Back
हाथरस में नायब तहसीलदार के चालक ने मांगी 5000 रुपये की घूस!
SKSumit Kumar
Aug 29, 2025 07:33:36
Hathras, Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़ हाथरस
हाथरस में एक चकरोड़ हटवाने के एवज़ में नायब तहसीलदार के चालक ने की 5000 रुपये की घूसखोरी।
नयाब तहसीलदार के चालक ने किसान से की ₹10000 की डिमांड ₹5000 लिए एडवांस।
तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो के नाम पर मांगे रुपये किसान का आरोप।
किसान ने नायाब तहसीलदार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।
किसान द्वारा चालक को पांच हजार रुपये देने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
किसान ने अवैध कब्जा धारी चकरोड को बताया।
सभी अधिकारियों को लेकर डीएम तक की गई चकरोड हटाने की शिकायतें।
आख्या लगाई गई गलत, नहीं हुआ कोई निस्तारण, कई महीनों से काट रहा कोर्ट कचैरी के चक्कर।
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव पैकवाडा का मामला।
बाइट- कुलदीप अग्निहोत्री। पीड़ित
14
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSanjay Prakash
FollowSept 01, 2025 14:36:08Noida, Uttar Pradesh:
रामफूलमेहरा
बूंदी - CMHO ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बाबई मे लगे चिकित्सा शिविर का औचक निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश
डॉ. ओ.पी. सामर ने गांवों और बस्तियों में जाकर की मुलाकात
मौके पर तैनात चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को दिए निर्देश
पीड़ित को दवाइयों और उपचार के लिए परेशान न होना पड़े
प्रभावित जनों तक समय पर स्वास्थ्य पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता
0
Report
VMVimlesh Mishra
FollowSept 01, 2025 14:35:59Mandla, Madhya Pradesh:
मण्डला - जिले के थाना नैनपुर की ग्राम पंचायत भेंसवाही की महिलाओं ने ग्राम में शराबबंदी को लेकर मोर्चा खोल दिया है । ग्राम सरपंच साधना मरावी के नेतृत्व में महिलाओं ने बड़ी संख्या में नैनपुर थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की ओर गांव में शराबबंदी की मांग की है । महिलाओं का कहना है कि गांव में गली गली में शराब बेची जाती है जिससे न केवल गांव के पुरुष बल्कि बच्चे भी शराब की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य ओर जीवन बर्बाद कर रहे है । महिलाओं ने बताया कि शराब के नशे में जंहा बच्चे शराबी होते जा रहे है वंही ग्राम के पुरुष और युवक शराब के नशे में घरों की महिलाओं से लड़ाई - झगड़े ओर मारपीट करते है जिससे घरों में कलह जैसी स्थिति है और महिलाएं परेशान होती है । महिलाओं ने पुलिस से मांग की है कि गांव में शराब विक्रय जल्द से जल्द बंद कराया जाय ।
बाईट - साधना मरावी - ग्राम सरपंच - ग्राम भेंसवाही ।
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowSept 01, 2025 14:35:52Nuh, Haryana:
Story :- नीट व जेईई की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम का शुभारंभ 4 सितंबर से
:- अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने चयनित विद्यार्थियों व अभिभावकों को दी कोचिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी
मेवात विकास एजेंसी (एम.डी.ए.), नूंह द्वारा जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए नीट एवं जेईई अभ्यर्थियों हेतु निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम आगामी 4 सितम्बर से प्रारम्भ किया जा रहा है।
आज चयनित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन/प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं से अवगत कराया गया और आश्वस्त किया गया कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आवास/हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकें। यह पहल नूंह जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगी।
इस अवसर पर क्लास 24 कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधि, उप जिला शिक्षा अधिकारी (डिप्टी डीईओ) तथा एम.डी.ए. के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पूरी निष्ठा और एकाग्रता के साथ पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही, विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाकर अपने लक्ष्य की ओर मेहनत करें और नूंह जिले का नाम रोशन करें।
बाइट :- प्रदीप सिंह मलिक अतिरिक्त उपायुक्त नूंह।
0
Report
ADAnkush Dhobal
FollowSept 01, 2025 14:35:48Shimla, Himachal Pradesh:
सोमवार शाम शिमला स्थित राज्य सचिवालय के नज़दीक सड़क हादसा पेश आया. यहां शराब की बोतलें ले जा रही एक पिकअप दीवार से जा टकरायी. जानकारी के मुताबिक, हादसा ब्रेक फ़ेल होने की वजह से पेश आया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. ग़ौरतलब है कि यह भीड़भाड़ वाला इलाक़ा है और इसी जगह बस स्टॉप भी है, जहां लोग बस का इंतज़ार करते हैं.
0
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowSept 01, 2025 14:35:28Kurukshetra, Haryana:
कुरुक्षेत्र: हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब में आई बाढ़ पर जताई चिंता, केंद्र सरकार पर पंजाब में जानबूझकर ज्यादा पानी छोड़ने के लगाए आरोप, जगदीश सिंह झींडा ने कहा- केंद्र सरकार पाकिस्तान को डुबोने की मनसा से पंजाब को भी डूबा रही है,जगदीश सिंह झींडा ने सभी हरियाणा वासियो से पंजाब की मदद करने की की अपील
कुरुक्षेत्र:- हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने पंजाब में आई बाढ़ पर चिंता जताई है। वही प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में जानबूझकर ज्यादा पानी छोड़ रही है। जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि केंद्र सरकार पाकिस्तान को डूबने की मनसा से पंजाब को भी जानबूझकर डुबा रही है। वहीं जगदीश सिंह झींडा ने सभी हरियाणा वासियो से पंजाब के लिए मदद करने की अपील की है। जगदीश सिंह झींडा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात की थी। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया है कि पंजाब की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही पंजाब सरकार को मदद करने के लिए पत्र लिख चुके हैं।
बाईट:- प्रधान जगदीश सिंह झींडा
0
Report
Unnao, Uttar Pradesh:
गणेश भवन, गायत्री नगर में श्री गणेश नवयुवक सेवा समिति द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया11 दिनों तक चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशाल धनुष भंग, ऑपरेशन सिंदूर तथा विजय भारत कार्यक्रम जैसे कार्यक्रम संपन्न हुए।इस दौरान रोजाना सुबह-शाम भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण से वातावरण भक्तिमय बनारहा। बच्चों और युवाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया गया, वहीं गणपति बप्पा कीप्रतिमा ने सभी का मन मोह लिया।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 01, 2025 14:33:41Jodhpur, Rajasthan:
बालेसर : जोधपुर जिला रिपोर्टर: राकेश भारद्वाज
इनफॉर्मर:लक्ष्मण दान चारण
M : 9983952115
LaxmanDanchara1
बालेसर जोधपुर उपखंड क्षेत्र के बस्तवा में गोतावरराय के मंदिर में वार्षिक मेला आयोजित,
माताजी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई मेले की शुरुआत,
इंदावटी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की तादात में श्रद्धालु पहुंचे मेले में,
मेला कमेटी द्वारा नियुक्त स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की करी सहायता,
मेले में लगे हाट बाजार में महिलाओं और बच्चों ने खरीददारी का लिया आनंद,
श्रद्धालुओं ने गोतावरराय बांध का भी किया भ्रमण,
गोतावरराय विकास समिति की बैठक में मंदिर के नवनिर्माण को लेकर भी की गई महत्वपूर्ण चर्चा।
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowSept 01, 2025 14:33:34Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की कार्यकर्ताओं से अपील
जन्मदिन पर न लगाएँ होर्डिंग्स और बैनर
किसी प्रचार माध्यम से शुभकामनाएँ देने से भी किया मना
संगठन के प्रति समर्पण ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार
कार्यकर्ताओं का स्नेह ही मेरे लिए अमूल्य है – खण्डेलवाल
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा– आशीर्वाद और समर्थन ही पूँजी है
आपके आशीर्वाद और निरंतर समर्थन के लिए हृदय से आभारी हूँ
0
Report
ASAman Singh Bhadouriya
FollowSept 01, 2025 14:33:30Sukma, Chhattisgarh:
चिंतागुफा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने की तैयारी में थे।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पेंटापाड़ इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने इन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड और कोर्डेक्स वायर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद टिफिन बम का वजन करीब दो से तीन किलो बताया जा रहा है।
पकड़े गए तीनों नक्सली ग्राम बुर्कलंका के रहने वाले हैं और प्रतिबंधित संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि मौके का फायदा उठाकर विस्फोटक प्लांट करने की योजना बनाई गई थी।
पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।
0
Report
ADAbhijeet Dave
FollowSept 01, 2025 14:33:18Ajmer, Rajasthan:
अजमेर
विधानसभा किशनगढ़
स्थानीय रिपोर्टर - पदम् कोठारी
जिला रिपोर्टर - अभिजीत दवे 9829102621
एंकर - अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। नजदीकी अराई के दादिया गांव में सड़क किनारे बने बरसाती गड्ढे में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और ग्रामीण बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पानी से बाहर निकालने में सफल हुए। तत्काल उपचार के लिए उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को किशनगढ़ के राजकीय वाई.एन. अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान दादिया निवासी 15 वर्षीय एहसान और 16 वर्षीय शाहिद के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर अराई थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowSept 01, 2025 14:33:09Jodhpur, Rajasthan:
जोधपुर - हवस का भूखा तांत्रिक बाबा बेनकाब,
वीडियो वायरल होने के बाद समाज में आक्रोश,
अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर भोलेभाले लोगों को ठगने वाले एक तांत्रिक बाबा,
बाबा का घिनौना चेहरा अब बेनकाब हो गया ,
घंटाघर साइकिल मार्केट क्षेत्र में बैठकर यह तथाकथित बाबा ,
लोगों को तांत्रिक क्रियाओं और वशीकरण का झांसा देता था,
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो ने इसके काले कारनामों को उजागर कर दिया है
नोट - वायरल वीडियो है ब्लर कर लेवें....
0
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowSept 01, 2025 14:32:59Paradeep, Odisha:
Slug - Ambulance
Dt- 01/09/2025
Place - Jagatsinghpur
Format - Avo
Anchor - ଏକ ଘରୋଇ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସରେ ଅକ୍ସୀଜେନ ନ ଥିବାରୁ ଚାଲିଗଲା ରୋଗୀର ଜୀବନ ବୋଲି ଅଭିଯୋଗ। ଜଗତସିଂହପୁର ଏକ ଗୁରୁତର ରୋଗୀକୁ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତରିତ କରାଯାଉଥିବା ସମୟରେ ଅକ୍ସୀଜେନ ନ ଥିବା କାରଣ ରୁ ମହିଳା ରୋଗୀଙ୍କର ଚାଲିଗଲା ଜୀବନ ବୋଲି ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି । ଏହାକୁ ନେଇ ଉତକ୍ତ୍ୟ ଲୋକେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସକୁ ଭଙ୍ଗାରୁଜା କରିବା ସହ ଜଗତସିଂହପୁର ସଦର ଥାନା ପୋଲିସର ଜିମା ଦେଇଛନ୍ତି। ତେବେ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ଚାଳକ ଜଣଙ୍କ ଫେରାର ହୋଇ ଯାଇଥିବା ଜଣାପଡିଛି। ଜଗତସିଂହପୁର ଥାନା ଅଳା ପଞ୍ଚାୟତ ଅନ୍ତର୍ଗତ ବ୍ରାହ୍ମଣଖଣ୍ଡ ଗ୍ରାମର କମଳା ପଣ୍ଡା ନାମକ ଜଣେ ୫୮ ବର୍ଷୀୟ ମହିଳା ଛାତିରେ ଯନ୍ତ୍ରଣା ଅନୁଭବ କରିବାରୁ ଜଗତସିଂହପୁର ମେଡିକାଲ ଓ ପରେ OD33R3130 ମା କୁତାମଚଣ୍ଡୀ ନାମକ ଏକ ଘରୋଇ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସରେ କଟକ ସ୍ଥାନାନ୍ତର କରା ଯାଉଥିଲା । ମାତ୍ର ଏହି ଘରୋଇ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସରେ କେବଳ ଫାଙ୍କା ସିଲିଣ୍ଡର ଥିବା ବେଳେ ସେଥିରେ ଅକ୍ସୀଜେନ ନଥିଲା । ଯାହା ଫଳରେ ବାଟରେ ଅକ୍ସିଜେନ ଆବଶ୍ୟକ ପଡିବାରୁ ଆମ୍ବୁଲାନ୍ସ ରେ ଥିବା କର୍ମଚାରୀ ରୋଗୀଙ୍କ ମୁହଁରେ କେବଳ ଖାଲି ଅକ୍ସୀଜେନ ମାସ୍କ ଲଗାଇଥିଲେ । ଯାହା ଫଳରେ ଅସ୍କିଜେନ ଅଭାବରୁ ରୋଗୀ ଙ୍କର ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇ ଯାଇଥିବାର ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି ।
ଜଗତସିଂହପୁର ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowSept 01, 2025 14:32:48Munger, Bihar:
पति का अपने मौसी के साथ अवैध संबंध से प्रताड़ित होकर नवविहाहिता ने मायके मेंफांसी लगाकर की आत्महत्या।
मुंगेर : मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के महपुर गांव में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही जब तक घरवालों को जानकारी हुई तो महिला की मौत हो चुकी थी। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर थाना की पुलिस मोके वारदात पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्तपताल भेज दिया। बताया जाता है की मृतिका की महज चार माह पूर्ब शादी हुई थी और पति की बेवफाई और पड़ताड़न के कारण आमहत्या कर ली। वही घटना के बाद मृतिका के परिजनों ने इसकी जानकरी सुसराल पक्ष को दी लेकिन कोई भी परिवार नहीं पहुंचा।
मृतिका के परिजनों ने बताया की मौसम की शादी 4 मई 2025 को लौना निवासी अजय कुमार तांती से हुई थी। वही शादी के कुछ महीने दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे लेकिन जब मौसमी को जानकारी हुई की पति का अवैध संबंध सुल्तानगंज की एक महिला के साथ है जो रिश्ते में मौसी है और उसके चार बच्चे है । इसी मामले को लेकर लगातार मौसमी और उसके पति के बीच में विरोध होता था। बार -बार उसके पति मौसमी को कहता था की तुम मुझे पसंद नहीं हो मर जाओ। उन्होंने कहा की मौसमी की शादी अजय के साथ धूम धाम से किये थे और पांच लाख रूपये दहेज के रूप में परिवार को दिए थे। उन्होंने बताया की मौसमी तीज पर्व में अपने मायके महपुर आयी थी और दहशरा पूजा में सुसराल जाती। वही आज अजय ने मौसमी को मोबाईल कर गाली गलौज किया था जिसके कारण गुस्से में आकर घर के छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बाइट बबीता देवी मृतिका की माँ
बाइट जितेंद्र तांती मृतिका का पिता
वही तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया की मृतिका के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
0
Report
HGHarish Gupta
FollowSept 01, 2025 14:32:36Chhatarpur, Madhya Pradesh:
एकंर -बाबा बागेश्वर एक बार फिर हिंदू सनातन एकता पदयात्रा निकालनै वाले है ,जिसका दूसरा चरण 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली से वृंदावन के लिए निकाली जायेगी ,इसके लिये बाबा बागेश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बैठके करना शुरु कर दिया है ,आज उन्होने वृदांवन के संतो ,कथावाचकों के साथ बैठक कर उनकी इस यात्रा मे सहयोग करनै की मांग की,बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में होने वाली इस पदयात्रा के लिए लगातार संपर्क चल रहा है। बागेश्वर महाराज ने वृंदावन में संत मिलन अवसर पर सभी संतों का आशीर्वाद लिया और सनातन एकता पदयात्रा के लिए सहयोग मांगा। उपस्थित संतो सहित सभी प्रबुद्ध जनों ने एक स्वर में कहा कि वह तन, मन, धन से इस यात्रा का सहयोग करेंगे और यात्रा को सफल बनाएंगे। संतों ने कहा कि यह राष्ट्रीय यज्ञ है इसमें आहुति देने से नहीं चूकना चाहिए।
श्री धाम वृंदावन के श्रीकृष्ण धाम में आयोजित संत मिलन के अवसर पर बृजवासी सेवा न्यास, गोस्वामीजन, सभी कथा प्रवक्ता, तीर्थ पुरोहित, पंडा महासभा, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास, अखिल भारतीय सन्यासी परिषद, वृंदावन आश्रम प्रमुख सहित वृंदावन के सभी संत शामिल हुए। सभी संतो ने कहा कि बागेश्वर महाराज सनातन हिंदू एकता यात्रा के इस राष्ट्रीय महायज्ञ को आयोजित कर रहे हैं हम सबको इसमें अपनी आहुति अवश्य देना चाहिए। यदि हमने आहुति नहीं दी तो आने वाली पीढ़ी पूछेगी कि इस यज्ञ के समय कहां थे? इतिहास हमें लाक्षित न करे इसलिए सभी अपना समर्थन दे। संत मिलन में सभी ने अपने विचार रखे।
बाईट-धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री -पीठाधीश्वर
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowSept 01, 2025 14:32:16Morena, Madhya Pradesh:
Breaking ग्वालियर
घर के बाहर हुई मारपीट,
खड़ी कार के कांच फोड़े।
देर रात का मामला बताया जा रहा है।
घटना का वीडियो आया सामने।
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शब्द प्रताप आश्रम पंचशील नगर की घटना।
आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने तोडफ़ोड़ और मारपीट
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि विवाद और मारपीट के समय कट्टे से फायरिंग भी किया गया है।
0
Report