Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajsamand313324

राजसमंद में बहे पति-पत्नी, जानें क्या हुआ हादसे के पीछे!

DSdevendra sharma2
Aug 27, 2025 07:32:14
Rajsamand, Mohi, Rajasthan
@devendra_jpr राजसमंद से इस वक्त की बड़ी खबर, पानी के बहाव में बहे पति-पत्नी, बाइक का बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा, घटना की सूचना पर कांकरोली थानाधिकारी हंसाराम सिरवी जाप्ते के साथ पहुंचे मौके पर, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया मौके पर, समय रहते पति की निकाला गया बाहर,पत्नी की तलाश जारी, कांकरोली थाना इलाके में स्थित मोही पुलिया के पास बनास नदी का मामला, जिला प्रशासन द्वारा पुलिया के दोनों तरफ लगवाए गए हैं चेतावनी वाले बोर्ड भी, जिला, राजसमंद जिला संवाददाता, देवेंद्र शर्मा
6
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Aug 27, 2025 10:02:59
Keonjhar, Odisha:
ଆଙ୍କର - କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ଧୂମଧାମ ରେ ଚାଲିଛି ଅଗ୍ରପୂଜ୍ୟ ଗଜାନନ ଙ୍କ ପୂଜା | ଗଣପତି ଙ୍କ ପୂଜା ନିମନ୍ତେ ଚଳଚଞ୍ଚଳ ହୋଇ ଉଠିଛି ସହର ଠାରୁ ଗାଁ। ଆନନ୍ଦପୁର ଉପଖଣ୍ଡ ବିଭିନ୍ନ ସ୍ଥାନରେ ପ୍ରତ୍ୟେକ ବର୍ଷା ବଡ଼ ଧୁମଧାମରେ ଏହି ପୂଜା ପାଳନ ହେଉଥିବା ବେଳେ ଚଳିତ ବର୍ଷ ପ୍ରତିଯୋଗିତା ମୂଳକ ଭାବେ 50ଟି ମେଢ଼ ରେ ପାଳନ କରୁଛନ୍ତି ଏହି ପୂଜାକୁ | ସୁଉଚ୍ଛ ତୋରଣ ସାଙ୍ଗକୁ ସୁସଜ୍ଜିତ ମେଢ଼ ପୂଜା ର ମୁଖ୍ୟ ଆକର୍ଷଣ ସାଜିଛି । ଭସାଣି ରେ ପ୍ରତିଯୋଗିତା ମୂଳକ ଭାବେ ବାଜେ ଡିଜେ। ଚଳିତ ବର୍ଷ ପୂଜାକୁ ନେଇ ସମସ୍ତେ ଖୁସି ଥିବା ଦେଖିବକୁ ମିଳିଛି। ବାଇଟ- ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ବାଇଟ - ପୁଜକ
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Aug 27, 2025 10:02:52
Thane, Maharashtra:
माजी केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटील यांच्या निवासस्थानी गणरायाची स्थापना... शेकडोंच्या संख्ये भाविक भक्तांची हजेरी... ॲंकर... माजी केंद्रीय राज्यमंत्री श्कपिल पाटील यांच्या दिवे अंजुर येथील निवासस्थानी श्री गणरायांची मोठ्या उत्साहात व भक्तिभावाने स्थापना करण्यात आली. कपिल पाटील व त्यांच्या पत्नी मिनल यांनी विधिवत पूजाअर्चा केल्या नंतर भक्तीभावाने आरती करण्यात आली. यावेळी देशभरातील नागरिकांना गणेशोत्सवाच्या शुभेच्छा देत कपिल पाटील यांनी सर्वांना सुखी ठेवण्यासाठी साकडे बाप्पाला घातले. तसेच आमच्या बाप्पाच्या दर्शनासाठी नागरिक व भाविकांनी यावे असे निमंत्रण ही दिले आहे.
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Aug 27, 2025 10:02:47
Ranchi, Jharkhand:
प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक खत्म प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई बैठक,जिला अध्यक्षों के चयन ओर वोट चोरी को लेकर होने वाले आंदोलनों की रूप रेखा पर हुई चर्चा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद बैठक में मौजूद कांग्रेस कोटे के मंत्री पार्टी के विधायक सभी जिला अध्यक्षों की मौजूदगी पीसीसी आब्जर्वर्स भी बैठक में रहे मौजूद पुराना विधानसभा सभागार में हुई बैठक एसआईआर के खिलाफ सदन से पारित प्रस्ताव पर बोले संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर कहा देश का पहला राज्य झारखण्ड बना जिसने सदन से प्रस्ताव पारित कर एसआईआर का विरोध किया है आखिर बिहार चुनाव के वक्त ही ऐसा क्यों इसके पीछे की मंशा वोट बंदी की है इंडिया गठबंधन के मतदाताओं को चुन चुन कर बाहर किया गया है बाइट....राधा कृष्ण किशोर,वित्त मंत्री कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा एसआईआर एक साजिश है जो बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत की देन है,झारखंड ने साफ संदेश दिया है हम एसआईआर नहीं चाहते हैं बाइट...शिल्पी तिर्की,मंत्री एसआईआर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान ये षड्यंत्र बीजेपी ने रची है हमने जवाब दे दिया है झारखंड में नहीं होने देंगे एसआईआर बाइट....इरफान अंसारी,मंत्री
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Aug 27, 2025 10:02:24
Khunti, Jharkhand:
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार क्षेत्र - खूँटी। स्लग - गणेश चतुर्थी उत्सव। एंकर - खूँटी में गणेश चतुर्थी पूजा को उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। खूँटी मुरहू तोरपा और कर्रा प्रखण्ड क्षेत्र में गणपति जी के आकर्षक मूर्तियाँ बैठाकर पूजा अर्चना किया जा रहा है। वहीं मुरहू में भव्य कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें एक हजार से अधिक महिला पुरुष शामिल हुए। वहीं अनेक घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति बैठाकर धूमधाम पूजा अर्चना किया जा रहा है। इस दौरान खूँटी के माँ राजेश्वरी भवन में आज सैकड़ों श्रद्धालु जुटे और गणेश जी की पूजा अर्चना की। साथ ही , मुख्य यजमान के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। विजुअल - कलश यात्रा और पूजा कार्यक्रम।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Aug 27, 2025 10:02:14
Sasaram, Bihar:
खबर सासाराम से है। आज सासाराम में मतदाता पुनरीक्षण को लेकर पटना प्रमंडल के आयुक्त निर्वाचन सूची के प्रेषक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सासाराम के समाहरणालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अधिकारियों राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों तथा विधायक के साथ बैठक किया तथा SIR की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि डेढ़ लाख लोगों का मतदाता सूची से रोहतास जिला में नाम हटाने की प्रक्रिया की जा रही है। यह वैसे लोग हैं, जिसमें ज्यादातर मृत, डुप्लीकेट, परमानेंट सिफ्टेड मतदाता शामिल है। साथ ही सभी स्तर से सूची का प्रकाशन किया गया है। जिस किसी मतदाता को अगर आपत्ति है तो 31 अगस्त तक वह अपना आवेदन दे सकते हैं। साथ ही जो नए मतदाता अपना पंजीकरण करना है। वह भी 31 अगस्त तक अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकते हैं। पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह का स्थानीय अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता जागरूकता रात को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जिसमें महिला एवं नए युवकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयुक्त के सासाराम आने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बाइट -- डॉ. चंद्रशेखर सिंह (निर्वाचन सूची प्रेक्षक सह आयुक्त) पटना प्रमंडल।
0
comment0
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
Aug 27, 2025 10:02:02
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:
एंकर - मां शारदा की नगरी मैहर में बार-बार चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद सोशल मीडिया पर रील बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सिर पर इंस्टाग्राम का भूत सवार युवाओं ने अब मंदिर परिसर को ही फिल्मी गानों और छम्मक-छल्लों के प्रदर्शन का मंच बना दिया है। गौरतलब हो कि बीते दिनों मंदिर परिसर से ही मां शारदा मंदिर को बम से उड़ाते हुए एक एनिमेटेड वीडियो वायरल हुआ था, जिसने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई थी। मामला तूल पकड़ने पर प्रशासन ने सख्ती बरतने की बात कही थी। लेकिन अब एक बार फिर से इंस्टाग्राम यूजर गौरव प्रैंक द्वारा मंदिर परिसर में फिल्मी गानों पर वीडियो बनाकर अपलोड किए जाने से श्रद्धालुओ में आक्रोश हैं श्रद्धालुओं का कहना है कि यह आस्था और परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। ऐसे वीडियो भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Aug 27, 2025 10:01:56
Bikaner, Rajasthan:
Assign desk feed through TVU Rounak vyas Bikaner Story - बीकानेर से बड़ी खबर शहर के नए प्रारूप की तैयारियाँ, बीकानेर रीजन का मास्टर प्लान जारी बीकानेर विकास प्राधिकरण ने बनाया मास्टर प्लान, ज़िला कलेक्टर और बीडीए अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने किया पोस्टर विमोचन, 2023 से 2043 तक का बना मास्टर प्लान, 185 राजस्व गांवों और तीन नगरीय निकाय (बीकानेर,देशनोक और नापासर)को किया गया शामिल 30 दिनों में मांगी गई आमजन से आपत्तियां बीकानेर नगर निगम, देशनोक व नापासर क्षेत्र आएंगे दायरे में 2043 तक बढ़ते शहर की जरूरतों को देखते हुए प्लान तैयार नक्शे व सुझाव नगर विकास प्राधिकरण कार्यालय में उपलब्ध 30 दिन बाद ही अंतिम अधिसूचना होगी जारी, इस दौरान एसपी कावेंद्र सिंह सागर,बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता सहित कई अधिकारी रहे मौजूद Intro - बीकानेर विकास प्राधिकरण ने बीकानेर रीजन के मास्टर प्लान की अधिसूचना जारी कर दी है। 2045 तक इसका पैराफेरी एरिया 40 किमी तक होगा। जिसमें चार तहसीलें, बीकानेर नगर निगम सहित देशनोक और नापासर नगर पालिकाएं समाहित होंगी। 185 राजस्व गांव और तीन नगर निकाय अब बीडीए के दायरे में रहेंगे। यूआईटी का प्लान वर्ष 2023 तक था। 15 दिसंबर 24 को बीकानेर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। बीडीए ने बीकानेर रीजन के मास्टर डवलपमेंट प्लान 2043 पर कसरत करने के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी। बुधवार से आमजन अपने सुझाव और आपत्तियां पेश कर सकेंगे। आपत्तियां 30 दिन तक ली जाएंगी। इसी के मद्देनज़र आज ज़िला कलेक्टर और बीडीए अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने मास्टर प्लान से सम्बन्धित पोस्टर का विमोचन भी किया। Logsheet shorts बाइट-नम्रता वृष्णि-ज़िला कलेक्टर और अध्यक्ष-बीडीए
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Aug 27, 2025 10:01:51
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:
एंकर।जबलपुर के नवनिर्मित फ्लाई ओवर में इन दिनों युवाओं का स्टंट देखने को मिल रहा है यहस्टंट उनकी जान भी ले सकता है लेकिन इसके बाद भी लापरवाह युवा लगातार बाइक पर और फ्लावर के ऊपर चढ़कर स्टंट दिखा रहे हैं कि तीन दिन पहले ही इस फ्लाईओवर का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकार्पण किया था। यह फ्लाई ओवर बना तो है जबलपुर शहर के यातायात को सुधारने के लिए। लेकिन जिस तरह से युवा यहां पर स्टंटबाजी दिखा रहे हैं उससे लगता है कि यहां पर कभी कोई बड़ा हादसा ना हो जाए। एक बाइक पर छह युवा सवार है तो कुछ युवा फ्लाईओवर के ऊपर चढ़कर अपने करतब दिखा रहे हैं वहीं प्रशासन को इसकी खबर भी नहीं है एक दिन पहले ही कार पर कुछ युवा स्टंट दिखा रहे थे जिसका वीडियो भी सामने आया था अब फ्लाईओवर के ऊपर चढ़े और बाइक में फ्लाईओवर में बाइक पर अपना स्टैंड दिखा रहे हैं लेकिन उनका यह स्टंट उनकी जान जोखिम में भी डाल सकता है।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Aug 27, 2025 10:00:51
Bahraich, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट/राजीव शर्मा/बहराइच/ बहराइच में चोरों के हौसले बुलंद, शटर काटकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम,, सर्राफा की दुकान से 15 लाख के जेवर व नकदी चोरी,,, धरसवा गांव में बेखौफ चोरों ने देर रात दुकान का शटर काटकर सर्राफा व्यवसाई के दुकान से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। थाना कोतवाली देहात ग्राम पंचायत बहादुरचक धरसवां निवासी अभिषेक सोनी बीती रात लगभग 1:00 बजे प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर के अंदर सोने चले गए। सुबह जब उठे तो देखा कि दुकान का शटर कटा हुआ है और मकान का दरवाजा बाहर से बंद है। दुकान में रखी तिजोरी गायब थी। खोजबीन करने पर तिजोरी घर से करीब 300 मीटर दूर एक आम बाग में टूटी पड़ी मिली। सर्राफा व्यवसाई अभिषेक सोनी ने बताया कि घर और दुकान एक ही मकान में हैं। फिर भी चोर इतने शातिर थे। दुकान के पीछे मकान में सो रहे व्यवसाई परिवार को भनक तक नहीं लगी। और चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। अभिषेक ने बताया कि चोर चार लाख रुपये मूल्य का सोना, सात लाख रुपये की चांदी, चार लाख रुपये के गिरवी रखे जेवरात और 34 हजार रुपये नकद समेट ले गए। करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चार माह पहले चार बीघा खेत बेचकर कारोबार शुरू किया था। चोरों ने उनकी सारी पूंजी उड़ा दी। *बाइट - अभिषेक* *(पीड़ित सर्राफा व्यवसाई)*
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Aug 27, 2025 10:00:28
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:
जबलपुर मध्य प्रदेश युवक की संदिग्ध हालत में मिलीलाश एंकर।जबलपुर के रांझी क्षेत्र में रहने वाले 26 साल के युवक का शव नर्मदा नहर में मिला है मृतक का नाम नितेश विश्वकर्मा है जो 24 अगस्त की रात कल लेकर घर से निकला था अगले दिन बरगी नगर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि एक कार नहर के किनारे खड़ी है और आसपास ब्लड भी पड़ा हुआ है जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी सरिता पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि कर अनलॉक थी हालांकि पुलिस को कार मोबाइल और सामान नहीं मिला कार के नंबर से पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंची और घटना की जानकारी ली। कार से कुछ किलोमीटर की दूरी पर 26 अगस्त की शाम को पुलिस को सर्चिंग के दौरान एक शव नहर में उतराते मिला जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है मामले में जांच चल रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी यदि इसमें कोई दोषी मिलता है उसके खिलाफ कार्रवाई कर उस गिरफ्तार किया जाएगा बाइट सुधीर विश्वकर्मा मृतक का पिता बाइट पल्लवी शुक्ला सी एस पी
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Aug 27, 2025 09:51:21
Dhamtari, Chhattisgarh:
स्लग - वन विभाग की बड़ी कार्रवाही, लाखो के सागौन और फर्नीचर बरामद एंकर...... सीता नदी टाइगर रिज़र्व में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसा है..... जानकारी के मुताबिक, टाइगर रिज़र्व क्षेत्र से बेशकीमती सागौन की लकड़ियों की तस्करी कर उसे ओडिशा में खपाने की तैयारी की जा रही थी..... मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्काल दबिश दी और मौके से बड़ी मात्रा में सागौन के लठ्ठे व तैयार फर्नीचर जब्त किया..... जब्त माल की कीमत लाखों रुपये आँकी जा रही है..... हालाँकि, तस्कर विभाग की कार्रवाई से पहले ही फरार होने में कामयाब हो गए..... फिलहाल उनकी तलाश तेज़ी से जारी है.... वन अधिकारियों का कहना है कि रिज़र्व क्षेत्र में इस तरह की गैरक़ानूनी हरकतें वन्यजीव और प्राकृतिक संपदा के लिए गंभीर ख़तरा हैं.... विभाग अब न केवल तस्करों की पहचान कर रहा है, बल्कि इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति भी बना रहा है..... बाईट - वरुण जैन डीएफओ सितानदी टाइगर रिजर्व
1
comment0
Report
MSManuj Sharma
Aug 27, 2025 09:50:55
Solan, Himachal Pradesh:
सोलन जिला में मानसून की बारिश से अभी तक लोक निर्माण विभाग को 62 करोड़ 72 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिते 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश से विभाग को करीब 14 करोड के नुकसान का आंकलन किया गया है। जिला में 37 संपर्क मार्ग बाधित है। जिन्हे की विभाग द्वारा खोलने का कार्य किया जा रहा है। सोलन मंडी मे 10 रोड बंद है, तो वहीं कसौली मंडल में 5 ,अर्की उपमंडल में 10 व नालागढ़ उपमंडल में 12 रोड बंद है। विभाग सड़क मार्गो को खालने का भरसक प्रयास कर रहा है। नदी नाले उफान पर है सड़कें तालाब में तब्दील हो गई है। विभाग द्वारा 25 जेसीबी मशीनों सहित 50 के करीब विभिन्न तरह की मिशनरियों को रोड खोलने के लिए लगाया है।
3
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Aug 27, 2025 09:50:44
Delhi, Delhi:
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा 13 अगस्त को जारी अधिसूचना पुलिसकर्मियों को थाने से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही देने की अनुमति देने के खिलाफ दिल्ली की जिला अदालतों में कार्यरत वकील हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल का पांचवा दिन है और इस दौरान किसी भी जिला अदालत में कोई कार्य नहीं हो रहा है। वकीलों का मानना है कि यह अधिसूचना न्यायिक व्यवस्था और जनहित के खिलाफ है, और इससे सुनवाई प्रक्रिया कमजोर हो जाएगी। उन्हें आशंका है कि पुलिसकर्मियों की गवाही थाने से होने से इसकी पवित्रता और विश्वसनीयता खतरे में पड़ जाएगी। - वकील इस अधिसूचना को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। - उनका कहना है कि जब तक यह अधिसूचना वापस नहीं ली जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी - पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में शाहदरा जिला, पूर्वी दिल्ली जिला और उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला की कोर्ट स्थापित हैं। - यहां पर कार्य करने वाले 10,000 से ज्यादा वकील हड़ताल पर हैं और किसी भी कार्य को कोर्ट में नहीं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने भी इस अधिसूचना का विरोध किया है और इसे न्याय व्यवस्था के लिए हानिकारक बताया है। पार्टी का कहना है कि इससे पुलिस को अतिरिक्त शक्ति मिलेगी और आम जनता के अधिकार कमजोर होंगे ³।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Aug 27, 2025 09:50:37
Ajmer, Rajasthan:
अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी अभिजीत दवे 9829102621 एंकर - अजमेर शहर में नकली किन्नरों द्वारा दुकानदारों और आम लोगों से अवैध रूप से बधाई वसूलने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कारण असली किन्नरों की पहचान धुंधली होती जा रही है और उन्हें समाज में गलत नजर से देखा जाने लगा है। दुकानदारों और परिवारों द्वारा उन्हें नकली समझ लिया जाता है, जिसके चलते असली किन्नरों को बधाई तक नहीं मिल पाती और उनका आर्थिक नुकसान होता है। इसी तरह की नाराजगी आज उस समय देखने को मिली जब अजमेर के नल बाजार क्षेत्र में असली किन्नर मनीषा ने एक नकली किन्नर की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मनीषा ने पहले नकली किन्नर को पकड़कर सबके सामने खरी-खोटी सुनाई और फिर डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। मनीषा बाई का कहना है कि नकली किन्नरों की वजह से समाज में असली किन्नरों की छवि खराब हो रही है और उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे फर्जी किन्नरों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि असली किन्नरों की पहचान और सम्मान सुरक्षित रह सके। बाइट - मनीषा किन्नर
0
comment0
Report
DVDEVENDER VERMA
Aug 27, 2025 09:50:00
Nahan, Himachal Pradesh:
लोकेशन नाहन गणपति उत्सव को लेकर हिंदू आश्रम में की गई मूर्ति स्थापना.. नवयुवक मंडल की ओर से धूमधाम से मनाया जा रहा 11वां गणेश उत्सव, 4 दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान अलग-अलग दिन किए जा रहे अलग-अलग कार्यक्रम, 29 अगस्त को हिंदू आश्रम से पांवटा साहिब के लिए निकलेगी विसर्जन यात्रा, एंकर- नवयुवक मंडल नाहन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की 11वां गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विधि विधान के साथ गणपति महाराज की भव्य मूर्ति स्थापित की गई। जिसमें नवयुवक मंडल के साथ-साथ शहर के अन्य लोग भी शामिल हुए। वीओ1- मीडिया से बात करते हुए नवयुवक मंडल नाहन के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय है इस गणपति उत्सव का शुभारंभ बीते कल गणपति महाराज की शोभायात्रा से किया गया जबकि आज सुबह हिंदू आश्रम नाहन में गणेश महाराज की भव्य मूर्ति पूर्ण विधि विधान के साथ स्थापित की गई। उन्होंने बताया कि इस 4 दिवसीय  गणपति उत्सव के दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। आज मूर्ति स्थापना के बाद शाम 5:00 बजे से 10:00 तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा गणपति महाराज की आराधना की जाएगी और कल सुबह नवयुवक मंडल की ओर से एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें  60 से 80 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा है। जबकि शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बाहर से आने वाले कलाकार गणपति महाराज का गुणगान करेंगे और 29 अगस्त को सुबह 11:00 बजे हिंदू आश्रम से गणपति महाराज की विसर्जन यात्रा पांवटा साहिब के लिए निकलेगी जहां 3:00 बजे यमुना नदी में विधि विधान के साथ गणपति महाराज की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने सभी शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में शामिल होकर गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें। बाईट-अमिल अग्रवाल अध्यक्ष नवयुवक मंडल नाहन
0
comment0
Report
Independence Day
Advertisement
Back to top