184101
कठुआ में रक्तदान जागरूकता अभियान हुआ आयोजित
Kathua,कठुआ के उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने जेके ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी की टीम को बनी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। साथ ही इस अवसर पर डीडीसी संदीप मजोत्रा और कई स्वयंसेवक उपस्थित थे। वहीं उपायुक्त ने रक्तदान के महत्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला, साथ ही इसे नागरिक जिम्मेदारी बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर में कृषि मंत्री के काफिले पर ट्रक टक्कर: मंत्री बाल-बाल बचे, ड्राइवर गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले को ट्रक ने मारी टक्कर, धमोरा हाईवे पर बड़ा हादसा टला, मंत्री और सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बचे, मंत्री बोले चालक ने जानबूझकर कई बार मारी टक्कर, पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा, एंकर-उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख के काफिले के साथ रामपुर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया, आरोप है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंत्री के काफिले में शामिल वाहनों को कई बार टक्कर मारी, मंत्री ने खुद दावा किया कि ट्रक चालक ने जानबूझकर ऐसा किया और उसकी मंशा हमला करने की थी, घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, शाहज़ादनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, मंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।0
0
Report
कौशांबी में 15 वर्षीय लड़क की हत्या: स्टॉकर शहनवाज गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के कौशांबी में एक 15 वर्षीय लड़की को उसके स्टॉकर ने धक्का देकर मौत के घाट उतारा। 30 वर्षीय शहनवाज पर लड़की को धक्का देने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार। गाजियाबाद में 15 वर्षीय लड़की को उसके कथित स्टॉकर ने इमारत की चौथी मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। घटना 15 जुलाई को रात करीब 10 बजे हुई। मृतका की मां मंजू ने बताया कि उनकी बेटी दूध खरीदने के लिए पास की दुकान गई थी। इसी दौरान आरोपी शहनवाज ने उसे अगवा कर लिया और इमारत की चौथी मंजिल पर ले जाकर धक्का दे दिया। मां ने आगे आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले आरोपी और उनकी बेटी खुशी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें खुशी ने उसे थप्पड़ भी मारा था। मां ने यह भी कहा कि पिछले कई हफ्तों से आरोपी उनकी बेटी का स्टॉकिंग कर रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। अब तक की पुलिस जांच में आरोपी ने पीड़िता को धक्का देने के आरोपों से इनकार किया है। आरोपी ने अपनी स्टेटमेंट में पुलिस को बताया कि लड़की खुद चौथी मंजिल पर गई थी और वह ग्राउंड फ्लोर पर था। लड़की चौथी मंजिल से चिल्ला रही थी और आरोपी से कोल्ड ड्रिंक खरीदने को कह रही थी, तभी वह फिसल गई और चौथी मंजिल से गिर गई। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं। दिनांक 15 जुलाई 2026 को रात्री करीब 11:00 बजे थाना कौशाम्बी को 112 सूचना प्राप्त होती है कि भवापुर गांव में चौथी मंजिल से गिरकर एक बच्ची को चोट लगी। सूचना पर थाना फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचती है तथा उपचार हेतु बच्ची को जीटीबी अस्पताल भर्ती कराया जाता है, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है। परिवार जनों द्वारा यह बताया जाता है कि भवापुर के रहने वाले एक युवक द्वारा बच्ची को छत से धक्का दिया गया। इस सूचना पर थाना कौशाम्बी पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। संपूर्ण घटनाक्रम में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
दरभंगा के डरहार में 8 दिनों में दूसरी डकैती, बाल काटने से गांव दहशत
Darbhanga, Bihar:दरभंगा के डरहार में डरहार गांव में महज 8 दिन के भीतर अपराधियों ने दूसरी बार एक जैसी वारदात को अंजाम दिया। इस शिक्षक दंपति सुमन कुमार चौधरी के घर में घुसे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लुट कितना की हुई अभी पुलिस ने सील कर जांच कर रही है उसके बाद गृहस्वामी जानकारी देने की बात कही। जाते-जाते घर में सो रही नाबालिग बच्ची के चाकू से बाल काट दिए, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। गौरतलब है कि 8 दिन पहले इसी गांव में डॉ. पवन कुमार मिश्रा के घर डकैती के दौरान बदमाशों ने उनकी बहू को नशीला इंजेक्शन देकर उसके भी बाल काट दिए थे और लाखों के जेवर लूट लिए थे। लगातार दो घटनाओं में बाल काटने का एक जैसा तरीका सामने आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस , एफएसएल और टेक्निकल सेल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दोनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह है और बाल काटने के पीछे आखिर अपराधियों की मंशा क्या है?0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में बारिश से जलजमाव, घरों तक पानी घुसने से यातायात बाधित
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रातभर हुई लगातार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। मूसलाधार बारिश के कारण बंधवापारा, सरकंडा, अशोक नगर सहित कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई जगहों पर नालियां उफान पर आ गईं, जिससे बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। सड़कों पर भी घुटनों तक पानी भर जाने से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जलभराव के कारण कई परिवारों का घरेलू सामान भी भीग गया। स्थानीय लोगों ने नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी व्यवस्था की खामियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। सुबह से लोग घरों से पानी निकालने और नुकसान का आकलन करने में जुटे रहे। शहर के कई निचले इलाकों में हालात सामान्य होने में समय लग सकता है। नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और स्थायी समाधान की मांग की है.0
0
Report
जयपुर में सुबह 4 बजे डोमिनेशन, गैंगस्टर-एनडीपीएस संदिग्धों पर एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur मुख्यमंत्री के निर्देश पर जयपुर पुलिस रेंज में सुबह 4 बजे से बड़ा एरिया डोमिनेशन अभियान साइबर गैंग, गैंगस्टर और मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा आईजी जयपुर पुलिस रेंज राहुल प्रकाश कर रहे हैं एरिया डोमिनेशन की मॉनिटरिंग सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) ख़ुद ग्राउंड पर मौजूद चिन्हित अपराध प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दी जा रही दबिश साइबर अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क, अवैध हथियार, एनडीपीएस तस्करी, म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क और अन्य वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अलवर-खैरथल में साइबर क्राइम हॉटस्पॉट और मेवात गैंग के साथ अन्य वांछित अपराधियों पर कार्रवाई। सीकर-झुंझुनूं में गैंगस्टर, अवैध हथियार, म्यूल अकाउंट धारकों और अन्य वांछित अपराधियों पर विशेष अभियान। भिवाड़ी में अवैध हथियारों और मेवात गैंग के खिलाफ कार्रवाई। कोटपूतली में अवैध हथियार, एनडीपीएस तस्करों और वांछित अपराधियों की धरपकड़। जयपुर में म्यूल अकाउंट नेटवर्क और एनडीपीएस से जुड़े अपराधियों पर फोकस। दौसा में संपत्ति संबंधी अपराधों के आरोपियों, एनडीपीएस तस्करों और अन्य वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई।0
0
Report
बिहार उपचुनाव के बीच तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर भाजपा ने हमला
Patna, Bihar:बिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का माहौल है, लेकिन इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे हैं। कुंतल कृष्ण ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बार-बार विदेश जाते हैं, ऐसे समय में जाते हैं जब बिहार में महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां चल रही होती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तेजस्वी यादव विदेश क्यों जाते हैं, किससे मिलते हैं और उनके लगातार विदेश दौरे का उद्देश्य क्या है।0
0
Report
Advertisement
जींद से मोदी करेंगे Hydrogen ट्रेन का उद्घाटन; भारत की स्वदेशी टेक्नोलॉजी का रिकॉर्ड
Noida, Uttar Pradesh:जींद, हरियाणा: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह देश के लिए, और खासकर भारतीय इंजीनियरों के लिए गर्व का पल है, क्योंकि यह जटिल तकनीक भारत में ही विकसित की गई है। हाइड्रोजन एक साफ़-सुथरा ईंधन है, और 'आत्मनिर्भर भारत' के विज़न के तहत ट्रांसपोर्ट में इसके इस्तेमाल के लिए अपनी तकनीक विकसित करना भारत के लिए ज़रूरी था। यह ट्रेन पानी से बनी हाइड्रोजन का इस्तेमाल करती है, जिसे फ्यूल सेल के ज़रिए बिजली में बदलकर मोटर चलाई जाती है। पूरी तकनीक और IP भारत में ही विकसित किए गए हैं। इस ट्रेन का बड़े पैमाने पर सुरक्षा परीक्षण किया गया है।0
0
Report
असमोली ईदगाह पर बुलडोजर: मुकर्रबपुर के अवैध इमामबाड़े पर ध्वस्तीकरण आज
Sambhal, Uttar Pradesh:संभل । असमोली में मढ़न की ईदगाह पर बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन का एक और बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी। अब मुकर्रबपुर में सरकारी बंजर जमीन पर कब्जा कर बनाई गए अवैध इमामबाड़ा,मजार पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर ... तहसील प्रशासन आज करेगा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई , पुलिस / पी ए सी और RAF के राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची । 0.0312 हेक्टेयर भूमि पर था अवैध कब्जे का आरोप 1 माह पहले हुई थी भूमि की पैमाइश और चिन्हांकन न्यायालय में सुनवाई के दौरान नहीं आया कोई वादी पक्ष ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची 13 सदस्यीय टीम सुबह 11 बजे से शुरू होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई थाना असमोली क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव का मामला0
0
Report
नीतीश कुमार को सुनहरी बाग में नया सरकारी आवास आवंटित, आज से रहने जाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को 9, सुनहरी बाग में नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। नीतीश कुमार आज नए सरकारी आवास में रहने जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व ने तेंदुओं का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षा बनाए रखी
Sawai Madhopur, Rajasthan:रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन की त्वरित कार्रवाई एवं लगातार निगरानी के परिणामस्वरूप फलोदी टोडरा क्षेत्र में लगातार हो रही तेंदुओं की आवाजाही के बीच दो तेंदुओं को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। पिछले कुछ दिनों से फलोदी टोडरा कस्बे में तेंदुओं की लगातार गतिविधि देखी जा रही थी, जिससे स्थानीय निवासियों में चिंता का वातावरण था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की वन टीम ने दिन-रात लगातार क्षेत्र में निगरानी रखी। टीम द्वारा कैमरा ट्रैप, ट्रैकिंग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से तेंदुओं की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी गई तथा पूरी सावधानी एवं वैज्ञानिक तरीके से अभियान संचालित किया गया। वन विभाग की अथक मेहनत, धैर्य एवं कुशल रणनीति के परिणामस्वरूप दोनों तेंदुओं को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया। पूरे अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा गया। इस अभियान में सहायक वन संरक्षक (ACF) अजय, नाका प्रभारी सुमन, जसकरण तथा रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की संपूर्ण वन टीम ने दिन-रात निरंतर कार्य करते हुए उल्लेखनीय समर्पण एवं साहस का परिचय दिया। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद टीम ने बिना रुके लगातार निगरानी एवं रेस्क्यू अभियान संचालित किया, जिसके फलस्वरूप यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।0
0
Report
अमरोहा के गजरौला में पशु चोरों ने पांच भैंसें चुराईं; CCTV में कैद वारदात
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक, किसान की पांच भैंसें चोरी; सात लाख का नुकसान, CCTV में कैद हुई वारदात अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा में पशु चोरों ने एक किसान को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। अज्ञात चोर किसान नाजिम पुत्र इनायत खां के घर के बाहर बंधी पांच भैंसें चोरी कर ले गए, जिनकी कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है। किसान के अनुसार, रात में रोज की तरह भैंसों को घर के बाहर बांधा गया था, लेकिन सुबह उठने पर सभी भैंसें गायब मिलीं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चार संदिग्ध चोर भैंسों को खोलकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने गजरौला थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने और भैंसों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।0
0
Report
डूंगरपुर में चार बदमाशों ने युवक पर हमला कर मोबाइल लूट लिया
Dungarpur, Rajasthan:युवक पर हमला कर मोबाइल लूट कर फरार हुए चार बदमाश, घायल युवक भर्ती डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी मार्ग पर बीती रात आईसीआईसीआई बैंक के पास एक पान की बंद थड़ी पर बैठकर मोबाइल चला रहे युवक पर बाइक सवार चार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश युवक के सिर पर कड़े से वार कर घायल करने के बाद उसका कीमती मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है。 मामले के अनुसार, मूल रूप से बिछीवाड़ा निवासी रवि डामोर वर्तमान में शास्त्री कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है। रात को वह खाना खाने के बाद टहलते हुए शास्त्री कॉलोनी मार्ग पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास पहुंचा और वहां एक बंद पड़ी पान की थड़ी पर बैठकर अपना मोबाइल चलाने लगा। तभी अचानक एक ही बाइक पर सवार होकर चार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने आते ही युवक रवि पर हमला बोल दिया। एक बदमाश ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से रवि के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसी बीच एक बदमाश रवि के हाथ से करीब 25 हजार रुपये कीमत का टच स्क्रीन मोबाइल छीनकर भागने लगा। सिर से खून बहने के बावजूद साहसी युवक ने हिम्मत नहीं हारी और मोबाइल लेकर भाग रहे बदमाश का पीछा किया। लेकिन तभी बाइक लेकर खड़े उसके अन्य तीन साथी वहां पहुंच गए। चारों बदमाश फुर्ती से एक ही बाइक पर सवार हुए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने अपने दोस्तों को सूचना दी, जिस पर दोस्त तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और दोस्तों की मदद से घायल रवि को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जिकल वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। घायल युवक रवि की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में पालतू डॉगी रॉकी का जन्मदिन बना चर्चा
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर अनोखा जन्मदिन बना चर्चा का विषय कुशीनगर में एक ऐसा जन्मदिन मनाया गया, जिसकी चर्चा हर जुबान पर है। यहां न किसी नेता का जन्मदिन था, न किसी फिल्मी सितारे का... बल्कि जन्मदिन था एक पालतू डॉगी 'रॉकी' का। मुंबई के व्यवसायी और कप्तानगंज निवासी सुरेश सैनी ने रॉकी को बेटे की तरह मानते हुए ऐसा भव्य आयोजन किया कि लोग देखते रह गए। केक कटा, नए कपड़े पहनाए गए, मेहमान पहुंचे, ऑर्केस्ट्रा हुआ और लाखों रुपये खर्च होने की चर्चा रही। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। यह तस्वीरें कुशीनगर के कप्तानगंज की हैं... जहां प्यार की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली।यहां पालतू डॉगी 'रॉकी' का जन्मदिन किसी आम समारोह की तरह नहीं, बल्कि परिवार के सबसे खास सदस्य की तरह मनाया गया,रॉकी को नए कपड़े पहनाए गए... विशेष मंच पर बैठाया गया... और फिर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए।लोगों ने रॉकी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं... उसे दुलार किया... और परिवार के सदस्य की तरह शुभकामनाएं दीं।मेहमानों के लिए भव्य भोज की व्यवस्था की गई, जबकि देर रात तक ऑर्केस्ट्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।बताया जा रहा है कि पूरे समारोह पर लाखों रुपये खर्च किए गए。 बाइट – सुरेश सैनी यह सब बताता है कि रॉकी उनके सुख-दुख का साथी है।जब भी वह घर लौटते हैं, सबसे पहले रॉकी ही उनका स्वागत करता है。 इसी वफादारी और निस्वार्थ प्रेम ने उसे परिवार का अभिन्न हिस्सा बना दिया है।सैनी कहते हैं कि वह सिर्फ रॉकी ही नहीं, बल्कि सभी पशुओं से प्रेम करते हैं और समाज को भी पशुओं के प्रति संवेदनशील होने का संदेश देना चाहते हैं,कुशीनगर का यह अनोखा जन्मदिन समारोह अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।किसी के लिए यह पशु प्रेम की मिसाल है... तो किसी के लिए भावनाओं का अनोखा उत्सव,लेकिन एक बात जरूर है... इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, बल्कि प्यार, अपनापन और विश्वास से भी बनते हैं。0
0
Report
डीडवाना के सड़कों पर बेसहारा गौवंश यातायात बाधित कर रहे, हादसों की आशंका बढ़ी
डीडवाना: दोजराज गणेश मंदिर के पास बेसहारा गौवंश का जमावड़ा. शहर की सड़कों पर दिनभर बेसहारा गौवंश उत्पात और हुड़दंग मचाते रहते हैं, जिसकी चपेट में आकर आए दिन लोग घायल हो रहे हैं. प्रशासन और नगर परिषद की लापरवाही व उदासीनता के कारण लंबे समय बाद भी बेसहारा जानवरों पर कोई लगाम नहीं लग पाई. हाईवे पर भी गोवंश के कारण सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इन दुर्घटनाओं में लोग असमय ही मौत के आगोश में समा रहे हैं, वहीं अनेकों लोग घायल हो रहे हैं. डीडवाना शहर की सड़कों पर खुले घूमते यह बेसहारा गौवंश लोगों के लिए भारी परेशानी बना हुआ हैं, यातायात में भी बाधा बन रहे हैं. यह बेसहारा जानवर लोगों के लिए खतरा भी बनते जा रहे हैं. इन जानवरों आपस में लड़ते रहते हैं, सड़क पर बैठ जाने से यातायात बाधित होता है. पूर्व में भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है और जानवरों के झगड़े की वजह से कई लोग घायल हो चुके हैं. पालिका प्रशासन लाचार साबित हो रहा है. स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद इस और बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है.0
0
Report
दिल्ली में स्मार्ट राशन कार्ड: डिलीवरी ट्रैकिंग और फेस रिकग्निशन से पारदर्शिता
New Delhi, Delhi:अब राशन कार्ड भी होंगे मोबाइल फोन की तरह स्मार्ट! घर बैठे ट्रैक करें डिलीवरी, QR कार्ड और फेस स्कैन से मिलेगा अनाज अब दिल्ली में राशन वितरण स्मार्ट डिजिटल तरीके से किया जाएगा. साधारण राशन कार्ड बदले जाएंगे स्मार्ट राशन कार्ड में, क्यूआर (QR) कोड और नए डिजिटल फीचर के साथ. दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी में ‘स्मार्ट-पीडीएस’ (Smart-PDS) परियोजना लागू करेगी, जिससे राशन वितरण प्रणाली पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होगी. नई व्यवस्था में लाभार्थी घर बैठे ऑनलाइन राशन वितरण को ट्रैक कर सकेंगे और राशन कार्ड में परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया भी पूरी तरह ऑनलाइन होगी. पूरी प्रणाली को बायोमेट्रिक फेस रिकग्निशन से जोड़ा जाएगा, जिससे फर्जीवाड़ा, कालाबाजारी और हेराफेरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सिस्टम की जांच और परीक्षण के लिए 16 सदस्यीय ‘यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग (UAT) कमेटी’ का गठन किया है. 13 जिलों के सहायक आयुक्त और अन्य अधिकारी राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (RCMS) ऐप को यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए इसकी समीक्षा करेंगे. ‘वन नेशन, वन राशन कार्ड’ के तहत दिल्ली के लाभार्थी देश के किसी भी राज्य में अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे. दिल्ली में करीब 17 लाख राशन कार्ड धारकों को इस नई व्यवस्था का सीधा लाभ मिलेगा. दिल्ली की रेखा सरकार का दावा है कि इस पहल से राशन वितरण प्रणाली तेज, सुरक्षित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनेगी. अभी हाल ही में दिल्ली सरकार ने राजधानी में सारे राशन कार्ड धारकों का ऑडिट कराया था जिसके मुताबिक जितने लोग राशन कार्ड के लिए रजिस्टर्ड हैं उसमें से लगभग 1 लाख 44 हजार लोग ऐसे थे जो इनकम क्राइटेरिया से ऊपर थे और लगभग 35000 लोगों ने राशन ही नहीं लिया था. 29500 मामले ऐसे थे जिनकी मौत हो चुकी थी और 23394 लाभार्थी डुप्लीकेट थे. तो इन सब लोगों को हटाने के बाद 772 000 नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं. 15 मई से नए राशन कार्ड के आवेदन लेने की शुरुआत कर दी है. अब नए राशन कार्ड नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए पूरे डिजिटल व्यवस्था से नए फीचर्स के साथ बनाए जा रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
