वाराणसी में भाजपा महिला पार्षद और बेटे से शराबियों ने की मारपीट, पर्स छीनकर भागे
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में भाजपा की महिला पार्षद सुशीला देवी और उनके बेटे राजीव के साथ शराबियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि शराबियों ने कार से खींचकर दोनों की पिटाई की, असलहे के बल पर उनके पर्स छीन लिए और भाग गए। यह घटना हैदरावाद गेट के पास बीयर शॉप के सामने हुई, जब राजीव ने बाइक सवार युवक को कार के सामने बाइक खड़ी करने का विरोध किया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने थाने का घेराव किया। रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस को देर रात तक समय लगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का यमुनानगर दौरा: कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता आज यमुनानगर में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंची। उन्होंने मीडिया से बात की और कांग्रेस आम आदमी के साथ-साथ कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता पाने के लिए सड़कों पर अराजकता फैल रही है और सत्ता के लिए वह तड़पती हुई नजर आ रही है। वहीं उन्होंने सुधा यादव के राज्यपाल बनाए जाने पर उनको बधाई दी। एक यमुनानगर में पहुंची हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने आज कांग्रेस आम आदमी और कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधा। अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर पांच करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता से दूर रहकर किस प्रकार तड़पती हुई नजर आ रही है; हालांकि एसआईआर का मुद्दे को लेकर सभी की रैली गई थी लेकिन जब दूध का दूध और पानी का पानी हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर अराजकता फैलाने के लिए उतर आई। अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सोच चाहे आम आदमी पार्टी हो या फिर इंडिया गठबंधन हो या सब लोग विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को आस्थिर कर रहे हैं लेकिन देश की जनता अब इन्हें जान चुकी है। कॉकरोच पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह कैसा प्रोटेस्ट जिसमें गालियां दी जाती हों, महिला पत्रकारों से अभद्रता की जाती हो, बदतमीजी की जाती हो—कई लोग इस पार्टी में आकर ऐसी हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग अच्छे ढंग से प्रदर्शन करें तो भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और उसकी हर बात सुनी जाती है। सुधा यादव के राज्यपाल बनाए जाने पर उन्होंने उन्हें बधाई दी और कहा कि वह एक सीनियर नेता हैं जिन्होंने पहले भी बड़े अच्छे कार्य किए थे और अब और बेहतर करेंगे।नोएडा Knowledge Park थाने ने वायरल स्टंट के बाद अमन यादव को गिरफ्तार किया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद एक स्टंटबाज कार चालक को गिरफ्तार किया है । जिसमे पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो कार को भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी सेक्टर-151 से हुई है। आरोपी युवक अपनी स्कॉर्पियो कार से रविवार रात्रि में नोलेज पार्क 2 में खतरनाक स्टंट कर रहा था,इस दौरान यह गाड़ी में गाना बजाकर गाड़ी की छत पर नाच रहा है, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके द्वारा गाड़ी को घूमकर भी स्टंट किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक अमन यादव (पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी बहलोलपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 21 वर्ष) को सेक्टर-151 के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उसकी स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया है। पुलिस का सॉफ्टवेयर पर कहना है कि स्टंट बड़ी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी जो रोड पर स्टंटबाजी करेंगे।पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल: ड्रग रैकेट के आरोप भगवंत मान सरकार पर गिरे
New Delhi, Delhi:पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले सरदार परविंदर सिंह झोटा की हत्या ने भगवंत मान सरकार की नाकामी उजागर कर दी है। सरदार परविंदर सिंह के पिता का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की पूरी सरकार, मानसा के विधायक और स्वयं भगवंत मान इस ड्रग्स रैकेट में शामिल हैं। भगवंत मान जी, अगर आपमें ज़रा भी शर्म है, तो तुरंत इस्तीफ़ा दीजिए।गोरखपुर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: चार गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में दोपहिया वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बेलीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें, एक मोटरसाइकिल का इंजन, शॉकर, टायर समेत रिम और अन्य स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई उस समय सामने आई, जब बेलीपार थाना क्षेत्र के कुसमौल गांव निवासी एक व्यक्ति की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घर के सामने से चोरी हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस बरामदगी और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。 गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम और पोस्ट कुसमौल निवासी कुलेन्द्र शाही की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर UP53FQ8759 बताया गया है। पीड़ित की शिकायत पर 8 अक्टूबर 2026 को बेलीपार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। मामलों की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर बेलीपार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, विवेचना और बरामदगी से जुड़े तथ्यों के आधार पर मुकदमे में BNS की धारा 317(2), 317(5) और 341(2) की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में संतकबीरनगर निवासी अंगद कुमार यादव, शिवा कुमार, आशुतोष कसौथन और अतुल रॉय निवासी गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में सिर्फ मोटरसाइकिलें ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों के कई अहम स्पेयर पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं。 बरामदगी का विवरण इस प्रकार है。 4 मोटरसाइकिलें。 1 मोटरसाइकिल का इंजन, इंजन नंबर DHZCDG15428。 2 शॉकर。 2 दोपहिया वाहनों के रिम, टायर सहित。 मोटरसाइकिल का हैंडल सेट बोरे में भरा हुआ。 पुलिस अब बरामद वाहनों और पुर्जों के संबंध में आवश्यक जांच कर रही है।उन्नाव बिछिया CHC में सीएमओ का औचक छापा, जनऔषधि दवाओं के इस्तेमाल के आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - बिछिया सीएचसी में सीएमओ ने की औचक छापेमारी । सीएमओ अजय शर्मा ने सीएचसी में मारा छापा । डॉक्टरों पर जन औषधी की दवाएं ना लिखने का आरोप । सीएचसी परिसर में मौजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाएं नहीं लिखे जाने की शिकायत । डॉक्टरों पर निजी मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखने के आरोप । सीएमओ ने मरीजों के पर्चे देखे और जिम्मेदारों की जमकर क्लास लगाई । जन औषधि केंद्र को दरकिनार करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप । उन्नाव की सीएचसी बिछिया का मामला ।मुबारिकपुर की फास्ट फूड दुकान में आग, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:मुबारिकपुर में फास्ट फूड की दुकान में आग लगाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट; एक हिरासत में रामगढ़ (अलवर) रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत मुबारिकपुर के रायसिख बास स्टैंड पर फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक की दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया है। दुकान संचालक राजा पुत्र अशोक निवासी रूपवास ने दो युवकों पर दुकान में आग लगाने और विरोध करने पर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित राजा ने मंगलवार को नौगांवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मुबारिकपुर के रायसिख बास स्टैंड पर बांस की लकड़ियों से बनी उसकी दुकान है। इसमें फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, बिस्कुट सहित अन्य सामान रखा हुआ था। पीड़ित के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह दुकान बंद कर घरेलू सामान लेने बाजार गया था। इसी दौरान हरविंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह और सोनू पुत्र ओमप्रकाश उर्फ ओमी निवासी कलसावड़ा बास कथित तौर पर उसकी दुकान में आग लगाकर भागने लगे। राजा का आरोप है कि बाजार से लौटते समय उसने दोनों युवकों को दुकान में आग लगाते हुए देख लिया। इसके बाद वह उनका पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया। आरोप है कि वहां दोनों युवकों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, आगजनी की घटना में दुकान में रखा फ्रिज, कोल्ड ड्रिंक, नमकीन, बिस्कुट, पेटीज बनाने की मशीन, बेंच, कुर्सियां, बांस की लकड़ियाँ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। इससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल यादव ने रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम भेजकर मामले की जांच करवाई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आग लगने के वास्तविक कारणों और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।नरेना थाने में संघ प्रचारक के साथ मारपीट मामला, FIR नामजद SHO सहित पुलिसकर्मी
Dudu, Rajasthan:नरेना(जयपुर) नरेना थाने में संघ जिला प्रचारक के साथ मारपीट का मामला, BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ संघ प्रचारक से की मुलाकात, पुलिस थाने में SHO सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वप्रेरित प्रसंज्ञान, आयोग अध्यक्ष जस्टिस GR मूलचंदानी ने घटना को बताया गंभीर, थाने में संघ प्रचारक कृष्णावतार के साथ की थी मारपीट, SHO उमराव सिंह, ASI ओकार सिंह , रमेशचंद, पुलिसकर्मी कुलदीप, महिपाल, विनोद के खिलाफ FIR दर्जकेरल कांग्रेस ने की चीफ जस्टिस के खिलाफ पोस्ट, सुप्रीम कोर्ट में वकीलों ने दायर की याचिका
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली: चीफ जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कुछ वकीलों की ओर से दायर इस याचिका में राजनीतिक दलों द्वारा जजों और CJI को निशाना बनाकर सार्वजनिक अभियान चलाने पर रोक लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।
यह याचिका कांग्रेस की केरल इकाई के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट से 12 अक्टूबर को किए गए एक पोस्ट के बाद दायर की गई है।
कांग्रेस की केरल इकाई ने अपने पोस्ट में CJI सूर्यकांत को संबोधित करते हुए लिखा था, “प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपका काम नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे, जो इसे संभाल सके।”
इसी दिन तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था।
याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस की पोस्ट में चीफ जस्टिस को उनके पद के सम्मानजनक संबोधन के बजाय सीधे नाम से संबोधित किया गया। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी के जरिए एक मौजूदा चीफ जस्टिस पर दबाव डालने और उन्हें प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि किसी राजनीतिक दल द्वारा CJI से इस्तीफे की मांग करना और उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को नियुक्त करने की बात कहना संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत है।याचिका में संविधान के अनुच्छेद 121 और 124(4) का हवाला देते हुए कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के जज को पद से हटाने के लिए संविधान में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना आवश्यक है।
याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, किसी जज पर दबाव बनाने या उसे प्रभावित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक अभियान चलाना न्यायिक स्वतंत्रता के लिए चिंता का विषय है।
इस मामले में केंद्र सरकार, कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महुआ मोइत्रा और अखिलेश यादव को पक्षकार बनाया गया है।
(नई दिल्ली से Zee News रिपोर्टर अरविंद सिंह की रिपोर्ट)
