जेपी नड्डा ने पलामू में जनसभा में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलामू के बिश्रामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और पार्टी के प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के पक्ष में वोट देने की अपील की। जनसभा में उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बीजेपी के मेनिफेस्टो की सराहना की। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Amroha के शुभम गिल ने IBFF वर्ल्ड चैंपियनशिप में चैंपियन बनकर भारत का मान बढ़ाया
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के गांव मकनपुर निवासी शुभम गिल ने साउथ अफ्रीका में लहराया भारत का परचम, IBFF वर्ल्ड चैंपियनशिप में बने विश्व विजेता अमरोहा जनपद के गांव मकनपुर निवासी शुभम गिल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और जिले का नाम रोशन किया है। साउथ अफ्रीका के रॉयल क्लब में आयोजित IBFF वर्ल्ड चैंपियनशिप में शुभम गिल ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए क्लासिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही शुभम ने प्रो कार्ड भी हासिल किया है। उनकी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता से अमरोहा में खुशी की लहर है। शुभम की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण पल माना जा रहा है।0
0
Report
बस्तर के जलप्रपात: सेल्फी जूनून से खतरे बढ़ रहे, पुलिस तैनात
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के खूबसूरत जलप्रपात पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन यहां सेल्फी लेने का जुनून कई बार जानलेवा साबित हो सकता है, पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रसिद्ध चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात में पुलिस बल तैनात किया गया है, यहां पुलिस जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं और व्हिसल व अलर्ट के जरिए पर्यटकों को खतरनाक स्थानों पर जाने से रोक रहे हैं, लेकिन जिले के अंदरूनी इलाकों में स्थित पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है, खूबसूरत जलप्रपातों और उनकी नजदीक जाकर पर्यटक यहां सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे, कुछ दिन पूर्व ही तामड़ा घूमर जलप्रपात में एक पर्यटक सेल्फी लेते हुए हादसे का शिकार हो गया था खाई में गिरकर पर्यटक की मौत हो गई थी, पर्यटन स्थलों में बैरिकेटिंग की गई है लेकिन सेल्फी का जुनून ऐसा कि पर्यटक बैरिकेटिंग पार कर सेल्फी लेते हुए नजर आते है, पुलिस के मुताबिक, पानी के नजदीक और ऊंचाई पर खड़े होकर सेल्फी लेना बेहद जोखिम भरा है, पर्यटकों से अपील की गई है कि सुरक्षा निर्देशों और संकेतकों का पालन करें तथा रोमांच के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।0
0
Report
बुलंदशहर के अंसारी रोड पर तेज कार खंभे से टकराई, दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित बचे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर शहर की अंसारी रोड पर शनिवार रात भीड़ भरे बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने अपनी कार को अचानक तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। अनियंत्रित कार ने पहले बिजली का खंभा उखाड़ दिया और फिर सड़क पर गुजर रहे वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। एक युवक अंसारी रोड पर कार चला रहा था। ड्राइवर ने आंबेडकर पार्क से पास अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। सामने से आ रहे दूसरे वाहन से बचने के प्रयास में चालक ने कार को तेजी से बैक किया, जिससे कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा जड़ से उखड़ गया, हालांकि गनीमत रही कि हाईटेंशन तार टूटकर नीचे नहीं गिरे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में अंसारी रोड चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे के बीच 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर बिग ब्रेक सीतापुर में भीषण सड़क हादसा। दो युवतियों समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत। घने कोहरे की वजह से अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक सहित दो युवतियों समेत तीन लोगों को रौंदा। तीनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। लहरपुर से अपने घर वापस जा रहे थे तीनों बाइक सवार। तंबौर थाना क्षेत्र के रियार पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।0
0
Report
पौड़ी के धरासू में बाइक खाई में गिरी; SDRF ने घायल को बाहर निकाला
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी धरासू क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट श्रीनगर से रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रात के अंधेरे और विषम परिस्थितियों की परवाह किए बिना टीम ने बहादुरी दिखाते हुए गहरी खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति और एक मृतक को सफलतापूर्वक बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद दोनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, हालांकि अभी तक उनकी पहचान सामने नहीं आई है। एसडीआरएफ की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। चुनौतीपूर्ण हालात में चलाए गए इस सफल अभियान से एक बार फिर आपदा प्रबंधन की मुस्तैदी साबित हुई है。0
0
Report
कुरुक्षेत्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गुरुग्राम के गेस्ट टीचर्स को हिरासत में लिया
Gurugram, Haryana:गुरूग्राम - कुरुक्षेत्र जा रहे गेस्ट टीचर्स को पुलिस ने हिरासत में लिया गुरूग्राम पुलिस ने सभी गेस्ट टीचर्स को मानेसर सिविल लाइन ले जाया गया हरियाणा के सभी जिलों से आज गेस्ट टीचर्स कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन में होते शामिल गुरूग्राम के राजीव चौक के पास से सभी गेस्ट टीचर्स को हिरासत में लिया गया अपनी मांगों को लेकर आज सभी गेस्ट टीचर्स कुरुक्षेत्र में होते एकत्रित0
0
Report
Advertisement
पन्ना घायल बाघ पी-243 का ट्रैंक्युलाइजेशन और सर्जरी सफल, बड़ौर वन्यप्राणी चिकित्सालय में उपचार
Panna, Madhya Pradesh:घायल बाघ पी-243 का सफल ट्रैंक्युलाइजेशन एवं सर्जरी, जिसके बाद बड़ौर वन्यप्राणी चिकित्सालय में उपचार जारी। यह बाघ बीते कई महीनों से घायल अवस्था में है और कागजी अनुमति न मिलने से उपचार संभव नहीं हो पा रहा था। जाँच में पाया गया कि बाघ की दोनों आँखों के बीच गहरा घाव है और घाव की गहराई के कारण इसके अपने आप ठीक होने की संभावना कम थी। उपचार न मिलने पर संक्रमण फैलने और दृष्टि तथा शिकार करने की क्षमता प्रभावित होने का खतरा था। इसलिए तत्काल चिकित्सकीय हस्तक्षेप का निर्णय लिया गया। ट्रैंक्युलाइजेशन एवं सर्जरी: वन्यप्राणी चिकित्सा के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ को सुरक्षित रूप से ट्रैंक्युलाइज किया गया। इसके बाद घाव की सूक्ष्म सर्जरी कर आवश्यक उपचार किया गया। सर्जरी के बाद बाघ को आगे के उपचार एवं सतत निगरानी हेतु बड़ौर में स्थित वन्यप्राणी चिकित्सालय में रखा गया है। बाघ का उपचार पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। चिकित्सकीय दल बाघ के स्वास्थ्य, घाव भरने की प्रगति एवं व्यवहार पर लगातार नजर रखे हुए है। बाघिन टी-2 की संतान: बाघ पी-243, बाघिन टी-2 के चौथे लिटर की तीसरी संतान है। बाघिन टी-2 पन्ना के बाघ पुनर्स्थापना कार्यक्रम की संस्थापक बाघिनों में से एक है। उसे वर्ष 2009 में कान्हा टाइगर रिजर्व से पन्ना लाया गया था। उसकी संतानों ने पन्ना में बाघों की आबादी को फिर से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।0
0
Report
फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार से दो महिलाओं की मौत, चालक फरार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है जहां पर एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते मौके पर ही बाइक सवार की पत्नी और बेटी की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश मथुरा के पास सुरीर गांव के रहने वाले राजपाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ त्यौहार मना कर फरीदाबाद वापस लौट रहे थे, तभी सेक्टर 2 के पास दिल्ली मुंबई बड़ौदरा हाइवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर ही राजपाल की पत्नी और उसकी बेटी की मौत हो गई। जानकारी देते हुए अग्रसेन चौकी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे: राजपाल जो मथुरा का रहने वाला है, बाइक चला रहा था और उसके पीछे उसकी बेटी और पत्नी बैठे हुए थे; तभी गाड़ी ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिसके चलते मौके पर ही राजपाल की 18 वर्ष की बेटी और उसकी पत्नी की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस के द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है. शिकायत मिलने के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा, जबकि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था।0
0
Report
सुल्तानपुर में 25 हजार इनामी बदमाश कामरान के साथ नगर कोतवाली की मुठभेड़, घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले की नगर कोतवाली पुलिस की आज 25000 रुपए के इनामी बदमाश कामरान के साथ मुठभेड़ हो गई. सीओ नगर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत दिनों खनन रोकने गई राजस्व विभाग की टीम पर हमले का वांछित आरोपी पांचोपीरन का रहने वाला कामरान काफी दिनों से फरार चल रहा था. पुलिस की टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी. बीती रात्रि नगर के हवाई पट्टी के पास नगर कोतवाली पुलिस की उसके साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कामरान के पास से एक देशी तमंचा एक जिंदा खोखा कारतूस बरामद हुआ है. बाइट राघवेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी नगर0
0
Report
Advertisement
PGT कंप्यूटर साइंस भर्ती रुकावट: 1100 चयनितों की जॉइनिंग का संकट
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद。 भर्ती रोको गैंग सरकार की छवि को कर रहा धूमिल。 हरियाणा में पीजीटी कंप्यूटर साइंस के करीब 1100 चयनित उम्मीदवारों की जॉइनिंग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दो महीने पहले सरकार की ओर से की गई इस भर्ती पर कथित तौर पर भर्ती रोको गैंग की वजह से ब्रेक लग गया है। भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवार अब अपनी जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं और लगातार सरकार से मामले का जल्द समाधान कराने की गुहार लगा रहे हैं。 पीजीटी कंप्यूटर साइंस के चयनित उम्मीदवारों का आरोप है कि कुछ लोग सरकार की मंशा को धूमिल करने के लिए हर भर्ती में अड़चन डालने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि सरकार ने उन्हें बिना पर्ची, बिना खर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरी दी है, लेकिन कुछ लोगों की वजह से उनकी जॉइनिंग अधर में लटकी हुई है。 इस मामले को लेकर चयनित उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर चुके हैं। सभी ने सरकार से जल्द से जल्द इस मामले का समाधान कर जॉइनिंग कराने की मांग की है。 उम्मीदवारों का कहना है कि पिछले दो महीने से करीब 1100 चयनित उम्मीदवारों के परिवार मानसिक और आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले ही कंप्यूटर शिक्षकों की कमी है। ऐसे में चयनित शिक्षकों की जॉइनिंग में देरी से स्कूलों में भी पढ़ाई प्रभावित हो रही है。 अब चयनित उम्मीदवारों ने सरकार से गुहार लगाई है कि भर्ती प्रक्रिया में आ रही अड़चनों को जल्द दूर किया जाए और उन्हें राहत देते हुए जल्द से जल्द स्कूलों में जॉइनिंग दी जाए。 बाइट- चयनित अभ्यर्थी0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में हाईटेंशन लाइन पर चढ़ी महिला, पांच घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतरी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा स्थित पाली गांव में शनिवार को एक महिला प्रेमी की दूसरी शादी की बात से परेशान होकर हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई। महिला को नीचे उतारने के लिए उसके दोनों बच्चे और पुलिसकर्मी लगातार गुहार लगाते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। हाईटेंशन लाइन के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बिजली विभाग और रेस्क्यू टीम को बुलाया। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। जानकारी के मुताबिक एक महिला मूलरुप से गोरखपुर की रहने वाली है। वह पति को छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही है। वह दादरी में एक युवक के साथ रह रही थी। आरोप है कि अब वह युवक किसी दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। इसी बात को लेकर महिला परेशान थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़ गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। उसके बच्चे भी मां से नीचे आने की गुहार लगाते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। हाईटेंशन लाइन के चलते पुलिस के सामने उसे सुरक्षित नीचे उतारने की चुनौती थी। एहतियात के तौर पर नीचे जाल लगाया गया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला। काफी देर तक समझाने और मशक्कत के बाद टीम महिला तक पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।0
0
Report
GRAP नियमों का उल्लंघन: फरीदाबाद नगर निगम की बिल्डिंग में भी अवैध निर्माण
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में GRAP के नियमों की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां सेक्टर-12 में नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग में धड़ल्ले से चल रहा कंस्ट्रक्शन का काम निर्माण कार्य पर प्रतिबंध के बावजूद सरकारी बिल्डिंग में काम करते दिखाई दिए मजदूर बिल्डिंग में फिटिंग के लिए सरिया बांधते नजर आए मजदूर 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर है पूरी तरह प्रतिबंध नगर निगम अब तक नियम तोड़ने वाले निर्माणकर्ताओं के काट चुका है एक हजार से ज्यादा चालान दूसरों पर कार्रवाई करने वाले नगर निगम की अपनी ही बिल्डिंग में उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां GRAP के नियमों का पालन कराने वाले सरकारी विभाग पर ही उठे सवाल0
0
Report
Advertisement
रींगस बाइपास पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से भिड़ी, चार युवक घायल
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के रींगस के बाइपास पुलिया पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे सीमेंट ब्लॉक को तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार युवकों को हल्की चोटیں आईं। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कार सवार युवक खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रींगस बाइपास पुलिया पर तेज रफ्तार होने के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क के बीच लगे सीमेंट ब्लॉक को तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों युवकों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सड़क के बीच दुर्घटनाग्रस्त कार खड़ी होने से यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के चलते कुछ समय तक यातायात जाम की स्थिति बनी रही।0
0
Report
अंता के 57 करोड़ के पेयजल प्लांट दो दिनों से बंद, 42 गाँव पानी को तरसते
Baran, Rajasthan:अंता में फिर हुआ 57 करोड़ का पेयजल प्लांट ठप्प, 2 दिनों से 42 गांवों के वाशिंदे पीने के पानी को तरसे, आए दिन प्लांट खा रहा हिचकोले. बारां जिले के अंता में 57 करोड़ का नागदा बलदेवपुरा पेयजल प्लांट आए दिन हिचकोले खा रहा है, कभी प्लांट से गन्दा और मटमैला पानी पीने को मिलता है, तो कभी प्लांट से एक बूंद तक नसीब नहीं होती. अभी गत 2 दिनों से प्लांट बंद पड़ा रहने से 42 गांवों सहित कस्बे के लोगों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है, परन्तु अफसोस इस प्लांट के अधिकारियों के कानों में जूं तक रेंग नहीं रही है. बतादें कि करोड़ों की लागत का नागदा प्लांट गत एक वर्ष से हिचकोले खा रहा है, कभी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से प्लांट ठप्प कर दिया जाता है, तो कभी क्लोरीन तथा एलम खत्म होने से प्लांट नहीं चल पाता. अभी हाल ही में प्लांट की मोटर जलने के कारण प्लांट गत 2 दिनों से बंद पड़ा हुआ, जिसके कारण 42 गांवों सहित कस्बे के लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। और इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है. दूसरी ओर 2017 में शुरू हुए इस नागदा बलदेवपुरा पेयजल प्लांट से प्रतिदिन 70 लाख लीटर पीने के पानी की जलापूर्ति की जाती है जिसमें से अंता कस्बे को प्रतिदिन 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है, परन्तु कई दिनों से यह पेयजल योजना आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई है जिसे लेकर आमजन में आक्रोश पनपने लगा है.0
0
Report
ऑनलाइन डेटिंग ने बढ़ाई उम्मीद, उम्र के कारण शादी से इनकार पर विवाद
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली) इलाके में ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली तो कनाडा की 61 वर्षीय महिला शादी की उम्मीद लेकर राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना पहुंच गई। यहाँ पहुँचने के बाद कहानी में ऐसा मोड़ आया कि महिला के अरमानों पर पानी फिर गया; पानीपत के युवक ने उम्र का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है। यह मामला नीमराना क्षेत्र का है। नीमराना थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव के अनुसार, करीब एक साल पहले पानीपत निवासी नितिन ने डेटिंग एप के जरिए कनाडा की महिला से मुलाकात की थी; बातचीत प्यार में बदल गई और शादी की सहमति बन गई। महिला टूरिस्ट वीजा पर 11 नवंबर को दिल्ली पहुंची और शहर के एयरपोर्ट से ही युवक के मौसा-मौसी के फ्लैट पर नीमराना ले आया गया। बताया गया कि महिला दो दिन तक उस मोहल्ले में रहीं। शादी की बात आगे बढ़ी तो महिला की उम्र करीब 61 वर्ष सामने आई। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। शादी की उम्मीद लेकर हजारों किलोमीटर दूर से आई महिला के लिए यह बड़ा झटका था। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और बात पुलिस तक पहुंच गई। नोमराना थाना के अनुसार, युवक नितिन पानीपत का निवासी है और वह एक निजी स्कूल में शिक्षक है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। ऑनलाइन प्यार, शादी का वादा और उम्र सामने आने पर इनकार का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही कहा गया कि आजकल के युवा सोशल मीडिया से चैटिंग कर प्यार मोहब्बत के चक्कर में फंसकर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं; जो कि वास्तविकता में होता है।0
0
Report
Advertisement
