Back
ग्वालियर में सेल्समैन बन बदमाश ने बुजुर्ग दंपती के गहने चुराए
KSKartar Singh Rajput
Sept 13, 2025 06:01:10
Morena, Madhya Pradesh
एंकर-ग्वालियर में पीतल, तांबे के बर्तन साफ करने की आड़ में दो बदमाश बुजुर्ग दंपती के पांच लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर ले गए। बदमाश वॉशिंग पावडर कंपनी का सेल्समैन बनकर आए थे। कंपनी ने सस्ते दाम पर पावडर बेचने का ऑफर निकाला है फिर उनकी आंखों के सामने तांबे का लोटा चांदी के समान चमका कर दिखाया। दंपती को झांसा देने के लिए बदमाश ने अपनी सोने की अंगूठी भी पावडर से साफ की। फिर दंपती से सोने के गहने साफ करने के लिए और उनको लेकर फरार हो गए। कॉलोनी के सीसीटीवी में दोनों बदमाश आते और भागते कैद हुए है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वीओ- दरअसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी कॉलोनी निवासी 72 साल के कंवरराम होतवानी बैंक से रिटायर्ड हैं। बच्चे शहर के बाहर रहते हैं। वहां अपनी पत्नी रजनी और भाई धनराज के साथ रहते हैं। धनराज सुबह बाहर गए हुए थे। घर में दोनो बुजुर्ग दपंती थे। दोपहर करीब 12 बजे रजनी पोर्च में थीं। एक बदमाश उजाला कंपनी का सेल्समैन बनकर आया। उनसे बोला कंपनी ने पावडर लॉन्च किया है इससे तांबा, पीतल और चांदी का सामान चमक जाएगा। इन दिनों कंपनी 20 रुपए में पावडर के दो पैकेट का ऑफर भी दे रही है। दोनों को कंपनी का सेल्समैन समझ कर उन्होंने तांबे का लोटा साफ करने के लिए दिया। उसे बदमाश ने उनकी आंखों के सामने चमका दिया। फिर उसने चांदी का सामान मांगा तो पूजा से छत्र उतार कर दिया उसे भी बदमाश ने साफ कर दिया। बदमाश ने अपने हाथ से सोने की अंगूठी उतार कर पानी मांगा। उसमें पावडर और अंगूठी डालकर कहा इसे गर्म करना पड़ेगा तो अंगूठी भी बिल्कुल नए सोने की तरह चमक जाएगी। उसकी बातों में आकर वह रसोई में पानी गर्म करने आईं तो बदमाश भी उनके पीछे पीछे रसोई में आ गया और उनके गले से सोने की चेन और हाथ से सोने की दो चूड़िया उतरवा कर पानी में डलवा दीं। रजनी रसोई के अंदर और वह और बदमाश का दूसरा साथी बाहर खड़े थे। इस दौरान रसोई में मौजूद बदमाश ने गहने पोंछने के लिए रजनी से कागज मांगा तो वह कागज देने के लिए घूमी इसी दौरान बदमाश ने पानी में हाथ डालकर फुर्ती से गहने निकाल कर दौड़ लगा दी दोनों बदमाशों के भागने पर शक हुआ तो गैस पर गर्म हो रहे पानी में हाथ डालकर देखा तो रजनी के गहने गायब थे। दंपती ने बताया आंखों के सामने गहने चोरी होने पर शोर मचाया तुरंत डायल 112 को कॉल किया। लेकिन जब तक पुलिस और पड़ोसी आए दोनों बदमाश गहने लेकर भाग चुके थे। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक किए इसमें दिखा है बदमाश बाइक से आए थे और वारदात कर झांसी रोड की तरफ भाग गए। बुजुर्ग दंपती ने गहनों की कीमत लगभग 5 लख रुपए बताई है लेकिन पुलिस में एक लाख 70 हजार रुपए के गहने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
बाइट-रॉबिन जैन,सीएसपी,ग्वालियर
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowSept 13, 2025 08:49:02Noida, Uttar Pradesh:ऐसे हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव।
करते हैं ऑन द स्पॉट फ़ैसला
रतलाम में युवक को इस तरह दिलाया न्याय।
2
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowSept 13, 2025 08:48:400
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 13, 2025 08:47:190
Report
DNDinesh Nagar
FollowSept 13, 2025 08:47:110
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowSept 13, 2025 08:46:590
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowSept 13, 2025 08:46:300
Report
RSRAKESH SINGH
FollowSept 13, 2025 08:46:100
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 13, 2025 08:45:480
Report
SBShowket Beigh
FollowSept 13, 2025 08:45:290
Report

0
Report

0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowSept 13, 2025 08:35:524
Report
MSManish Sharma
FollowSept 13, 2025 08:35:150
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 13, 2025 08:35:060
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowSept 13, 2025 08:34:450
Report