Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
JKAS 2025: गांदरबल के इम्तियाज़ अहमद पासवल चौथे प्रयास में सफल
WMWaqar Manzoor
Mar 14, 2026 10:31:02
Ganderbal: Imtiyaz Ahmad Paswal from Hariganwan area of Kangan in Ganderbal district has qualified the JKAS 2025 examination, the results of which were declared yesterday. Speaking about his journey, Imtiyaz said that it took him nearly five years to clear the prestigious examination and that he succeeded in his fourth attempt. He said that with every attempt he tried to identify his weaknesses and worked hard to overcome them. Imtiyaz further said that he was also doing a job while preparing for the examination, but the strong support from his family helped him continue his preparation with determination. “My message to aspirants is to work hard and give your best. Consistency and dedication are the keys to success,” he said. Meanwhile, his brother Javaid Ahmad Poswal expressed happiness over the achievement and said it is a proud moment for their family as well as the entire area. “We are very happy with his success. It is a proud moment for our family and the whole area,” he added.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GYGAUKARAN YADU
Mar 14, 2026 11:50:29
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले में पीएचई विभाग के द्वारा जल जीवन मिशन एवं शासन की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने हेतु पानी टंकी का निर्माण कराया गया था, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिलना मुश्किल हो रहा है. गांवों में बनी पानी टंकी शोपीस बनकर रह गई है और पाइपलाइन का कार्य अधूरा है; नलों से पानी नहीं आ रहा है, ग्रामीण गौशाला और अन्य स्थानों से पानी ले रहे हैं. एक ऐसा ही मामला बेमेतरा जिला की ग्राम कुम्ही से सामने आया है जहाँ पानी टंकी के निर्माण के 2-3 वर्ष हो चुके हैं, पर पाइपलाइन पूर्ण नहीं है, नल कनेक्शन दिए गए हैं पर पानी नहीं आ रहा है. सरपंच ने बताया कि वार्षिक बैठक और शिकायत के माध्यम से संबंधितों को जानकारी दी गई है; कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि संबंधित विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में निगरानी की जाती है और रुके हुए कार्यों की बिलिंग की जांच के साथ मौके पर जाकर कार्य करवाने के निर्देश जारी हैं.
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 14, 2026 11:50:00
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 14, 2026 11:49:43
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा,मौके पर हुई दर्दनाक मौत,बहन गम्भीर। गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें स्कूटी से एक स्कूल में पढ़ाने जा रही थीं तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास का है, जहां शनिवार को यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चौरी गांव के टोला रामनगर की रहने वाली 24 वर्षीय शिक्षिका श्रेया विश्वकर्मा अपनी छोटी बहन खुशी के साथ स्कूटी से फुटहवाइनार स्थित एक निजी स्कूल पढ़ाने जा रही थीं। जैसे ही वे निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे धर्मकांटा के पास पहुंचीं थी कि तभी गोरखपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रेया विश्वकर्मा उछलकर सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से ही गुजर गया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बहन खुशी घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर देवरिया की तरफ फरार हो गया। हादसे के बाद गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
37
comment0
Report
MMMAYANK MAYANK
Mar 14, 2026 11:48:58
Balotra, Rajasthan:बालोतरा: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बालोतरा में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और संभावित किल्लत के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि उनके समय में गैस सिलेंडर करीब 400 रुपये में मिलता था और आज स्थिति यह है कि सिलेंडर ब्लैक में 4000 रुपये तक में मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे और सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। मदन प्रजापत ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और प्रधानमंत्री सवालों का जवाब देने से बचते हैं। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियंका मेघवाल ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी सरकार के समय गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था तब भी विरोध किया जाता था, लेकिन आज गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान छू रही हैं और कई जगह ब्लैक में सिलेंडर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर की रसोई चलाने में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। गैस सिलेंडर बुक करना भी मुश्किल हो गया है और राशन से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई के कारण गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई और गैस सिलेंडर की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। बाईट:-मदन प्रजापत पूर्व विधायक पचपदरा बाईट:-प्रियंका मेघवाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालोतरा
64
comment0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
Mar 14, 2026 11:48:37
Dumka, Jharkhand:झारखंड के दुमका उपायुक्त समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर की मौजूदगी में एक विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस आयोजन में महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए एक ऐसा मंच दिया गया जहाँ उनकी सुनवाई बिना डर के हो सके। जनसुनवाई में कुल 24 मामले सामने आए, जिनमें 14 ऑनलाइन थे और 10 स्थानीय मामले थे। यहां जिला प्रशासन, पुलिस, DLSA और वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद थे। आयोग ने कहा कि कानून के प्रति जागरूकता बढ़ने से महिलाओं का साहस भी बढ़ रहा है और वे अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए आगे आ रही हैं। कई शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई की दिशा तय की गई और राज्य सरकार से झारखंड में जल्द महिला आयोग का गठन करने का आग्रह किया गया। संताल परगना में ट्रैफिकिंग और साइबर सुरक्षा के खतरे से महिलाएं प्रभावित हो रही हैं, जिनकी सुनवाई 60 दिनों के भीतर पूरी करने के निर्देश दिए गए।
71
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 14, 2026 11:48:02
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ईंधन सहित मनरेगा और अफीम सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगामी 17 मार्च को विधानसभा का घेराव करने जा रही है जिसे लेकर आज संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला एवं महामंत्री मलकीत सिंह गैदूं ने आंदोलन की रूप रेखा बताते हुए पत्रकारों को संबोधित किया वीओ - विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी है जिसमें मनरेगा बचाओ संग्राम के अलावा अफीम से लेकर गैस सिलेंडर और स्थानीय मुद्दों को लेकर 17 मार्च को घेराव करेंगे, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट प्रभारी रहेंगे, दोपहर 12 बजे शंकर नगर से विधानसभा के लिए कूच करेंगे, छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में गैस की किल्लत है लेकिन भाजपा के नेता समाधान छोड़ मुंह मोड़ रहे हैं, भाजपा के नेता प्रधानमंत्री से लेकर प्रवक्ता सब झूठ बोल रहे कि गैस की कोई दिक्कत नहीं है, महिलाएं परेशान हैं त्राहिमाम मचा हुआ है, वैश्विक संकट है ऊंच नीच होती है लेकिन गैस संकट आया है तो अपनी जिम्मेदारी से भाजपा मुंह मोड़ रही है, जो लाइन में लगे हैं उन्हें इस भीषण गर्मी में शौक नहीं है, देश में ईंधन के कुल 3 भंडारण केंद्र हैं जो कांग्रेस सरकार में बनाए गए हैं, नरेंद्र मोदी की सरकार ने ईंधन संग्रहण को लेकर कोई काम नहीं किया है, और जो बनाए उन्हें निजी लोगों को लाभ लेने के लिए बनाया गया है। वीओ - वहीं संचार प्रमुख ने कहा कि अफीम खेती का खुलाशा हुआ है जिस नेता विनय ताम्रकार का नाम आया है वो भाजपा में काफी प्रभावशाली है, अजय जमवाल से लेकर सभी मंत्रियों तक सबके वे खास रहे हैं, उनके बेहद करीबी संबंध नेताओं से थे, इतने सबूतों के बाद भी FIR में उसका नाम तीसरे नंबर है मुख्य आरोपी नहीं बनाया गया है, आखिर किसका दबाव है वो एक हिस्सा था और बड़े नेताओं की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता, जज की निगरानी में एक कमेटी बनाकर जांच करना चाहिए।
87
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Mar 14, 2026 11:47:49
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:अरवल के सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब इलाज कराने पहुंचे दो पक्षों के लोग अस्पताल परिसर में ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते अस्पताल का माहौल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और वहां मौजूद मरीजों व उनके परिजनों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव का है, जहां दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला गाली-गलौज से बढ़ते हुए लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर तक पहुंच गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को देखते ही फिर से भिड़ गए। अस्पताल परिसर में अचानक हंगामा शुरू हो गया जिससे वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन सहम गए और इधर-उधर सुरक्षित जगह तलाशने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
46
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 14, 2026 11:47:38
Bokaro Steel City, Jharkhand:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा का दो दिवसीय बोकारो दौरा हुआ जहां जिला भ्रमण के क्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा बोकारो के बेरमो कोलफील्ड क्षेत्र सहित गोमिया का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में गुजर बसर करनेवाले आदिवासी परिवार के जीवन यापन और स्वास्थ्य के साथ शिक्षा का हाल जाना। इस दौरान बोकारो के उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि बेरमो क्षेत्र में शिकायत मिली कि बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की जा रही है ऐसे में जंगल खत्म हो रहा है जिसकी जांच की गई जहां पर सीसीएल अधिकारियों को निर्देश दिया गया और देखा गया कि पेड़ भी लगाया जा रहा है। वही आदिवासियों के लिए घर बनाने के लिए 10 डिसमिल जमीन चिन्हित किया गया है जिसे उनके लिए दिया जाय। वही स्कूल और पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था करने की बात कही ताकि स्कूल न जाने वाले बच्चे जो बीच में पढ़ाई छोड़ दे रहे है ऐसे ड्रॉप आउट बच्चों को भी स्कूल पहुंचाया जाय। वही जाहेरथान की भी घेराबंदी को लेकर भी जिले के अधिकारी को निर्देश दिया गया। बाइट -- डॉ0 आशा लकड़ा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य
85
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Mar 14, 2026 11:47:23
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले के नारायणपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में रह रही इंटर की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सोमाली टुडू के रूप में हुई है, जो नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुमारपहाड़ी गांव की रहने वाली थी और कस्तूरबा विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह से ही छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे लगातार उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से उसे जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों को इसकी जानकारी दे दी गई है, जिसके बाद परिजनों में मातम का माहौल है। वहीं विद्यालय की वार्डन ने बताया कि सुबह से ही छात्रा की तबीयत खराब थी, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। फिलहाल घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मामले को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी है।
20
comment0
Report
Advertisement
Back to top