Back
बुराड़ी मेट्रो पर सियासत तेज, कांग्रेस कहे शुरूआत उनका कार्यकाल
NANasim Ahmad
Mar 08, 2026 07:23:28
New Delhi, Delhi
दिल्ली के बुराड़ी में प्रस्तावित मेट्रो को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बुराड़ी तक मेट्रो लाने की पहल कांग्रेस सरकार के समय ही शुरू हो गई थी। उनका आरोप है कि आज भाजपा और आम आदमी पार्टी उन योजनाओं का श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं, जिनकी नींव कांग्रेस ने रखी थी।
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मेट्रो को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता मंगेश tyagi ने दावा किया है कि बुराड़ी तक मेट्रो लाने की योजना कोई नई नहीं है, बल्कि इसकी बुनियाद कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रखी गई थी। tyagi के मुताबिक उस समय दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने बुराड़ी समेत उत्तरी दिल्ली के विकास के लिए कई अहम योजनाओं पर काम किया था。
त्यागी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली में बुनियादी ढांचे को मजबूद करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि आउटर रिंग रोड के विकास, कई फ्लाईओवरों के निर्माण और सिग्नेचर ब्रिज जैसे बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कांग्रेस सरकार ने ही कराई थी। इसके अलावा दिल्ली में कई अस्पतालों और सार्वजनिक सुविधाओं को भी उसी दौर में मंजूरी दी गई थी।
कांग्रेस नेता ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां कांग्रेस के समय शुरू हुई योजनाओं का श्रेय लेकर जनता के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करती रही हैं। उनका कहना है कि जिन विकास कार्यों की योजना कांग्रेस ने बनाई, आज उन्हीं परियोजनाओं का श्रेय दूसरी पार्टियां लेने में लगी हुई हैं।
मंगेश त्यागी ने यह भी कहा कि अगर बुराड़ी तक मेट्रो का सपना पूरा होता है तो इससे इलाके के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। लेकिन साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता को यह भी पता होना चाहिए कि इन परियोजनाओं की असली शुरुआत किस सरकार के समय हुई थी।फिलहाल बुराड़ी मेट्रो को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है… और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी और भी बढ़ सकती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SGSatpal Garg
FollowMar 08, 2026 08:45:120
Report
0
Report
SGSatpal Garg
FollowMar 08, 2026 08:34:550
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowMar 08, 2026 08:34:330
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 08, 2026 08:34:220
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 08, 2026 08:33:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 08, 2026 08:33:430
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 08, 2026 08:33:250
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 08, 2026 08:32:440
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 08, 2026 08:32:240
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 08, 2026 08:32:060
Report
MMMohammad Muzammil
FollowMar 08, 2026 08:31:490
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowMar 08, 2026 08:31:360
Report
JPJai Pal
FollowMar 08, 2026 08:31:180
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 08, 2026 08:31:110
Report