Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Balrampur271201

बलरामपुर के दुर्गापुर में बिजली कट से ग्रामीणों ने लाइनमैन को पेड़ से बांधा

PTPawan Tiwari
Sept 27, 2025 06:02:36
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जिले में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़का कि उन्होंने लाइनमैन को ही पेड़ से बांध दिया। सोशल मीडिया पर 43 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण रस्सी से बंधे लाइनमैन और उसके सहयोगी से कहते सुने जा रहे हैं कि नवरात्रि पर भी बिजली संकट से लोग परेशान हैं, जबकि सरकार दावा करती है कि चौबीसों घंटे बिजली दी जा रही है। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की है। बताया जा रहा है कि लाइनमैन सदगुरु और उसका सहयोगी मनोज कश्यप किसी काम से गुजर रहे थे। तभी नाराज़ ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया और पेड़ में बांध दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजाना रात करीब नौ बजे बिजली कट जाती है। बार-बार ट्रिपिंग के चलते पूरे इलाके में अंधेरा रहता है। लगातार शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। वीडियो में ग्रामीणों को यह कहते सुना जा सकता है कि “ये लोग ही बिजली काटते हैं, इन्हें छोड़ना ही नहीं है, पहले अधिकारी आएं तब इन्हें मुक्त करेंगे।” घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों ने फोन पर ग्रामीणों से बात की और समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों लाइनमैन को छोड़ दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
Sept 27, 2025 07:35:45
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Sept 27, 2025 07:35:31
Noida, Uttar Pradesh:- Feed ID\B\BRep - NEETU JHA\B \B \B \Bबांसुरी स्वराज सांसद , बीजेपी \B इस फुटओवर ब्रिज की मांग पिछले 30 साल से हो रही है लेकिन पिछली सरकार ने इसकी कभी सुध नहीं ली बार बार इसकी मांग को सरकार के सामने रखा था लेकिन दिल्ली में सरकार बदलने के बाद आखिर ये मांग अब पूरी हुई है इस मामले को लेकर हाईकोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान भी लिया था चार करोड़ की लागत से ये 6 महीने से पूरा हो जाएगा \Bपरवेश वर्मा , मंत्री दिल्ली सरकार \B 30 साल से सेना मांग करती रही दिल्ली में पिछले 27 साल से दूसरी सरकार थी लेकिन अब इसके लिए मौजूदा सीएम से मिले तो उन्होंने बिल्कुल भी देर नहीं लगाई और इस प्रोजेक्ट के लिए सहमति दे दी पिछली सरकार ने सेना के एक पुल के लिए पैसे नहीं दिए ,अपने शीश महल के लिए करोड़ों रुपए लगा दिए \Bरेखा गुप्ता सीएम दिल्ली\B सीएम रेखा गुप्ता का पिछले सरकार पर हमला सत्ता में वो लोग पहले बैठे थे जो सेना से ही सवाल करते थे पिछले सरकार विदेशी आक्रांताओं के तौर पर काम करते थे सेना के लिए एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण नहीं होने दिया जब मेरे सामने ये मामला आया मुझे एक पल नहीं लगा ये फैसला लेने में की फुटओवर ब्रिज बनना है मैने इसके लिए तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए थे पिछले सरकार विदेशी आक्रांताओं के रूप में काम कर रहे थे इस देश की नागरिक होने के नाते कहती हूं मेरे जीवन सेना के लिए काम आए दिल्ली कैंट में सेना की कोई भी समस्या हो उसे दूर करने के लिए हम तैयार है सेवा पखवाड़े के तहत रोजाना कई योजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं जल्दी फुटओवर ब्रिज का निर्माण कर दिया जाएगा
0
comment0
Report
PSPrabhanjan Singh
Sept 27, 2025 07:35:04
Masaurhi, Bihar:Slug deadbody  Name...Prabhanjan kumar singh Location...Masaurhi घर से मिली विवाहिता महिला की डेडबॉडी।  मसौढ़ी । मसौढ़ी थाना क्षेत्र में श्यामनगर मुहल्ले के एक घर से पुलिस ने एक विवाहिता महिला की डेडबॉडी बरामद की है। मृतक पूजा कुमारी के गले में खरोंच के साथ काला निशान था। मामला हत्या या आत्महत्या का है पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है। फिलहाल मृतक के मायके वालों ने मसौढी थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार साल पूर्व महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद अक्सर दहेज की मांग की जाती थी। मामले में महिला के पति को आरोपित किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मामले का सच स्पष्ट हो पाएगा।
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Sept 27, 2025 07:33:52
0
comment0
Report
PDPradyut Das
Sept 27, 2025 07:33:44
Jalpaiguri, West Bengal:2C 2709ZG_JAL_POCSO_R মেয়ের বান্ধবী কে ধর্ষণ। একবার দুবার নয়,একাধিকবার ধর্ষনের অভিযোগ। দোষী সাব্যস্ত ব্যক্তি কে কুড়ি বছর সশ্রম কারাদন্ডে দন্ডিত করলো জলপাইগুড়ি র বিশেষ পকসো আদালত। জলপাইগুড়ি র পাহাড়পুর এলাকার ঘটনা। গত বছর ৪ অক্টোবর নয় বছরের নাবালিকা কে ধর্ষনের অভিযোগে অভিযুক্ত আজিদার রহমান কে গ্রেফতার করে কোতোয়ালি থানার পুলিশ। অভিযোগ, একবার দুবার নয় খাবারের প্রলোভন দিয়ে বাড়িতে ডেকে মেয়ের বান্ধবী কে একাধিকবার ধর্ষন করেছে অভিযুক্ত। নয় জনের সাক্ষ্য প্রমানের ভিত্তিতে অভিযোগ প্রমানিত হওয়ায় দোষী সাব্যস্ত এই ব্যক্তি কে কুড়ি বছর সশ্রম কারাদন্ড। ৫০ হাজার টাকা জরিমানা। অনাদায়ে দুই মাস অতিরিক্ত কারাদণ্ড। এবং নাবালিকার পরিবার কে পাঁচ লক্ষ টাকা আর্থিক সাহায্যের জন্য বিচারক ডিস্ট্রিক্ট লিগাল সার্ভিস অথরিটি কে নির্দেশ দিয়েছেন বলে জলপাইগুড়ি পকসো আদালতের সহকারী সরকারি আইনজীবী দেবাশীষ দও জানিয়েছেন। বাইট :- দেবাশীষ দত্ত (আদালতের সহকারী সরকারি আইনজীবী)
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Sept 27, 2025 07:33:18
Bihar:ATTN :BIHAR DESK/27.09.2023 FROM:MADESH TIWARI/GOPALGANJ SLUG :2709_ZBJ_GOP_THAWE_R ANCHOR:- आज शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है आज माँ के स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है माँ स्कंदमाता को गौरी का ही रूप माना जाता है जिले के देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है तो वही सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन कर रहे हैं सुबह 3 बजे थावे मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया जिसके बाद श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए दर्शन पूजन कर रहे हैं वही सुबह 4 बजे श्रृंगार के बाद मंगला आरती किया गया मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आज शारदीय नवरात्र का पांचवा दिन है आज मां के स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है माँ का स्वरुप स्वेत है उनको पीले वस्त्र व भोग प्रिय हैं स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की मां है वो भक्तों पर पुत्र के समान स्नेह लुटाती है पुत्र प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण करती है माँ थावेवाली के दरबार में यूपी, झारखंड व नेपाल सहित दूर दूर से श्रद्धालू पहुँच रहे हैं यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है बाइट-संजय पाण्डेय,प्रधान पुजारी,थावे दुर्गा मंदिर,
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Sept 27, 2025 07:33:06
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 27, 2025 07:32:55
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना *सीमांचल को साधने में लगी पार्टिय़ां* अमित शाह अररिया में किशनगंज में तेजस्वी कटिहार में नीतीश कटिहार में औवेसी इसको लेकर के जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि सीमांचल में इन दिनों में तेजस्वी यादव और ओवैसी साहब की गतिविधियां बढ़ी हुई है. ओवैसी साहब जो सीमांचल में सिर्फ चुनाव और वोट लेने के लिए आते हैं. सीमांचल के विकास के लिए कभी भी पार्लियामेंट में सवाल उन्होंने नहीं उठाया है. यह सीमांचल के लोगों को समझना होगा. वही तेजस्वी यादव सिर्फ विकास के नाम पर अल्पसंख्यको को बनाने का काम करते हैं. राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के मामले में सीमांचल के लोगों को पीछे रखते हैं और परिवार के लोगों को आगे रखते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सीमांचल के लोगों के विकास के लिए सीमांचल के सभी तरह के विकास के लिए भरपूर काम किया है और आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार जी के साथ पूरा सीमांचल खड़ा है. कहीं कोई महागठबंधन या ओवैसी के लोग को वोट करने नहीं जा रहे है. बाइट : अरविंद निषाद, प्रवक्ता, JDU बिहार बीजेपी के प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने बिहार के सभी क्षेत्र में लगातार काम करने का काम कर रही है. बिहार की जनता तो सवाल उनसे पूछ रही है जब चुनाव की आहट हुई है तो ओवैसी साहब सीमांचल का दौरा कर रहे हैं. और जब चुनाव समाप्त हो जाती है तो ओवैसी साहब बिहार छोड़कर के चले जाते हैं. सीमांचल का विकास एनडीए के शासनकाल में हुआ है ये वोट के सौदागर हैं. सीमांचल का विकास हुआ है तो वह एनडीए के शासनकाल में हुआ है ये केवल तुस्टीकरण की राजनीति करने आते हैं . केवल एक जाति एक धर्म की राजनीति करने का काम करते हैं. पांच विधायकों को चुनाव में 2020 में जीतने का काम किया और परिणाम क्या हुआ उनके चार विधायक राष्ट्रीय जनता दल में चले गये. यह वोट के सौदागर है इन्हें सीमांचल के विकास से कोई लेना-देना नहीं है. बाइट : पीयूष शर्मा, प्रवक्ता, बिहार बीजेपी बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने कहा की सीमांचल से हमारा गहरा नाता रहा है और सीमांचल ने हमेशा शराखो पर बैठाया है. पिछले 20 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार और एनडीए में सीमांचल को विकास के पद पर अग्रसर होने से रोकने का काम किया है. हम अपने लोगों के लिए चिंतित है इसलिए इंडिया ब्लॉक कांग्रेस पार्टी लगातार उन क्षेत्रों में दौरा कर रही है और फिर से सीमांचल के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए उनकी समस्याओं को अपने मंचों पर जगह दे रही है. बाइट : डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि अमित शाह बार-बार घुसपैठियों का जिक्र करते हैं लेकिन गृह मंत्री जी इस बात को भूल जाते हैं कि जो बिहार में SIR हुआ उसमें 65 लाख वोटर के नाम डिलीट किए गए. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जो हल्फनामा दिया उसमें घुसपैठियों का जिक्र नहीं है. लेकिन गृह मंत्री रहते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं. इस तरह से वहां पर एक जज्बाती नर और जज्बातों बातों से लोगों को वर्गलाने वाले भी पहुंचे हुए हैं वह बरगलाने का काम कर रहे हैं. सीमांचल क्षेत्र की जनता जानती है को पता है कि तेजस्वी जी जब बिहार के उपमुख्यमंत्री बने इंडिया महा गठबंधन की सरकार बनी तो उन्होंने सीमांचल डेवलपमेंट काउंसिल के गठन की प्रक्रिया शुरू की थी. वह मामले आज भी तेजस्वी जी के जेहन में है और तेजस्वी जी का सच है कि सीमांचल के विकास के लिए सीमांचल डेवलपमेंट काउंसिल का गठन होना चाहिए और सीमांचल के लोगों को विकास के लिए अलग से केंद्र सरकार से राशी उपलब्ध कराई जानी चाहिए. बाइट : एजाज अहमद, प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल
0
comment0
Report
SKSandeep Kumar
Sept 27, 2025 07:32:06
Hamirpur, Himachal Pradesh:रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिडंत में एक की मौत,करीब 2 दर्जन यात्री घायल..।। ANK-:यूपी के हमीरपुर जिले में रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिडंत हुई है...इस सडक हादसे में करीब 2 दर्जन सवारियां घायल हुई हैं...घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया है... जहां एक यात्री की मौत हुई है...जबकि 4 यात्रियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है...बाकी अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है....जहाँ घायलों की संख्या देखते हुए सीएमओ और सीएमएस खुद कमान संभालते हुए अन्य डॉक्टरो के साथ घायलों के इलाज में जुटे हुए हैं.....।। V/O-: यह भीषण सडक हादसा ललपुरा थानाक्षेत्र के उजनेडी गांव के पास हुआ है...जहां आज नौगांव से लखनऊ जा रही रोडवेज बस और ट्रक की भीषण भिडंत हो गई...भिडंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और ट्रक चालक ट्रक में ही फस गया साथ ही रोडवेज बस सवार करीब 2 दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए...जिसके बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई... घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई... जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक चालक सहित सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां एक यात्री की मौत हुई है...जबकि चार यात्रियों को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है....बाकी घायल यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है वहीं हादसें की जानकारी मिलने पर डीएम घनश्याम मीना ने जिले के उच्चाधिकारियों को घायलों का हालचाल लेने और निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी है.....।। BYTE:-डॉ ए.के सिंह (EMO) BYTE:-राजेश कमल (सीओ सदर)
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Sept 27, 2025 07:31:51
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand: *पैकेज स्टोरी* पहली बार ये स्टोरी किसी चैनल के द्वारा की गई है । नोट - देव ताल में - चैनल आईडी का प्रयोग नहीं किया जाता है क्यों उसके ठीक सामने ही चीन सीमा है । बाकी से मानव ताल और राक्षस ताल में चैनल आईडी का प्रयोग किया गया है। फ़ीड - 2 सी से दिनांक - 27/9/2025 रिपोर्ट - पुष्कर चौधरी- चमोली/ उत्तराखंड एंकर - चमोली , उत्तराखंड के चमोली में कई प्राकृतिक और रहस्यमयी ताल ( झील ) आज भी मौजूद हैं जिनको लेकर आज भी कई तरह के रहस्य चुपे हैं । हम बात कर रहे हैं - 18 हजार फ़ीट की ऊंचाई पर माना दर्रे (माना पास )के ऊपर स्थित एक पवित्र झील है देवताल और ठीक उसी के नीचे मानव ताल और उसके नीचे राक्षस ताल की जो कि तीनों ताल (झीलें) हैं । जिनकी आपस में एक दूसरे से दूरी सौ से लेकर दो सौ मीटर है । आपको अगर माना दर्रे (माना पास ) जाना है तो सबसे पहले आपको चमोली प्रशासन से इनर लाइन का परमिट लेना पड़ेगा । उसके बाद आपको बद्रीनाथ पहुंचना होगा वहाँ रात्री विश्राम करने के बाद अगले दिन आपको सुबह 7 बजे निकलना होगा माना पास- देवताल के लिए शुरुवात भारत के प्रथम गांव माना के पास पर पहला चेक पोस्ट आर्मी का पढ़ता है जहाँ पे आपकी पूरी चैकिंग होती है । उसके बाद भी तीन चैकिंग और होती हैं जो कि अलग अलग आर्मी के द्वारा होती है । और खास बात यह है कि देवताल जाने के लिए काफी गर्म कपड़े आपके पास होने चाहिए क्यूंकि वहाँ पर जो तापमान होता है वो -10 से लेकर-20 डिग्री तक होता है । और जिस गाड़ी से आप यात्रा करते हैं वो भी पावरफुल होनी चाहिए क्यूंकि 18 हजार फिट पर यह सड़क मार्ग बना है जहाँ केवल चड़ाई ही है और आसपास हिमालय और साथ ही ऑक्सिजन की कमी भी यहाँ महसूस होती है और काफी खतरनाक ये सपर होता है । और बद्रीनाथ से करीबन 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है देवताल जहाँ पहुँचने के लिए कठिन भरा सफ़र होता है और रास्ते में कई बार गाड़ी ख़ुद रुक जाती है क्यूंकि गाड़ी का तापमान अधिक बढ़ जाता है फिर गाड़ी को रोकना पड़ता है और फिर इंजन को ठंडा करना पड़ता है फ़िर आगे का सफ़र तय करना पड़ता है और ये कई बार करना पड़ता है । इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए 12 बजे तक देवताल पहुंचना पड़ता है । ताकि समय पर आप अपनी यात्रा व धार्मिक पूजा पाठ कर सकें क्यूंकि 2 बजे से पहले आर्मी के जवान आपको देवताल छोड़ने को कहते हैं क्यूंकि बताया जाता है कि उसके बाद उस एरिया में चाईना की सेना भी वहाँ पर रेखी करती है । लेकिन जब आप माना दर्रे (माना पास ) जाते हैं तो सबसे पहले आपको राक्षस ताल के दर्शन होते हैं और उसके बाद मानव ताल के दर्शन होते हैं और सबसे ऊपर देव ताल के दर्शन होते हैं और ये तीनों आस पास ही हैं जिनकी ऊंचाई 18 फ़ीट है और देवताल एशिया की सबसे ऊँची झील भी है । बताया जाता है कि देव ताल के दर्शन करने मात्र से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं । और यहाँ पर अपने पूर्वजों का तर्पण करना भी बेहद शुभ माना जाता है । इसलिए लोग यहाँ अपने पित्रों का तर्पण करने आते हैं । देव ताल की यात्रा 1962 में भारत चीन के युद्ध के बाद से बंद हो गई थी लेकिन केंद्र सरकार ने फिर दुबारा 2022 में इसे फिर से खोल दिया है । बी ओ- 1 पहला - राक्षस ताल- राक्षस ताल की कहानी रामायण के राक्षस राजा रावण से जुड़ी है, जिसके अनुसार रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने और अलौकिक शक्तियां प्राप्त करने के लिए राक्षस ताल में तपस्या की और अपने दस सिरों की बलि दी। इस झील को नकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ और विषैला माना जाता है, जिस कारण इसमें स्नान करना वर्जित है। इसके विपरीत, बौद्ध धर्म में इसे संतुलन और विपरीतताओं के सह-अस्तित्व का प्रतीक माना जाता है। रावण से जुड़ाव तपस्या और सिरों का बलिदान: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, रावण ने कैलाश पर्वत के पास स्थित इस झील में बैठकर भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। तपस्या के दौरान उसने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने दस सिरों में से एक-एक करके दसों सिरों की बलि देने का प्रयास किया था। शिवजी उसकी भक्ति से प्रसन्न हुए और उसे वरदान दिया। नकारात्मक ऊर्जा और विषैला पानी नकारात्मक प्रभाव: माना जाता है कि रावण के स्नान के बाद इस झील में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ गया था, इसलिए इसे 'राक्षसों की झील' या 'श्रापित झील' भी कहते हैं। पीटीसी 1 - पुष्कर चौधरी बी ओ 2 - दूसरा - मानव ताल- मानव ताल भी पवित्र तालों में से एक है इस दर्शन करना भी कलयुग में बहुत शुभ माना गया है ।माना जाता है कि- मानव ताल के क्षेत्र में अर्जुन ने अज्ञातवास में तपस्या की थी और इस दिव्य ताल को मानवों को समर्पित किया था । पीटीसी 2 - पुष्कर चौधरी बी ओ 3 - तीसरा- देवताल -हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ी है, जिसमें इसे देवताओं का निवास और सरस्वती नदी का उद्गम स्थल माना जाता है, जहाँ पांडवों ने भी अपनी प्यास बुझाने के लिए इसे खोजा था। यह एशिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक है और धार्मिक महत्व के कारण तीर्थयात्रियों के लिए एक पवित्र और आध्यात्मिक स्थान है। देवताओं का स्थान हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, देवता इस झील में स्नान करते थे, और इसी कारण इसका नाम देवताल पड़ा। इस झील को सरस्वती नदी का उद्गम स्थल भी माना जाता है, जो ऋग्वेद में वर्णित प्रमुख नदियों में से एक है। यह भी माना जाता है कि महाभारत में यक्ष ने पांडवों से प्रश्न पूछे थे, वह स्थान भी यही झील थी। एक मान्यता के अनुसार, भीम ने अपनी प्यास बुझाने के लिए इस झील का निर्माण किया था, जबकि युधिष्ठिर ने उन्हें ऐसा करने का सुझाव दिया था। कुछ मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने देव ताल से होकर ही कैलाश मानसरोवर की यात्रा की थी। देवताल उत्तराखंड में भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित है और समुद्र तल से लगभग 18,000 फीट की ऊंचाई पर है, जो इसे एशिया की सबसे ऊंची झीलों में से एक बनाती है। भारत-चीन सीमा के पास होने के कारण, इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रशासनिक अनुमति की आवश्यकता होती है। तीर्थयात्री और भक्तजन यहाँ प्रार्थना करने, अनुष्ठान व अपने पित्रों का तर्पण करने और आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। पीटीसी 3 - पुष्कर चौधरी
0
comment0
Report
Navaratri 2025
Advertisement
Back to top