Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Betul460001

बैतूल में भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का ऐतिहासिक स्वागत!

Rupesh Kumar
Jul 06, 2025 10:01:31
Betul, Madhya Pradesh
एंकर - बैतूल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज अपने गृह नगर बैतूल पहुंचे, जहां जिले की सीमा से ही उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया था। बारिश के बावजूद जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत के लिए सड़क किनारे उमड़े और जगह-जगह फूलों से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। करीब दोपहर 2 बजे हेमंत खंडेलवाल अपने काफिले के साथ बैतूल नगर में प्रवेश किए। वर्षों बाद अपने लाडले नेता को इस रूप में देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। पूरा शहर स्वागत में झूम उठा। काफिले के साथ शहर में भ्रमण के दौरान हेमंत खंडेलवाल का जगह-जगह पुष्पवर्षा, तुलादान और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। स्वागत का अंतिम पड़ाव भाजपा कार्यालय रहा, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैतूल में प्रदेश अध्यक्ष के इस भव्य स्वागत ने यह साफ कर दिया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश और एकजुटता चरम पर है और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियां और अधिक गति पकड़ेंगी। WT
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement