Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
182204
किश्तवार में सात आतंकियों का अंत: 2 PARA SF ने निर्णायक कार्रवाई की
RRRAJA REHBER JAMAL
Feb 24, 2026 07:17:59
Kishtwar,
In a major counter-terror success, 2 PARA Special Forces along with other Security Forces have neutralised all seven terrorists belonging to the Saifullah Group in a series of sustained, intelligence-based operations conducted across Kishtwar over the past one year. The first major breakthrough came during an operation between April 9 and April 12, 2025, in the Naidgam–Braidigoth belt, where Special Forces eliminated three militants in an intense encounter. A large cache of arms, ammunition, and other war-like stores was recovered from the site. Continuing the crackdown, another operation was carried out on February 4, 2026, in the Dolgam area, resulting in the neutralisation of one more terrorist, further weakening the group’s operational capability. The most recent encounter took place on February 22, 2026, at Mattoo Mohalla in Naidgam, around 11:00 AM. Acting on specific intelligence inputs, joint teams of security forces launched a swift and well-coordinated operation. In the ensuing gunfight, three terrorists were eliminated. Officials stated that the operation was executed with precision, ensuring minimal collateral damage. Demonstrating exceptional tactical acumen, high operational efficiency, and robust coordination, security forces successfully neutralised the final four hardcore terrorists after a month-long, large-scale operation. The final encounter site, located on steep and difficult mountain slopes, was effectively cordoned off during the night of February 21–22, 2026. Notably, the troops ensured zero casualties among own forces. The role of Army-trained sniffer dog Tyson of Special Forces deserves special mention. Tyson bravely entered a dhok to confirm the presence of terrorists and sustained injuries when militants opened fire. The K9 hero is stable and under care. Search operations at the encounter sites led to the recovery of war-like stores, including three AK-47 rifles, along with the bodies of the slain terrorists. Lieutenant General Pratik Sharma, General Officer Commanding-in-Chief of Northern Command, complimented the troops and field commanders for their professionalism, courage, and resilience. He noted that despite challenging terrain and adverse weather conditions, the forces maintained complete operational dominance. Security agencies said the back-to-back successes underline continued superiority over terrorist elements in the district. Search and sanitisation operations were carried out after each encounter to prevent any regrouping. Reaffirming its commitment, the Army reiterated its message: “We Protect, We Serve,” while urging the public to continue extending cooperation to maintain peace and stability in the region. In this year-long operation, security forces including 2 PARA (SF), the Army, Police, SOG, and CRPF successfully neutralised seven JeM terrorists of the Saifullah Group. Security forces have now shifted their focus to another module of three terrorists, led by local and currently most-wanted militant Jahangir Saroori. The success of the operation was marked by troops raising victory slogans at the site. (Chenab Valley).
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVaibhav Sharma
Feb 24, 2026 08:37:28
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक बार फिर फैक्ट्री के अंदर आग लगने का मामला सामने आया है। इस बार आग साइट-4 साहिबाबाद में फैक्ट्री में लगी। गनीमत रही कि दमकल विभाग की गाड़ी सही समय पर फैक्ट्री पहुंच गई और आग को फैलने से रोक लिया गया। दमकल विभाग ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया है। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि आग की सूचना प्राप्त हुई तत्काल फायर स्टेशन साहিবाबाद से दोनों फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि आग आइंस्टाइन फैक्ट्री प्लाट संख्या A-10, साइट-4, साहिबाबाद फैक्ट्री में लगी हुई थी। फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। फायर सर्विस यूनिट ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए MFE से पम्पिंग कर आग बुझाने का कार्य प्रारंभ किया। जानकारी करने पर फैक्ट्री स्टाफ द्वारा बताया कि एल्यूमिनियम की कटिंग के दौरान निकली चिंगारी से फ्लोर पर पड़ी एल्यूमिनियम की डस्ट में आग लग गई थी। फायर सर्विस कर्मियों की सूझबूझ एवं तत्परता के कारण आग पर शीघ्र ही पूर्ण रूप से नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 24, 2026 08:37:09
Noida, Uttar Pradesh:मुंडका विधानसभा में आज ₹200 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। पिछले एक साल में हमारी सरकार ने अंत्योदय के संकल्प के साथ ग्रामीण दिल्ली में सड़क, पानी, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं को तेज गति से आगे बढ़ाया है। वर्षो से उपेक्षित पड़े दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड को फिर से सक्रिय कर ₹1000 करोड़ का बजट दिया गया है, ताकि गांवों का विकास लगातार आगे बढ़े। सिर्फ एक वर्ष में ही, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, ग्रामीण दिल्ली को विकसित दिल्ली की मजबूत नींव बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चंदोलिया जी, कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा जी, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजकुमार चौहान जी, विधायक गजेंद्र दराल जी, जिलाध्यक्ष रामचंद्र चावरिया जी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
DCDhruv Chaudhary
Feb 24, 2026 08:36:35
Noida, Uttar Pradesh:आज कांग्रेस विधायकों के साथ जनविरोधी भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ हरियाणा विधानसभा के बाहर पैदल मार्च किया। पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने जनहित में कोई ठोस फैसला नहीं लिया। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मनरेगा, धान खरीद घोटाला, खेल स्टेडियमों की बदहाल स्थिति, HPSC, शिक्षा व्यवस्था, लाड़ो लक्ष्मी योजना, बीपीएल राशन कार्ड, किसान, बेरोजगारी व नौकरी का संकट, बाहरियों को नौकरी, नशा व संगठित अपराध, विदेशों में फंसे हरियाणा के युवा, खेल व खिलाड़ियों की समस्याएं, आयुष्मान व चिरायु योजना और प्रदेश में बढ़ती टोल वसूली जैसे कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया。 हम सड़क से सदन तक जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे。
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Feb 24, 2026 08:36:21
Jaipur, Rajasthan:गीतांजली विश्वविद्यालय में ‘सिनैप्स-2026’ का भव्य आगाज़ — रंगारंग प्रस्तुतियों ने बाँधा समां उदयपुर। गीतांजलि विश्वविद्यालय का बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव सिनैप्स-2026 का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वैभव के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से हुआ, जिनमें “विविधता में एकता” की थीम का सजीव प्रदर्शन देखने को मिला। रंग-बिरंगे परिधानों, तालबद्ध समूह नृत्य और उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण सृजित कर दिया。 कार्यक्रम के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा गीतांजलि ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अंकित अग्रवाल ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सिनैप्स-2026 केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रतिभा और नवाचार को मंच प्रदान करने का अवसर है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. आर. के. व्यास, विभिन्न संस्थानों के प्रमुख, गीतांजलि हॉस्पिटल के सीईओ ऋषि कपूर, चीफ फाइनेंस ऑफिसर सीए रोशन जैन, सीएचआरओ डॉ. राजीव पांड्या, सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. मंजिंदर कौर, संयुक्त कुलसचिव भूपेंद्र जैन सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों की पहल को संस्थागत समर्थन का संदेश दिया。 समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें अतिथियों, संकाय सदस्यों, आयोजन समिति और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की गई। सिनैप्स-2026 के शुभारंभ के साथ ही अब विश्वविद्यालय परिसर में विविध प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अकादमिक गतिविधियों की श्रृंखला प्रारंभ हो गई है, जो इस वार्षिक उत्सव को यादगार बनाने का संकल्प लिए हुए है।
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Feb 24, 2026 08:34:32
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ में तैनाती पर्यावरण बटालियन को स्थानांतरित किए जाने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना प्रदर्शन मगलवार को नवे दिन भी जारी रहा। पूर्व सेनिको नें कहा की नहीं मानी गयी अगर मांग तो जिला अधिकारी को वापस करेंगे अपने मैडल. ज़ब सरकार नहीं सुनने वाली अपनी मांग तो नहीं चाइये हमे ये मैडल जिला मुख्यालय के टकाना रामलीला मैदान में प्रदर्शन के साथ ही देवलथल क्षेत्र में भी पूर्व सैनिकों ने आक्रोश जताया। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पर्यावरण बटालियन सीमांत जिले की पहचान होने के साथ रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। हिमालयी क्षेत्र से बटालियन का स्थानांतरण पर्यावरणीय दृष्टि से अनुचित बताया गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक स्थानांतरण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा। हल्द्वानी समेत अन्य क्षेत्रों से भी पूर्व सैनिकों ने आंदोलन को समर्थन दिया है।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Feb 24, 2026 08:34:16
Noida, Uttar Pradesh:आत्मजा पटना पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने जे.पी. गंगा पथ को और सुंदर व व्यवस्थित बनाने के लिए बड़ी पहल کی है। यहां 50 आधुनिक प्रीफैब दुकानों के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। करीब 15.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली ये दुकानें 16×10 फीट और 20×10 फीट आकार की होंगी। इन्हें जयपुर और इंदौर की तर्ज पर अत्याधुनिक डिजाइन के साथ वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे लगने वाले अव्यवस्थित ठेले-खोमचों को व्यवस्थित करना और छोटे व्यापारियों को स्थायी व सुरक्षित जगह उपलब्ध कराना है। इससे न सिर्फ कारोबारियों को फायदा होगा, बल्कि पूरे इलाके की सुंदरता भी बढ़ेगी
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 24, 2026 08:33:50
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी प्रेमनगर थाना के नाराईपुरा मोहल्ले में रहने वाले दिलीप कुमार गोंड ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मरने से पहले दिलीप गोंड ने वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वह अपनी मौत के लिए नगर पालिका के एक अधिकारी समेत 2 कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। दरअसल सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में दिलीप गोंड कह रहे हैं कि वह नगर पालिका दतिया मध्यप्रदेश की स्थापना शाखा में बाबू के पद पर तैनात था। उस समय नगर पालिका के CMO मकबूल खान इंचार्ज थे। CMO मकबूल ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार किए थे। फिर उन्होंने इस पर साइन करने से दबाव बनाया जा रहा था। डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने से मना करने पर 50,000 रुपए की रिश्वत का ऑफर दिया। जब उसने मना किया तो CMO नागेंद्र गुर्जर ने पद से हटाकर कचरा गाड़ी गिनने के काम में लगा दिया। वीडियो में मृतक का दावा है कि CMO नागेंद्र गुर्जर ने उसके साथ गाली-गलौज की, उसे मेंटली परेशान किया। दो दूसरे कर्मचारी राजेश दुबे और धर्मेंद्र शर्मा ने भी उसे परेशान किया। इससे वह दुखी था। दिलीप ने अपनी मौत के लिए CMO नागेंद्र गुर्जर और दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Feb 24, 2026 08:33:27
Payikapuram, Andhra Pradesh:उधम सिंह नगर में एक महिला के साथ देवर के साथ लौटते समय तमंचे, चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी देवर के ही दोस्त थे। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। यह घटना रविवार रात की है। महिला अपने देवर के साथ रुद्रपुर के गांधी पार्क में चल रहे सरस मेला देखने आई थी। मेला देखने के बाद महिला देवर के साथ घर वापिस लौट रही थी तो देवर के दोस्तों ने काशीपुर बाईपास रोड पर मोदी मैदान के पास उन्हें रोक लिया और फिर तमंचों की नोंक पर सुनसान रास्ते ले गए फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से घायल भी कर दिया। इधर महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर करन, राजा और दो अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। इधर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जाकर सबूतों को इक्कठा किया।
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 24, 2026 08:33:09
Bareilly, Uttar Pradesh:उम्मीद है कि आप खैरियत से होंगे, मैं आपको इस पत्र के माध्यम से भारत के करोड़ों सुन्नी और शिया मुसलमानो के जज़्बात व अहसासात से अवगत कराना चाहता हूं कि इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिस तरह गाजा के मुसलमानो का नरसंहार किया, हजारों औरतों - बच्चों का क़त्ले आम किया, इसके अलावा इंटरनेशनल कोर्ट ने नेतन्याहू के खिलाफ फैसला देकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया, खुद इसराइल की सुप्रीम कोर्ट मे इसके खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। मौजूदा समय मे अमरीका और ईरान की सम्भावित जंग हालात को पेचीदा बनायें हुए हैं। अमरीका अपनी दादागिरी की बुनियाद पर दुनिया भर मे कमजोर और छोटे देशों पर किसी न किसी बहाने कब्जा करना चाहता है। इसी वजह से अमरीका ईरान का तख्तापलट करके अपने क़ब्ज़े मे लेना चाहता है, भारत के सुन्नी और शिया मुसलमानो की हमदर्दी ईरान के साथ है और ईरान के भारत से अच्छे संबंध रहे हैं। इसलिए भी आप अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करें। आप जबसे प्रधानमंत्री बने है उस समय से लेकर आज तक आपने मुस्लिम देशों और अरब देशों से अच्छे रिश्ते बनाए है, यही वजह रही कि आपको मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया। भारत ने हमेशा फिलीस्तीन का समर्थन किया और फिलीस्तीन से भारत के पूराने सम्बन्ध भी रहे हैं। इसलिए भी आप अपनी इसराइल यात्रा पर गौर व फ़िक्र करें कि इन सभी मुस्लिम देशों और खासतौर पर फिलीस्तीन के नागरिकों को दुःख और तकलीफ़ होगी। आपसे गुजारिश है और सलाह भी कि आप हालात को देखते हुए इसराइल की यात्रा पर पुनर्विचार करें, हम ये बातें इसलिए कह रहे हैं कि भारत का मुसलमान आपको पसंद करता है, आपके इसराइल जाने से भारत ही नही बल्कि दुनिया भर के मुसलमानो को दुःख और तकलीफ़ होगी। भारत मे संविधानिक तौर पर अपराधिक व्यक्ति के साथ मेल मुलाप और खान पान करना कानूनी जुर्म है, नेतन्याहू अपराधिक व्यक्ति है और आपकी छवि दुनिया के सभी देशो में उज्वल और साफ सुथरी है।
0
comment0
Report
DBDEVENDRA BISHT
Feb 24, 2026 08:32:41
Almora, Uttarakhand:Almora एंकर - लंबे समय से बदहाल पड़ी अल्मोड़ा की लाइफ लाइन क्वारब रोड को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस जनों ने प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए केंद्रीय राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एक ओर ट्रैफिक चला रहा है और दूसरी ओर ऊपर से मिट्टी कटान का कार्य कर रहा है, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। हाल ही में इसी मार्ग पर स्कूटी सवार पर पत्थर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। बाइट- भूपेंद्र भोज गुड्डू जिलाध्यक्ष कांग्रेस अल्मोड़ा
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 24, 2026 08:32:24
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा रामगंजमंडी के अंतरालिया गांव में बेखौफ चोरों का तांडव ​घर के आंगन में खड़ी दो बाइक लेकर फरार हुए चोर चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद सुकेत थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी एंकर...रामगंजमंडी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सुकेत थाना क्षेत्र के अंतरालिया गांव में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया और घर के अंदर खड़ी दो मोटरसाइकिलें पार कर दीं। हैरानी की बात यह है कि चोरों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर बड़ी ही आसानी से वारदाता को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। सुबह जब परिजनों को बाइक गायब मिली, तब इस चोरी का खुलासा हुआ। इस घटना के बाद से ही अंतरालिया गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरियां बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन सुस्त बना हुआ है। ग्रामीणों ने अब पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Feb 24, 2026 08:32:04
Jaipur, Rajasthan:महाघोटाले में महाखेल-बोरवले, टंकी, पाइप लाइन बिछाने में खेल ही खेल, उदयपुर में सबसे ज्यादा गडबडी जयपुर-जल जीवन मिशन घोटाले में राज्य सरकार एक्शन मोड में है. बांसवाड़ा-उदयपुर घोटाले के दबी हुई चार्जशीट अब बाहर आ गई है. घोटाले में शामिल इंजीनियर्स को चार्जशीट थमाई जाएगी. कार्मिक विभाग के दखल के बाद अब पीएचईडी ने जिम्मेदारों को कार्रवाई के निर्देश दिए. आखिरकार बांसवाड़ा उदयपुर में कैसे खेल हुए..देखे इस खास रिपोर्ट में! 8 अफसरों पर गिरेगी गाज- जल जीवन मिशन घोटाले में अब तक श्री श्याम और गणपति ट्यूबवेल फर्म के घोटाले सामने आ रहे है, लेकिन अब आने वाले दिनों में दूसर फर्मों की पोल खुलेगी. बांसवाड़ा-उदयपुर जल जीवन मिशन घोटाले में जिन इंजीनियर्स की चार्जशीट की फाइल दबाई गई तो वो फाइले अब खुल गई. घोटाले के 8 आरोपियों की चार्जशीट डेढ साल तक दबाई गई, लेकिन अब राज्य सरकार पूरे प्रकरण में सख्त हो गई. चीफ इंजीनियर JJM ने उदयपुर अतिरिक्त मुख्य अभियंता को इस संबंध में आदेश जारी किए है. अब तीन सबडिविजनों के इंजीनियर्स पर गाज गिरेगी. तत्कालीन मावली उपखंड AEN पायल व्यास, JEN विनोद कुमार, JEN दीपक शर्मा, तत्कालीन कोटडा उपखंड AEN मनोहर सिंह, JEN दीपक जोशी, तत्कालीन गढी AEN मयंक डामोर, JEN प्रितेश जैन, JEN राहुल वैष्णव चार्जशीट थमाई जाएगी. बाइट-कन्हैयालाल चौधरी, जलदाय मंत्री ऐसे हुआ महाघोटाले में महाखेल- 1. बोरवेल निर्माण में खेल- - बोरवेल निर्माण के लिए MS (Mild Steel) पाइप का उपयोग मुख्य रूप से केसिंग पाइप के रूप में किया जाता है, जो बोरिंग की दीवारों को ढहने से बचाने और मिट्टी या रेत को रोकने के लिए ऊपरी परत में लगाया जाता है. लेकिन ISI कोड के मुताबिक कम thickness के MS पाइप लगाए गए. कई जगह ग्रेवल नहीं डाली. - बोरिंग में घटिया क्वालिटी के GI पाइप डाले गए. B क्लास की जगह C क्लास के पाइप लगाए गए. ISI मानदंडों के अनुसार पाइप नहीं डाले गए. कम star rating के पंप सेट लगाए. जिससे बिजली छीजत, पानी की आवक कम होने का खतरा. 2. टंकी निर्माण में खेल- - बिना ट्यूब टेस्ट के कॉलम लगाए. जिससे टंकी के डैमेज होने का खतरा - PHED की ड्राइंग डिजाइन के विपरीत CWR का निर्माण किया गया. - ड्राइंग डिजाइन बदकर Shर्तों के मुताबिक स्टील कम लगाकर घटिया काम किया. - स्टील के घपले से राज्य सरकार को करोडों का नुकसान हुआ. फर्मों को फायदा. - इंजीनियर्स की मिलीभगत से ड्राइंग डिजाइन बदलकर ठेकेदारों को करोडों का फायदा, जिससे एसआर के गिरने का खतरा 3. पाइप लाइन बिछाने में खेल- - पुरानी लाइनों को नापकर फर्जी पैमेंट उठाया.फर्मों को इंजीनियर्स की मिलीभगत से करोड़ों का लाभ पहुंचाया गया. - अधिकतर स्कीमों में एक मीटर से नीचे लाइन नहीं डाली गई. लाइनों की गहराई कम होने से टूटना का खतरा. - हरियाणा के चोरी के पाइप लगाए गए. गुणवत्ता के पैमानों पर पाइप के सैंपल फेल हुए. - डिविजनों में एक्सईएन ने बिना काम के करोडों का पैमेंट फर्मों को किया गया. 4. GST में खेल- - ई-वे बिल में गडबडियां हुई. GST चोरी के बड़े खुलासे की आशंका दिखाई दे रही. - सरकार की बिना अनुमति के फर्मों का पैमेंट कर दिया. GST का भी पैमेंट किया गया. उदयपुर सबसे बड़ा उदाहरण, घटिया काम, पूरे दाम- अधीक्षण अभियंता प्रवीण आकोदिया की अध्यक्षता में बांसवाड़ा के चिरोला-फला-ओजरिया गांव में 150 KL की टंकी की जांच की. जिसमें पाया गया कि टैंडर नियम शर्तों को तोड़ते हुए टंकियों का निर्माण करवाया. शर्तों के मुताबिक PHED की OHSR (टंकी) विभाग के स्टैंडर्ड के अनुसार कार्य किया जाना था. जबकि ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए विभाग के अफसरों ने अपने स्तर पर ही डिजाइन अनुमोदित कर दी. विभाग द्वारा 100 KL टंकी के डिजाइन में कम से कम 10 क्विंटल स्टील लगता है. जबकि संवेदक और अफसरों ने बाहर से ड्राइंग डिजाइन करवाई, जिसमें करीब 6-7 क्विंटल स्टील लगा. टंकियों के पाइप के सपोर्ट के लिए पुडल कॉलर लगाया जाता है, ताकि पाइप गिरे ना. लेकिन निर्माण कार्य में पुडल कॉलर गायब थे.
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 24, 2026 08:31:40
Jaipur, Rajasthan:महाराणा प्रताप टूरिस्ट विकास योजना पर सदन में नोकझोंक विधानसभा में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। मामला 24-25 की बजट घोषणा में किए गए 100 करोड़ रुपए के प्रावधान और खर्च को लेकर था। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि 24-25 की बजट घोषणा 100 करोड़ की है। अभी तक 2 साल में 100 करोड़ में से सिर्फ 2 लाख 83 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। जवाब में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि अभी तो DPR बनी है। पहले घोषणा 100 करोड़ की हुई थी, लेकिन अब 200 करोड़ से अधिक खर्च करेंगे। इसे हम बहुत भव्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की आदत बन गई है, हर प्रश्न में उनको पूछना ही है। दिया कुमारी ने कहा 100 करोड़ ही क्यों, महाराणा प्रताप टूरिस्ट विकास योजना में 1000 करोड़ खर्च करने पड़े तो वह भी कम है। महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास है, हमें बहुत कुछ करना चाहिए। हमारी सरकार करके रहेगी। इस पर टीकाराम जूली ने कहा कि महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास है, लेकिन 2 साल से 100 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं और सिर्फ 2 लाख खर्च किए गए हैं। कब तक खर्च करोगे? हम चाहते हैं कि आप महाराणा प्रताप के लिए खर्च करें, लेकिन कोई समय सीमा तो होगी। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि DPR अप्रूव हो गई है। उन्होंने कहा कि आपको महाराणा प्रताप की इतनी चिंता थी तो आपने 5 साल में ₹1 भी खर्च किया क्या? हमारी सरकार ने घोषणा की है, लेकिन समय लगता है। जो भी काम होगा, पूरा होगा और पुख़्ता होगा। खाली घोषणा करना हमारी सरकार का मकसद नहीं, काम करेंगे तो पूरा करेंगे। कांग्रेस सरकार ने बहुत सारी घोषणाएं कीं, लेकिन धरातल पर एक भी काम नहीं किया। इस दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top