494111
चिंतागुफा में नक्सलियों की बड़ी गिरफ्तारी, आईईडी प्लांटिंग का खुलासा!
Sukma, Chhattisgarh: चिंतागुफा पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने की तैयारी में थे। जानकारी के मुताबिक ग्राम पेंटापाड़ इलाके में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने इन्हें धर दबोचा। पकड़े गए नक्सलियों के पास से टिफिन बम, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड और कोर्डेक्स वायर समेत कई विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। बरामद टिफिन बम का वजन करीब दो से तीन किलो बताया जा रहा है। पकड़े गए तीनों नक्सली ग्राम बुर्कलंका के रहने वाले हैं और प्रतिबंधित संगठन में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे। पूछताछ में इन्होंने स्वीकार किया है कि मौके का फायदा उठाकर विस्फोटक प्लांट करने की योजना बनाई गई थी। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों का कहना है कि नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमशेदपुर में अवैध महुआ शराब की 330 लीटर बरामद, दो गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार की डिक्की से 330 लीटर महुआ शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बागबेड़ा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कार के जरिए अवैध महुआ शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जगन्नाथपुर मोड़ के पास वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार की डिक्की से महुआ शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास विशाल उर्फ छोटू और धीरेन तांती के रूप में हुई है। दोनों सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर कुल 330 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। बरामद शराब को सिदगोड़ा इलाके में ले जाकर सप्लाई करने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा。0
0
Report
जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR (RAJASTHAN): DEVOTEES GATHER IN LARGE NUMBERS TO OFFER PRAYERS AT MOTI DUNGRI GANESH TEMPLE IN JAIPUR ON THE OCCASION OF GANESH CHATURTHI. जयपुर: गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।0
0
Report
हनुमगढ़ के 8 निकायों की मतगणना शुरू, 60 वार्डों के परिणाम आज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : जिले के 8 निकायों चुनाव की मतगणना शुरू. Hanumangarh नगरपरिषद चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशियों के भाग्य का आना रहेगा फैसला, पोलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना, 10 टेबल पर 15 राउंड में हो रहा 60 वार्डो का फैसला, जिले के सभी 8 निकायों के 369 मतदान केन्द्रों के लिए लगाए गए हैं 57 टेबल0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में बाढ़ से 9 लाख आबादी प्रभावित, राहत कार्य तेज
Naya Chak, Bihar:भागलपुर जिले में 15 प्रखंडों के 456 गांवों की कुल 9 लाख 15 हजार 781 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 73,090 परिवारों को सहायता प्रदान की गई है तथा 24,812 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 123 नावों के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। SDRF दियारा इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुँचा रही है। हजारों की आबादी अभी भी जलकैदी बने हुए हैं। गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। गंगा वर्तमान में भागलपुर में 34.17 मीटर पर बह रही है जो खतरे के निशान से 49 सेंटीमीटर ऊपर है। नाथनगर के दियारा इलाके में हजारों लोग छतों पर या टिन शेड के छतों पर रह रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वो घर छोड़ कर जाएंगे तो सामान चोरी हो जाएगा। दियारा के दर्जनों गांवों से हजारों लोग पलायन कर ऊंचे स्थानों पर जा चुके हैं जो नहीं गए वह जलकैदी बने हुए हैं। गंगा का घटता जलस्तर उन लोगों के लिए राहत की बात है।0
0
Report
मालपुरा नगरपालिका, डिग्गी व लाम्बाहरिसिंह में मतगणना शुरू: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) टोंक के मालपुरा से खबर नगरपालिका मालपुरा, डिग्गी व लाम्बाहरिसिंह के चुनाव 2026 की कुछ ही देर में शुरू होगी मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा में शुरू होगी मतगणना सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर आवागमन किया बंद डीवाईएसपी आशीष प्रजापत लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का ले रहे जायजा नगरपालिका मालपुरा की पांच टेबल पर 12 राउंड में होगी मतगणना नगरपालिका डिग्गी की चार टेबल पर सात राउंड में होगी मतगणना नगरपालिका लाम्बाहरिसिंह की चार टेबल पर पांच राउंड में होगी मतगणना0
0
Report
मकराना में मतगणना शुरू, प्रत्याशी-एजेंडा केंद्र के भीतर प्रवेश
Didwana, Rajasthan:मकराना- मतगणना को लेकर प्रत्याशियों व एजेंडों की मतगणना केंद्र के अंदर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलेरिया नाडा में मतगणना शुरू।0
0
Report
Advertisement
तमिलनाडु के उच्ची पिल्लयार मंदिर के ड्रोन दृश्य, गणेश जी को समर्पित
Noida, Uttar Pradesh:TIRUCHIRAPPALLI (TAMIL NADU) UCCHI PILLAYAR TEMPLE IS A 7TH-CENTURY HINDU SHRINE DEDICATED TO LORD GANESHA/ DRONE VISUALS तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु: तिरुचिरापल्ली में स्थित भगवान गणेश को समर्पित 7वीं सदी के उच्छी पिल्लयार मंदिर के सुंदर ड्रोन दृश्य。0
0
Report
धौलपुर के 60 वार्डों की मतगणना आज पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुरक्षा के साथ
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों की मतगणना आज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो रही है। सभी एजेंटों को तलाशी के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है। अंदर मोबाइल, पेन, बीड़ी-सिगरेट ले जाने पर पूरी तरह रोक है। पुलिस ने तीन लेयर में सुरक्षा बंदोबस्त किया है। कॉलेज के मुख्य गेट पर बेरीकेडिंग, अंदर सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। 90 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। मतगणना हॉल में टेबल पर प्रत्याशियों के एजेंट मौजूद हैं।0
0
Report
निकाय चुनाव 2026: मीडिया प्रवेश रोकने पर आक्रोश, पत्रकारों ने कॉलेज द्वार धरना
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) निकाय चुनाव 2026, मीडिया को प्रवेश नहीं देने पर भड़का आक्रोश, पत्रकारों ने कॉलेज के मुख्य द्वार के आगे लगाया धरना, एसडीएम भरत जयप्रकाश मीना नहीं कर रहे मीडिया से वार्ता, जबकि दो दिन पूर्व पत्रकारों को किए थे पास जारी, इसके बावजूद प्रवेश नहीं देने पर उपजा आक्रोश, बड़ा सवाल- आखिर मीडिया से ही प्रशासन क्यों छुपा रहा है मतगणना की प्रक्रिया? ऐसे में काउंटिंग की कैसे बनी रहेगी पारदर्शिता.0
0
Report
Advertisement
कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के पास देर रात टेलर टक्कर में एक चालक की मौत
Koderma, Jharkhand:कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के समीप रविवार की देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो टेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक टेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेलर चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट कर अलग हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक टेलर की केबिन में काफी देर तक फंसा रहा। इधर, घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का कार्य चलाया। दोनों टेलर रांची की ओर से आ रहा था और कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था। इधर कोडरमा घाटी में दोनों टेलर एक दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी के मेघातरी के समीप एक ढलान वाली जगह पर पीछे से आ रही टेलर का ब्रेक फेल हो गया और टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के दुकानदार और ग्रामीण जो गहरी नींद में सो रहे थे, उनकी नींद खुल गई और वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। इधर हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा मृतक व घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जहाँ घायल का इलाज जारी है। फिलहाल मृतक और घायल की पहचान नहीं हो पाई है।0
0
Report
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत आज से हुई। एंकर - इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव की आज से शुरुआत हुई, जहां आज सुबह से वैदिक मंत्रचार और विधि विधान के साथ शुरुआत हुई, जहां आज भगवान खजराना गणेश को सवा लाख मोदक का भोग लगेगा तो वही अलग-अलग दिन अनुष्ठान चलते रहेंगे। मंदिर को भव्य और दिव्य रूप से सजाया गया है जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुबह से ही न सिर्फ खजाना गणेश मंदिर बल्कि शहर के अलग-अलग मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। मैं मंदिर प्रशासन का अनुमान एक लगभग 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की खजराना गणेश के दर्शन करेंगे।0
0
Report
बारिश में गरीब का आशियाना गिरा, मलबे में सामान बह गया; ग्रामीण मायूस
Ansar Nagar, Jharkhand:बारिश में गरीब का आशियाना गिरा, मलबे में सामान बह गया; ग्रामीण मायूस चतरा : चतरा के प्रतापपुर प्रखंड से एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जहां लगातार बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया। मामला प्रतापपुर प्रखंड के सिदकी पंचायत के जीराबार गांव का है। जहां सेराज मियां का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के एक भी सदस्य घर में नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घर गिरने से अंदर रखा अनाज, चावल, गेहूं, आटा, चारपाई समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। अब सेराज अपनी पत्नी संजीदा बीबी और परिवार के साथ अपने भतीजे के घर में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित का कहना है कि लंबे समय से आवास योजना के लिए दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन पक्का मकान आज तक नहीं मिला। वहीं मुखिया सुरेश राम ने कहा कि आपदा राहत के तहत मुआवजा और आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। बाइट 1 :भुक्तभोगी सेराज मिंया。 बाइट 2: मोहम्मद नसीम, ग्रामीण。0
0
Report
Advertisement
पुष्कर सिंह धامي ने गणेश चतुर्थी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
Noida, Uttar Pradesh:समस्त प्रदेशवासियों को विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सफलता का वास हो। #GaneshChaturthi0
0
Report
हैदराबाद के फूड स्टॉल में आग, पुप्पलगुडा में सिलिंडर फटा; कोई नुकसान नहीं
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): FIRE BREAKS OUT IN A FOOD STALL AT PUPPALAGUDA, CYLINDER EXPLODES/ NO CASUALTIES/ VISUALS (SOURCE: FIRE OFFICIAL HYDERABAD)0
0
Report
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना—16 राउंड, 80 वार्ड
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026, सुबह 8:00 बजे शुरू होगी मतगणना, निगम के 80 वार्डो के चुनावी मैदान में उतरे 220 प्रत्याशी के भाग्य का होगा फैसला, राजस्थान कृषि महाविद्यालय में होगी मतगणना, 80 वार्डों के लिए आठ अलग-अलग टेबल लगे हैं, 16 राउंड में पूरी होगा मतगणना का काम, पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए हैं खड़े सुरक्षा बंदोबस्त, त्रिस्तरीय जांच के बाद आरसीए परिसर में दिया जा रहा प्रवेश, एक ग्राउंड पूरा होने के साथ ही पांच वार्डो के परिणाम होंगे जारी,0
0
Report
Advertisement
