Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
182204
किश्त्वार में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस मार्किंग वाला गुब्बारा बरामद, सुरक्षा एजेंसियाँ जांच में
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 27, 2026 13:02:13
Kishtwar,
An exclusive story: A suspicious balloon bearing markings of Pakistan International Airlines, known as PIA, was recovered from the Meen Kucchan area of Mughalmaidan in Kishtwar district, triggering precautionary measures by security agencies. Authorities have taken the object into custody and launched verification to ascertain its origin and intent. The balloon was spotted during routine patrolling by security forces in Village Meen Kucchan, under Police Station Chatroo. The patrolling team recovered the balloon from an open field near the village. The object reportedly carried markings of PIA, raising suspicion and prompting immediate action. Security forces have taken the balloon into custody, and it is being examined to determine its source and whether it poses any security concern. Officials have stated that precautionary measures are being taken while investigation is underway to rule out foul play. The area remains under close watch as agencies monitor the situation.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PSPradeep Sharma
Mar 27, 2026 14:14:13
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड के बेटे संस्कार श्रीवास्तव स्कॉटलैंड में मौत: सुसाइड या मर्डर? भिंड के बेटे की मौत पर सस्पेंस। एंकर-स्कॉटलैंड में पढ़ाई कर रहे भिंड के 21 वर्षीय छात्र संस्कार श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। स्कॉटलैंड प्रशासन इसे आत्महत्या बता रहा है, लेकिन परिवार इस पूरे मामले को साजिश मानते हुए हत्या की आशंका जता रहा है। भिंड जिले के मौ कस्बे के रहने वाले कुलदीप श्रीवास्तव ने अपने बेटे संस्कार को स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग में फॉरेंसिक साइंस एंड साइक्लोजी की पढ़ाई के लिए भेजा था। संस्कार पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था और अच्छी कमाई कर रहा था। 6 मार्च को स्कॉटलैंड में संस्कार की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी परिजनों को सात मार्च को मिली भारतीय दूतावास के जरिए परिजनों को डेथ सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया जिसमें संस्कार द्वारा सुसाइड का जिक्र किया गया है, स्कॉटलैंड प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया है और दावा किया है कि संस्कार ने नींद की गोलियां खाकर जान दी। लेकिन परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। संस्कार की माँ का कहना है कि 5 मार्च को होली के दिन उनकी बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी और वह पूरी तरह सामान्य था। उसने जल्द घर आने की भी बात कही थी। संस्कार की माँ नीलम श्रीवास्तव का कहना है कि “मेरा बेटा ऐसा कदम नहीं उठा सकता… उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इस मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं— • संस्कार के कमरे का दरवाजा खुला मिला • बैंक खाते से ढाई लाख रुपए का संदिग्ध ट्रांजेक्शन • मोबाइल का डेटा गायब • यूनिवर्सिटी में पहले भी दो संदिग्ध मौत। परिजनों ने भारत सरकार से बेटे का शव जल्द भारत लाने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल संस्कार का शव 28 मार्च तक भारत लाए जाने की संभावना है। संस्कार के मौत के बाद मां नीलम की आंखों के अब आंसू भी सूख चुके हैं, उन्होंने 40 लख रुपए का लोन लेकर बेटे को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था, लोन आखिर कैसे चुकेंगे यह भी सबसे बड़ा गंभीर सवाल है, वह अपनी बेटे के लिए भारत सरकार से न्याय की गुहार लगा रही है और उनका कहना है कि अगर उनके म्रत बेटे को न्याय नहीं मिला तो दिल्ली पहुंचकर अपने प्राण दे देंगी, संस्कार के चाचा का कहना है कि संस्कार आत्महत्या नहीं कर सकता है वह पढ़ाई में मेधावी छात्र था, उसके साथ कोई ना कोई घटना जरूर हुई है इसके चलते उसकी मौत हुई है, उसकी मौत से पहले का मोबाइल का डाटा गायब है संदिग्ध खाते में ढाई लाख रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है ऐसे कई और कारण है जिनके चलते हत्या की शंका होना जाहिर सी बात है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने मृतक संस्कार श्रीवास्तव के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की और परिजनों को सांत्वना दी और भारतीय दूता बास और केंद्र सरकार का फेलुअर बताते हुए कहा कि 20 दिन बीत जाने के बाद भी भारत सरकार मृतक की डेड बॉडी भी भारत नहीं ला सकी है, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार को किसी प्रतिनिधि को भी तीर्थ परिवार के बीच भेजना चाहिए और मुख्यमंत्री को भी मामले को संज्ञान में लेते हुए डेड बॉडी जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए जिससे परिजन अपने बेटे को अंतिम बार देख सके। कोई परिजनों का कहना था कि संस्कार बहुत ही होनार और मेधावी था, पढ़ाई में हमेशा अमल रहता था वह स्वयं ही उसने स्कॉटलैंड जाने के लिए डॉक्यूमेंट तैयार कराए एग्जाम पास कर वहां तक पहुंचा था, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह आत्महत्या है या फिर किसी बड़ी साजिश का हिस्सा, इसका खुलासा तो तभी हो सकेगा जब भारत सरकार इसकी जांच कराएगी। 121नीलम श्रीवास्तव, मृतक संस्कार की माँ। 121- Monu Srivastav, संस्कार के चाचा। बाइट-1- डॉ गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष। बाइट-2- कार्तिक श्रीवास्तव मृतक संस्कार का भाई, बाइट-3- वैभव श्रीवास्तव संस्कार का भाई। प्रदीप शर्मा, ज़ी मीडिया, भिण्ड
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Mar 27, 2026 14:11:17
Nalhar, Haryana:किसानों में फूट, प्रशासन सख्त नूंह में महापंचायत से पहले हाई अलर्ट। नूंह जिले में किसानों का जारी आंदोलन अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। नौ गांवों के किसानों द्वारा चलाया जा रहा धरना दो अलग-अलग गुटों में बंट गया है, जिससे आंदोलन की दिशा और रणनीति दोनों प्रभावित होती नजर आ रही हैं। जहां एक ओर कुछ किसान बातचीत के जरिए समाधान की राह तलाश रहे हैं, वहीं दूसरा गुट अपनी मांगों पर अडिग बना हुआ है। धरने में शामिल एक गुट ने प्रशासन के साथ संवाद का रास्ता चुना है। इस गुट के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांग—स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार—को सामने रखा। उनका कहना है कि जमीन अधिग्रहण के बाद प्रभावित परिवारों को रोजगार के अवसर मिलना जरूरी है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके。 दूसरी ओर, आंदोलन का दूसरा गुट अब भी बकाया मुआवजे को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक पूरा मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी मुद्दे को लेकर इस गुट ने जल्द ही महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसानों के इस आंतरिक मतभेद के बीच प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रस्तावित महापंचायत को देखते हुए पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पांच पुलिस टुकड़ियों की तैनाती की गई है और तीन डीएसपी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ सामग्री को समय रहते रोका जा सके। संवेदनशील क्षेत्रों और संभावित मार्गों पर बैरिकेडिंग की योजना भी बनाई गई है, जिससे भीड़ के आवागमन को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा सके。 फिलहाल नूंह में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। किसानों के बीच बढ़ती फूट ने आंदोलन की एकजुटता को कमजोर किया है, वहीं प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना यह होगा कि आगामी महापंचायत के बाद हालात बातचीत की दिशा में आगे बढ़ते हैं या टकराव की ओर。
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Mar 27, 2026 14:10:14
Jaspur, Uttarakhand:रामनगर में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम और नगर पालिका के सभासदों के बीच विवाद अब चर्चाओं में आ गया है। नगर पालिका के 20 निर्वाचित सभासदों में से 18 ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को सभासदों ने ईओ आलोक उनियाल का घेराव कर आरोप लगाए कि अनियमितताएं हैं। 18 सभासदों ने संयुक्त ज्ञापन नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा कि शनिवार को बोर्ड बैठक में 2026-27 के बजट पर चर्चा होगी; बहिष्कार किया गया क्योंकि बजट सूची पहले से साझा नहीं की गई थी। आरोप कि निर्माण कार्य मनमर्जी से करवाए जा रहे हैं; अगर सभासदों की राय बिना लिए कोई कार्य किया गया तो विरोध किया जाएगा। शासन स्तर से वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है। रामनगर इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सभासदों ने बजट बैठक का बहिष्कार किया। ईओ आलोक उनियाल ने कहा 18 सभासदों का संयुक्त पत्र मिला है; मांग के अनुसार नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई होगी; निर्माण कार्यों की जांच भी कराई जाएगी।
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Mar 27, 2026 14:09:54
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां पुलिस ने 85 केजी गांजा बरामद किया है दो तस्करों को गिरफ्तार किया है एक स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने बरामद किया है बलथर थाना पुलिस को वाहन जांच के दौरान यह सफलता मिली है मजार पुल के समीप स्कॉर्पियो जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए एक तस्कर जुगेश्वर राउत नेपाल का रहने वाला है दूसरा तस्कर कादिर शेख बलथर का रहने वाला है गांजा की यह बड़ी खेप नेपाल से लाई जा रही थी गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर गांजा सहित तस्करों को गिरफ्तार कर ड्रग माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया है दोनो तस्करों ने बताया कि गांजा की यह बड़ी खेप नेपाल से लाया जा रहा था जिसकी सप्लाई जिला सहित अन्य जगहों पर होनी थी एसडीपीओ ने बताया की मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के लिए पुलिस सजग और सतर्क है
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 14:09:31
Raebareli, Uttar Pradesh:विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी मुरासी दास आश्रम राम लीला मैदान पीढी रोड स्थित राम नवमी अवसर पर राम चरित्र मानस का पाठ हवन पूजन कन्या भोज के बाद रामनवमी शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमे शिव पार्वती राम सीता हनुमान दुर्गा विष्णु भगवान गणेश भगवान एवम अन्य झाकिया निकाली गई झांकिया फुरसतगंज होते हुये बेगम शाह कुला स्टेशन रोड होते हुये ब्रहमनी रोड होत मुरारी बाबा आश्रम मे समापन हुआ इस मौके पर मुरारी बाबा श्याम साधू सीमिति अध्यक्ष निर्भय कौशल अनिल यादव पंकज सिह भारत भूषण तिवारी शशि जायसवाल विजय दिवेदी शिव कुमार गुप्ता शिवम सोनी इंद प्रसाद माली विजय दिवेदी मुकेश अग्रवाल राम शंकर सोनी संजय गुप्ता आदि लोगो का सहयोग रहा वही तिलोई क्षेत्राधिकारी दिनेश
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Mar 27, 2026 14:07:39
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:अरवल में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा ANC अरवल जिला मुख्यालय में राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महुआ बाग दुर्गा स्थान से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में बदल दिया। यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा शहर गुंजायमान रहा। शोभायात्रा में शामिल युवा, महिलाएं और बच्चे हाथों में भगवा ध्वज लिए भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। आकर्षक झांकियां, सजे-धजे रथ और डीजे पर बजते भजनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई। वहीं, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Mar 27, 2026 14:07:24
Danapur, Bihar:पटना के खगौल में राम नवमी पर भव्य शोभायात्रा, महिलाओं की बड़ी भागीदारी सैकड़ों महिलाएं साफा बांधकर जुलूस में हुईं शामिल “जय श्री राम” के नारों से गूंजा शहर निकल गई झांकी पटना के खगौल में राम नवमी के पावन अवसर भव्य रामनवमी जुलूस निकाला गया। शहर की सड़कों पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर साफा बांधे “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ शामिल हुईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यह भव्य शोभायात्रा एमएलसी अनामिका सिंह के द्वारा आयोजित की गई, जो पिछले वर्षों से लगातार रामनवमी के मौके पर जुलूस निकालता आ रहा है। जुलूस में आकर्षक झांकियां, भगवा ध्वज और डीजे के साथ भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए इस जुलूस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को जगह जगह लोगों के द्वारा शरबत की व्यवस्था की गई थी । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रामनवमी के इस आयोजन ने एक बार फिर शहर में धार्मिक एकता और उत्साह का देखने को मिला
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Mar 27, 2026 14:06:59
Jehanabad, Bihar:मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर आज जहानाबाद की धरती पूरी तरह राममय हो गई। आस्था और उत्साह का ऐसा नजारा देखने को मिला कि भीषण गर्मी भी रामभक्तों के जोश के आगे फीकी पड़ गई। दरअसल शहर के विभिन्न मोहल्लों से गाजे-बाजे के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं जब अरवल मोड़ पर मिलीं, तो वहां जनसैलाब का एक विशाल महा-संगम दिखाई दिया। शोभायात्रा का सबसे आकर्षक और चौंकाने वाला पल तब आया, जब घोसी के जदयू विधायक ऋतुराज कुमार खुद को भक्तों के उत्साह से रोक नहीं पाए। विधायक ने न केवल शोभायात्रा में शिरकत की, बल्कि बीच सड़क पर उतरकर पारंपरिक अंदाज में जमकर लाठियां भांजी। उनके इस शौर्य प्रदर्शन ने युवाओं में नई ऊर्जा भर दी और पूरा इलाका जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। विधायक का यह साहसिक अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Mar 27, 2026 14:06:29
Bihar:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना से एक महिला बंदी के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात महिला ने पुलिस को चकमा देते हुए थाने से ही भागने में सफलता हासिल कर ली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के अनुसार, क्वेटा गांव निवासी भागीरकी की पुत्री रितु कुमारी के आवेदन पर दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 170/26 दर्ज किया गया था। इसी मामले में उमेश राय की पत्नी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया था और उसे महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में रखा गया था। बताया जा रहा है कि रात के समय ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को नींद आ गई। इसी दौरान बंदी ने मौके का फायदा उठाया और चुपके से फरार हो गई। घटना के बाद ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन फरार महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका है। डीएसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। बताते चले कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि महिला को महिला हाजत में रखने के बजाय पुलिस बैरक में क्यों रखा गया।
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Mar 27, 2026 14:06:02
Pali, Rajasthan:Desuri (Pali). Pali district, Desuri में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सफलता हासिल की है। थानाधिकारी ऊरजाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट कार से 49 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को भी दस्तयाब किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी ऊरजाराम के साथ पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही, जिससे क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 27, 2026 14:05:11
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: रिश्ते के बाबा का मासूम पर दुष्कर्म रामनवमी के पावन पर्व पर जहां पूरा देश बेटियों के चरण धोकर आशीर्वाद ले रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दरिंदा रिश्ते के बाबा ने मासूम बच्ची की गरिमा तार-तार कर दी। थाना कमालगंज के गांव में हुई इस सनसनीखेज घटना से हर कोई स्तब्ध। आइए जानते हैं पूरी कहानी। फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली मासूम बच्ची भागवत कथा सुनने गई थी। तभी रिश्ते का बाबा अशोक राजपूत ने रुपये का लालच देकर उसे गांव से दूर एक सुनसान झोपड़ी में ले गया और उसके साथ क्रूर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ रोती-बिलखती बच्ची घर लौटी और मां को सारी घटना बयां की। मां ने सबसे पहले झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन हालत बिगड़ने पर घबराकर थाने पहुंची। पुलिस ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटें देखते हुए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया, जहां बच्ची का इलाज जारी है। एसपी आरती सिंह (बाइट): "पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विशेष टीमें गठित कर आरोपी अशोक राजपूत की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द गिरफ्तारी और कठोरतम कार्रवाई का भरोसा। पीड़िता को पूर्ण न्याय मिलेगा." एसपी आरती सिंह ने खुद अस्पताल पहुंचकर पीड़िता की मां से बात की और न्याय का पूरा भरोसा दिलाया। पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। समाज को झकझोरने वाली इस घटना पर
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top