Back
प्रयागराज में किडनी ट्रांसप्लांट: यहाँ से ही इलाज संभव, दूर नहीं जाना पड़ेगा
MGMohd Gufran
Sept 19, 2025 12:52:54
Prayagraj, Uttar Pradesh
संगम नगरी प्रयागराज के स्वास्थ्य सुविधाओं में हुआ बड़ा इज़ाफ़ा,
लखनऊ और वाराणसी के बाद प्रयागराज में भी अब किडनी ट्रांसप्लांट हो सकेगी,
स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज को शासन से किडनी ट्रांसप्लांट की मंजूरी मिली।
एंकर --
संगम नगरी प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल को शासन से किडनी ट्रांसप्लांट की मंजूरी मिल गई है। अब मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लखनऊ या वाराणसी नहीं जाना पड़ेगा। लाइसेंस की मंजूरी मिलने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन ट्रांसप्लांट से जुड़ी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज में शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ प्रयागराज बल्कि आस पास के कई जनपदों के मरीजों को सुविधाजनक होगा। क्योंकि अभी तक किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा लखनऊ के केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया और पीजीआई के अलावा वाराणसी के बीएचयू में थी, लेकिन प्रयागराज अब यूपी का तीसरा और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पांचवां हॉस्पिटल हो जाएगा। जहां पर किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा यूपी में मिलेगी।
बता दें कि 30 अगस्त 2025 को शासन की तीन सदस्यीय टीम ने प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। टीम ने PMSSY बिल्डिंग में बने अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और ट्रांसप्लांट यूनिट का जायजा लिया था। जिसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजा गया। शासन से अब स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल को किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गई है। स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉक्टर वी के पाण्डेय ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गई है। यह अनुमति फिलहाल पांच साल के लिए दी गई है, जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में अब तक केवल चार सरकारी अस्पतालों में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध थी। इनमें लखनऊ का एसजीपीजीआई, केजीएमयू, राम मनोहर लोहिया संस्थान और वाराणसी का बीएचयू शामिल है। अब प्रयागराज का एसआरएन हॉस्पिटल इस सूची में जुड़ गया है और यह राज्य का पांचवां सरकारी केंद्र बन गया है, जहां किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। स्वरूप रानी नेहरू नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वी के पांडेय ने इसे मेडिकल कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि बताया, कहा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह उपलब्धि मील का पत्थर साबित होगी। डॉक्टर वीके पाण्डेय ने बताया कि यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग की टीम अब किडनी ट्रांसप्लांट प्रक्रिया को शुरू करने में जुट गई है। उन्होंने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में शुरू होने से प्रयागराज और आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
बाइट -- डॉक्टर वी के पाण्डेय, प्रिंसिपल, स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
UCUmesh Chouhan
FollowSept 19, 2025 14:48:480
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowSept 19, 2025 14:48:370
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 19, 2025 14:48:240
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 19, 2025 14:48:130
Report
0
Report
VSVISHAL SINGH
FollowSept 19, 2025 14:47:520
Report
AMAjay Mishra
FollowSept 19, 2025 14:47:450
Report
HBHemang Barua
FollowSept 19, 2025 14:47:340
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowSept 19, 2025 14:46:520
Report
0
Report
SKSwadesh Kapil
FollowSept 19, 2025 14:34:593
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowSept 19, 2025 14:34:461
Report
AGAbhishek Gour
FollowSept 19, 2025 14:34:320
Report
RGRupesh Gupta
FollowSept 19, 2025 14:34:200
Report