494334
कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग की मां ने दी प्रतिक्रिया
Kanker, Chhattisgarh:कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग की मां नूतन नाग ने आज पेश होने वाले बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कम खर्च में घर चलता है और कोई फालतू खर्च नहीं किया जाता। एक किसान परिवार से होने के कारण खेती और पेंशन से घर का खर्च चलता है। नूतन नाग ने अपने बेटे से अपेक्षा की कि वे दिल्ली में बजट के दौरान अपने इलाके के विकास कार्यों के लिए मांग करें, ताकि कांकेर लोकसभा का विकास तेजी से हो सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
*आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ज़िला अध्यक्ष को अंग वस्त्र व मिठाई भेंट कर सम्मानित
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। इटियाथोक ब्लॉक की ग्राम पंचायत जानकी नगर में गुरुवार को आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों व संगठन के ज़िला अध्यक्ष पृथ्वीराज सोनकर को श्री श्याम जू ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री राम कथा के आयोजक आलोक दास ने अंग वस्त्र व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षा मित्रों के हितों के प्रति उनके निरंतर संघर्ष और समर्पण के लिए दिया गया।ज़िला अध्यक्ष श्री सोनकर ने महंत आलोक दास का आभार व्यक्त किया। बता दें, कि ग्राम पंचायत जानकी नगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन 17 से 25 नवंबर तक होगा। मुख्य यजमान आलोक दास ने बताया, कि श्री राम कथा का रसपान कथा वाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से होगा। इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित अखाड़ों के साधु संतों, महात्मा एवं धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में आध्यात्मिक चेतना के साथ शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी स्थान दिया गया है पृथ्वीराज सोनकर,देवेश तिवारी,आनंद घन तिवारी,अजीत सिंह, राजेंद्र वर्मा,देवानंद तिवारी,प्रमोद तिवारी, रीता सिंह, रीना श्रीवास्तव,पुष्पा शुक्ला, दुर्गा त्रिपाठी,किरण यादव, विमलेश पांडे,धर्मेंद्र शुक्ल,विजय यादव,धर्मराज यादव, अंजनी वर्मा,अनिल सिंह,प्रसाद जायसवाल,विजय वर्मा,शिवकुमार,जिलाजीत वर्मा,राम मगन,जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।0
0
Report
गृह मंत्री बोले: छठ पूजा हर समुदाय के लिए अधिकार, कानून के दायरे में ही उत्सव
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई- महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने नागपुर में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए छठ पूजा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अपने देश में सभी समाज को अपना उत्सव मनाने का परमिशन है ,हर कोई समाज अपना उत्सव जोर-जोर से मना सकता है ,पर यह उत्सव मनाते वक्त समाज के अन्य घटकों को तकलीफ ना हो, जो बंधन जो साउंड के बारे में दिया हुआ है, उसको सभी को पालन करना चाहिए, आर्टिफिशियल लेक में छठ पूजा करने के संबंध में उन्होंने कहा कि, समाज जो करना चाहता है उसको कानून के दायरे में रहकर परमिशन दिया जाएगा रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के गीत बजाने पर उन्होंने कहा हर समाज को अपना उत्सव मनाने का अनुमति है, पर यह उत्सव मनाते वक्त कायदे में रहकर उत्सव मनाना चाहिए, कोई भी पॉलीटिकल पार्टी किसी भी समाज के बारे में विरोध में कार्रवाई करने की मांग करती है तो क्या सत्यता है, कानून में क्या दिया गया है, उसे ही अनुमति दी जाएगी,रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के गाना बजाने के संबंध में उन्होंने कहा कि उस गानों में यदि कोई ऑब्जेक्शन है तो जरूर उसमें बंदी लाई जाएगी, उसमें यदि कोई गलत नहीं है तो बज सकता है म्हाडा कॉलोनी में लगभग 110 फ्लैट को बांग्लादेशीयो को आवंटित करने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बारे में क्रिट सोमैया ने बातचीत की है, उन्होंने इसकी शिकायत किया है, इसके लिए 17 तारीख को एक बैठक की जाएगी, यह पक्का अपराध है यदि बांग्लादेशीयो को वहां पर दिया गया होगा तो इसकी जांच पूरी की जाएगी सोनिया गांधी के ट्वीटी की मोदी सरकार की जमीन खिसक गई है, इस पर कहा जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी जी पर है ,इसलिए तीन बार मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, बार-बार कांग्रेस को यस नहीं मिल रहा तो फ्रस्ट्रेशन में जाकर कांग्रेस की तरफ से बयान दिया जा रहा है ,0
0
Report
बस्तर में छात्रावास अधीक्षक संघ की एक दिवसीय हड़ताल: पांच प्रमुख मांगें
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ द्वारा बुलाई गई एक दिवसीय हड़ताल का असर बस्तर जिले में देखने की मिला, अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को छात्रावास अधीक्षक संघ की बस्तर जिला इकाई ने पुरानी मंडी परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की, अधीक्षक संघ की प्रमुख पांच मांगों में 24 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था समाप्त कर निर्धारित कार्य अवधि और साप्ताहिक अवकाश देने, कैडर पुनर्गठन लागू करने तथा विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नति का अवसर प्रदान करने की मांग शामिल है, इसके अलावा शिक्षक संवर्ग के प्रभारी अधीक्षकों को राहत देने, VSK उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने और HMS पोर्टल की विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई गई है, छात्रावास संचालन के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने और अधीक्षकों पर निजी वेतन से खर्च का आर्थिक बोझ डालने की व्यवस्था बंद करने की मांग भी की गई है, संघ ने शासन से जल्द मांगें पूरी कर समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
कोटा पुलिस का बुल्डोजर एक्शन: 200 साइलेंसर नष्ट, जप्त
Kota, Rajasthan:कोटा शहर पुलिस का बुल्डोजर एक्शन, मॉडिफाइड बाइक के जप्त साइलेंसर पर चला बुलडोजर, लगभग 200 साइलेंसर को किया नष्ट, चेकिंग के दौरान जप्त किए थे साइलेंसर, यातायात पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, ट्रैफिक नियमों की पालना को लेकर जारी रहेगी कार्रवाई, तेज गति वाहन चलाने एवं पटाखे फोड़ने पर कार्रवाई को लेकर जारी रहेगा अभियान0
0
Report
रायसिंहनगर नगर पालिका ने शहर के विकास के लिए बड़े प्रस्ताव मंजूर कर दिये
Sri Ganganagar, Rajasthan:नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंघल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक सोहनलाल नायक, नगर पालिका उपाध्यक्ष विष्णु सोनी सहित पालिका बोर्ड के पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में शहर के विकास, सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी गई। बैठक में पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों और मार्गों पर कैमरे लगाकर निगरानी व्यवस्था विकसित की जाएगी। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा नालों की नियमित सफाई के लिए आधुनिक मशीन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। शहर में एकत्रित होने वाले मलबे के उचित निस्तारण के लिए प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर चारों दिशाओं में प्रवेश मार्गों पर आकर्षक मुख्य द्वारों का निर्माण करवाने, शहर में पर्याप्त रोशनी के लिए नई लाइटें खरीदने तथा बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित हुआ। इसके अलावा युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शहर में खेल स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी सहित पालिका के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।0
0
Report
17 साल की Kriti Singi ने बीकानेर में रेजिन आर्ट से स्टार्टअप बना दिया
Bikaner, Rajasthan:17 साल की उम्र में हुनर को स्टार्टअप बना कर बीकानेर की बेटी कृति सिंगी ने रेजिन आर्ट को पहचान दी है। मां से सीखी कला को रोजगार का जरिया बनाते हुए वह 15 बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रही हैं। दीपावली जैसे त्योहारों पर इन हस्तनिर्मित उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। की-चेन, फोटो फ्रेम, पूजा की थाली, नेमप्लेट, नवकार मंत्र, कोस्टर, रिंग प्लेटर, ज्वेलरी और होम डेकोर जैसे उत्पाद उनके हुनर की मिसाल हैं और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार कस्टमाइजेशन भी संभव है, जिसमें आकार देने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। उनके इस प्रयास के साथ 15 बच्चों को भी रेजिन आर्ट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
आशीष जायसवाल: विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ना जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई- महाराष्ट्र के वित्त राज्य मंत्री आशीष जायसवाल से छठ पूजा के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए आशीष जायसवाल ने कहा कि हमें अब लगता है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए विकसित भारत ,विकसित महाराष्ट्र को बढ़ाने के लिए काम करना है ,हमें आपस में लड़ना नहीं है ,दुनिया में भारत को शक्ति बनाना है महाराज में बांग्लादेशियों को घर देने के संबंध में उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री जी अपना वक्तव्य देंगे, वो इस संबंध पर टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन सरकार की जो भूमिका है, पूरे देश में SIR का काम चल रहा है, निश्चित तौर पर किस तरीके का गलत काम नहीं होना चाहिए, जिससे सरकार की बदनामी हो0
0
Report
टोंक में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित: अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027
Tonk, Rajasthan:टोंक में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित. जिला कलेक्टर टीना डाबी ने दी जानकारी. टोंक जिले में आज फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इसके तहत जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का प्रारूप जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यानी ERO स्तर पर यह प्रक्रिया संपन्न करवाई जा रही है। मतदाता सूचियां 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर तैयार की जा रही हैं। इस संबंध में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आमजन को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने सहित निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया की जानकारी लोगों तक पहुंच सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीएम विनोद मीणा भी मौजूद रहे.0
0
Report
इंदौर-देपालपुर की सफाई जोड़ी अव्वल, राष्ट्रपति से सम्मान पाकर अनीता गोस्वामी भावुक
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - स्वच्छता में इंदौर देपालपुर की जोड़ी के अव्वल आने और महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से पुरस्कार पाने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष अनीता महेशपुरी गोस्वामी और नगर परिषद की टीम देपालपुर पहुंची जहां जी मीडिया संवाददाता यत्नेश सेन से चर्चा के दौरान सफाई मित्रों नगरवासियों और नगर इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मनोज पटेल को धन्यवाद देते हुए वह अपने आप को रोक नहीं पाए और भाव होता है जहां उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े जी मीडिया से एक्सक्लूसिव चर्चा में नगर परिषद अध्यक्ष अनीता महेशपुरी गोस्वामी ने सबसे पहले सफाई मित्रों नगर परिषद के टीम और इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव विधायक मनोज पटेल और पूरी टीम को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि यह स्वच्छ शहर जोड़ी की सफलता किसी एक की नहीं बल्कि सबके साथ और सब की मेहनत का परिणाम है0
0
Report
Advertisement
कोचिंग फीस नहीं भरने से बच्चों की जेईई-नीट तैयारी पर संकट, अभिभावक चक्काजाम की धमकी
Korba, Chhattisgarh:एंकर-कोरबा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने की प्रशासनिक पहल अब सवालों के घेरे में है। जेईई और नीट की तैयारी के लिए रायपुर के एलन इंस्टीट्यूट भेजे गए विद्यार्थियों की फीस का पूरा भुगतान नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नाराज अभिभावक गुरुवार को बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से बकाया फीस तत्काल जमा कराने की मांग की। दरअसल, 26 मई 2025 को डीएमएफ फंड से कोचिंग की व्यवस्था कर जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को रायपुर रवाना किया गया था। लेकिन फीस भुगतान में देरी के चलते अब बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। अभिभावाक्ों का आरोप है कि फीस जमा नहीं होने के कारण संस्थान में पढ़ाई करने से रोका जा रहा है। अभिभावकों ने दो टूक कहा है कि पूरी फीस जमा होने तक वे बच्चों को रायपुर नहीं भेजेंगे। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और चक्काजाम की चेतावनी भी दी है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी के मुताबिक एलन इंस्टीट्यूट को अब तक 2 लाख रुपये जमा कराए गए हैं और शेष राशि जल्द जमा कराई जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रतिभावान बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजना में भुगतान की ऐसी लापरवाही क्यों हुई? आखिर प्रशासनिक देरी की कीमत विद्यार्थियों को क्यों चुकानी पड़ रही है? बाइट - छात्राएं एवं अभिभावक बाइट - टीपी उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी0
0
Report
रायगढ़ ट्रैक्टर दुर्घटना: बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों का विरोध
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत नदी से बालू लेकर आ रहा था ट्रैक्टर चालक कलमी गांव के पास हुआ हादसा हादसे के बाद ग्रमीणों ने किया विरोध प्रदर्शन कहा लगातार यहां से गुजर रही बालू लोड गाड़ियां उचित मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण मौके पर कोतरा रोड पुलिस मौजूद0
0
Report
बस्तर में पटवारियों की हड़ताल: 99 ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है, हड़ताली 99 पटवारियों की ब्रेक इन सर्विस किया गया है जबकि 17 पटवारियों की निलंबित किया गया है, जिले के सभी 10 तहसीलों में पदस्थ 180 पटवारियों में से 136 पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, प्रशासन के मुताबिक, सभी हड़ताली पटवारीयों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन काम पर वापस नहीं लौटने के बाद यह कार्रवाई की गई, इसका सबसे ज्यादा असर जगदलपुर और बस्तर तहसील में देखने को मिला है। जगदलपुर में 23 और बस्तर में 16 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस किया गया है। वहीं अन्य तहसीलों में भी कार्रवाई हुई है, प्रशासन की इस सख्ती के बाद पटवारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ पुनः आवाज उठाई है पटवारियों ने कहा कि किसी भी कार्रवाई से उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा.0
0
Report
Advertisement
Surajpur के कलेक्टर ने छठ महापर्व की तैयारी, सुरक्षा और पार्किंग का जायजा लिया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर छठ घाट पहुंची कलेक्टर सूरजपुर श्रद्धालुओं की सुविधा सहित पार्किंग, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की टीम रहेगी तैनात, कल नहाए खाये के साथ शुरू होगा छठ महापर्व0
0
Report
गुणा में जीतू पटवारी बोले- मैं दिग्विजय सिंह का बेटा, विरासत मेरी
Noida, Uttar Pradesh:गुणा में जीतू पटवारी ने कहा कि मैं भी दिग्विजय सिंह जी का बेटा हूं राजनीतिक विरासत मेरी है और सारा पैसा जयवर्धन सिंह का है0
0
Report
छपरा में मुख्यमंत्री चौधरी ने रामघाट नया घाट, अटल वाटिका और कैफे का लोकार्पण
Chapra, Bihar:छपरा: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी छपरा के मांझी पहुचे, पूर्व प्रधनमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा के साथ रामघाट पर नव निर्मित घाट का करेंगे लोकार्पण, जीविका दिदियो द्वारा संचालित सरयू कैफे, अटल वाटिका और अटल संग्रहालय का किया लोकार्पण, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, मंत्री नितीश मिश्रा, सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल, mlc से संजय मयूख, बीरेंद्र नारायण यादव, बिधायक रणधीर सिंह, जनक सिंह, केदारनाथ सिंह, मनोरंजन सिंह धुमल, छोटी कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मंच पर उपस्थित0
0
Report
Advertisement
