Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
जम्मू-कश्मीर में बड़ा ऑनलाइन निवेश घोटाला: 209 करोड़ रु के लेनदेन, डॉक्टर समेत 8 गिरफ्तार
WMWaqar Manzoor
Feb 16, 2026 10:51:26
Jammu and Kashmir Police in Ganderbal on Monday claimed to have unearthed a massive transnational online investment scam involving transactions worth Rs 209 crore and arrested an MBBS doctor from Haryana along with eight others from different parts of Kashmir. Police said the case was registered at Police Station Ganderbal under FIR No. 08/2026 following a complaint by Firdous Ahmad Mir of Safapora, who alleged identity theft and cheating through fake online trading platforms. A Special Investigation Team was constituted by SSP Ganderbal Khalil Ahmad Poswal to probe the case. Investigations revealed that fraudulent websites operating on social media and search engines lured investors with promises of high returns through fake coin trading platforms. Victims were persuaded to invest money, which was then routed into local bank accounts of individuals from Budgam, Srinagar, Ganderbal, Baramulla and other districts. The funds were allegedly layered through multiple accounts and transferred outside Jammu and Kashmir, and in some cases outside the country, to evade detection. Police identified the alleged main handler as Ekant Yogdutt, also known as Dr. Morphine, a resident of Hisar, Haryana. He was arrested at the Delhi International Airport while returning from China. According to investigators, he developed links with foreign nationals during his studies abroad and coordinated the wider network. Eight others from Kashmir were arrested for allegedly acting as regional heads and account mobilisers. Police said the accused targeted below poverty line account holders, offering them Rs 8,000 to Rs 10,000 per month in exchange for access to their bank accounts and ATM cards. The involvement of certain bank employees in facilitating QR codes linked to fake platforms has also surfaced during the probe. So far, details of 835 bank accounts have been collected, with transactions in 290 accounts verified. Police said Rs 209 crore has been traced, and the figure may exceed Rs 400 crore upon full verification. Further investigation is underway to trace the money trail and attach properties of the accused. Police have urged the public not to fall prey to online platforms promising unrealistic returns and to report cyber fraud through the national cybercrime portal or helpline.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
Feb 16, 2026 12:20:10
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के डूमरपाली गांव की सैकड़ों महिलाएं आज अवैध शराबबंदी की मांग को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह से मिलने पहुंचीं। महिलाओं ने गांव में बन रही और खुलेआम बिक रही अवैध शराब पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि कई बार भूपदेवपुर थाना में शिकायत करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शराब बनाने वालों को गिरफ्तार तो किया जाता है, लेकिन दूसरे ही दिन छोड़ दिया जाता है, जिससे शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। गांव की महिला सरपंच डोलकुमारी सारथी के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव के कुछ दबंग खुलेआम शराब बेच रहे हैं, जिससे बच्चे बिगड़ रहे हैं और महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र की बीडीसी शिवकुमारी साहू के पति लाभो साहू द्वारा शराब विरोध करने वालों को धमकाया जा रहा है, जबकि उनके रिश्तेदार माला साहू पर गांव में अवैध शराब बिक्री का आरोप है। पूरे मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ग्रामीण महिलाओं को निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Feb 16, 2026 12:19:53
Sirsa, Haryana:एंकर रीड डबवाली शहर में एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर और उसके परिवार पर शारीरिक, मानसिक प्रताड़ना और जबरन दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शोषण किया गया और बाद में जाति को लेकर अपमानित भी किया गया. 25 जून 2025 को वह लिखित सहमति के आधार पर 19 वर्षीय तनिश सेठी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी. आरोप है कि इस दौरान तनिश और उसके माता-पिता ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए गए. जब उसने इसकी शिकायत तनिश के माता-पिता से की तो उन्होंने शादी का हवाला देकर उसे चुप रहने को कहा. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया. यह मामला डबवाली के डीएसपी हेडक्वार्टर कपिल अहलावत ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 29 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया. इनमें उपमंडल मंडी डबवाली से 10वीं कक्षा के छात्र तनिश सेठी भी शामिल था. विजेताओं को एक लाख रुपये, मेडल व ब्लॉक चेन तकनीक के माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Feb 16, 2026 12:19:16
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में वैलेंटाइन डे की रात आपसी विवाद और छेड़खानी की घटना में एक युवक की हत्या हो गई और दो घायल हुए। घटना हरसूद रोड के रूधी गांव के पास हुई। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी और छेड़खानी करने वाले दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वी ओ, पता चला कि शनिवार की देर शाम युवक हर्ष थापा और उसकी महिला मित्र हरसूद रोड पर एक ढाबे के पास बैठे थे। तभी जूना पानी गांव के तीन युवक भावेश, मयंक और सचिन वहां पहुंचे। इन युवको ने ढाबे पर बैठे हर्ष और उसकी महिला मित्र के साथ बदसलूकी और छेड़खानी की जिससे इनके बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में एक युवक ने चाकू निकाल लिया और हर्ष थापा पर हमला किया। पता चला है कि हर्ष ने वही चाकू छुड़ाकर भावेश नाम के युवक को मारा जो उसके सीने में लगा। बाकी दो युवक वहां से भाग गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल भावेश पाल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक भावेश के पिता ने बताया कि वह भैंस लगा रहा था तभी उनका बेटा दोस्त की मोटरसाइकिल खराब होने पर उसे लेने के लिए ढाबे पर चला गया। बाद में खबर आई कि इन युवकों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें उनके बच्चे की चाकू लगने से मौत हो गई। बाइट, मृतक भावेश का पिता वी ओ, हत्या के आरोपी युवक हर्ष थापा का कहना है कि ढाबे पर बैठी महिला उसकी पत्नी है पिछले साल जुलाई में ही दोनों ने शादी की थी। यह युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहे थे। रोकने पर उन्होंने मुझ पर चाकू से हमला किया। सूचना के बाद तुरंत ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जिसमें 19 वर्षीय भावेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही आरोपी हर्ष और मृतक का एक दोस्त भी घायल हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में हर्ष थापा और लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में मृतक के दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाइट, मनोज कुमार राय एसपी खंडवा
0
comment0
Report
SVShweta Verma
Feb 16, 2026 12:18:54
0
comment0
Report
KPKomlata Punjabi
Feb 16, 2026 12:16:37
Mandi, Himachal Pradesh:मंडी स्टोरी शाही जलेब के साथ अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ शाही जलेब के साथ सोमवार को छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो गया। सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए रियासतकाल से निकलने वाली इस ऐतिहासिक जलेब में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया। इससे पूर्व उन्होंने राजदेवता माधोराय के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत उपमुख्यमंत्री शाही जलेब में शामिल हुए जो मंडी नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पड्डल मैदान पहुँचिे। यहां उपमुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर एक सप्ताह तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 16, 2026 12:15:58
Jodhpur, Rajasthan:मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (युनाइटेड) का राष्ट्रीय कन्वेंशन 23–24 फरवरी 2026 को जोधपुर में आयोजित होगा। सूर्यनगरी में होने जा रहे इस दो दिवसीय कन्वेंशन में राजस्थान सहित पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 23 फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव द्वारा किया जाएगा तथा समापन 24 फरवरी को होगा। कन्वेंशन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों, नौजवानों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आंदोलनकारी प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकारों पर बेरोजगारी, महंगाई, निजीकरण और श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर निशाना साधा है। कार्यक्रम मेघवाल छात्रावास, मसूरिया (बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के सामने) में होगा। कन्वेंशन स्थल का नाम ‘शहीद भगतसिंह नगर’ रखा गया है। आयोजन समिति में प्रो. गंगाराम जाखड़ अध्यक्ष, कॉ. बृजकिशोर महासचिव सहित 30 सदस्य शामिल हैं। पार्टी ने कन्वेंशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 16, 2026 12:15:36
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर\nजोधपुर ग्रामीण पुलिस ने पिछले कुछ समय में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी जांच का परिचय देते हुए हत्या, लूट और नकबजनी की कई संगीन वारदातों का पर्दाफाश किया है। पुलिस की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अधिकांश मामलों को 24 से 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया गया।\nजोधपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नायाराण टोगस ने बताया की बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाली वारदातों पर कड़ा प्रहार किया है। चामू, भोपालगढ़ और देवातड़ा में हुई वृद्ध महिलाओं की हत्या व लूट के प्रकरणों को मात्र 24-48 घंटों में ट्रेस कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। वहीं, बिलाड़ा में चांदी व्यवसायी कैलाश माली की हत्या और 12.290 किलो चांदी की बड़ी लूट का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।\nवही चोरी और नकबजनी के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है \nशेरगढ़ (तेना) अंतरराज्यीय "बाछड़ा गैंग" के 5 सदस्यों को पकड़कर घर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया। बिजली के तार चोरी और माताजी मंदिर में चोरी करने वाले गिरोहों के 8 सदस्य गिरफ्तार किए गए।\nवही आसोप व बोरून्दा: ज्वैलर्स और घरों में हुई चोरी के मामलों में गिरोहों को ट्रेस कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।\nवही लूट की वारदातों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने\nलूट की घटनाओं में खेड़ापा में कंठी लूट के आरोपी और ओसियां में 7 लाख की लूट व सोलर प्लांट के गार्ड को बंधक बनाने वाले आरोपियों को दबोचा गया। साथ ही, बोरून्दा व बिलाड़ा में सक्रिय अंतरराज्यीय "नाथ गैंग" का भंडाफोड़ कर 4 लुटेरों को गिरफ्तार किया गया।\nजोधपुर ग्रामीण पुलिस अपराधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।\n\n बाइट नारायण टोगस पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Feb 16, 2026 12:15:25
Sikar, Rajasthan:सीकर में रेलवे बाउंड्री को लेकर बवाल, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन कांग्रेस के बैनर तले स्थानीय लोगों ने सम्मान मानक लागू करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सोपा ज्ञापन सीकर रेलवे फाटक नंबर 1 एवं 2 के मध्य बनाई जा रही रेलवे बाउंड्री में निष्पक्ष नाप जोख एवं सम्मान मानक लागू करने की मांग को लेकर आज सोमवार को स्थानीय लोगों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला एवं शहर मंडल अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में शहर के डाक बंगले से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को मांगों का ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे अधिकारियों द्वारा रेलवे लाइनों के एक तरफ 105 से 125 फीट की दूरी पर चिन्हांकन किया गया था, इसके बाद इसे हटाकर 80 से 85 फीट के मध्य पुनः चिन्हांकन किया गया था। वही रेलवे लाइन के दूसरी ओर रेलवे फाटक नंबर 1 और 2 के मध्य 30 से 35 फीट की दूरी पर बाउंड्री का निर्माण किया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एक तरफ तो 30 से 35 फीट की दूरी पर बाउंड्री का निर्माण किया गया है तो वहीं दूसरी ओर 80 से 85 फीट के मध्य है चिन्हांकन किया गया है जो न्याय संगत नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला व शहर मंडल अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा ऐसी स्थिति में एक ही स्थान पर दोनों अलग-अलग मानक अपनाना lokalenों के साथ न्याय नहीं होगा, बार-बार चिन्हांकन में परिवर्तन करना क्षेत्र वासियों के साथ अन्याय एवं भेद भावपूर्ण कार्रवाई प्रतीत होती है जिससे स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से रेलवे लाइन के दोनों ओर बाउंड्री बनाने में सामान मानक अपनाने एवं न्याय संगत निर्णय करने की मांग, मौखिक निष्पक्ष एवं पारदर्शी नाम जोख करवाने की मांग, जब तक निष्पक्ष जांच पूर्ण ना हो तब तक वर्तमान निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग रखी गई है। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर न्याय संगत निर्णय नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष मौजूद रहे।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 12:06:50
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली अभियान के तहत ग्राम रमपुरा कोन, पड़रिया और नदहा में सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उखाड़े गए, वहीं बकाया न जमा करने वाले कई कनेक्शनों को काट दिया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक करना रहा। विभागीय टीम ने गांवों में जाकर बकायेदारों की सूची के अनुसार जांच की और नियमानुसार कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम में प्रमोद सैनी, विकास त्रिवेदी, शमशाद अली (लाइनमैन), ओमपाल (लाइनमैन), ताहिर (लाइनमैन), अखलाक (लाइनमैन) सहित अन्य समस्त लाइनमैन उपस्थित रहे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया बिल शीघ्र जमा करें, अन्यथा आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी र
1
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 16, 2026 12:06:12
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में बीजेपी विधायक के आरोपों के बाद अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है मामला संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PBM Hospital से जुड़ा हुआ है जहां एक फर्म पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं विधायक जेठानंद व्यास द्वारा अस्पताल में कथित करप्शन को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासत तेज हो गई है इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेदनशील संस्थान में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Feb 16, 2026 12:05:36
New Delhi, Delhi:नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने सरकार पर उठाए सवाल नए आदेश को लेकर उठाए सवाल एमसीडी आयुक्त के द्वारा बढ़ाए वित्तीय अधिकार पर उठाए सवाल 5 करोड़ से 50 करोड़ रुपए अधिकार बढ़ाए जाना गलत अंकुश नारंग पार्षदों और हाउस की ताकत छिनने में जुटे हैं सत्ता पक्ष और नेता प्रतिपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक एमसीडी का सदन अगली बैठक तक के लिए स्थगित हुआ दिल्ली नगर निगम की सदन की बैठक में आज कमिश्नर के वित्तीय अधिकार को बड़ा मानने पर नेता प्रतिपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव हो गया उनका साफ आरोप है दिल्ली सरकार बाबुओं के जरिए निगम को चलाना चाहती है और निगम को पंगु करने की कोशिश है अंकुश नारंग नेता प्रतिपक्ष वहीं नेता प्रतिपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों पर दिल्ली के उप महापौर ने इसका खंडन किया उनका कहना है कि कमिश्नर की वित्तीय पावर बनाए जाने से दिल्ली के विकास में तेजी आएगी जय भगवान यादव उप महापौर
1
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Feb 16, 2026 12:05:10
Ranchi, Jharkhand:आज कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निकाय चुनाव में कथित आचार संहिता उल्लंघन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी द्वारा खुले तौर पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म—जैसे फेसबुक आईडी और ट्विटर हैंडल—के माध्यम से चुनावी निष्पक्षता को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। इसी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाज़ा खटखटाया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के एक सदस्य के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें दिखाया गया कि एक पैकेट तैयार किया गया। उस पैकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर और भाजपा समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार की तस्वीर लगाई गई, साथ ही अंदर चुनाव चिन्ह रखकर उसे जनता के बीच वितरित किया गया। कांग्रेस का कहना है कि यह चुनाव आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन है। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह मामले में तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच करे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। आईटी सेल के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सोशल मीडिया और आईटी सेल के माध्यम से चुनावी रणनीति चलाने में माहिर है और फेक एजेंडा फैलाने का काम करती है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top