icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
184102
Harpreet Singh SethiHarpreet Singh SethiFollow18 Jul 2024, 03:32 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गजरौला से अमरोहा तक निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सैकड़ों लोग हुए शामिल

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollowJust now
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा। धनौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में बुधवार को गजरौला से अमरोहा तक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ की शुरुआत गजरौला के कुमराला चौकी के निकट से हुई। यात्रा गजरौला के विभिन्न मार्गों से होकर इंदिरा चौक और चौपला चौकी पहुंची। इसके बाद यात्रा अमरोहा की ओर रवाना हुई। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारेबाजी की। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने पार्टी के समर्थन में माहौल बनाया और एकजुटता का संदेश दिया।
0
0
Report

बाराबंकी में पहली महिला SSP रवीना त्यागी की तैनाती: सख्त इमेज, संवेदनशील प्रशासन

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- सख्त तेवर, संवेदनशील अंदाज और ईमानदार छवि... बाराबंकी की पहली महिला SP रवीना त्यागी की ऐसी है पहचान उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत बाराबंकी को नया पुलिस अधीक्षक मिला है। वर्ष 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद से हटाकर बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। वहीं, वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल के बाद अब रवीना त्यागी बाराबंकी में पुलिस व्यवस्था की कमान संभालेंगी। वह बाराबंकी के इतिहास में पहली महिला पुलिक कप्तान होंगी। रवीना त्यागी उत्तर प्रदेश कैडर की 2014 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से प्रत्यक्ष भर्ती (RR) के तहत आईपीएस में प्रवेश किया था। उन्होंने 22 दिसंबर 2014 को भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की। उनका आईपीएस पहचान नंबर 20141170 है। उनकी शैक्षिक योग्यता बीटेक है और उनका गृह राज्य मध्य प्रदेश दर्ज है। जानकारी के मुताबिक, रवीना त्यागी का जन्म 11 नवंबर 1987 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से जुड़ी हैं। उनके पिता वन विभाग में अधिकारी हैं। रवीना ने शुरुआती पढ़ाई भोपाल के महर्षि विद्या मंदिर से की। 12वीं के बाद इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने नोएडा स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। बीटेक करने के बाद रवीना त्यागी ने एक निजी कंपनी में करीब दो साल तक काम किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और वर्ष 2014 में आईपीएस अधिकारी बनीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई और निजी क्षेत्र में काम करने के बाद पुलिस सेवा में आने का उनका सफर उनके करियर का अहम पड़ाव रहा। रवीना त्यागी अपने सेवाकाल में पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। वह कानपुर में डीसीपी ट्रैफिक के पद पर तैनात रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एसपी साउथ, सीबीसीआईडी, डीसीपी साउथ और डीसीपी मुख्यालय जैसी जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। तबादले से पहले वह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात थीं। उपलब्ध सेवा विवरण के अनुसार, वह 2 फरवरी 2024 से पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थीं। उनकी तैनाती पे लेवल-12 में दर्ज है। अब उन्हें बाराबंकी जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवीना त्यागी को पुलिस सेवा में योगदान के लिए पुलिस महानिदेशक (DG) की ओर से प्रशस्ति डिस्क भी मिल चुकी हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्हें वर्ष 2022 में सिल्वर, 2023 में गोल्ड और 26 जनवरी 2025 को प्लेटिनम प्रशस्ति דיס्क से सम्मानित किया गया। रवीना tyागी के पति गौरव गर्ग भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रवीना की शादी आईपीएस बनने से पहले ही गौरव गर्ग से हो गई थी। गौरव गर्ग ने वर्ष 2016 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। रवीना त्यागी की पहचान पुलिस सेवा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी को लेकर भी रही है। महिलाओं और छात्राओं से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता का जिक्र होता रहा है। दिवाली के अवसर पर वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाने की उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे थे। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया उनकी कार्यशैली से जुड़ी प्रमुख बातों के रूप में बताया जाता है। अब बाराबंकी में उनकी नई तैनाती के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर उनकी कार्यशैली पर नजर रहेगी। वहीं, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वर्ष 2017 बैच के अधिकारी अर्पित विजयवर्गीय अब लखनऊ में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर के आईडीए ग्राउंड में सेवा ज्योति यात्रा के साथ विकसित भारत संकल्प सभा का आगाज़

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में बुधवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। विजया नगर स्थित आईडीए ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इंदौर के विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड में बुधवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुई। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और पार्टी के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेवा, विकास और विकसित भारत के संकल्प को लेकर पार्टी की ओर से विभिन्न बातें रखी गईं। आईडीए ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
0
0
Report

मंडला में विकसित भारत संकल्प पर बीजेपी की बड़ी सभा; मोदी ने संबोधित किया

Mandla, Madhya Pradesh:विकसित भारत के संकल्प को लेकर बीजेपी की बड़ी सभा मण्डला - नगर के कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आज विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके समेत जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ‘सेवा ज्योति संकल्प’ बाइक रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए बीजेपी कार्यालय पहुंची। बीजेपी कार्यालय में सभा के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव के मोहारा रोड पर ट्रैक्टर हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के मोहारा रोड पर सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर चल रहे ट्रैक्टर का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक ने खुद को बचाने के लिए वाहन से कूदने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। राजनांदगांव सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी यात्रा के अंत में हंगामा

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी की सेवा ज्योति यात्रा के समापन के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। यहाँ सफाईकर्मियों ने विरोध जताते हुए एक महिला कार्यकर्ता को घेर लिया। अचानक हुए विरोध के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। इंदौर के विजय नगर चौराहे पर बीजेपी की यात्रा के समापन के दौरान सफाईकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान सफाईकर्मियों ने एक महिला कार्यकर्ता को घेर लिया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे थे। यात्रा के समापन के दौरान हुए इस विरोध के चलते कुछ देर के लिए मौके पर गहमागहमी देखने को मिली। मौके पर मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभालने की कोशिश की。
0
0
Report

पीएम मोदी ने सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का शुभारम्भ किया, विकसित भारत का संदेश 2047

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली सेवा संकल्प ज्योति यात्रा एंकर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने आज वर्चुअली आमसभा को संबोधित किया और सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया। हरदा में भी इस यात्रा की शुरुआत की गई, जो जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर सरकार के विकास कार्यों और विकसित भारत के संकल्प का संदेश देगी। हरदा के पॉलिटेक्निक ग्राउंड से जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मोहन नागर ने सेवा संकल्प ज्योति यात्रा को ज्योति प्रज्वलित कर रवाना किया। यात्रा हरदा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर भी लोगों से संवाद किया जाएगा। यात्रा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बैतूल जिले के लिए रवाना होगी। बाइट1 – मोहन नागर प्रदेश उपाध्यक्ष, जन अभियान परिषद
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ के न्यू हाउसिंग बोर्ड में दिनदहाड़े चोरी, सुरक्षा चौकी की मांग तेज

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) न्यू हाउसिंग-बोर्ड में 15 दिन में कई घरों में चोरी,दिनदहाड़े टूट रहे ताले, पुलिस गश्त और अस्थाई चौकी की मांग हनुमानगढ़ की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से चोरी की वारदातें हो रही हैं। बुधवार को कॉलोनीवासियों ने सुरेशिया चौकी प्रभारी विजेंद्र नेहरा से मिलकर पुलिस गश्त और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। कॉलोनीवासी सुरेंद्र सिल्लू ने बताया कि मंगलवार को दिनदहाड़े दो घरों में चोरी हुई। इससे पहले सोमवार को भी एक घर में वारदात हुई। चोर घरों से नकदी, जेवरात, पानी की मोटर और सिलेंडर चुरा रहे हैं। चोरी से परेशान कई लोग इलाका छोड़ चुके हैं। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मेडिकल और कन्या नर्सिंग कॉलेज के पास एक अस्थाई पुलिस चौकी बनाने का सुझाव दिया। बुधवार को जब कॉलोनीवासी पुलिस चौकी गए, तभी उन्हें सूचना मिली कि चोर फिर कॉलोनी में चोरी करने आए। लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़ा, पर वह चकमा देकर भाग गया। इसके बाद पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग बढ़ गई。
0
0
Report

जेवर में मोदी की 25 वर्ष सेवा पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उत्सव

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जेवर में उत्सव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शासन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में उत्सव का वातावरण है। इसी क्रम में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर रंगोली बनाकर प्रधानमंत्री जी की ऐतिहासिक सेवा यात्रा का अभिनंदन किया गया。 ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा की यात्रा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उनके दूरदर्शी विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प का जीवंत उदाहरण है।” उन्होंने कहा कि "आज जेवर क्षेत्र एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश, बेहतर कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों के कारण वैश्विक पहचान बना रहा है।" विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि "उनके नेतृत्व में विकसित भारत-2047 کا संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा।"
0
0
Report
Advertisement

पीएम मोदी के नेतृत्व में 25 वर्ष पूरे; जयपुर में विकसित भारत संकल्प सभा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे कर लिए। प्रदेशभर में बीजेपी की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयपुर में मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना。 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। जयपुर में मानसरोवर स्थित वीटी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे。 पीएम मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में पूरे किए 25 वर्ष प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन जयपुर में मानसरोवर के वीटी रोड पर विकसित भारत संकल्प सभा सीएम भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे मौजूद पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन सुना मदन राठौड़ बोले- पीएम मोदी बचपन से ही सेवाभावी रहे हैं पीएम मोदी ने विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए- राठौड़ पीएम मोदी ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया- राठौड़ सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं पीएम मोदी के सेवा और समर्पण के 25 गौरवशाली वर्ष- सीएम 2014 के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ- सीएम भजनलाल धारा 370 समाप्त हुई, राम मंदिर का निर्माण हुआ- सीएम असंभव दिखने वाले काम पीएम मोदी ने पूरे किए- सीएम पीएम मोदी ने राजस्थान को कई बड़ी सौगातें दीं- सीएम राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा- सीएम पीएम मोदी के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा- सीएम वीटी रोड गार्डन से निकली सेवा ज्योति यात्रा सीएम भजनलाल और मदन राठौड़ समेत बीजेपी नेता यात्रा में हुए शामिल हाथ में मशाल लेकर यात्रा में चले सीएम भजनलाल शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि आज ही के दिन पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और उनकी सेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी बचपन से ही सेवाभावी रहे हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दीप जलाए गए और राजस्थान में 40 लाख से अधिक दीपक जले। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं। ये सेवा और समर्पण के गौरवशाली 25 वर्ष हैं。 सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ। प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक काम किए। धारा 370 समाप्त हुई और राम मंदिर का निर्माण हुआ। असंभव दिखने वाले कामों को प्रधानमंत्री ने पूरा किया। सीएम ने कहा कि आज का दिन गौरवशाली दिन है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के लिए भी कई महत्वपूर्ण काम किए और प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं। राजस्थान में पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं। पीएम मोदी ने जयपुर को रिंग रोड, मेट्रो फेज-2 सहित कई सौगातें दीं। रेलवे और हवाई अड्डे के क्षेत्र में भी प्रदेश को बड़ी सौगातें मिली हैं। सीएम ने कहा कि आज राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। रिफाइनरी का उद्घाटन हुआ है और राजस्थान पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन के बाद सभा स्थल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विकसित भारत की शपथ दिलाई। इसके बाद सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। वीटी रोड गार्डन से मशाल यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के कई नेता यात्रा में शामिल हुए। वीटी रोड गार्डन से शुरू हुई सेवा ज्योति यात्रा सिटी पार्क तक पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हाथ में मशाल लेकर यात्रा में चले। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर सेवा ज्योति यात्रा का स्वागत किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top