Back
भारत के मुसलमानों के जज्बात देखकर Netanyahu की इजराइल यात्रा पर पुनर्विचार का आग्रह
AKAjay Kashyap
Feb 24, 2026 08:33:09
Bareilly, Uttar Pradesh
उम्मीद है कि आप खैरियत से होंगे, मैं आपको इस पत्र के माध्यम से भारत के करोड़ों सुन्नी और शिया मुसलमानो के जज़्बात व अहसासात से अवगत कराना चाहता हूं कि इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जिस तरह गाजा के मुसलमानो का नरसंहार किया, हजारों औरतों - बच्चों का क़त्ले आम किया, इसके अलावा इंटरनेशनल कोर्ट ने नेतन्याहू के खिलाफ फैसला देकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया, खुद इसराइल की सुप्रीम कोर्ट मे इसके खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। मौजूदा समय मे अमरीका और ईरान की सम्भावित जंग हालात को पेचीदा बनायें हुए हैं। अमरीका अपनी दादागिरी की बुनियाद पर दुनिया भर मे कमजोर और छोटे देशों पर किसी न किसी बहाने कब्जा करना चाहता है। इसी वजह से अमरीका ईरान का तख्तापलट करके अपने क़ब्ज़े मे लेना चाहता है, भारत के सुन्नी और शिया मुसलमानो की हमदर्दी ईरान के साथ है और ईरान के भारत से अच्छे संबंध रहे हैं। इसलिए भी आप अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करें। आप जबसे प्रधानमंत्री बने है उस समय से लेकर आज तक आपने मुस्लिम देशों और अरब देशों से अच्छे रिश्ते बनाए है, यही वजह रही कि आपको मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया। भारत ने हमेशा फिलीस्तीन का समर्थन किया और फिलीस्तीन से भारत के पूराने सम्बन्ध भी रहे हैं। इसलिए भी आप अपनी इसराइल यात्रा पर गौर व फ़िक्र करें कि इन सभी मुस्लिम देशों और खासतौर पर फिलीस्तीन के नागरिकों को दुःख और तकलीफ़ होगी। आपसे गुजारिश है और सलाह भी कि आप हालात को देखते हुए इसराइल की यात्रा पर पुनर्विचार करें, हम ये बातें इसलिए कह रहे हैं कि भारत का मुसलमान आपको पसंद करता है, आपके इसराइल जाने से भारत ही नही बल्कि दुनिया भर के मुसलमानो को दुःख और तकलीफ़ होगी। भारत मे संविधानिक तौर पर अपराधिक व्यक्ति के साथ मेल मुलाप और खान पान करना कानूनी जुर्म है, नेतन्याहू अपराधिक व्यक्ति है और आपकी छवि दुनिया के सभी देशो में उज्वल और साफ सुथरी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowFeb 24, 2026 09:38:060
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 24, 2026 09:37:530
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 24, 2026 09:37:250
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 09:36:590
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 24, 2026 09:36:360
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 24, 2026 09:36:180
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 24, 2026 09:35:160
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowFeb 24, 2026 09:35:030
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 24, 2026 09:34:370
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 24, 2026 09:31:310
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 24, 2026 09:31:02New Delhi, Delhi:दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बयान उदय भान की गिरफ्तारी पर
0
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 24, 2026 09:30:280
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 24, 2026 09:30:120
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 24, 2026 09:23:260
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 24, 2026 09:23:110
Report