Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Udham Singh Nagar263149

उत्तराखंड में निवेश उत्सव: क्या होगा बड़ा बदलाव?

VAVijay Ahuja
Jul 18, 2025 11:34:37
Gauri Kala, Uttarakhand
स्लग– मुख्यमंत्री का निरीक्षण स्थान– उधम सिंह नगर रिपोर्टर– विजय आहूजा एंकर– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर के मनोज सरकार स्टेडियम का निरीक्षण कर उत्तराखंड निवेश उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। यह कार्यक्रम शनिवार को प्रस्तावित है और इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह उद्योगपतियों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्ष 2023 में उत्तराखंड में इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन किया गया था। उस दौरान सरकार ने तमाम उद्योग समूह,व्यापार संघों से सुझाव लेकर 25 से अधिक नई नीतियां बनाई और कई नियमों को शिथिल भी किया जिस कारण देश के बड़े बड़े इन्वेस्टरों के उत्तराखंड में निवेश के लिए करार हुए और एक नए उत्तराखंड की शुरुआत हुई है।उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड 1 लाख करोड़ से अधिक की ग्राउंडिग़ होने के कारण उत्सव आयोजित कर रहा है।इससे राज्य की तेज गति से विकास होगा। ( बाइट– पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री)
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top