Back
गोंडा में पति ने रची फर्जी लूट, पत्नी संग आभूषण घर में दफन
AKAtul Kumar Yadav
Sept 25, 2025 10:45:54
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस द्वारा आवास विकास कॉलोनी में हुई लूट का खुलासा करते हुए आरोपी पति को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पति बुधरत्न द्वारा ही फर्जी लूट की कहानी रची गई थी और अपने घर के अंदर ही अपनी पत्नी रीता देवी के साथ मिलकर अपने घर के डबल बेड में ही सारे जेवरात को छिपा दिया था। पत्नी द्वारा और पति द्वारा नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कि किचन में पत्नी के खाना बनाते समय उसे पर बेहोशी का स्प्रे मार कर उसके साथ लूट की अंजाम दिया गया है। 20 लाख रुपए के जेवरात और 70 से 80 हजार रुपए की नगदी लेकर की फरार हो गए हैं। तत्काल पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पांच पुलिस टीमों का गठन करके इस पूरे घटना में लगाया गया था। नगर कोतवाली पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही पूरी घटना का खुलासा करते हुए लगभग 15 लाख रुपए के जेवरात 23130 रुपए नगद बरामद किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी पति बुधरत्न ने बताया गया कि उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है और दो बहनें लखनऊ में रहती हैं। आरोपी की मां का निधन दिसम्बर 2024 में हो गया था और वर्तमान में वह अपनी पत्नी व पिता के साथ आवास विकास कालोनी गोण्डा में रहता है। उसके पिता जिला अस्पताल गोण्डा से सेवानिवृत्त हैं और किसी भी आर्थिक कार्य में उसकी मदद नहीं करते है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसकी मां ने अपनी पुत्रियों की शादी के लिए सोने-चांदी के जेवरात बनवाए थे और अब दोनों अविवाहित बहनों की उम्र विवाह योग्य हो चुकी है। लेकिन वह इन जेवरात को अपनी बहनों की शादी में देने की जिम्मेदारी से बचना चाहता था। इसलिए क्षेत्र में फैली चोरी की अफवाहों का सहारा लेकर उसने घर में रखे आभूषणों व नकदी को सुरक्षित करने के लिए बहनों को गहने न देने के उद्देश्य से अपनी पत्नी को साथ मिलकर लूट की झूठी घटना गढ़ी थी।
वीओ- वही गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया गया कि कल नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आवास विकास में बुधरत्न के घर उसकी पत्नी के साथ लूट की घटना को कुछ लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है। तत्काल मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे थे एसओजी, सर्विलास समेत पांच पुलिस टीमों को लगाया गया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा गया आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तकनीकी और मैनुअल साक्ष्य का संकलन करके जांच में लूट की घटना संदिग्ध पाई गई। जिसके बाद आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इसके बाद अब पूरी घटना को खुलासा किया गया है कोई भी व्यक्ति अगर इस तरीके की फर्जी लूट या चोरी की सूचना देता है या साजिश रचता है तो उसके खिलाफ भी इसी तरीके से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- विनीत जायसवाल- पुलिस अधीक्षक गोंडा।
Visual
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
FollowSept 25, 2025 12:33:160
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowSept 25, 2025 12:33:040
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowSept 25, 2025 12:32:580
Report
AMAnkit Mittal
FollowSept 25, 2025 12:32:450
Report
KKKamal Kumar
FollowSept 25, 2025 12:32:380
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowSept 25, 2025 12:32:280
Report
0
Report
SGSatpal Garg
FollowSept 25, 2025 12:31:530
Report
RRRikeshwar Rana
FollowSept 25, 2025 12:30:220
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowSept 25, 2025 12:30:100
Report
1
Report

4
Report
BDBabulal Dhayal
FollowSept 25, 2025 12:22:160
Report
CRCHANDAN RAI
FollowSept 25, 2025 12:22:090
Report
0
Report