Back
अवैध हथियार फैक्ट्री भंडाफोड़, मुठभेड़ में 3 घायल 1 फरार
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Sept 20, 2025 02:30:30
Mathura, Uttar Pradesh
अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़: मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, 1 फरार
मथुरा--महावन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महावन थाना क्षेत्र के कारब और पचावर गांव के जंगलों में अवैध तमंचों की एक फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बीती रात करीब 9:20 बजे मौके पर छापेमारी की। खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीन बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल हो गए।
घायल बदमाशों की पहचान महेंद्र (45) पुत्र केशव देव निवासी कारब, सूरज (25) पुत्र नंदकिशोर निवासी नगला लोका, और महेश (55) पुत्र सूरजपाल निवासी नगला छत्तू, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। इन तीनों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सी.एच.सी. छौली बल्देव भेजा गया है। मौके से फरार हुए बदमाश का नाम लाखन (25) पुत्र महावीर निवासी नगला लोका है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने मौके से तीन देसी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, तीन खाली खोखे और एक मिस फायर कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा, फैक्ट्री से एक बना हुआ और पांच अधबने तमंचे, तमंचा बनाने के उपकरण और बैरल भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए बदमाश महेश का एक लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले शामिल हैं। अन्य गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट एसपी देहात-सुरेश चंद्र रावत
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowSept 20, 2025 05:31:370
Report
0
Report
ASARUN SINGH
FollowSept 20, 2025 05:31:270
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 20, 2025 05:31:160
Report
SKSantosh Kumar
FollowSept 20, 2025 05:31:010
Report
ASANIMESH SINGH
FollowSept 20, 2025 05:30:530
Report
AMAjay Mishra
FollowSept 20, 2025 05:30:350
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowSept 20, 2025 05:30:190
Report
1
Report
1
Report
OTOP TIWARI
FollowSept 20, 2025 05:17:402
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 20, 2025 05:17:280
Report
NMNitesh Mishra
FollowSept 20, 2025 05:17:220
Report
BBBindu Bhushan
FollowSept 20, 2025 05:17:050
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowSept 20, 2025 05:16:250
Report