icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
SBShowket Beigh13 Sept 2025, 08:45 am

ALTAF THAKUR: Devsar में आतंकी लिंक वाले को टिकट क्यों दिया?

Srinagar, Bjp spokesperson Altaf thakur asks “How does the Aam Aadmi Party justify giving a ticket in Devsar (Kulgam) to Sheikh Fida Hussain, a person with police records linking him to terrorist activities, who was arrested in a terrorist encounter case, spent over a year in jail under TADA charges, has multiple cases declared in his own affidavit, and who lost badly in the 2024 election?” Thakur said The Aam Aadmi Party has once again exposed its pro-Khalistan mindset. Its Rajya Sabha MP Raghav Chadha, instead of focusing on his medical visit, rushed to meet a known pro-Khalistan British MP Preet Gill in the UK. This is not a coincidence, it’s a continuation of AAP’s dangerous flirtation with separatist forces. From giving tickets to terrorist-linked candidates in Kashmir to rubbing shoulders with Khalistan sympathisers abroad, AAP has proved it stands with anti-India elements rather than with the nation.” He said that “From Kashmir to UK, AAP is hand-in-glove with anti-India forces. Meeting pro-Khalistan MP Preet Gill is no accident—it’s AAP’s mindset. Raghav Chadha’s act exposes their loyalty lies outside India, not with Bharat. Further, confirming PM's visit to manipur and Jammu Kashmir ahead in coming days, he said that BJP is committed to the welfare , rehabilitation and development of people of this country, so as he reaches here , will handhold Jammu Kashmir on flood affected areas and victims aswell..
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

Munna SinghMunna SinghFollow2h ago
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:फरीदपुर, बरेली। सावन माह के दूसरे सोमवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।सुबह से ही शिवभक्त हाथों में गंगाजल, दूध और पूजन सामग्री लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। वही कछला रामगंगा से जल भरकर बड़ी संख्या में काबरिया भक्तों की टोली बम बम भोले के जयकारों के साथ ग्राम पहलऊ शिव मंदिर, पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर, बाबा सिद्धनाथ शिव मंदिर पर पहुंचकर बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।वही मेंन रोड पर स्थित सत्संग भवन शिव मंदिर, मोहल्ला परा महादेव मंदिर, मोनी महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रावण मास में काबड यात्रा के दौरान काबड़ भक्तों एवं जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत ग्राम दियोरनिया बुखारा मार्ग पर तहसील प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए विशाल कावड़ शिविर एवं भंडारे का दूसरे सोमवार को विधान परिषद सदस्य कुबर महाराज सिंह, उप जिला अधिकारी विदुषी सिंह, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भंडारे का विधिवत्त शुभारंभ किया। विधान परिषद सदस्य कुबर महाराज सिंह ने काबरिया भक्तों श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किया। कांवरिया भक्तों एवं शिव भक्तों ने प्रशासन के इस कार्य की सराहना की। वही अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने काबड शिविर मैं पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी विदुषी सिंह अपर जिलाधिकारी को पटका पहनाकर स्वागत किया । अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कांवरिया भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और स्वयं अपने हाथों भंडारे का श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दक्षिणी अंशिका वर्मा ने फरीदपुर के ग्राम पचौमी मैं स्थित पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। तथा सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस अवसर पर सीओ फरीदपुर संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और कांवड़ियों ने शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।पूरे दिन कांवड़ियों और शिवभक्तों का आवागमन लगातार बना रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील मंदिरों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि तहसील प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़ नियंत्रण तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इस दौरान उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, नायब तहसीलदार अजय सिंह , पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी राधे श्याम पुलिस टीम के साथ शिवा मंदिरों एवं कांवर रूटों का जायजा लेते रहे । सावन माह में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से श
0
0
Report

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान रहा बिसवां नगर, निकली भव्य शिव पालकी यात्रा

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। शिवशक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को पत्थर शिवाला धाम से भव्य शिव पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा बिसवां नगर गूंजायमान रहा। यात्रा के दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। शिव पालकी यात्रा पत्थर शिवाला धाम से प्रारंभ होकर बड़े चौराहा, जहांगीराबाद चौराहा, मंगरहिया बाजार, स्टेशन रोड और सिनेमा रोड होते हुए पुनः पत्थर शिवाला धाम पहुंची। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों पर आधारित आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़ पड़े। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए यात्रा के साथ चलते रहे। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिवभक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया। समिति के कार्यकर्ताओं ने यात्रा को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया। शिव पालकी यात्रा के समापन पर पत्थर शिवाला धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
0
0
Report

मानसिक तनाव में युवक ने काटी हाथ की नस, अधिक रक्तस्राव से मौत

Mohammad RajaMohammad RajaFollow5h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- कोतवाली क्षेत्र के गांव कंचौरा में रविवार देर रात एक 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। उसने धारदार चाकू से अपने हाथ की नस काट ली, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव कंचौरा निवासी सुभाष पुत्र वीरेंद्र (32) अविवाहित था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने बताया कि रविवार को वह काफी देर तक बेचैन अवस्था में घर और आसपास घूमता रहा। देर रात करीब 10:45 बजे उसने धारदार चाकू से अपने बाएं हाथ पर गंभीर चोट पहुंचा ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह गंभीर हालत में मिला। उसके हाथ से काफी मात्रा में खून बह रहा था। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है l
0
0
Report
Advertisement

पंचायत भवन में आधार अपडेट के नाम पर वसूली, बीडीओ ने बैठाई जांच,तहसीलदार ने कहा-दोषियों पर होगी कठोर

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow6h ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:विशुनपुरा विकास खंड की ग्राम पंचायत बलकुडिया के पंचायत भवन में आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के नाम पर लोगों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट अनुमति के निजी कंपनी के कर्मचारी पंचायत भवन में बैठकर आधार अपडेट, जन्मतिथि संशोधन, मोबाइल नंबर जोड़ने तथा अन्य सेवाओं के बदले 100 से 400 रुपये तक वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब एक माह से पंचायत भवन में दो युवक और एक युवती आधार संबंधी कार्य कर रहे हैं। आधार अपडेट कराने पहुंचे सोनू, राजू, पंकज, रोहित समेत कई लोगों ने बताया कि अलग-अलग कार्यों के लिए मनमाने ढंग से शुल्क लिया जा रहा है। वहीं पड़ोसी गांव के संजय राय ने आरोप लगाया कि आधार में जन्मतिथि संशोधन कराने के लिए एक व्यक्ति से आठ हजार रुपये की मांग की गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि 100 से 200 रुपये तक शुल्क लिया जाता है और यही सरकारी दर है। जबकि संबंधित विभाग के अनुसार आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क 25 से 75 रुपये तक है तथा नया आधार कार्ड बनवाने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क है। ग्राम प्रधान पति विनोद गुप्ता ने बताया कि पंचायत भवन में उनकी अनुमति के बिना आधार संबंधी कार्य संचालित किए जा रहे हैं और लोगों से धन की वसूली की जा रही है। खंड विकास अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। शिकायत मिलने पर पंचायत सचिव रवि सिंह को जांच के लिए भेजा गया है। यदि अनियमितता और अवैध वसूली की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उधर सदर तहसीलदार अभिषेक सिंह ने कहा कि आधार सेवाओं के नाम पर अवैध वसूली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

महिलाओं को झांसा देकर जेवर लेकर भाग रहे कथित साधु को ग्रामीणों ने दबोचा

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow6h ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही गांव में दोपहर बाद साधु के वेश में आए तीन युवकों द्वारा महिलाओं को झांसा देकर जेवर ठगने का मामला सामने आया। ग्रामीणों की सतर्कता से एक कथित साधु पकड़ा गया, जबकि उसके दो साथी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ढोरही गांव निवासी चौथी कुशवाहा के घर दोपहर बाद बाइक से तीन युवक साधु के वेश में पहुंचे। उन्होंने स्वयं को हस्तरेखा देखने वाला बताकर घर की महिलाओं को बातों में उलझाया। इसके बाद महिलाओं से चावल मंगवाकर उसमें सोने का मंगलसूत्र रखने को कहा। इसी दौरान आरोपित जेवर लेकर भागने लगे।महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दो युवक बाइक से फरार होने में सफल रहे, जबकि एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और कमरे मे बंद कर दिया। पूछताछ में उसने अपना पता त्रिलोकपुर बताया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी सत्येंद्र चौहान और रविकांत यादव आरोपित को थाने ले गए, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार दोनों साथियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दोस्ती बनी दुश्मनी! आदर्श हत्याकांड में पलट गई पूरी कहानी, पांच नामजद निकले बेगुनाह

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow6h ago
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:पडरौना, कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में हुए आदर्श चौहान हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में कुशीनगर पुलिस की तकनीकी जांच और सूझबूझ काम आई। शुरुआती तहरीर में पांच लोगों को नामजद किए जाने के बावजूद पुलिस ने बिना किसी पूर्वाग्रह के विवेचना को आगे बढ़ाया। घटनास्थल से मिले सुराग, सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने जांच की दिशा बदली और आखिरकार हत्या की साजिश रचने वालों तक पहुंच गई। विवेचना में नामजद पांच लोगों की घटना में भूमिका नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें बेगुनाह पाया। वहीं पुरानी मारपीट की रंजिश में हत्या की साजिश रचने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी केशव मिश्र के अनुसार एक अगस्त को चखनी खास गांव में आदर्श चौहान पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल आदर्श की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। स्वजन की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न टीमों को जांच में लगाया। पुलिस ने नामजद आरोपितों से पूछताछ के साथ घटनास्थल, मोबाइल गतिविधियों और घटना के समय मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल में पुलिस को ऐसे तथ्य मिले, जिनसे घटना की तस्वीर बदलती चली गई। टीम ने नामजद आरोपितों को केंद्र में रखकर जांच तक सीमित रहने के बजाय साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ते हुए आदर्श के दोस्तों पर फोकस किया।पुलिस के अनुसार, आदर्श का कुछ दिन पहले उसके दोस्त अंगद और चंदन से विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान आदर्श ने दोनों की पिटाई कर दी थी। इसी रंजिश को लेकर अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा ने आदर्श को सबक सिखाने की साजिश रची। आरोप है कि योजना के तहत चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।सर्विलांस, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया। आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं।पुलिस की इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि शुरुआती आरोपों के दबाव में आए बिना टीम ने साक्ष्यों को प्राथमिकता दी और विवेचना की दिशा बदलकर वास्तविक आरोपितों तक पहुंच बनाई।खुलासे में तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय, स्वाट टीम के उपनिरीक्षक स्वतंत्र देव सिंह, साइबर सेल के उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह और सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक सन्नी दूबे की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी आरोपितों तक पहुंचने और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement

थाने के सामने रोती महिला ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow7h ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:खड्डा। थाना परिसर के सामने एक महिला के रोते हुए न्याय की गुहार लगाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत और उसकी फरियाद ने पुलिस व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला का आरोप है कि वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंची, लेकिन उसकी परेशानी का समाधान नहीं हो सका, जिसके बाद वह भावुक होकर थाने के सामने रोती नजर आई। मामले को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कुशीनगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं, तो आखिर एक महिला को न्याय के लिए इस तरह परेशान क्यों होना पड़ा। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। यह मामला किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराने के बजाय पीड़ित महिला की शिकायत की निष्पक्ष जांच और उसे न्याय दिलाने से जुड़ा है। पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
0
0
Report

11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार और बिजली पोल टूटकर गिरा, रामकोला-नौरंगिया मार्ग बाधित

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow7h ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर सिंगहा चौराहे के पास सोमवार को 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार और पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग के दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया। सड़क पर बिजली पोल और तार गिरने से राहगीरों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मार्ग बाधित होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली पोल और हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल तार और पोल हटवाकर मार्ग को सुचारु कराने की मांग की है। मामले में रामकोला विद्युत विभाग के जेई से फोन पर वार्ता की गई। जेई ने बताया कि घटना की सूचना अभी मिली है। विभागीय टीम को भेजकर जल्द ही विद्युत पोल और तार को ठीक कराया जाएगा।
0
0
Report

खेत जाते समय युवक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow7h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- कोतवाली क्षेत्र के गांव खासपुर में सोमवार शाम खेत पर जाते समय एक युवक जहरीले सर्प के डसने का शिकार हो गया। सर्पदंश के बाद युवक की हालत अचानक बिगड़ गई और वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव खासपुर निवासी हिमांशु पुत्र जगदीश सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। शुरुआत में युवक ने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब युवक पर पड़ी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे संभालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की। हालांकि उपचार के बावजूद युवक की स्थिति में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल अलीगढ़ लेकर रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ
0
0
Report
Advertisement

तमकुहीराज में बुजुर्ग को हिरासत में रखने पर उठे सवाल

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow7h ago
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:गोपालगंज के अहिरौली दुबौली निवासी इद्रीस अपनी बेटी से मिलने तमकुहीराज आए थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पशु तस्करी की आशंका में पांच दिनों तक थाने में बैठाए रखा। रविवार को पुलिस ने उनका चालान एसडीएम कोर्ट में झगड़े के मामले में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। आरोप है कि जमानत के बाद भी उन्हें देर रात करीब 11 बजे तक तहसील में बैठाए रखा गया और इसके बाद रिहाई हुई। परिजनों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई को लेकर एसडीएम कुणाल गौरव ने नाराजगी जताई और संबंधित वीडियो मंगवाकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में यह सवाल उठ रहा है कि यदि पशु तस्करी का आरोप था तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई क्यों नहीं की गई और यदि मामला केवल झगड़े का था तो पांच दिन तक हिरासत में रखने का आधार क्या था। रकम मांगने की चर्चा भी है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

बरेली से अपहरण हुए डालचंद्र को बरेली पुलिस ने पीलीभीत से सकुशल किया बरामद

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डालचंद्र को पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डालचंद्र को चार पहिया वाहन से आए कुछ लोग मारपीट करते हुए जबरन अपने साथ ले गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी गोवर्धन ने पुलिस को कार नंबर की जानकारी दी।पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाकर सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। पुलिस की सक्रियता देखकर आरोपी डालचंद्र को अमरिया नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर कलारी नहर के पास कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में लक्की उर्फ भजनलाल,लक्षण और जानकी शामिल हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डालचंद्र पर उनकी रिश्तेदार गोता देवी के रुपये बकाया थे। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने डालचंद्र को कार में जबरन बैठाया और रास्ते में उसके साथ मारपीट की।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
0
0
Report

कुशीनगर मे सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow7h ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:(कुशीनगर)। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने सोमवार को कुबेरस्थान स्थित रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट गंभीर चोट से बचाव में मदद करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा, नियमों का पालन कर खुद भी बचें, दूसरों को भी बचाएं कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर आगे बढ़ने, मोबाइल का प्रयोग नहीं करने तथा साइकिल चलाते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जागरूक बच्चे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ परिवार के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इससे सड़क हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी, दुर्गा दयाल तिवारी, अजय सिंह, राजन चौधरी सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 🖋️कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट...🖋️
0
0
Report

जिम संचालक ने थर्ड जेंडर से की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना कोतवाली क्षेत्र में जिम संचालक द्वारा थर्ड जेंडर के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने मारपीट के मामले में जिम संचालक अश्वनी शर्मा और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, थर्ड जेंडर की ओर से थाना कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की। जांच के बाद मारपीट के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top