184104
कठुआ में बस चालक की पिटाई पर हुआ विवाद
Kathua,कठुआ के घाटी मार्ग पर मवेशियों की जान जाने के बाद बस चालक की बेरहमी से पिटाई का मामला तेजी पकड़ रहा है। सूचना के अनुसार महाशा सदर सभा ने पत्रकार वार्ता में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना के अनुसार सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि चालक को अगवा कर पीटा गया और वीडियो वायरल किया गया। वहीं पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह सहित अन्य पर आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग भी की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लोक अदालत के माध्यम से जन समाधान शिविर में बिजली बिल समस्याओं का समाधान
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं और बकाया राशि के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा लोक अदालत के माध्यम से जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में बकाया बिजली बिल, बिल में त्रुटि समेत बिजली बिल से संबंधित अन्य मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान अधीक्षक अभियंता एलपी सिदार ने भी शिविर में पहुंचकर उपभोक्ताओं की समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोक अदालत के माध्यम से आयोजित जन समाधान शिविर का उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को बिल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराना रहा। शिविर में पहुंचे उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई。0
0
Report
48 घंटे में सुलझाने का दावा: महासमुंद के साजापाली हत्या मामले में आरोपित गिरफ्तार
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद महासमुंद बसना थाना के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बड़े साजापाली में हुई परदेशी यादव की मौत की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। अस्पताल मेमो मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की आशंका सामने आने पर फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की गई। जांच में सामने आया कि घटना से पहले तीन लोग शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मृतक परदेशी यादव द्वारा आरोपी मनोहर कोसरिया की पत्नी से कथित छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक मनोहर ने परदेशी के साथ हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। इसके बाद मनोहर कोसरिया और भानूप्रताप लहरे उसे मोटरसाइकाइल से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा मारपीट करना स्वीकार करने की बात पुलिस ने कही है। आरोपियों की निशानदेही पर खून लगे कपड़े और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है。0
0
Report
प्रमोशन की खुशी में लाइसेंसी हथियार से फायरिंग: पांच गिरफ्तार
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार सिंह /मुंगेर जश्न की धुन में लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, बैंककर्मियों समेत पांच गिरफ्तार। प्रमोशन की खुशी में किराये के मकान में चल रही थी शराब-मुर्गे की पार्टी, 14 जिंदा कारतूस और चार खोखे बरामद मुंगेर : प्रमोशन की खुशी में आयोजित पार्टी के दौरान लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करना आईसीआईसीआई बैंक के कर्मियों को महंगा पड़ गया। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेटवन बाजार स्थित अरगड़ा रोड, दुर्गा स्थान के समीप शुक्रवार की रात किराये के मकान में चल रही पार्टी के दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर बैंककर्मियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक लाइसेंसी दोनाली डीबीएल गन, 14 जिंदा कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं। बताया जाता है की मुख्य बाजार स्थित आईसीआईसीआई बैंक के उपशाखा प्रबंधक सुधांशु सहाय ने अपने प्रमोशन की खुशी में बैंक के कर्मचारियों के लिए किराये के मकान में पार्टी आयोजित की थी। पार्टी में शराब और चिकन की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान नशे में धुत लोगों ने कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और खिड़की से लगातार फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और अपने घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लिए। फायरिंग की सूचना मिलने पर कासिम بازار थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की और वहां मौजूद पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल से हथियार, कारतूस और खोखे बरामद किए गए। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस को बेटवन बाजार के अरगड़ा रोड स्थित एक मकान में पार्टी के दौरान फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईसीआईसीआई बैंक के कर्मियों सुधांशु सहाय, राहुल कुमार सहनी, शशांक शेखर सिंह और आशीष कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।एसपी ने बताया कि जिस लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की गई, वह कैश वैन गार्ड रामबल्ली का है। रामबल्ली धरहरा प्रखंड के बरमन्नी गांव का रहने वाला है। बताया गया कि वह अपनी लाइसेंसी बंदूक आईसीआईसीआई बैंक के उपशाखा प्रबंधक के घर पर रखकर जाता था। पार्टी के दौरान इसी हथियार को निकालकर कई राउंड फायरिंग की गई। उन्होंने बताया की पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी ने बताया कि लाइसेंसी हथियार का लाइसेंस रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा जाएगा। मामले में पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर0
0
Report
Advertisement
गढ़वा में लोक अदालत से न्याय और योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचने की दिशा में बड़ी पहल दिखी। नालसा के निर्देश और झालसा के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हुए, जिन्हें आदिवासी परंपरा के अनुसार लोटा-पानी और पारंपरिक गीतों के साथ स्वागत किया गया। पांच लाभुक महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान कई मामलों का निष्पादन हुआ और लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं का लाभ तथा चल-अचल संपत्तियों का वितरण भी किया गया। गढ़वा व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे थे, जहां लोगों की समस्याओं और लंबित मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गढ़वा में लोक अदालत का आयोजन गर्व की बात है और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए ताकि लाभ धरातल तक पहुंच सके। उन्होंने युवा वर्ग से भी अपील की कि छोटे-मोटे विवादों को लंबा न खींचें और विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से सुलझाएं। देशभर के लोगों की तरह गढ़वा के लोगों में भी अपने अधिकारों और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती दिखाई दे रही है।0
0
Report
Zee News के प्रकाशन से ग्रामीणों की समस्या हल, पुलिया-सड़क मरम्मत के बाद बसें चलीं
Shahdol, Madhya Pradesh:खबर का असर -Zee News की खबर के बाद खुला रास्ताखबर का असर: Zee News की खबर से प्रशासन तक पहुंची ग्रामीणों की आवाज, सड़क-पुलिया की हुई मरम्मत, अब फिर दौड़ने लगीं बसें एंकर-शहडोल के जयसिंहनगर ब्लॉक से खबर का असर सामने आया है। ग्राम झारा से चित्रराव किट मार्ग को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क की समस्या को Zee News ने प्रमुखता से उठाकर कलेक्टर पथ जायसवाल के संज्ञान में पहुंचाया था। खबर प्रसारित होने के बाद कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल सड़क और पुलिया की मरम्मत के निर्देश दिए। प्रशासन के निर्देश के बाद now सड़क और पुलिया को दुरुस्त कर दिया गया है और लोगों के लिए रास्ता फिर से चालू हो गया है। बसों का आवागमन भी शुरू हो गया है। वीओ-01-दरअसल, ग्राम झारा से चित्रराव किट मार्ग की पुलिया पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिया के नीचे की मिट्टी और मलबा पानी के तेज बहाव में बह गया था, जिसके चलते करीब 10 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। बसों का संचालन भी बंद हो गया था और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वीओ-02-ग्रामीणों की इस समस्या को Zee News ने प्रमुखता से दिखाया और जमीनी हकीकत प्रशासन के सामने रखी। खबर का कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द सड़क और पुलिया को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम कराया। वीओ-03-अब तस्वीर बदल चुकी है। सड़क और पुलिया की मरम्मत के बाद ग्रामीणों के लिए रास्ता चालू हो गया है और बसों का आवागमन भी शुरू हो गया है। लंबे समय से परेशान ग्रामीण अब राहत की सांस ले रहे हैं और अपने रोजमर्रा के काम के लिए आसानी से आवागमन कर पा रहे हैं। वीओ-04-ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्या को Zee News ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद यह मामला प्रशासन तक पहुंचा और कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन के निर्देश के बाद सड़क और पुलिया की मरम्मत हुई और अब उन्हें आवागमन की सुविधा मिल गई है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या को प्रमुखता से उठाने और उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए Zee News का धन्यवाद किया है। बाइट01-ग्रामीण (चित्रराव)0
0
Report
छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी नाकाम की; 8.414 किलोग्राम जप्त
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ और उड़ीसा बॉर्डर की सीमाक्षेत्र में एक बार फिर बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करी को नाकाम किया है, धनपुंजि फॉरेस्ट नाका में नगरनार थाने की पुलिस ने संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 8.414 किलोग्राम गांजा जप्त किया जप्त गांजे की कीमत करीबन 4,20,700/ रूपये आंकी गई है, आरोपी की पहचान सिकन्दर के रूप में की गई है आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी बताया जा रहा है, तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है।0
0
Report
Advertisement
मधेपुरा पुलिस ने 21 लंबित मामलों के प्रभार पर अफसरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Madanpur, Bihar:आपराधिक मामलों के अनुसंधान में लापरवाही और वर्षों तक केस का प्रभार नहीं सौंपने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ मधेपुरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में वर्ष 2015 से 2024 के बीच दर्ज 21 गंभीर मामलों के अनुसंधान को लंबित रखने के आरोप में 14 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिन मामलों में कार्रवाई की गई है, उनमें हत्या, मारपीट, मद्य निषेध कानून और विद्युत अधिनियम से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। पुलिस की विभागीय समीक्षा के दौरान इन मामलों के लंबे समय से लंबित रहने और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं द्वारा केस का प्रभार दूसरे पदाधिकारी को नहीं सौंपे जाने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया था। तबादले के बाद संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को बार-बार निर्देश दिया गया कि वे अपने पास लंबित कांडों का प्रभार दूसरे पदाधिकारी को सौंपें, ताकि अनुसंधान प्रभावित न हो और मामलों का समय पर निष्पादन किया जा सके। इसके बावजूद कई मामलों में प्रभार नहीं सौंपा गया। विभागीय स्तर पर फोन और पत्राचार के माध्यम से निर्देश दिए जाने के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। 21 मामलों का अनुसंधान अब नए अधिकारी के जिम्मे सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 14 एसआई और एएसआई को नामजद किया गया है। अब इन सभी 21 लंबित मामलों के अनुसंधान और निष्पादन की जिम्मेदारी एसआई रौशन कुमार को दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कई पूर्व अनुसंधानकर्ताओं ने लंबित कांडों का प्रभार सौंप दिया है। जिन अधिकारियों की ओर से अब भी प्रभार नहीं सौंपा गया है, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दूसरे जिलों में तैनात और रिटायर पुलिसकर्मी भी नामजद : प्राथमिकी में शामिल पुलिस पदाधिकारीयों में कई ऐसे हैं, जो वर्तमान में मधेपुरा से बाहर विभिन्न जिलों में पदस्थापित हैं। कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर तैनात हैं, जबकि कुछ सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। क्राइम मीटिंग में सामने आया मामला : बताया गया कि मधेपुरा एसपी संदीप सिंह की मासिक क्राइम मीटिंग में लंबे समय से लंबित कांडों की समीक्षा की गई थी। इसी दौरान कई मामलों में अनुसंधान पूरा नहीं होने और तबादले के बाद भी पूर्व अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कांड का प्रभार नहीं सौंपे जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निर्देश के बावजूद लापरवाही जारी रहने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी की कार्रवाई की गई। मधेपुरा सदर डीएसपी नेसार अहमद शाह ने बताया कि तबादले के बाद जिन अनुसंधानकर्ताओं ने कांड का प्रभार नहीं सौंपा, उन्हें कई बार इसके लिए कहा गया था। प्रभार नहीं मिलने से मामलों का अनुसंधान और निष्पादन प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई शुरू होने के बाद कई अधिकारियों ने प्रभार सौंप दिया है, जबकि शेष मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही पर पुलिस मुख्यालय का भी सख्त रुख : पुराने मामलों के अनुसंधान में देरी को लेकर पुलिस मुख्यालय पहले से ही गंभीर है। अनुसंधानकर्ताओं द्वारा केस डायरी लंबित रखने और कांड का प्रभार नहीं सौंपने के मामलों में कार्रवाई का सिलसिला पहले भी सामने आ चुका है। मधेपुरा में फरवरी 2025 में भी लंबित मामलों के अनुसंधान को लेकर 31 दारोगाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के 21 मामलों को लेकर 14 पुलिस पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गंभीर आपराधिक मामलों का समय पर अनुसंधान और निष्पादन जरूरी है। लंबे समय तक केस लंबित रखने या तबादले के बाद कांड का प्रभार नहीं सौंपने जैसी लापरवाही को अब गंभीरता से लिया जा रहा है। बाइट : नेसार अहमद शाह, सदर डीएसपी,मधेपुरा0
0
Report
JSSC CGL चयनित अभ्यर्थी प्रेस वार्ता में पैसे के आरोप खारिज करते हैं
Ranchi, Jharkhand:JSSC CGL के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी。 रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वे वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन उन पर पैसे देकर नौकरी हासिल करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ भीड़ तंत्र के वजह से एग्जाम कैंसिल करना गलत है, अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने किसी तरह की गड़बड़ी या पैसे के बल पर नौकरी हासिल नहीं की है, बल्कि सालों तक पढ़ाई और मेहनत करने के बाद उनका चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि वे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं, ऐसे में 35 से 40 लाख रुपये देकर नौकरी हासिल करने का आरोप पूरी तरह गलत है। चयनित अभ्यर्थ्यों ने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की jानी चाहिए। लेकिन सभी चयनित अभ्यर्थियों की नौकरी रद्द कर देना न्यायसंगत नहीं है। उनका कहना है कि CID मामले की जांच कर रही है और कोर्ट भी पूरे मामले को देख रहा है, इसलिए जांच के आधार पर दोषियों को सजा मिलनी चाहिए。 प्रेस वार्ता के दौरान कुछ अभ्यर्थी भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद का असर सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि उनके परिवारों पर भी पड़ रहा है। उनका कहना था कि जिन लोगों ने आंदोलन किया है, वे उनके साथ हैं, लेकिन निर्दोष चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी से हटाना सही नहीं है。 एक चयनित अभ्यर्थी ने भावुक होते हुए कहा कि उन पर 35 से 40 लाख रुपये देकर नौकरी लेने का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे आदिवासी और गरीब परिवार से आते हैं और उनकी मां घर पर रहती हैं। ऐसे में इतना पैसा जुटाकर नौकरी लेना उनके लिए संभव ही नहीं है। अभ्यर्थी ने यह भी बताया कि कोर्ट के फैसले के बाद उनकी नौकरी लगी थी। उन्होंने कहा कि पहले वे ITBP में काम करते थे और नौकरी लगने के बाद उन्होंने वहां की नौकरी छोड़ दी। अब अगर JSSC CGL की नौकरी भी चली जाती है तो उनके सामने भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो जाएगा。 चयनित अभ्यर्थियों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो, लेकिन बिना दोष साबित हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी से हटाना नहीं चाहिए。0
0
Report
लक्ष्मीपुर में दिवंगत व्यवसायी के घर हथियारबंद लुटेरों ने एक करोड़ के जेवर-नकदी लूटी
Barh, Bihar:एनटीपीसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में दिवंगत व्यवसायी धीरेंद्र प्रताप सिंह के घर में हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर करीब एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने घर की एक बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर घर में प्रवेश किया। लगभग दो घंटे तक घर में लूटपाट करने के बाद बदमाश देर रात में वहां से निकल गए। परिजनों का दावा है कि सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।घटना की सूचना मिलते ही एनटीपीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना में स्थानीय लोगों की मिलीभगत हो सकती है। उनके अनुसार, कुछ दिन पहले भी ईंट-भट्ठे में बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी गई थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह बाढ़ क्षेत्र के चर्चित व्यवसायी थे। उनका ईंट-भट्ठा, पेट्रोल पंप समेत कई व्यवसाय थे। उनका इकलौता बेटा कमांडेंट के पद पर कार्यरत है और घटना की सूचना मिलने के बाद अभी तक घर नहीं पहुंच पाया था। वहीं, बंधक बनाए जाने के दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। बाइट दिवंगत धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई0
0
Report
Advertisement
खूँटी के रीमिक्स फॉल में डूबकर 19 वर्षीय युवक की मौत
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - फॉल में डूबने से एक लड़के की मौत। खूँटी जिले के प्रचलित पर्यटन स्थल रिमिक्स फॉल में डूबने से 19 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। लड़के की पहचान राँची जिले के नामकोम प्रखंड अंतर्गत घाघरा गांव निवासी अनिल कच्छप का पुत्र नितेश कच्छप के रुप में हुई। जो एक दोस्त का जन्मदिन मनाने अपने 8-10 दोस्त के साथ रिमिक्स फॉल आया था। जो गहरे पानी में नहाने के क्रम में डूब गया। तभी सभी लोग बचाने की कोशिश किए लेकिन बचा न सके। अंततः स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। फिर उसे मारंगहादा थाना क्षेत्र के अस्पताल में पहुँचे। जहाँ चिकित्सक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आलोक बिहारी ने मौत करार दिया। उसके पश्चात् मारंगहादा पुलिस ने मृत्यु समिक्षा पत्र भरकर शव का खूँटी में अंत्यपरीक्षण कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के मामा बुधराम उरांव ने बताया कि लड़कों के साथ भेजना बिना कुछ कहे या बताए रीमिक्स कॉल आया हुआ था जहां वह डूब गया उसके एक भाई और एक बहन है पिताजी आर्मी से रिटायर कर चुके हैं और अभी एयरपोर्ट में ड्यूटी करते हैं।0
0
Report
सीतामढ़ी हत्याकांड के बाद बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर राजनीति तेज
Patna, Bihar:सीतामढ़ी में अपराधियों ने जिला पार्षद सदस्य के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है और लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है राज्य में जिस तरह से अपराध बढ़ा है, खास तौर पर जब से BJP की सरकार बनी है और सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। यह चिंता का विषय हो गया है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब अपराध की घटनाएं नहीं होती हों। हत्या, बलात्कार, रंगदारी और अपहरण या पुलिसिया जुल्म जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार अच्छे से चल रहा है लेकिन जो आप तेजस्वी यादव लगा रहे हैं वह ठीक नहीं है उनको अपने माता-पिता के शासनकाल को देखना चाहिए उनके शासनकाल में क्या होता था। कांग्रेस प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि राज्य में लगातार हत्याएं हो रही हैं और सम्राट सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है और रोज़ गाल बजाती है कि अब कानून व्यवस्था सुधर जाएगी। सीतामढ़ी की जो ताज़ा घटना हुई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि मृतक ने पहले से ही यह सूचित किया था थाने में जाकर, और उसके बावजूद अपराधियों का मंसूबा देखिए और उनका हिम्मत देखिए कि उसने खुली चुनौती दी एक जनप्रतिनिधि के पति को। और यह स्पष्ट करता है कि बिहार में आम हो या खास हो, अपराधी जब चाहें, जिसको चाहें, जहां चाहें, वहां हत्या कर देंगे, उनके साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे देंगे। बीजेपी प्रवक्ता दानिश से इकबाल ने कहा की बिहार में लव एंड ऑर्डर की स्थिति ठीक है तेजस्वी यादव को इस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है उनको अपने माता-पिता के शासन को याद करना चाहिए जब लोग शाम को घर से नहीं निकलते थे सीएम हाउस से फिरौती की राशि तय किया जाता था बिहार में जो भी कोई घटनाएं हो रही है तो अपराधी को पुलिस पकड़ के सजा दिला रही हैसीतामढ़ी की घटना में अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे थाना अध्यक्ष को हटा दिया गया है0
0
Report
भागलपुर में महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला: पुलिस कार्रवाई की मांग
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर पानी टंकी के पास की है। पीड़िता स्वाति कुमारी का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रवि कुमार ने पहले उसके साथ गला दबाकर जानलेवा हमला किया और जब उसकी गोतनी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी उसे पैर पकड़कर घसीटते हुए सड़क तक ले गया। आरोप है कि सड़क पर रखे कुदाल से भी हमला करने का प्रयास किया गया। हालांकि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला को बचा लिया। घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला के साथ मारपीट और उसे सड़क की ओर घसीटने की पूरी घटना दिखाई दे रही है। पीड़िता के मुताबिक पूरी घटना 7 अगस्त की दोपहर की है। उनका कहना है कि वह अपने घर में दीवार बनवा रही थीं, इसी दौरान रवि कुमार ने पहले दीवार गिरा दी। इसके बाद विष्णु देव मोदी और इंद्रदेव मोदी पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया। इसी दौरान रवि कुमार के पहुंचने और महिला पर हमला करने की बात सामने आई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर स्वाति कुमारी ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव को आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से वह लगातार थाने और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं वरीय पुलिस अधिकारी ने पीड़िता को मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब सवाल यह है कि 7 अगस्त को हुई इस घटना के बाद आखिर अब तक पुलिस कार्रवाई किस स्तर तक पहुंची है। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
बेगूं में खेत पर करंट लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम होगा
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना सामरिया ग्राम पंचायत के तीखी का खेड़ा गांव की है। यहां निवासी भेरू गुर्जर कुएं पर मोटर चलाने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे तत्काल बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक का शव बेगूं उप जिला स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।0
0
Report
परवन नदी में डूबे युवक की तलाश जारी, SDRF टीम खोज में जुटी
Baran, Rajasthan:नहाते समय परवन नदी में डूबा युवक, युवक की तलाश में जुटी SDRF टीम, दोस्तो के साथ नदी में नहाने गया था युवक बारां जिले के अंता में दोस्तो के साथ परवन नदी में नहाने गए 25 वर्षीय युवक के पानी में डूबने का संदिग्ध मामला सामने आया है, वहीं SDRF टीम सहित नगर पालिका सांगोद की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए युवक की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि सोरसन की झोपड़ियां निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र रमेशचंद ओड नामक युवक अपने दोस्तों के साथ आसन गाँव के पास परवन नदी में नहाने गया था जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण पानी में डूब गया जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। दूसरी ओर 6 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है जिसके कारण युवक के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।0
0
Report
डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन 3.0 से किसानों को मिली पारदर्शिता
Ballia, Uttar Pradesh:केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम 3.0 का गाइडलाइन जारी कर दिया है। इस प्रोग्राम के जरिए जमीन से जुड़े अलग-अलग रिकॉर्ड को GIS आधारित डिजिटल सिस्टम जोड़ना है साथ ही हर जमीन की पहचान के लिए 14 अंकों का यूनिक नंबर देने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस कार्यक्रम का मकसद शहर से लेकर गांव तक की जमीन से जुड़े रिकॉर्ड नक्शे और रजिस्ट्रेशन की जानकारी को डिजिटल तरीके से जोड़ना है। सरकार के इस कदम का बलिया के किसानों ने स्वागत करते हुए कहा कि आजादी के बाद से जमीन के कागजात को लेकर सरकारी दफ्तरों में लगातार चक्कर लगाते रहे हैं। वहीं सरकारी सिस्टम में बैठे लोग गरीब किसानों और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका आर्थिक शोषण भी करते हैं। सरकार द्वारा जमीनों का डिजिटलीकरण کرنے से किसान सहित आम आदमी राहत महसूस करेगा और स्पष्ट और पारदर्शिता के साथ नए दौर में आधुनिक तरीके से अपनी जानकारी को प्राप्त करेगा।0
0
Report
Advertisement
