Back
करनाल किसान मैराथन: 5 किमी दौड़ से रसायन उर्वरक विरोध जागरूकता
KSKAMARJEET SINGH
Sept 21, 2025 07:31:25
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल प्राकृतिक और जैविक खेती के प्रति जागरूकता हेतु करनाल में किसान मैराथन का हुआ आयोजन, रासायनिक उर्वरकों व पेस्टिसाइड के कम इस्तेमाल को लेकर 5 किलोमीटर दौड़े किसान, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दिखाई हरी झंडी, कहा, देश में बढ़ रहा कैंसर, प्रकृतिक खेती की ओर लौटना होगा
।
करनाल फसलों में उर्वरकों और पेस्टिसाइड के अंधाधुंध इस्तेमाल के खिलाफ और प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए आज करनाल में किसान मैराथन का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने किसान मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश में अपनी तरह का यह पहला आयोजन था जिसमें किसानों ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाकर लोगों को रासायनिक खेती के प्रति चेताया।
मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े में हम सेवा कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में धान खरीद की घोषणा कर दी है। यह खरीद जो 1 अक्टूबर से शुरू होनी थी इसे एक हफ्ता पहले शुरू कर दिया गया है इसके लिए किसानों को मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि मंडियों में धान खरीद की तैयारी पूरी है और पहले से ही सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर ले जाना चाहते हैं क्योंकि देश में कैंसर की बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। यह डीएपी, यूरिया, पेस्टिसाइड व रासायनिक खेती के कारण हो रहा है। इसे अब मोड़ देने की जरूरत है। प्राकृतिक और जैविक खेती से हमारे देश की सेहत ठीक रहेगी।
श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान हमेशा नुकसान झेलता आया है। सरकारें पहले भी रही है, अब भी है लेकिन अब की सरकार किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि पहले जब किसान फसल बेचता था तब उसका पैसा उसके खाते में नहीं आता था। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शुरू किया ताकि पैसा उसके काम आए। जैसे ही वह फसल बेच कर जाता है 48 घंटे में पैसे उसके खाते में आ जाते हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने 2 हजार रुपये सूखा राहत के दिए थे,अब भी वेरिफिकेशन के आधार पर प्रति एकड़ 15 हजार रुपए देंगे। उन्होंने कहा आगे भी मदद जारी रहेगी।
पराली जलाने के सवाल पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि इसके लिए हमारी सरकार किसान को पराली प्रबंधन के लिए 1200 रुपये सहायता राशि दे रही है, क्योंकि पराली जलाना गलत है और इससे प्रदूषण होता है जिससे हमारा स्वास्थ्य खराब होता है।
हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शिव प्रसाद मोहंती ने कहा कि हमें बाहर से उर्वरकों का आयात बंद करके अपने उर्वरकों का ही खेतों में इस्तेमाल करना चाहिए, इससे विदेशी मुद्रा बचेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बोला है कि खेती में 20% उर्वरक का प्रयोग कम करके 20% बायो फर्टिलाइजर का उपयोग करें ताकि जमीन का संतुलन बना रहे और किसान को उपज भी अच्छी मिले।
मैराथन में भाग लेने आए किसानों ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इसने किसानों के हित में अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई है, जिससे उन्हें फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि जितना एमएसपी इस सरकार में मिला है उतनी आज तक किसी अन्य सरकार ने नही दी।
बाइट, श्याम सिंह राणा, कृषि मंत्री
बाइट , शिव प्रसाद मोहंती, प्रबंध निदेशक, हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड
बाइट किसान
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowSept 21, 2025 09:19:183
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowSept 21, 2025 09:19:100
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowSept 21, 2025 09:18:550
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 21, 2025 09:18:430
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 21, 2025 09:18:050
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 21, 2025 09:17:590
Report
LSLaxmi Sharma
FollowSept 21, 2025 09:17:470
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 21, 2025 09:17:170
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 21, 2025 09:17:080
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowSept 21, 2025 09:16:430
Report
ASAkash Sharma
FollowSept 21, 2025 09:16:290
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowSept 21, 2025 09:16:100
Report
PTPawan Tiwari
FollowSept 21, 2025 09:15:580
Report