Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandi175001
मंडी में शाही जलेब से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026
KPKomlata Punjabi
Feb 16, 2026 12:16:37
Mandi, Himachal Pradesh
मंडी स्टोरी शाही जलेब के साथ अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ शाही जलेब के साथ सोमवार को छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो गया। सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए रियासतकाल से निकलने वाली इस ऐतिहासिक जलेब में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया। इससे पूर्व उन्होंने राजदेवता माधोराय के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत उपमुख्यमंत्री शाही जलेब में शामिल हुए जो मंडी नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई पड्डल मैदान पहुँचिे। यहां उपमुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर एक सप्ताह तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSR.B. Singh
Feb 16, 2026 14:01:38
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में 13 व 14 फरवरी की दरमियानी रात घर मे सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का टीकमगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी अपने ही पति की हत्या। दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के पुरानी टेहरी मोहल्ले का है, जहां रामकिशोर रजक की घर मे सोते समय बिस्तर पर ही चेहरे पर किसी भारी चीज के कई दफा प्रहार से मौत हो गई थी, आज इस मामले का खुलासा करते हुए टीकमगढ़ पुलिस ने बताया की मृतक रामकिशोर की पत्नी का सुनील बुनकर नाम के युवक से लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उसके पति रामकिशोर को भी लग चुकी थी, इस बात को लेकर पति पत्नी में आये दिन विवाद भी होता रहता था, मृतक की पत्नी सीमा रजक जो दो बेटों की माँ भी थी, अपने प्रेम में इस कदर आसक्त थी की वह अपने पति की बात सुनने को राजी नहीं थी और वह अपने प्रेमी सुनील से विवाह करना चाह रही थी, जिसके लिए उसने अपने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर अपने पति रामकिशोर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जब 13 व 14 की दरमियानी रात पति रामकिशोर रजक जो की ऑटो चलाया करता था, अपना ऑटो रखकर घर पहुंचा और खाना खाकर बिस्तर पर सो गया, तभी मौके का इंतजार कर रही पत्नी व उसके प्रेमी सुनील ने जो की पहले से ही घर मे छिप कर बैठा था ने मिलकर सोते समय रामकिशोर के सिर पर पत्थर से कई वार कर दिए ये दोनों मृतक के सिर पर पत्थर से तब तक वार करते रहे जब तक की रामकिशोर रजक की मृत्यु नहीं हो गई, इसके बाद सीमा का प्रेमी सुनील घटना को अंजाम देने के बाद आधी रात को अपने घर चला गया, सुबह होते ही मृतक की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया की उसके पति ने पत्थर से सिर फोड़कर आत्महत्या कर ली, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को प्रथमदृष्टया ही यह मामला संदिग्ध लग रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तो थोड़ी सख्ती के बाद ही पत्नी ने सारी सच्चाई पुलिस के सामने उगल दी और अपने प्रेमी संग मिल घटना कारित करना व सारा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया, कोतवाली पुलिस ने सीमा रजक व उसके प्रेमी सुनील बुनकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 16, 2026 13:51:14
Alwar, Rajasthan:भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध रूप से पटाखा बनाने वाली एक केमिकल फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे करीब एक दर्जन मजदूरों में से 7 की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए AIIMS दिल्ली रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक तेज ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई। धमाके इतना तेज था कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे तक हिल गए। सूचना मिलते ही एक दर्जन से अधिक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब रेस्क्यू टीम फैक्ट्री के अंदर पहुंची, तो दृश्य बेहद भयावह था। कई मजदूरों के शव पूरी तरह जल चुके थे और कुछ के कंकाल तक बिखरे पड़े मिले। रेस्क्यू टीम ने बॉडी पार्ट्स को पॉलीथीन में एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे में मारे गए 7 मजदूरों के शवों को टपूकड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों में से तीन की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले मिंटू, नितेश और सुजान के रूप में हुई है। अन्य शवों की पहचान डीएनए जांच के बाद ही संभव हो पाएगी। घटना की सूचना मिलते ही खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला मौके पर पहुंचीं और फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले की सभी फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों का 7 दिन में सघन निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सुरक्षा मानकों, फायर सेफ्टी, सरकारी अनुमति और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की जाएगी। पुलिस ने फैक्ट्री मैनेजर अभिनंदन को थाने बुलाकर हिरासत में ले लिया है। फैक्ट्री मालिक राजेंद्र की तलाश जारी है। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि फैक्ट्री को लीज पर दिया गया था और अवैध रूप से पटाखा निर्माण किया जा रहा था। मौके से बारूद भी बरामद हुआ है। हादसे के बाद वन मंत्री संजय शर्मा और तिजारा विधायक बालकनाथ फैक्ट्री स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बाद में दोनों नेताओं मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि यह क्षेत्र गारमेंट जोन है और यहां इस तरह का दूसरा व्यवसाय करना गैरकानूनी है। फैक्ट्री में गेट बंद कर अवैध रूप से पटाखा निर्माण किया जा रहा था। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है और पूरे भिवाड़ी व खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का सघन निरीक्षण कराया जाएगा। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और मोबाइल लैब यूनिट ने फैक्ट्री से सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
0
comment0
Report
SKSumit Kumar
Feb 16, 2026 13:50:42
Hathras, Uttar Pradesh:थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रूहेरी बाईपास पर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया... जब एक चाय की दुकान को लेकर विवाद खड़ा हो गया... जानकारी के अनुसार, यहां ‘कुन्दन टी स्टाल’ नाम से चल रही एक दुकान को लेकर यह आरोप लगाया गया कि.... दुकान को शमसेर खान चला रहा था, जबकि दुकान का नाम हिंदू पहचान से जुड़ा हुआ था... इसी बात को लेकर राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा अपने समर्थकों और भारी संख्या में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए.... और दुकान के नाम और संचालक की पहचान को लेकर विरोध जताया और हंगामा शुरू कर दिया... देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई.... हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश की... पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराया और भीड़ को वहां से हटाया.... गलत पहचान के बोर्ड को हटा कर एहतियात के तौर पर दुकान को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया.... ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या टकराव की स्थिति पैदा न हो...
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Feb 16, 2026 13:49:50
Jaipur, Rajasthan:बस्सी (जयपुर ग्रामीण), एंकर - बस्सी क्षेत्र में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने जोन-10 में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बगराना और गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा में अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान ग्राम बगराना में बने दो मंजिला अवैध भवन को ध्वस्त किया गया, जबकि गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा में करीब 6 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जेडीए की टीम ने मौके पर बाउंड्रीवाल, टीनशेड सहित कई अस्थायी और पक्के अवैध निर्माणों को हटाया। अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक उक्त अतिक्रमण मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा किया गया था। कार्रवाई जेडीए के प्रवर्तन दस्ते की मौजूदगी में पुलिस जाब्ते के साथ शांतिपूर्वक पूरी कराई गई। जेडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और चिन्हित स्थलों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 16, 2026 13:49:08
Barh, Bihar:मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में आज अचानक एक बच्चा चोर के पकड़े जाने से हंगामा मच गया। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, तब उसने बताया कि वह नदवां में अनंत सिंह के बड़े भाई फाजो सिंह से मिलने आया है। दरअसल अनंत सिंह के बड़े भाई फाजो सिंह की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। इस बात से ग्रामीण और भड़क गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। नदवां गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रसोइया का चार साल का बच्चा स्कूल के बाहर खेल रहा था। तभी एक अनजान युवक उसका हाथ पकड़कर ले जाने लगा। स्कूल में बच्चों को खाना खिला रही उसकी मां ने बच्चे को ले जाते देख लिया और चोर को डांट डपटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद वह स्कूल में अपना काम करने लगी। कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा उस युवक को बच्चे को पकड़कर ले जाते देखा, तब उन्होंने हल्ला कर गांव के लोगों को बुला लिया। ग्रामीणों ने जब आरोपी का बैग चेक किया तो उसमें रूई, सुई, कैंची, दवा और एलआईसी के पुराने कागजात मिले, जिससे लोगों का संदेह और गहरा हो गया। लोगों ने तुरंत डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम बच्चा चोर के आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। बच्चे के पिता विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर वह लगातार झूठ बोल रहा था। उसने कहा कि वह विधायक अनंत सिंह के भाई फाजो सिंह से मिलने आया है। जबकि फाजो सिंह की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी। वहीं आरोपी ने बताया कि वह एलआईसी के काम से इस क्षेत्र में घूमने आया था। उसका घर बख्तियारपुर प्रखंड के सैदपुर गांव में है। उसने पूछताछ में अपना नाम आदित्य कुमार बताया। वह बाढ़ एलआईसी ब्रांच में काम करता है।
0
comment0
Report
MCManish Chaudary
Feb 16, 2026 13:48:33
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ में 130 प्रादेशिक सेना पर्यावरण बटालियन के प्रस्तावित विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन और पर्यावरण बचाओ दृ सीमांत बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में रामलीला मैदान तकाना से बड़ी जन रैली निकाली गई। रैली में पूर्व सैनिकों, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों और आम जनता की भारी भागीदारी की। रैली के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। पूर्व सैनिकों ने चेतावनी दी कि जब तक विस्थापन का फैसला वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान देहरादून से पहुंचे कर्नल राजीव रावत ने कहा कि बटालियन को पिथौरागढ़ से हटने नहीं दिया जाएगा और इसके लिए प्रदेशभर में जन समर्थन जुटाया जाएगा। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मयूख भट्ट सहित वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल पूर्व सैनिकों का नहीं बल्कि सीमांत क्षेत्र के पर्यावरण, रोजगार और सुरक्षा से जुड़ा जन आंदोलन है जो मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा। बाइट सेवानिवृत्त कर्नल रावत
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 16, 2026 13:48:10
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां चाकूबाजी की ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे दो चचेरे भाइयों में अपनी अपनी पत्नियों के लेकर विवाद हो गया किसकी पत्नी किसके वस में है कौन पत्नी का गुलाम है कहा सुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार घायल कर दिया है घायल युवक का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है घटना लौरिया बगहा मुख्यमार्ग की है इंग्लिशिया पेट्रोल पंप के पास रंजन कुमार पांडे पेट्रोल भराने आया था तभी पीछे से उसका चचेरा भाई भी आया और युवक को चाकू मार घायल कर फरार हो गया घायल युवक ने बताया की वह सिसवा बसंतपुर का रहने वाला है दो दिन पहले उसके चचेरे भाई से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था उसके चचेरे भाई ने तंज कसा था तेरे मोबाइल पर तेरी पत्नी का बहुत फोन आता है तेरी पत्नी तेरे वश में नहीं है जिसका जवाब युवक ने दिया था ठीक है मेरी पत्नी मेरे वश में नहीं है तो तू अपने पत्नी का ख्याल रख दोनो में विवाद हुआ की तू पत्नी का गुलाम है तो दूसरे भी जवाब दिया तू पत्नी का गुलाम है यह विवाद इतना बढ़ा की एक चचेरे भाई ने पूछा कर दूसरे चचेरे भाई को चाकू मार घायल कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक लोरिया सीएचसी पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए घायल युवक बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है मामूली विवाद में चाकूबाजी के वारदात को अंजाम दे दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है आरोपी घर छोड़ फरार हो गया है
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Feb 16, 2026 13:47:30
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से बनने और अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। इसके अलावा तमंचे और बंदूक बनाने के कई उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस तमंचे खरीदने वालों की तलाश में डटी हुई है। निगोही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिल्किया गांव के बाहर खंडहर के मकान के बरामदे में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके मौके से संतोष नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 5 बने हुए तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, और कई अध बने तमंचे और बंदूक बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अभी तमंचे बनाकर इन्हें तीन से चार हजार में बेचता था और आर्डर पर भी तमंचे तैयार करता था। अब पुलिस तमंचे खरीदने वालों की तलाश में जुट गई है।
0
comment0
Report
MMMohd Mubashshir
Feb 16, 2026 13:47:04
Noida, Uttar Pradesh: Indian Grand Mufti Meets Prime Minister New Delhi: Indian Grand Mufti Kanthapuram A.P. Aboobacker Musliyar met Prime Minister Narendra Modi in New Delhi. The meeting covered a wide range of issues, including social, humanitarian, educational and developmental concerns, minority welfare matters, and important international developments. During his recent Kerala tour held under the theme “With Humanity”, the Grand Mufti had listened to concerns raised by people from different sections of society. These matters were brought to the Prime Minister’s attention. He also handed over his special message for the holy month of Ramadan. The discussion touched upon the need for inclusive development that embraces all communities, the importance of giving due attention not only to economic growth but also to happiness indices and human development, and the fair distribution of resources based on population proportion and regional balance. Concerns related to Waqf matters and SIR were raised, along with the protection of historic mosques and Islamic heritage monuments. The reinstatement of minority educational welfare schemes — including the Maulana Azad National Fellowship — and the development of the Aligarh University Malappuram Centre were also discussed. The Grand Mufti emphasized the need for closer engagement between the Central Government and minority communities across the country. He also appreciated the Prime Minister’s diplomatic efforts to promote peace at the international level. Prime Minister Modi expressed his appreciation for the educational and social welfare initiatives being carried out in India under the Grand Mufti’s leadership. He noted that the Grand Mufti’s social and cultural engagements at the global level contribute to enhancing India’s reputation and are commendable. Samasta Kerala Jam’iyyathul Ulama Secretary Perod Abdurahman Saqafi and SYS President Dr. Muhammad Abdul Hakeem Azhari were also present at the meeting.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top