Back
17 दिसंबर 2025 को किसान दिवस: विकासखंडों में जानकारी और शिकायत निस्तारण पर जोर
HNHARENDRA NEGI
Dec 12, 2025 11:04:38
17 दिसंबर को जनपद के तीनों विकासखंडों में मनाया जाएगा किसान दिवस
कृषि तकनीक, विभागीय योजनाओं की जानकारी व शिकायत निस्तारण पर रहेगा विशेष जोर
जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा आगामी 17 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी विकासखंडों—अगस्त्यमुनि, जखोली एवं ऊखीमठ में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण हेतु विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कल एक महत्वपूर्ण बैठक की गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी आदि क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, विभागीय योजनाओं तथा तकनीकी जानकारी से जोड़ना है, जिससे वे अपनी आजीविका और उत्पादन क्षमता को और सुदृढ़ कर सकें।
जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन ने बताया कि किसान दिवस किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें कृषि, पशुपालन आदि से जुड़े सभी विभाग संयुक्त रूप से कृषकों को जानकारी व सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन जनपद के तीनों विकासखंडो —अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ के सभागार में 17 दिसंबर 2025, प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ
कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में विकसित नवीन प्रौद्योगिकियों की जानकारी किसानों को दी जाएगी इसके साथ ही
कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन समेत सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का विस्तृत विवरण किसानों को उपलब्ध कराएंगे तथा किसानों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। आवश्यक मामलों को शासन को रिपोर्ट कर अग्रसारित किया जाएगा।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, सलाह एवं वैज्ञानिक खेती के तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा, इसलिए सभी कृषकों से अपेक्षा है कि वे निर्धारित तिथि पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
स्थान: विकासखंड सभागार—अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ
समय: 17 दिसंबर 2025, प्रातः 11:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 15:21:310
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 12, 2025 15:21:190
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowDec 12, 2025 15:20:500
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 12, 2025 15:20:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 12, 2025 15:19:49Chittorgarh, Rajasthan:गेस्ट 8:30
सुरेंद्र वर्मा, कांग्रेस
उज्ज्वल दीपक, भाजपा
शिशिर, वरिष्ठ पत्रकार
(कांग्रेस स्टूडियो और भाजपा-वरिष्ठ पत्रकार टीम से जुड़ेंगे)
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 12, 2025 15:19:400
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowDec 12, 2025 15:19:200
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowDec 12, 2025 15:19:060
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 12, 2025 15:18:510
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 12, 2025 15:18:190
Report
0
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 12, 2025 15:17:560
Report
PKPrashant Kumar
FollowDec 12, 2025 15:17:360
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowDec 12, 2025 15:17:120
Report
SCSandip Chowdhury
FollowDec 12, 2025 15:16:590
Report