Back
जमुई: नकली 500 के नोट के साथ दो गिरफ्तार, बड़ा रैकेट खुलासा?
ANAbhishek Nirla
Sept 19, 2025 11:47:48
Jamui, Bihar
जमुई: जिले की गिधौर पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो लोगों को धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान सुमन कुमार सुधाकर, निवासी बड़ी मंझगाय गांव थाना गंगटा, जिला मुंगेर और रविंद्र कुमार सिंह, निवासी कौशलपुर गांव थाना हवेली खड़गपुर, जिला मुंगेर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गिधौर बाजार में दोनों आरोपी पांच सौ के सात नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे थे। संदिग्ध व्यवहार देख दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गिधौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
घटना की जानकारी देते हुए जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिधौर पुलिस की सतर्कता और सजगता से यह कार्रवाई संभव हुई। उन्होंने कहा कि नकली नोटों का खेल किसी बड़े रैकेट से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इनके नेटवर्क व स्रोत तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और विस्तृत अनुसंधान शुरू हो गया है। जल्द ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
उन्होंने गिधौर थाना के पदाधिकारियों और जवानों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया।
बाइट: सतीश सुमन, एसडीपीओ, जमुई सदर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 19, 2025 13:36:441
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowSept 19, 2025 13:35:540
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 19, 2025 13:35:270
Report
DSdevendra sharma2
FollowSept 19, 2025 13:34:450
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 19, 2025 13:34:180
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowSept 19, 2025 13:34:110
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 19, 2025 13:33:420
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowSept 19, 2025 13:33:270
Report
DSDM Seshagiri
FollowSept 19, 2025 13:33:160
Report
DSDharmindr Singh
FollowSept 19, 2025 13:33:040
Report
RBRohit Bansal
FollowSept 19, 2025 13:32:380
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowSept 19, 2025 13:32:320
Report
MKMohammad Khan
FollowSept 19, 2025 13:32:200
Report
KBKulbir Beera
FollowSept 19, 2025 13:32:100
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowSept 19, 2025 13:31:590
Report