184102
कठुआ में सरकारी जमीन खाली कराने गई पुलिस बल पर हमला, DSP मंजीत सिंह सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
Kathua,जिला कठुआ के कल्याणपुर पदरी में शनिवार को सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हटाने के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम पर हमला हो गया। इस हमले में DSP हेडक्वार्टर मंजीत सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि कई और लोगों को भी चोटें आई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज के किसान यूनियन दफ्तर में मारपीट, वीडियो वायरल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज किसान यूनियन के दफ्तर में हुई मारपीट, दो पक्षों के बीच दफ़्तर के अंदर हुई जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए थप्पड़, दफ़्तर के अंदर कुर्सियां भी फेंकी गईं, पैसों के विवाद में मारपीट की बात आ रही सामने, एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के झलवा इलाके में है किसान यूनियन का दफ्तर, दफ्तर के अंदर हुई मारपीट का वीडियो का हुआ वायरल, वायरल वीडियो में एक दूसरे पर हमला करते हुए लोग देखे जा रहे हैं, पुलिस ने फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस के मुताबिक जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर होगी मामले में कार्रवाई。0
0
Report
दिल्ली के RTR फ्लाईओवर मरम्मत के कारण बंद, रविवार शाम तक खुलने की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:DELHI RAO TULA RAM (RTR) FLYOVER CLOSED FOR REPAIR WORK LEADING TO TRAFFIC CONGESTION VISUALS VIKAS KUMAR (DCP, TRAFFIC POLICE, DELHI) DELHI: पुराने RTR फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है, क्योंकि यहाँ मरम्मत का काम चल रहा है। मरम्मत और रखरखाव के काम के लिए पुराने RTR फ्लाईओवर को बंद करने के बारे में एक अधिकारी ने बताया, "इसे बंद करने का कारण यह है कि यहाँ कुछ मरम्मत और रखरखाव की जरूरत थी। बीच में दो ऐसी जगहें हैं जहाँ मरम्मत का काम होना है, और वहाँ काम चल रहा है। हमें उम्मीद है कि मरम्मत का काम कल सुबह तक पूरा हो जाएगा। हालाँकि, इसे पूरी तरह सेट होने और सूखने में तीन से चार दिन लगेंगे। इसलिए, हमें उम्मीद है कि रविवार शाम तक काम पूरा हो जाएगा और सोमवार सुबह से यह फ्लाईओवर आम लोगों के लिए फिर से खुल जाएगा... जैसा कि आप जानते हैं, यह फ्लाईओवर काफी महत्वपूर्ण है, भले ही यह एकतरफा (वन-वे) है। हमने सुबह ही एक एडवाइजरी जारी कर दी थी। इसके अलावा, हमने गूगल से संपर्क करके गूगल मैप्स पर भी इस फ्लाईओवर को 'बंद' के रूप में मार्क करवा दिया है। साथ ही, हमने अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया है ताकि ट्रैफिक को मैन्युअल रूप से संभाला जा सके। हमारी कोशिश है कि काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए...0
0
Report
जेडीयू ने संजय झा-उमेश कुशवाहा पर सवाल उठाने वालों को निष्कासित किया
Patna, Bihar:जेडीयू ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि संजय झा पर सवाल खड़ा करने वाले पार्टी और नीतीश जी के प्रामाणिक दुश्मन हैं।जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर निशाना साधने के साथ पार्टी के शीर्ष कई नेता पर सवाल खड़ा किया जा रहा है,पार्टी से निष्कासित नेता वर्तमान विधायक अन्नत सिंह के साथ होकर पार्टी के नेताओं पर लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं वही आनन्द मोहन ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और उन्होंने तो यहां तक कहा कि जिनकी हैसियत मेरे यहां चाय पानी पिलाने तक की नहीं थी वे आज जेडीयू के नीति नियंता बने हुए हैं ..इन सबके बीच आज पार्टी ने पत्र जारी कर कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर टिपण्णी करने वाले निष्कासित नेता ठेकेदारी और रंगदारी के साथ अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी में शामिल थे लिहाजा उन्हें समय रहते पहचान कर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया .. लेकिन अब आनन्द मोहन के बेटे जेडीयू विधायक है और पत्नी सांसद उनके ओर से भी सवाल खड़ा किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में टाइगर श्रॉफ मामले से जुड़ी हिरासत में आई महिला, परिवार ने निर्दोष बताया
Noida, Uttar Pradesh:आजमगढ़ -- बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में हुए जानलेवा हमले के मामले में आजमगढ़ की एक महिला 22 वर्षीय बबिता को दिल्ली से हिरासत में लिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं इस मामले में परिजनों ने लड़की को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगायी। आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार निवासी रामजतन राम के पांच बच्चे हैं। बताया गया कि चौथे नंबर पर बबीता प्रारंभिक पढ़ाई कर वह जिले के सुल्तानपुर में स्नातक की पढ़ाई करने के बाद घर की आर्थिक स्थिति को लेकर कमाने वह हरियाणा के सोनीपत में गई। Z मीडिया से बातचीत करते हुए बबिता के पिता व परिजन ने बताया कि उनकी बेटी सोनीपत हरियाणा में किसी नमकीन कंपनी में पैकिंग का काम करती थी। उनके पड़ोस में रहने वाली एक अन्य लड़की बबीता उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर मुंबई ले गई थी। दिल्ली में जांच के दौरान पुलिस ने उनकी बेटी और उसके साथ की लड़की को पकड़ लिया, क्योंकि उसके साथ की लड़की राधा के बैग में कुछ संदिग्ध सामान या हथियार बरामद हुआ था। इस पूरे मामले को लेकर जहां परिवार स्तब है, वहीं पिता ने न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि यदि उनकी बेटी दोषी होगी तो उसे सजा मिलेगी। वहीं पास पड़ोसी के लोगों का कहना है कि उसका व्यवहार अच्छा रहा किसी से वाद विवाद या परिवार में भी कोई अपराध का मामला नहीं रहा है। फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में आजमगढ़ की एक महिला को हिरासत में लिए जाने के बाद जिले की पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जिले के एसएसपी ने बताया कि हिरासत में ली गई महिला तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम कोठियार गांव की रहने वाली है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला करीब दो साल पहले हरियाणा के सोनीपत में एक पैकेजिंग शोरूम में काम करती थी। पुलिस महिला की पृष्ठभूमि और उसके संपर्कों की जांच कर रही है। बताया कि स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर जानकारी जुटा रही हैं। दिल्ली, हरियाणा या मुंबई पुलिस को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर आजमगढ़ पुलिस पूरा सहयोग करेगी। डॉ.अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़0
0
Report
नमो दांडिया 2026: वैभव खेडेकर ने 'मैं हूँ डॉन' पर डांस से जश्न बढ़ा दिया
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. ‘मैं हूं डॉन’ गाण्यावर भाजप नेते ॲड. वैभव खेडेकर यांचा ठेका; कार्यकर्त्यांनी उचलून धरत केला जल्लोष! भारतीय जनता पार्टी आणि राज वैभव प्रतिष्ठान यांच्या संयुक्त विद्यमाने आयोजित करण्यात आलेल्या ‘नमो दांडिया २०२६’ उत्सवाच्या शेवटच्या दिवशी भाजप नेते ॲड. वैभव खेडेकर यांनी आपल्या नृत्याने उपस्थितांचे लक्ष वेधून घेतले. ‘मैं हूं डॉन’ या गाण्यावर ठेका धरत त्यांनी दांडिया उत्सवात उत्साहाने सहभाग घेतला. यावेळी ॲड. वैभव खेडेकर यांचा उत्साह पाहून उपस्थित कार्यकर्त्यांनी त्यांना उचलून घेत जल्लोष केला. कार्यकर्त्यांच्या उत्स्फूर्त प्रतिसादामुळे दांडिया उत्सवाच्या शेवटच्या दिवसाला विशेष रंगत आली. संगीत, नृत्य आणि कार्यकर्त्यांच्या उत्साहाने ‘नमो दांडिया २०२६’ चा समारोप उत्साहपूर्ण वातावरणात झाला.0
0
Report
मैनपुरी पुलिस ने दिवाली के मौके पर अवैध शराब बरामद, 14 लाख कीमत
Mainpuri, Uttar Pradesh:दिवाली के त्यौहार को लेकर मैनपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बेबर पुलिस और एसओजी टीम ने 14 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद 202 पेटी अंग्रेजी शराब और एक ट्रक किया बरामद भूसे में छुपा कर ले जाई जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 14 लख रुपए एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी मैनपुरी0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा कानूनगो।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा कानूनगो। एंटीकरप्शन की टीम ने किसान से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा कानूनगो। कानूनगो प्रदीप रोहेला ने किसान से धारा 24 की पैमाइश के लिए मांगी थीं 40 हजार की रकम। 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो प्रदीप रोहेला सहारनपुर के सदर तहसील में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए कानूनगो थाना सदर बाजार में कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।0
0
Report
जिगरिया में 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, तीन लोगों पर प्रताड़ना का आरोप
Bel Gari, Uttar Pradesh:गौरा चौकी गोंडा खोड़ारे थाना क्षेत्र के जिगरिया गांव में बुधवार को 40 वर्षीय राम सुंदर का शव पुराने घर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने तीन लोगों पर प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, जिगरिया गांव निवासी राम सुंदर पुत्र ज्ञान दास का शव बुधवार को पुराने घर में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने तहरीर में लगाए आरोप मृतक के पिता ज्ञान दास उर्फ महीन ने खोड़ारे थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बेटे को दुष्कर्म के एक मुकदमे में फंसाया गया था, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा था। जमानत पर घर लौटने के बाद से ही गांव के ही तीन लोगों पर बेटे को गाली-गलौज कर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, आरोपितों द्वारा मुकदमा खत्म कराने के लिए दस लाख रुपये की मांग करने और परिवार को भी धमकाने का आरोप है। पिता का कहना है कि 20 अक्टूबर की सुबह राम सुंदर माफी मांगने गया था, लेकिन वहां भी उसे कथित रूप से धमकाया गया। इसके बाद 21 अक्टूबर की रात उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
मेरठ सदर दुर्गाबाड़ी में संपन्न हुआ 220वां दुर्गा पूजा महोत्सव, नम आंखों और सिंदूर लगाकर मां को दी ग
Meerut, Uttar Pradesh:मेरठ के सदर स्थित ऐतिहासिक दुर्गाबाड़ी में 220वें दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य समापन हो गया है। पांच दिनों तक चले इस भव्य और पारंपरिक आयोजन में बंगाली समाज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सप्तमी से शुरू हुए इस पावन पर्व के दौरान प्रतिदिन मां की भव्य आरती, धुनुची नृत्य, संधि पूजा और नाडु का भोग जैसे विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। विजय दशमी के पावन अवसर पर मां को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। विजय दशमी के दिन मां दुर्गा को विदाई देने से पहले सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक 'सिंदूर खेला' की रस्म अदा की। मान्यता है कि इस दिन माता रानी अपने मायके से ससुराल (कैलाश) वापस लौटती हैं। इस विदाई के पल को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सुहागिनें मां को सिंदूर अर्पित करती हैं और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगती हैं। इस पावन अवसर पर शामिल होने वाली महिलाओं ने अपने विचार साझा करते हुए महोत्सव के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि मां में उनकी आपार श्रद्धा है। श्रदालु कनिका ने बताया कि वे पिछले 10 सालों से यहां आ रही हैं। हालांकि वे मूल रूप से पंजाबी हैं, लेकिन यहां के बंगाली समाज और संस्कृति से उनका खास जुड़ाव है। उन्होंने कहा, "यहां आकर पूजा करना और सिंदूर खेला की रस्म का हिस्सा बनना बहुत अच्छा लगता है। हालांकि मां के जाने पर मंदिर खाली हो जाता है और थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन अगले साल मां के फिर से आने की उम्मीद हमारे मन को खुश कर देती है।" अपूर्र्वा मुखर्जी ने बताया कि आज मां का विसर्जन होने जा रहा है, जिससे पहले सिंदूर खेला की रस्म अदा की गई। उन्होंने कहा, "सिंदूर खेला सुहाग का प्रतीक माना जाता है, जिसमें सभी विवाहित स्त्रियां पहले मां को सिंदूर अर्पित करती हैं और फिर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर यह रस्म निभाती हैं। मां बहुत कम दिनों के लिए आती हैं और जल्दी चली जाती हैं, इसलिए आज का दिन हम सबके लिए काफी भावुक है।" लिपिका ने सिंदूर खेला के महत्व को समझाते हुए कहा, "जैसे घर की बेटी अपने मायके से ससुराल जाती है, तो घरवाले उत्साहित भी होते हैं और भावुक भी। मां आज अपने घर वापस जा रही हैं, इसलिए विदाई का यह क्षण बेहद खास और थोड़ा दुखों से भरा है। हम मां से यही आशीर्वाद मांगते हैं कि अगली बार जब आप आएं, तो हम सब ऐसे ही हंसते-खेलते और फलते-फूलते रहें।" दुर्गा बाड़ी के प्रधान सचिव अभय मुखर्जी ने महोत्सव के पांच दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि सप्तमी से शुरू होकर यह पर्व विजया दशमी तक धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें धुनुची नृत्य और पारंपरिक अनुष्ठानों के जरिए मां की आराधना की जाती है। सुब्रतो सेन ने बताया कि इस 220वें वार्षिक महोत्सव का मुख्य उद्देश्य हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखना है। सिंदूर खेला के माध्यम से महिलाएं आपसी सौहार्द और सुहाग की अमरता का संदेश देती हैं, जो इस पर्व का सबसे बड़ा आकर्षण है। महासचिव और अन्य सदस्यों के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुए इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर मेरठ में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता की अनूठी मिसाल पेश की है।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में शाम से बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत मिली
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में बुधवार को शाम होते ही बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल आंख मिचौली खेल रहे थे। कभी धूप निकलती तो कभी बादल उसे ढक लेते। दोपहर बाद बादल गहराने लगे और शाम होते-होते बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदल गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान शहरवासियों ने इस बदलाव से राहत महसूस की। ठंडी हवाओं के साथ आई फुहारों ने लोगों के चेहरे खिला दिए। कई लोग बारिश का आनंद लेने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए, वहीं चाय की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई। बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही कुछ धीमी रही। दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर भीगने से बचने के लिए जगह-जगह आसरा लेते नजर आए। बाजार में भी शाम के समय ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आने वाले दिनों में भी मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। शहरवासियों को गर्मी से निजात मिलने से बड़ी राहत मिली है।0
0
Report
रतलाम सिटी फोरलेन मामला: युद्ध के बहाने देरी पर आक्रोश
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में लक्कड़पीठा रोड पर सिटी फोरलेन निर्माण में हो रही लेटलतीफी के खिलाफ रहवासियों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया... चक्काजाम कर लोगों ने जिम्मेदारों से जवाब मांगा, लेकिन इसी दौरान महापौर प्रहलाद पटेल के एक बयान ने पूरे मामले को नई चर्चा दे दी... दरअसल, शहर के चांदनी चौक से बाजना बस स्टैंड तक बनने वाले सिटी फोरलेन का काम लंबे समय से अधूरा है। महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्माण में देरी की एक बड़ी वजह ईरान युद्ध को बताया। उनका कहना है कि युद्ध के चलते डामर के दाम बढ़ गए, जिससे ठेकेदार को नुकसान होने लगा और उसने काम रोक दिया। अब ठेकेदार डामर के रेट कम होने का इंतजार कर रहा है। हालांकि महापौर ने साफ कहा कि ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा। 58 दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो ऐसी कार्रवाई की फाइल तैयार होगी कि ठेकेदार भविष्य में कहीं काम नहीं ले पाएगा। महापौर ने सरकारी सिस्टम को भी देरी के लिए जिम्मेदार माना। वहीं नगर निगम आयुक्त अनिल भाना ने भी आक्रोशित लोगों के सामने बड़ा दावा किया और कहा कि 58 दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो वे नौकरी छोड़ देंगे। इसके अलावा कुछ रहवासियों द्वारा लिए गए न्यायालयीन स्टे को भी काम में देरी की वजह बताया गया। लेक़िन इस पुरे मामले मे अब ईरान युद्ध से रुका रतलाम सिटी फोरलेन का काम वाले बयान ने नयी चर्चा छेड़ दी है सवाल यही है... क्या सिटी फोरलेन की लेटलतीफी की वजह वाकई ईरान युद्ध है?0
0
Report
नीरज कुमार के अस्पताल से डिस्चार्ज पर अनंत सिंह ने जीत का दावा किया
Patna, Bihar:बिहार विधान परिषद चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जीत का दावा किया। नीरज कुमार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने कल ही इस बारे में बता दिया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीरज कुमार टोटका करते हैं, लेकिन इस बार टोटका करने से उनका काम नहीं चलने वाला है। वहीं, अनंत सिंह जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात करने उनके आवास जा रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
मोहसिन रजा बोले- बीजेपी मुस्लिमों के साथ है, विपक्ष पर उठे सवाल
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मोना ने SIR में यूपी में 3 करोड़ नाम काटे जाने के आरोप में बीजेपी के पूर्व मंत्री अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने कहा कांग्रेस का खुद का कोई कद उत्तर प्रदेश में बच्चा नहीं है 403 में से एक विधायक उनका बचा है उनका वजूद खत्म हो रहा है इस तरह इस तरह के बेगुनियत आरोप लगाकर प्रदर्शन करती है इस प्रदर्शन से पब्लिक का ही नुकसान होता है अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर मोसिन रजा ने कहा अब तो मुसलमान की याद उनको आ रही है अब तो दौरे पर जाना पड़ेगा अब उनको आजम खान की याद आएगी और उनकी बीवी की भी चुनाव जो करीब आ गए है एआइएमआइएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा मोसिन रजा ने कहा अब्दुल से तो आप दरी ही बिछवा रहे हैं बीजेपी ने तो मुसलमान को सम्मान दिया एक हाथ में लैपटॉप एक हाथ में कुरान दिया मैं खुद आज अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष हूं और मुस्लिम आप खुद देखिए पीस पार्टी और एआइएमआइएम के गठबंधन और तीसरे मोर्चे पर बोले मोहसिन रजा कोई भी मुसलमान को पता चल गया है कि बीजेपी उनके साथ है और उनके मुद्दों को उठती है उनको जगह देती है0
0
Report
अलवर के कठूमर में रंजीता कोली ने 20 गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू किया
Alwar, Rajasthan:कठूमर में रंजीता कोली ने 20 से अधिक गांवों में किया जनसंपर्क, मीणा समाज की महिलाओं ने लोकगीतों और नृत्य से किया स्वागत अलवर। पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद रंजीता कोली ने अलवर जिले के कठूमर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी रखा। उन्होंने क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और विभिन्न स्थानों पर छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से लोगों से मुलाकात की। इस दौरान गांवों में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला जनसंपर्क के दौरान मीणा समाज की महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और मनमोहक लोकनृत्यों के माध्यम से रंजीता कोली का स्वागत किया। रंजीता कोली ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके.0
0
Report
जेडीयू के निष्कासित नेताओं के बयानों से घमासान, एनडीए का एमएलसी चुनाव भारी जीत दावा
Patna, Bihar:जेडीयू प्रवक्ता शंभू नाथ सिन्हा ने संजय झा और उमेश कुशवाहा पर टिप्पणी करने वाले निष्कासित नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता ठेकेदारी, रंगदारी और निजी स्वार्थ के लिए पार्टी में शामिल हुए थे, जिनकी पहचान कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। उन्होंने दावा किया कि आगामी 23 नवंबर को विधान परिषद की आठों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे. सुमित शशांक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सुमित शशांक ने जेडीयू के निष्कासित नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी के नेता यह पहचानने में सक्षम हैं कि किन लोगों ने व्यक्तिगत प्रलोभन में आकर पार्टी ज्वाइन की थी। उन्होंने कहा कि यह जेडीयू का अंदरूनी मामला है और पार्टी अपने स्तर पर ऐसे लोगों को बाहर निकालने में सक्षम है। एजाज अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के नेता एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि निष्कासित नेता ठेकेदारी और रंगदारी जैसे कामों में शामिल थे, तो जेडीयू ने उन्हें इतने दिनों तक पार्टी में क्यों बनाए रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू में ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता रहा है। जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता पूजा पैट्रिक ने निष्कासित नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी से निकाले गए नेता गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद पार्टी के नेताओं को प्राप्त है और ऐसे बयानों से एमएलसी चुनाव में उम्मीदवारों की जीत प्रभावित नहीं होगी। स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने जेडीयू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने जेडीयू को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्कासित नेता अब राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को लेकर बयान दे रहे हैं। उन्होंने जेडीयू में टूट का दावा करते हुए एमएलसी चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों पर भी सवाल उठाए।0
0
Report
Advertisement
