کے لئے کھانے پینے کی اشیاء اور دیگر ضروری سامان خرید رہے ہیں۔ دکانوں پر رش بڑھ گیا ہے اور تاجروں کو بھی عید کے موقع پر اچھی تجارت کی امید ہے۔ تاہم دوسری جانب ایران اور امریکہ کے درمیان جاری کشیدگی اور جنگی صورتحال کے باعث بازاروں میں کچھ حد تک خریداری میں کمی بھی دیکھی جا رہی ہے، کیونکہ لوگ غیر یقینی حالات کے پیش نظر محتاط رویہ اختیار کر رہے ہیں۔
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 16, 2026 12:03:43
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी शहर के लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के चुनाव में भूपेंद्र सिंह पैनल ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता सदस्यों ने गुरुद्वारे में अरदास की और सेवा, मर्यादा तथा विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। चुनाव में कुल 497 मत पड़े थे। अध्यक्ष पद पर सरदार भूपेंद्र सिंह ने 283 वोट प्राप्त किए। सचिव पद पर सरदार हरपाल सिंह विजयी रहे, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर हरप्रीत सिंह को 259 मत मिले। विजेता पैनल के सदस्यों ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की मर्यादा, सेवा परंपरा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी मतदाताओं और संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत संगत के विश्वास और एकता की जीत है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार, व्यवसाई कुशल अग्रवाल, सरदार चरनजीत सिंह, मनमीत सिंह और टीटू भाई सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
35
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 16, 2026 12:02:55
84
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 16, 2026 12:02:18
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में भगवान आदिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव संपन्न. एंकर : विदिशा में आयोजित श्री आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक भव्य रूप से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे。 वीओ : जैन महाविद्यालय परिसर में भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक का मंचन किया गया, जिसमें कैलाश पर्वत से मोक्ष प्राप्ति का प्रसंग दर्शाया गया। इसके बाद जिनबिंबों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई और उन्हें नए जिनालय में विधिवत विराजमान कराया गया। इस अवसर पर मुनि संभवसागर महाराज ने प्रवचन देते हुए मोक्ष मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
23
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 16, 2026 12:02:09
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर के प्रताप नगर क्षेत्र में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री बिना किसी अनुमति के संचालित हो रही थी। नगर निगम को भी इस अवैध फैक्ट्री की जानकारी नहीं थी। क्षेत्रवासियों ने फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। शिकायत के निराकरण के लिए जब नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो पूरी हकीकत सामने आई। जांच में पाया गया कि फैक्ट्री नगर निगम के किसी भी नियम के तहत पंजीकृत नहीं थी और ना ही कोई निगम की अनुमति थी। अधिकारियों ने बताया कि कई बार मौखिक सूचना देने के बाद भी फैक्ट्री संचालक ने निगम से संपर्क नहीं किया। इसके बाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया。
62
comment0
Report
MGManoj Goswami
Mar 16, 2026 12:01:45
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया पहुंचे असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, मां बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना; कहा– असम में फिर बनेगी भाजपा सरकार, बंगाल में भी लहराएगा परचम पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बजते ही नेताओं का धार्मिक स्थलों पर पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में आज असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा दतिया पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ स्थित मां बगलामुखी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया。 दतिया पहुंचे असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वे प्रसिद्ध मां बगलामुखी देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया और अपनी मनोकामना प्रकट की。 इस दौरान उन्होंने प्राचीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक भी किया। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि असम में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और पश्चिम बंगाल में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहती है क्योंकि पार्टी लगातार जनता के बीच रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाती है।
51
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Mar 16, 2026 12:00:27
Masaurhi, Bihar:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार लहराते और फायरिंग करते वीडियो वायरल। आरोप में एक युवक गिरफ्तार। मसौढ़ी गौरीचक थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार लहराते और फायरिंग करते एक युवक का वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में युवक संगीत की धुन पर हथियार लहराता है और फायरिंग करता दिख रहा है। हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो की सूचना पहुंचते ही पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गौरीचक थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है, जिससे पुलिस पूछताछ में जुटी है। मामले पर सिटी एसपी का कहना था कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वही सिटी एसपी द्वारा सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि सोशल मीडिया पर इस घटना पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
48
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 16, 2026 11:51:53
Patna, Bihar:कांग्रेस के तीन विधायक और RJD के एक विधायक ने बिगाड़ा तेजस्वी यादव और ओवैसी का खेल चारो ने नही किया वोट NDA के सभी विधायकों ने डाला वोट महागठबंधन के 4 विधायक ने जीत के दावे पर फेरा पानी बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए मतदान की प्रक्रिया खत्म हो गई है इस बीच महागठबंधन खेमे में उस समय हलचल बढ़ गई जब उसके चार विधायक मतदान के लिए नहीं पहुंचे इनमें कांग्रेस के तीन और राजद का एक विधायक नहीं पहुंचे 4:00 तक इंतजार किया गया लेकिन मतदान की प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद भी वह नहीं आए तीनों विधायक महागठबंधन का हिस्सा हैं और उनका वोट गठबंधन उम्मीदवार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था। उनकी अनुपस्थिति ने राजनीतिक समीकरणों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं माना जा रहा है की अब NDA जीत पक्की है राज्यसभा चुनाव के लिए NDA की तरफ से वोटिंग पूरी कर ली गई है सभी 202 विधायक वोट डाला जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायक‌ों ने वोट डाले वही RJD के 24 विधायक‌ ने वोटिंग की है, ढाका विधायक फैसल रहमान का इंतजार रहा लेकिन नही आये पार्टी नेता उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के तीन विधायक ने वोट नहीं किया इनमें से तीन विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा और मनोज विश्वास और मानोहर प्रसाद से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पाया राज्यसभा की 5 सीटों के लिए 243 में 239 विधायक ने वोट डाला महागठबंधन के 4 विधायक ने वोट नहीं डाला है। इस चुनाव में राजग के तीन घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष - जदयू के नीतीश कुमार, भाजपा के नितिन नवीन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा - चुनाव मैदान में हैं जिनकी जीत अब पक्की है केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक शिवेश कुमार हैं की जीत भी अब पक्की हो गई है RJD के अमरेंद्र धारी सिंह की हार अब सुनिश्चित हो गई है एक तरफ महागठबंधन के चार विधायक नहीं पहुंचे तो वहीं मोकामा से जदयू के विधायक अनंत सिंह वोट डालने के लिए जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने ऐलान किया कि नीतीश कुमार जब दिल्ली चले जाएंगे तो अनंत सिंह आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी के साथ ही अनंत सिंह ने यह भी कहा कि अब उनके बेटे चुनाव लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच विधानसभा परिसर में एक दिलचस्प नजारा सामने आया. वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर से जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और उनकी बहू दीपा मांझी को बाहर निकली दोनों के बाहर आते ही विधानसभा परिसर में सियासी चर्चाएं तेज हो गईं कई तरह की अटकलें लगने लगीं और मामला कुछ देर तक चर्चा का विषय बना रहा इस पर हिंदुस्तानी आता मोर्चा के तरफ से सफाई आया राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मैदान में 6 कैंडिडेट हैं इसके चलते वोटिंग की नौबत आई है एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की जरूरत है NDA के पास 202 विधायक हैं。 हालांकि महागठबंधन के 4 विधायक नहीं पहुंचे हैं अब जीत के लिए 41 विधायकों का आंकड़ा घटकर 40 हो जाएगा जिसमें एनडीए पूरी तरह पांचो सिटी जीत जाएगा जी बिहार झारखंड ने 11 मार्च को खबर दिखाया था कि किस तरह से विधायक सेट हो रहे हैं बीजेपी के एमएलसी पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह और RLM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक आलोक सिंह कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के आवाज पहुंचे थे और आधे घंटे बंद कमरे में बात हुई थी जब मीटिंग खत्म हुई तो RLM के विधायक आलोक सिंह ने कहा कि पर्सनल मिलने आए हुए तो कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा की निमंत्रण देने आए हुए थे लेकिन जी बिहार झारखंड में स्पष्ट दिखा दिया था कि खेल किस तरह से राज्यसभा चुनाव में हो रहा है और हुआ वही लगातार हमने दिखाया कि कांग्रेस के तीन विधायक गायब है और तीनों ने वोट नहीं किया बिहार में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब राज्यसभा चुनाव में हर तेजस्वी यादव के लिए राजनीति में चुनौती बन गई है
207
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 16, 2026 11:51:47
Agra, Uttar Pradesh:
325
comment0
Report
Advertisement
Back to top