Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ramzan के दौरान कांगन बाजार में संयुक्त जाँच ड्राइव चली
WMWaqar Manzoor
Mar 08, 2026 06:07:19
In order to ensure fair trade practices and safeguard the interests of consumers during the holy month of Ramadhan, a Joint Market Checking Drive was conducted today in Kangan Market by a team comprising officials from Ganderbal Police, the Executive Magistrate, and the Food Safety Department. During the drive, several food business establishments, including shops dealing with essential commodities, food items and other consumables, were thoroughly inspected. The checking teams focused on ensuring proper display of rate lists, maintenance of quality standards of food items, and adherence to hygienic conditions within the establishments. Shopkeepers and Vendors were strictly directed to comply with government regulations, maintain transparency in pricing, avoid overcharging, and ensure proper sanitation and hygiene while handling food products. They were also advised to keep their premises clean and provide quality goods to the public, especially during the holy month when market activity increases significantly. The joint team emphasized that any violation of government norms, sale of substandard food items, or overpricing will invite strict legal action as per the law. Ganderbal Police reiterated its commitment to working in coordination with concerned departments to ensure availability of quality essential commodities, maintain market discipline, and protect consumer rights during Ramadhan. Such drives will continue across the district to ensure that the public does not face any inconvenience and that a fair and safe market environment is maintained.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 08, 2026 07:34:52
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के दुर्गापुरा ग्राम पंचायत के गोकुलपुरा गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की आज हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने देवीलाल की मौत के लिए वन रेंजर सहित विभाग के तीन कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वनकर्मियों द्वारा गोकुलपुरा के कुछ मकानों को वन भूमि में बताकर अवैध रूप से राशि वसूली जा रही थी। मृतक देवीलाल से भी वनकर्मियों ने 25 हजार रुपए वसूले थे, जिसके बाद भी वे 5 लाख रुपए की ओर मांग कर रहे थे, जिससे सदमे में आकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद देवीलाल का भाई बद्री पायलट और गोकुलपुरा के ग्रामीण जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर धरने पर बैठ गए और शव लेने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गोकुलपुरा में वर्षों से रहवासियों के मकान पंचायत भूमि पर बने हुए हैं, लेकिन हाल के दिनों में रेंजर दीपक चारण, केटल गार्ड शिवसिंह और सर्वर राजेश विश्नोई आए दिन शराब पीकर आते हैं और बने हुए कच्चे-पक्के मकानों को वन भूमि में मानकर अवैध राशि मांगते हैं। देवीलाल चाय की दुकान लगाकर गुजर-बसर कर रहा था, उसे भी धमका कर 25 हजार रुपए वसूल लिए और 5 लाख रुपए की और मांग कर रहे थे, जिससे सदमे में आकर उसकी मौत हो गई। अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग की भूमि के लिए पहले की सीमांकन की खाई बनी है, लेकिन वनकर्मी उसे आगे बढ़ाकर ग्रामीणों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए परेशान कर रहे हैं। मृतक के परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए और जिला कलेक्टर व एसपी को बुलाने की मांग की। बाद में डीएसपी हर्षराज सिंह खरेड़ा मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाइश कर उठाया गया। इसके बाद परिजन शव लेने को तैयार हुए। डीएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 08, 2026 07:34:38
Dungarpur, Rajasthan:तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत डूंगरपुर जिले के सागवाड़া थाना क्षेत्र के डूंगरपुर–बांसवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदोड गांव के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वही कार छोड़कर चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर क्षेत्र के बुचिया बड़ा गांव का निवासी अनिल डामोर अपनी बाइक पर सवार होकर बुचिया बड़ा से मांडव गांव जा रहा था। इसी दौरान गामड़ा–नन्दौड के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए तुरंत सागवाड़ा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वही इसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 08, 2026 07:34:14
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 08, 2026 07:33:55
Nagaur, Rajasthan:नागौर शहर के कोतवाली थाना इलाके में बासनी बाईपास स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात कार सवार बदमाशों द्वारा सेल्समैन को धमकाकर बिना भुगतान किए डीजल भरवाकर भागने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार देर रात एक कार में सवार होकर तीन युवक और एक युवती पेट्रोल पंप पर पहुंचे. कार सवारों ने पम्प कर्मी से गाडी में 2 हजार रुपये का डीजल भरवाया, लेकिन जब सेल्समैन ने रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया और बिना पेमेंट किए ही कार लेकर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि कार सवार युवक शराब के नशे में धुत थे और उन्होंने सेल्समैन के साथ अभद्रता भी की. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और कार की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 08, 2026 07:33:22
Sikar, Rajasthan:सीकर क्रिकेट 20 फाइनल मैच आज शेखावाटी के सट्टा बाजार का आंकलन भारत जीत का शेखावाटी सट्टा बाजार का है आंकलन 40 पैसे के है भारत जीत के भाव जिसके जितने पैसे कम उसकी जीत मानी जाती है पक्की क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के भारत और न्यूजीलैंड के आज होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच शेखावाटी के सट्टा बाजार में भी मैच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सट्टा बाजार के जानकारों के अनुसार फाइनल मुकाबले में भारत की जीत का आंकलन ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। बाजार में भारत की जीत के भाव करीब 40 पैसे तक चल रहे हैं। सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस टीम के भाव कम होते हैं, उसी टीम की जीत की संभावना अधिक मानी जाती है। ऐसे में कम भाव होने के कारण भारत को सट्टा बाजार में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं न्यूजीलैंड टीम के भाव सवा दो से ढाई रुपए के भाव हैं। वहीं क्रिकेट फाइनल को लेकर सीकर सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में खासा उत्साह है। क्रिकेट प्रेमी मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । जगह जगह एलईडी भी लगाई है ।
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Mar 08, 2026 07:31:21
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के महुआ से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां बस के किराए को लेकर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।जानकारी के मुताबिक हाजीपुर–महनार मुख्य मार्ग पर ड्यू्टी से लौट रही होमगार्ड की दो महिला जवानों का बस के कंडक्टर और चालक से किराए को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और बस को महुआ थाने के मुख्य गेट के पास रोक दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला होमगार्ड जवान बस चालक और कंडक्टर से सड़क पर ही तू-तू मैं-मैं करने लगीं। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला जवान बस चालक से तीखी बहस कर रही हैं।मामले की जानकारी मिलते ही महुआ थाना से एक महिला दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और महिला होमगार्ड जवानों को समझाकर थाना ले गई।इस मामले पर वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि होमगार्ड की दो महिला जवानों और बस कर्मियों के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ था। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Mar 08, 2026 07:30:29
Munger, Bihar:सीमेंट दुकान के दीवाल काटकर छड़ नगदी समेत लाखों की चोरी मुंगेर : बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है इस क्षेत्र में हर रोज चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे लेकिन पुलिस के हाथ खाली। हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के खड़गपुर बरियारपुर नेशनल हाईवे 333 मुख्य मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के समीप मां ट्रेडर्स छड़ सीमेंट दुकान में बीती रात्रि चोरों ने दीवाल काटकर 15 बंडल से अधिक छड़ की चोरी कर ली वहीं गल्ले में रखा 15000 नगद समेत एक लाख रुपए से अधिक की चोरी कर ली गई। मामले की सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी गई; मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम दुकानदार संतोष कुमार दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे जब दुकान का शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दीवाल को पीछे से काटकर एक बड़ा सा जगह बनाया गया है जिससे छड़ के बंडल को चोरों ने बाहर निकाल कर चोरी की स्थिति में गल्ले में रखा 15000 पर नगद समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गई। मामले की सूचना दुकानदार के द्वारा खड़गपुर पुलिस को दी गई; मौके पर डायल 112 खड़गपुर की पुलिस पहुंचकर छानबीन की。 लगातार नगर क्षेत्र में तीसरे दिन चोरी पुलिस गश्ती पर उठ रहे सवाल वही गुरुवार की रात्रि मारवाड़ी टोला स्थित रानी सती मंदिर में चोरों के द्वारा 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के चांदी के आभूषण की चोरी की गई तो शुक्रवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल में चोरों ने बंद पड़े शौचालय का ताला तोड़कर कीमती नल की चोरी कर ली वहीं शनिवार की रात भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया जिससे पुलिस गस्ती पर नगर वासियों के द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे।
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 08, 2026 07:23:38
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली, उत्तराखंड: देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल बन गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक उनकी पत्नी और बेटे पर हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया गया; प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों को उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद ओडर गांव समेत पूरे क्षेत्र में दहशत और सन्नाटा छा गया है। हालात की जांच जारी है और पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 08, 2026 07:23:28
New Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी में प्रस्तावित मेट्रो को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बुराड़ी तक मेट्रो लाने की पहल कांग्रेस सरकार के समय ही शुरू हो गई थी। उनका आरोप है कि आज भाजपा और आम आदमी पार्टी उन योजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं, जिनकी नींव कांग्रेस ने रखी थी। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मेट्रो को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता मंगेश tyagi ने दावा किया है कि बुराड़ी तक मेट्रो लाने की योजना कोई नई नहीं है, बल्कि इसकी बुनियाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रखी गई थी। tyagi के मुताबिक उस समय दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने बुराड़ी समेत उत्तरी दिल्ली के विकास के लिए कई अहम योजनाओं पर काम किया था。 त्यागी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली में बुनियादी ढांचे को मजबूद करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि आउटर रिंग रोड के विकास, कई फ्लाईओवरों के निर्माण और सिग्नेचर ब्रिज जैसे बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कांग्रेस सरकार ने ही कराई थी। इसके अलावा दिल्ली में कई अस्पतालों और सार्वजनिक सुविधाओं को भी उसी दौर में मंजूरी दी गई थी। कांग्रेस नेता ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां कांग्रेस के समय शुरू हुई योजनाओं का श्रेय लेकर जनता के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करती रही हैं। उनका कहना है कि जिन विकास कार्यों की योजना कांग्रेस ने बनाई, आज उन्हीं परियोजनाओं का श्रेय दूसरी पार्टियां लेने में लगी हुई हैं। मंगेश त्यागी ने यह भी कहा कि अगर बुराड़ी तक मेट्रो का सपना पूरा होता है तो इससे इलाके के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता को यह भी पता होना चाहिए कि इन परियोजनाओं की असली शुरुआत किस सरकार के समय हुई थी।फिलहाल बुराड़ी मेट्रो को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है… और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी और भी बढ़ सकती है।
0
comment0
Report
YNYogesh Nagarkoti
Mar 08, 2026 07:23:08
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Mar 08, 2026 07:22:51
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के दोझा गांव में बीती रात चार लाख रुपये चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने गांव के दो मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपय चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। एक मकान से चार चोरों ने सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। वही बंद पड़े दूसरे मकान में भी चोरी हुई है। लेकिन नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।चोरी के बाद वापस जा रहे चोर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि चोरों ने उस पर फायर भी झोंका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। घटना बिनौली थाना क्षेत्र के दोझा गांव का है, जहां बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग मकानों में चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी गुलजार के मकान में घुसकर चोर करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुलजार के अनुसार कुछ ही दिनों बाद उनके बेटे की शादी होने वाली थी और शादी के लिए घर में आभूषण रखे हुए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। वहीं चोरों ने गांव के ही एक बंद पड़े मकान को भी निशाना बनाया, जहां घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला है। हालांकि इस मकान से कितनी चोरी हुई है, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान एक ग्रामीण वसीम ने जब चोरों की आहट सुनी तो वह घर से बाहर निकल आया। तभी चोर वहां से गुजर रहे थे और एक चोर ने उस पर टॉर्च की लाइट डाली, जिसके बाद चोरों ने फायरिंग भी कर दी। पूरी वारदात गांव में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 08, 2026 07:22:28
Ranchi, Jharkhand:T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इसी को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भी भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष पूजा और हवन का आयोजन किया गया है। भक्तों और क्रिकेट फैंस ने भगवान से प्रार्थना की कि आज टीम इंडिया इस फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करे और देश को एक और बड़ी खुशी दे。 खास बात यह रही कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी इस पूजा और हवन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने भगवान से प्रार्थना की कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए यह फाइनल मुकाबला अपने नाम करे और देश का गौरव बढ़ाए।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top