Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का निरीक्षण, GM विवेक गुप्ता का दौरा

ASANIMESH SINGH
Jul 16, 2025 17:32:27
Ujjain, Madhya Pradesh
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने रतलाम मंडल के दौरे पर पहुंचे पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने आज उज्जैन रेलवे स्टेशन और आसपास के महत्वपूर्ण स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अश्विनी कुमार, निर्माण विभाग के अधिकारी व अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे। सुबह महाप्रबंधक ने अवंतिका कॉन्फ्रेंस हॉल में एक समीक्षा बैठक ली, जिसमें सिंहस्थ-2028 की रेलवे तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान ट्रेन संचालन, यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद रहे और उन्होंने उज्जैन क्षेत्र की रेल परियोजनाओं व सिंहस्थ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। DRM अश्विनी कुमार की तबीयत बिगड़ी निरीक्षण के बाद जब महाप्रबंधक गुप्ता व DRM अश्विनी कुमार महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुए, तभी रास्ते में DRM अश्विनी कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चक्कर आने लगे और उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत निजी हॉस्पिटल के में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। GM ने किया स्टेशनों का निरीक्षण, मीडिया से भी की चर्चा महाप्रबंधक विवेक गुप्ता ने DRM की अनुपस्थिति में निरीक्षण का कार्य आगे बढ़ाते हुए उज्जैन यार्ड में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही सिंहस्थ के दृष्टिगत उज्जैन, विक्रमनगर, पिंगलेश्वर, चिंतामन गणेश और नईखेड़ी स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। दौरे के अंत में GM गुप्ता ने मीडिया से भी संवाद किया और सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर रेलवे की प्रतिबद्धता दोहराई। बाइट-महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे विवेक गुप्ता
12
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Back to top